Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पीएम मोदी की अगुवाई में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : राज कुमार राज
Published / 2023-04-20 14:55:23
पीएम मोदी की अगुवाई में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : राज कुमार राज

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के बाद वाणिज्य कर के स्थान पर जीएसटी पद्धति लागू होने तथा नोटबंदी के पश्चात आयकर दाता की संख्या तथा कर संग्रह में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसके परिणामस्वरूप भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।श्री राज ने आज यहां कहा कि देश में अभी भी जीएसटी तथा आयकर दाताओं को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। इसलिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मांग करती है जीएसटी परिधि के व्यवसायिक तथा आयकर करदाताओं का 60 वर्ष की आयु के पूर्व किसी कारण से मौत होती है तो प्रतिवर्ष जीएसटी दावा और आयकर दाता के मूल्यांकन का 5 गुना मुआवजा देने का प्रावधान सरकार करें।श्री राज ने कहा देश में गरीब वंचित दलित को न्यायिक प्रक्रिया में लंबा एवं खर्चीला होने के कारण प्राकृतिक न्याय से वंचित होना पड़ता है इसलिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी यह मांग करती है राष्ट्रीय विधि आयोग एवं झारखंड राज्य विधि आयोग का गठन शीघ्र किया जाये। यह आयोग गरीब, दलित, आदिवासी एवं वंचितों को अभिलंब एवं सरल नया दिलाने के लिए मार्गदर्शन तैयार करें। उन्होंने कहा केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के पश्चात आम जनों की आमदनी बढ़ी है, जिसका राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी स्वागत करती है।श्री राज ने कहा कि देश में 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को पुनः स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कृत संकल्पित है।उन्होंने श्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप यानी स्टैंड अप इंडिया तथा मुद्रा योजना एवं आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा उत्पादन का अप्रत्याशित वृद्धि विदेशों में रक्षा आयात कम से कम तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए पार्टी नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई देती है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की मांग करती है कि जिसमें निजी और सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर एक समान हो। गरीब बच्चों को भी अमीर घर के बच्चों की तरह शिक्षा का सामान अवसर मिले।गरीब बच्चों में हीन भावना न आए इसलिए स्कूल यूनिफार्म किताब कॉपी सभी सुविधाएं समान रूप से उन्हें मुहैया की जाये।श्री राज ने कहा चुनाव के बढ़ते खर्च को रोकने के लिए स्टेट फंडिंग और लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के लिए केंद्र सरकार जो कोशिश कर रही है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उसका समर्थन करती है। इस मामले में जितनी जल्द हो सके फैसला लेकर कानूनी रूप दिया जाये। उन्होंने कहा कि झारखंड में बसने वाले अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए झारखंड विधानसभा से अलग प्रस्ताव पारित कर भेजे।

20-21 को बंद रहेगा झारखंड-बिहार
Published / 2023-04-20 13:12:36
20-21 को बंद रहेगा झारखंड-बिहार

भाकपा माओवादी ने 20-21 अप्रैल को किया झारखंड-बिहार बंद का ऐलानएबीएन सेंट्रल डेस्क। भाकपा माओवादी संगठन ने 20 और 21 अप्रैल को झारखंड और बिहार में बंद का ऐलान किया है। भाकपा माओवादी प्रवक्ता प्रतीक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बंद का ऐलान किया है।मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों चतरा में 5 इनामी नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने 2 दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया है। पूर्वी बिहार एवं पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी भारत के कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) प्रवक्ता प्रतीक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रहा कि 20-21 अप्रैल को झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया जाता है।गौरतलब है कि 3 अप्रैल को चतरा के लवालौंग जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 इनामी नक्सली मारे गये थे। मारे गये नक्सलियों में 2 पर 25 लाख रुपये का इनाम था वहीं 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। मारे गये नक्सलियों में भाकपा माओवादी के गौतम पासवान और चार्लिस उरांव का नाम उल्लेखनीय है। बीते कई वर्षों से यह सभी नक्सली संगठन में सक्रिय थे और दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था।पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का स्पेशल एरिया कमांडर गौतम पासवान, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां मारा गया।

कर्रा : गर्मी के दस्तक देते ही गहरायी पानी की समस्या
Published / 2023-04-20 12:22:49
कर्रा : गर्मी के दस्तक देते ही गहरायी पानी की समस्या

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा मुस्लिम मोहल्ला में गर्मी आते ही इन दिनों पानी की समस्या गहरा गयी है, जिससे वहां की जनता जूझती नजर आ रही है। अचानक चापानल खराब हो जाने से इन दिनों मुहल्ला वालों को मोहम्मद कलाम हाशमी अपने बोरिंग से पानी दे रहे हैं।

कई सवालों को जन्म दे रही पारसनाथ की आग!
Published / 2023-04-20 10:32:01
कई सवालों को जन्म दे रही पारसनाथ की आग!

