टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वां लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी के साथ साथ फटे होंठ का ईलाज दिनांक 18 अप्रैल 2023 से शुरू हो गया है। मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी के साथ साथ फटे होंठ का ईलाज दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी के साथ साथ फटे होंठ से संबंधित क़रीब 85, मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराएं और बारी बारी से चिकित्सकों द्वारा मरीजों का ईलाज किया गया। इसके अतिरिक्त कई दिव्यांग को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल व श व्हीलचेयर प्रदान किया गया। बात दें कि दिनांक 18.04.2023 को Pediatric Orthopaedic Registration - 134, Plastic Registration - 39, BP & Sugar Testing - 110 हुआ। ज्ञात हो कि दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक औऱ बीपी व शुगर की जांच दिनांक 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओ.पी.डी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नं. 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है।
सरकारी नौकरियों में 100 प्रतिशत आरक्षण के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताटीम एबीएन, रांची। सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को सुबह विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य राज्यव्यापी बंद लागू करने के लिए झारखंड की सड़कों पर उतरे। झारखंड राज्य छात्र संघ (जेएसएसयू) के सदस्यों ने रांची के मोराबादी इलाके में सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वे पास की सब्जी मंडी भी गये और दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद करने को कहा। अन्य जिलों में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला, लेकिन सुबह के समय जनजीवन पर असर नहीं पड़ा।कई परीक्षाएं की गयीं रदराज्य भर में कई स्कूल बंद रहे, जबकि झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने निर्धारित परीक्षाओं को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बंद के आह्वान को देखते हुए राज्य की राजधानी में करीब 2,500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर छात्र संगठन अपने 72 घंटे के आंदोलन के तहत सोमवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने का कर चुके हैं प्रयासरांची में मंगलवार शाम को प्रदर्शनकारियों ने मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। जेएसएसयू नेता देवेंद्र महतो ने कहा, इस सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए सरकारी नौकरियों में 100 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया था, लेकिन राज्य के बाहर के छात्रों के लिए दरवाजा खोल दिया, जिससे हमें बंद का आह्वान करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 1932 की खतियान (भूमि बंदोबस्त) आधारित भर्ती योजना को लागू करने के बजाय, यह सरकार पुरानी रोजगार नीति को वापस ले आयी है जिसके तहत 60 प्रतिशत सीटें वंचित छात्रों के लिए आरक्षित होंगी, जबकि 40 प्रतिशत सीट सभी के लिए होंगी।
20 अप्रैल तक इन जिलों में चलेगी लूटीम एबीएन, रांची। रांची समेत पूरा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को रांची का पारा भी 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। इस बीच, गर्मी को देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार 19 अप्रैल से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह सात से 11 बजे तक जबकि उससे ऊपर की कक्षाएं सात से 12 बजे तक चलेंगी। इस दौरान एमडीएम मिलेगा पर खेल गतिविधियों पर रोक रहेगी। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने सभी डीसी, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, डीईओ व डीएसई को निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा है कि यह आदेश फिलहाल 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। मौसम को देख आगे निर्णय लिया जायेगा।बता दें कि गर्मी बढ़ने से स्कूलों में ही बच्चे बेहोश होने लगे हैं। लूज मोशन, उल्टी, बुखार व चक्कर की शिकायतें मिल रही है। इधर, मंगलवार को भी गोड्डा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 44.9 डिग्री दर्ज किया गया। पाकुड़ व देवघर में भी तापमान 44.1 डिग्री रहा जबकि मेदिनीनगर का तपामान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। 39.2 डिग्री तापमान के साथ लोहरदगा सबसे कम गर्म रहा। झारखंड के 11 जिलों में 20 अप्रैल तक लू चलने की आशंका जतायी गयी है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सरायकेला,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका व पाकुड़ शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार रांची के हिनू, टाटीसिलवे और कांके में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। हिनू इलाके में अधिकतम तापमान 38.7, टाटीसिलवे में 38.7 और कांके में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। नामकुम में अधिकम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया।
60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्र कर रहे आंदोलनटीम एबीएन, रांची। झारखंड बंद के तहत छात्रों ने रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवर ब्रिज और टायर मोड़ ओवरब्रिज के पास छात्रों ने टायर जलाकर सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया है। जिसके कारण एनएच 33 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। लंबी दूरी वाले कई बसें भी इस जाम में फंस गयीं। इस दौरान छात्रों ने जमकर राज्य सरकार के खिलाफ और 60-40 की नियोजन नीति के खिलाफ नारे लगाये।बता दें कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा पूर्व घोषित बंदी को लेकर रामगढ़ जिले के युवाओं ने भी बंदी का जोरदार समर्थन किया है और इसे लेकर अहले सुबह ही छात्र सड़क पर उतर आये और रांची पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। छात्र एनएच 23 और 33 को जोड़ने वाली कोठार ओवरब्रिज के पास टायर जलाकर पहले एनएच 23 को जाम किया और फिर ओवरब्रिज पर चढ़कर गाड़ियों को आड़ा तिरछा लगाकर एनएच 33 को भी पूरी तरह से बंद कर दिया। दूसरी ओर, टायर मोड़ पर भी छात्रों ने ठीक इसी तरह से नीचे शहर जाने वाले रास्ते और एनएच 33 को भी पूरी तरह से जाम कर दिया। छात्रों ने जमकर 60-40 नीति के खिलाफ नारे लगाये।जाम के कारण एनएच पर लगभग दोनों ओर 5 किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लंबी दूरी की बसें भी इस जाम में फंसी रहीं। सड़क जाम कर रहे छात्रों की मांग 60-40 नियोजन नीति को रद्द करने की है।
बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है कोरोनाएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक दिन पहले 7,633 नये कोविड केस आये थे। लेकिन आज 10, 542 केस सामने आये हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.39 प्रतिशत पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 2,40,014 टेस्ट किये गये थे। वहीं 8,175 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी भी 98 फीसदी से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। लेकिन इस वक्त लोग अस्पतालों भी एडमिट हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1,537 नये केस आये थे। इंफेक्शन रेट 26.54 प्रतिशत पहुंच गया है।
प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहालटीम एबीएन, सरायकेला-खरसावां। सरायकेला की जनता पानी की किल्लत से बदहाल है। हर साल की तरह इस बार भी गर्मी की दस्तक होते ही पानी के लिए हाहाकार मच गया है और हर बार की तरह इस बार भी शासन-प्रशासन ने समस्या से निपटने की कोई तैयारी नहीं की है।गर्मी जैसे-जैसे रौद्र रूप धारण कर रही है, वैसे-वैसे पानी की किल्लत लोगों के जी का जंजाल बनती जा रही है। सरायकेला के आदित्यपुर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग बेहाल हो रहे हैं।सरायकेला पहाड़ी इलाका है। ऐसे में पानी की समस्या से हर साल जिलावासी परेशान होते हैं। गर्मी की दस्तक के साथ ही भूजल का स्तर नीचे चला जाता है और पानी के लिए जद्दोजहद शुरू हो जाती है। ये समस्या ऐसी है जो हर साल दस्तक देती है, लेकिन शासन और प्रशासन इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं करता। जिले के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपूर के कई इलाकों में सरकारी जलबोर्ड की तरफ से लगाये गये टैंकर भी भिजवाये जाते हैं। बावजूद पानी की किल्लत बरकरार रहती है। भीषण गर्मी के बीच पानी की परेशानी लोगों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है।एक तरफ पानी की किल्लत है तो दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही। दरअसल कई मोहल्लों में सरकारी हैंडपंप 5-6 साल से खराब हैं। ऐसे में ग्रामीणों को दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मिलकर कई बार ग्राम प्रधान से लेकर अपने वार्ड पार्षद और यहां तक कि एसडीएम तक को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल तो दूर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने तो क्षेत्र का जायजा लेने की जहमत भी नहीं उठायी।पानी की समस्या से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। घर का काम काज छोड़कर पानी भरने के लिए दिन भर भागदौड़ करनी पड़ती है तब जाकर पीने के पानी का इंतजाम हो पाता है। कई बार तो पानी के लिए महिलाओं को 1 किलोमीटर तक जाना पड़ता है, लेकिन उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। पानी जैसी मूलभूत समस्या के लिए आम जनता का यूं परेशान होना प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोलता है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली को भी कटघरे में खड़ा करती है।
टीम एबीएन, रांची। राजद के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण आज रांची आयेंगे। राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जयप्रकाश नारायण 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।वहां से मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला जायेंगे। विश्राम करने के बाद लगभग तीन बजे पलामू के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम डालटनगंज सर्किट हाउस में करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को विश्रामपुर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जयप्रकाश नारायण करेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में लोगों को थैलेसिमिया सिकल सेल बीमारी को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से सक्रिय पहल की गयी है। उपायुक्त की अध्यक्षता में तोरपा और कर्रा प्रखंड में जागरुकता शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने दोनों कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों को जागरूक किया और स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह वर्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में हमें दिग्भ्रमित विचारों से निकलकर जागरूक होने की आवश्यकता है।आनेवाली पीढ़ी को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने स्तर से प्रयास करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में सिकल सेल का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। इसके लिए आवश्यक है सिकल सेल अनीमिया की उचित जांच व मैपिंग की। जिले में 50 बेड का डे केयर सेंटर बनाया जायेगा। इसमें ससमय लोगों का उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। डीसी ने कहा कि लोगों को सिकल सेल की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। आवश्यकता है बीमारी के संबंध में सीखने और इसके बचाव को लेकर अपने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की।उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आगामी 25 अप्रैल को सिकल सेल अनिमिया जागरुकता शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर जांच करायें और समुदाय स्तर सिकल सेल अनीमिया की पहचान की जा सकेगी।
टीम एबीएन, रांची। नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुलाये गये झारखंड बंद को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर देखे गये। रांची के मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद समर्थकों ने बंद कराया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को सब्जी मंडी से खदेड़ दिया। सिटी डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को खदेड़ दिया। फिलहाल बंद समर्थक पूरे रांची में घूम-घूम कर बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले से मिली सूचना के अनुसार सड़क पर टायर जलाकर छात्रों ने रांची रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। बंद के मद्देनजर रांची का अल्बर्ट एक्का चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी मंं तब्दील है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने जवानों को ब्रीफिंग की।नियोजन नीति को लेकर छात्रों के तीन दिनों के महाआंदोलन के तीसरे दिन झारखंड बंद का एलान किया गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। रांची में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे राज्य में करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी को अलग से बंद से निपटने के लिए तैनात किये गये हैं। झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की गई थी। दूसरे दिन 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला गया था, जबकि तीसरे दिन बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.