आग की जद में पारसनाथ! कई जीवों के झुलस कर मरने की आशंका, काबू पाने में जुटी मेला समितिटीम एबीएन, गिरिडीह। महुआ, चिहुर समेत विभिन्न तरह के जंगली फल की चाहत में लोग जंगल में आग लगा रहे हैं। आग गिरिडीह के विभिन्न जंगलों और पहाड़ों पर लगायी गयी है, लेकिन सबसे भयावह स्थिति पारसनाथ की है। पारसनाथ पर्वत के अलग-अलग स्थानों पर आग लगी हुई है। इस आग की चपेट के पेड़-पौधे, जड़ी-बूटी के साथ-साथ जंगली जीव जंतु भी आ रहे हैं। कई के झुलस कर मरने की भी आशंका जाहिर की गयी है। कइयों का आशियाना भी उजड़ चुका है। इन सबों के बीच पारसनाथ पर लगी आग को बुझाने के प्रयास में मकर संक्रांति मेला समिति के सदस्य जी जान से जुटे हैं। ये सदस्य हर रोज धुआं देखकर चल पड़ते हैं और आग बुझाने का काम करते हैं।तेज धूप से युवकों का हौसला नहीं होता है पस्त : चैत्र माह पड़ने के बाद से जैसे ही जंगल में विभिन्न तरह के फल पेड़ पर आने लगते हैं, तो ग्रामीण जानकारी के अभाव में या नुकसान की परवाह किये बगैर जंगलों में आग लगाना शुरू कर देते हैं। चैत्र माह के अंत में या वैशाख माह के प्रारंभ में इस तरह की हरकत में इजाफा हो जाता है। यह स्थिति वर्षों से है और इस बार भी लोगों ने जंगल में आग लगायी है। आग पारसनाथ के तराई वाले जंगल में भी लगायी जा रही है। पारसनाथ के जंगल में लगायी जा रही इस आग को बुझाने में मकर संक्रांति मेला समिति के लोग हर साल जुट जाते हैं। इस बार 40-50 सदस्य आग बुझाने का काम कर रहे हैं। हर दिन ड्यूटी की तरह युवक पर्वत की तलहटी में जमा हो रहे हैं और भीषण गर्मी और तेज धूप की परवाह किये बगैर पारसनाथ को बचाने में जुट रहे हैं।समिति के सदस्य कहते हैं गांव से सटे इलाके में जहां फलदार पेड़ हैं, वहां पर आग नासमझी की वजह से ग्रामीण लगा सकते हैं। लेकिन जिस जगह पर आदमी जा नहीं सकते वहां पर आग लगने की पीछे की वजह गर्मी हो सकती है।नहीं मिलती सरकारी सहायता : पारसनाथ को आग से बचाने का नेक काम यहीं के युवा कर रहे हैं। हालांकि इस कार्य के लिए इन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति के मनोज बताते हैं कि विधायक की पहल पर पिछली बार 10 युवकों को 3 महीना का पारिश्रमिक दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर 50 लोगों के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाती तो पहाड़ पर लगी आग बुझाने में जुटे लोगों का मनोबल और भी बढ़ता।उपकरण की मांग : आग बुझाने में जुटे समिति के सदस्यों द्वारा वन विभाग और जैन संस्था से उपकरण की मांग रखी है। सदस्यों का कहना है कि वे लोग जैसे-तैसे आग को बुझाते हैं अगर उनके पास पर्याप्त उपकरण हो तो आग बुझाने में ज्यादा सहूलियत होगी। इधर, बताया जाता है कि आग बुझाने जानेवाले समिति के सदस्यों को भोजन की व्यवस्था तलेटी तीर्थ द्वारा करायी जा रही है।विधायक ने फिर की पहल : दूसरी तरफ आग को बुझाने में जुटे पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति के सदस्यों की तारीफ गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार ने भी की है। इन्होंने फिर कहा कि पिछली बार कुछ युवकों को सहयोग राशि दी गयी थी। इस बार भी इन्हें सहयोग मिले इसके लिए वन विभाग के सामने इस बात को रखा गया है।वन विभाग ने शुरू किया अभियान : इधर पारसनाथ में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग द्वारा भी अभियान शुरू किया गया है। वनकर्मी भी पारसनाथ पर्वत के जंगल में जाकर आग बुझाने का प्रयास एक दो दिनों से कर रहे हैं।

धनबाद : चड़क पूजा के मेले में चाट खाते ही मची चीख पुकार
Published / 2023-04-20 10:19:07
धनबाद : चड़क पूजा के मेले में चाट खाते ही मची चीख पुकार

बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, इलाज के लिए अस्पताल में बेड पड़े कमटीम एबीएन, धनबाद। जिले में मेले में चाट खाने के बाद एक के बाद करीब 100 लोग बीमार हो गएये। सभी को चक्कर और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते अस्पताल में मरीजों की बाढ़ आ गयी और अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड में भर गया। इमरजेंसी के बाहर फर्श पर चारों ओर मरीज ही मरीज थे। मरीजों में दो साल से लेकर बड़े बुजुर्ग सभी शामिल थे। हर कोई अपने करीबियों के इलाज के लिए दौड़ भाग कर रहा था। धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में कुछ ऐसा ही हाल रहा।इतनी संख्या में अचानक मरीजों के पहुंचने से हॉस्पिटल में बेड की कमी पड़ गयी। जिसके बाद प्रबंधन के निर्देश के बाद मरीजों का फर्श पर ही इलाज शुरू किया गया। किसी को इंजेक्शन लग रहे थे तो किसी को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। किसी को स्लाइन के लिए जब स्टैंड नहीं मिला तो परिजनों ने हाथों में स्लाइन की बोतल पकड़ ली और खुद अपने मरीज के लिए सही स्थान की तलाश में जुटे रहे।पहले इलाज के लिए परिजन हुए आक्रोशितछोटे-छोटे बच्चों को परिजन अपने गोद मे लिए हाथों में स्लाइन पकड़े नजर आये। अस्पताल में पूरी तरह पैनिक की स्थिति बनी रही। बीच-बीच में परिजन आक्रोशित होते भी नजर आये। परिजन पहले अपने मरीज का इलाज कराना चाह रहे थे। जिससे माहौल थोड़ा बिगड़ गया, लेकिन डॉक्टरों की टीम मरीजों को संभालने में जुटी रही और परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया।चड़क पूजा का मेला घूमने गये थे सभी लोग मरीज के परिजनों से बात करने पर मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में चड़क पूजा के दौरान मेला लगा था। करमाटांड़ गांव के लोग मेला घूमने के लिए पहुंचे हुए थे। तभी मेला घूमने आए लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और चक्कर आने लगे। धीरे-धीरे मेला घूमने पहुंचे बच्चे और बड़े-बुजुर्ग सभी बेचैन होने लगे।सभी को चक्कर और उल्टी आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गयी। लोग अपने अपने मरीजों को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचने लगे, जिसे जैसे समझ में आया, अपने लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचा।चाट खाने से बिगड़ी सबकी तबीयतबताया जा रहा है कि चाट चाउमीन के ठेले पर बेचे जा रहे चाट खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी है। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में लोगों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया गया। एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों की टीम लगायी गयी। सभी को सबसे पहले स्लाइन और इंजेक्शन की डोज दी गयी। एसएनएमएमसीएच के अलावे सैकड़ों मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर मरीजों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

जिले में संचालित प्रोजेक्ट रैल व प्रोजेक्ट इम्पैक्ट को मिला मान
Published / 2023-04-20 09:10:26
जिले में संचालित प्रोजेक्ट रैल व प्रोजेक्ट इम्पैक्ट को मिला मान

जेपीएससी से चयनित 48 सदस्यों की टीम, दो दिवसीय दौरे पर आयी कोडरमा दोनों प्रोजेक्ट के बारीकियों को समझने का करेंगे प्रयासटीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश और जिला प्रशासन के नेतृत्व में चल रहे प्रोजेक्ट रैल और प्रोजेक्ट इम्पैक्ट पूरे राज्य स्तर पर जिले का मान बढ़ाने में लगा है, दोनों प्रोजेक्ट की बारीकियों को नजदीक से समझने और भविष्य में इन प्रोजेक्ट्स को लागू करने के उद्देश्य को लेकर सातवीं जेपीएससी से चयनित झारखण्ड सेवा के 38 और जेसीईआरटी के 10 कुल 48 पदाधिकारियों की टीम विभागीय निर्देश के आलोक में कोडरमा जिले के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं, इन पदाधिकारियों की टीम के द्वारा 19 और 20 अप्रैल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित सरकारी स्कूलों में घूम घूम कर प्रोजेक्ट रैल और प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के क्रिया कलापों के अलावे इससे विद्यार्थियों को हो रहे लाभ को नजदीक से समझने का प्रयास करेंगे।दो दिवसीय दौरे के पहले दिन डीईओ अलका जयसवाल के नेतृत्व में बुधवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, चंदवारा प्रखंड स्थित रामेश्वर मोदी, महादेव मोदी प्लस टू स्कूल, सीडी बालिका उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया पहुंचे और दोनों प्रोजेक्ट को देखने के साथ स्कूली छात्र छात्राओं से इस बाबत जानकारी ली। वहीं गुरुवार को टीम के द्वारा उत्क्रमित उच्च विधालय बेहराडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घरबरियाबर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंदरवा देहाती, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डूमरडीहा का निरीक्षण करेंगे। शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण के उपरांत अपने अनुभवों को साझा करते हुए सिमरिया के प्रशिक्षु क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार और सिमडेगा के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज ने कहा को दोनों प्रोजेक्ट काफी बेहतर है, किसी भी जिले के लिए ये प्रोजेक्ट शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित हो सकता है। स्कूलों में भ्रमण के दौरान छात्र छात्राएं और शिक्षक प्रोजेक्ट को लेकर काफी गम्भीर दिखे। आने वाले दिनों में ये दोनों प्रोजेक्ट कोडरमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकता है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र में इन दोनों प्रोजेक्ट को लागू करने का प्रयास करेंगे, ताकि वहां के बच्चे भी इससे लाभान्वित हो सके।

एसआर डीएवी पुंदाग में मनी महात्मा हंसराज जयंती
Published / 2023-04-19 23:48:56
एसआर डीएवी पुंदाग में मनी महात्मा हंसराज जयंती

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में महात्मा हंसराज जयंती के अवसर पर उनके त्याग व समर्पण का स्मरण किया गया। इस अवसर पर महात्मा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। झारखंड बंद के मद्देनजर आज आयोजित होनेवाली कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताओं की तिथि 21.4.23 कर दी गयी।प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि महर्षि दयानंद के अनुयायियों में महात्मा हंसराज अद्वितीय थे। उन्होंने महर्षि दयानंद के आधुनिक भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए ही डीएवी संस्था की स्थापना की। उन्होंने डीएवी की सेवा अवैतनिक की।उनके बड़े भाई मुल्ख राज उन्हें प्रतिमाह चालीस रुपये की मदद देते थे, जिनसे उनका परिवार चलता था। उनका जीवन संघर्ष से भरा था, एक बार तो उनका मन बहुत विचलित हो गया था, तब श्रीमद् भगवद्गीता की प्रेरणा से उन्होंने कष्ट सहकर भी कर्तव्य मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  महात्मा हंसराज ने देश सेवा, परोपकार और जन कल्याण में अपना जीवन होम कर दिया। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्रम कानूनों पर जागरूकता को लेकर चैंबर भवन में हुई कार्यशाला
Published / 2023-04-19 23:33:24
श्रम कानूनों पर जागरूकता को लेकर चैंबर भवन में हुई कार्यशाला

टीम एबीएन, रांची। श्रम कानूनों पर जागरूकता हेतु आज चैंबर भवन में श्रम नियोजन विभाग से कार्यशाला की गयी। कार्यशाला के माध्यम से न्यूनतम वेतन, बोनस एक्ट, डिजीटल भुगतान, ग्रेच्युटी एक्ट समेत नियोजकों की सुविधा के लिए विभागीय नीतियों से व्यापारियों को अवगत कराया गया। उप श्रमायुक्त प्रदीप लकड़ा ने राज्य की आर्थिक उन्नति में किये जा रहे प्रयासों के लिए व्यापारियों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें श्रम कानूनों का पालन करने की अपील की। वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि नियोक्ता अपने प्रतिष्ठान में हमारे यहां बाल श्रमिक कार्यरत नहीं हैं, संबंधित स्टीकर लगायें। व्यापारी अपने पुत्र को भी स्कूल आॅवर में दुकान में नहीं बैठा सकते, केवल छुट्टी के दिन ही बैठा सकते हैं। महिला-पुरूष को समान काम के लिए समान वेतन देना अनिवार्य है। 20 या 20 से अधिक कर्मचारी जहां कार्यरत हैं वहां मेटरनिटी लीव एक्ट का पालन भी अनिवार्य है। अनावश्यक कठिनाइयों से बचने के लिए नियोजक अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान डिजिटली करें। पेमेंट व बोनस एक्ट की भी उन्होंने जानकारी दी और कहा कि जिस प्रतिष्ठान में 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं वहां ग्रेच्युटी एक्ट लागू होता है। जिस कर्मचारी ने 5 वर्ष सेवा पूरी कर ली हो, उनकी किसी भी प्रकार से सेवा समाप्त होने पर लेंथ आफ सर्विस के हिसाब से ग्रैच्युटी का भुगतान करना होगा। चोरी, अनुशासनहीनता, व्यापार में हानि की अवस्था में ग्रेच्युटी नहीं बनेगा। उन्होंने कर्मचारियों के बीमा समूह की भी जानकारी दी।राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम की जानकारी से अवगत कराते हुए नियोजकों को अपने प्रतिष्ठान में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही गयी। व्यापारियों की असमंजसता को देखते हुए यह स्पष्ट किया गया कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उनके स्थान पर स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देनी है। यानी जिस प्रतिष्ठान-कारखाने में जैसे जैसे कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे, उनके स्थान पर नये लोगों में स्थानीय को रोजगार उपलब्ध कराना होगा। 75 फीसदी पूरा होने पर शेष 25 फीसदी अन्य राज्य के लोगों को रोजगार दे सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि इस एक्ट में ऐसा कहीं नहीं है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों को हटाकर, स्थानीय लोगों को रोजगार देना है। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि इस प्रावधान से व्यापारियों के बीच असमंजसता की स्थिति बनी हुई है। चैंबर अध्यक्ष के आग्रह पर उप श्रमायुक्त ने इसी विषय पर जल्द ही चैंबर भवन में विभाग से कार्यशाला आयोजित करने की बात कही।आरसीसी भवनों की भांति नॉन आरसीसी संरचना/निर्माण पर लग रहे सेस पर पुनर्विचार के लिए भी चैंबर अध्यक्ष ने आग्रह किया। यह कहा कि आरसीसी निर्माण की तुलना में नॉन आरसीसी निर्माण की लागत दर काफी कम होती है, ऐसे में लेबर सेस की राशि एक समान रखना न्यायसंगत नहीं है। उप श्रमायुक्त ने समस्या की वास्तविकता को स्वीकार करते हुए इसे बोर्ड में चर्चा कराने के लिए आश्वस्त किया। उपस्थित व्यवसायियों ने राज्य में कुशल श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता से भी अवगत कराया जिसपर श्रमाधीक्षक अविनाश कृष्णन ने डिस्ट्रीक्ट स्किल कमिटी के समक्ष इस समस्या को रखने के लिए आश्वस्त किया।कार्यशाला में श्रम अधीक्षक वाल्टर कुजूर, अविनाश कृष्ण के अलावा विभाग के कई उच्चाधिकारी, चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, श्रम एवं मापतौल उप समिति के चेयरमेन प्रमोद सारस्वत, सदस्य अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार, बिनोद तुलस्यान, सुनिल माथुर, दिलबाग शर्मा, संतोष प्रसाद, प्रमोद चौधरी, शषांक भारद्वाज, अमरचंद बेगानी, किषन अग्रवाल, जसविंदर सिंह, राजीव चौधरी, आशीष प्रसाद, मन्नू सिन्हा उपस्थित थे। उक्त जानकारी महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

लोहरदगा : डीएवी में मनी महात्मा हंसराज जयंती
Published / 2023-04-19 20:29:44
लोहरदगा : डीएवी में मनी महात्मा हंसराज जयंती

महात्मा जी के जीवन आदर्शों पर चलकर ही होगी वास्तविक उन्नति की प्राप्ति : जीपी झा टीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी, विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्य  जी पी झा के मार्ग निर्देशन में महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी। 19वीं शताब्दी के अंत में जिन्होंने शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य किया उनमें महात्मा हंसराज जी का नाम बहुत ऊंचे स्थान पर है।उन्होंने डीएवी शिक्षा संस्थानों की स्थापना करने के साथ-साथ अछूतोद्धार क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया। उन्होंने अपना सारा जीवन ही शिक्षा और समाज सुधार हेतु अर्पित कर दिया। विद्यार्थियों को महात्मा जी के महान जीवन यात्रा तथा उनकी  उपादेयता से परिचित करवाने के साथ-साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक ने मनोरम भजन प्रस्तुत किया। छात्रा अश्मिता गौतम, वैभव कुमार, ऋषभ सिंह तथा मुस्कान कुमारी ने महात्मा हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षक यू सी दास ने भी बच्चों को हंसराज जी के जीवन आदर्शों से अवगत करवाते हुए भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर माननीय प्राचार्य महोदय श्री जी पी झा ने महात्मा हंसराज जी की डीएवी संस्थानों के प्रति लगाव, योगदान के साथ-साथ समाज की जड़ को मजबूत बनाने, सुसंस्कारों के बीज बोने  के कार्यों से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को महात्मा जी के जीवन आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। धर्म शिक्षक जे मेहेर द्वारा हवन करवाया गया। अंत में शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.