टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडू के सभागार में पीरामल स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से एक बैठक की। जिसमें टीबी मुक्त पंचायत एवं गांव बनाने को लेकर एएनएम की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान पीरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार राय ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत एवं गांव बनाने हेतु सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता है। इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गठित आरोग्य स्वास्थ्य समिति एवं ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के उपलक्ष्य पर ग्रामीणों को टीबी बिमारी के लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी दी जाय। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर मुखिया, टीबी चैंपियन, यूथ, ट्राइवल हिलर, शिक्षिक, प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्म गुरुओं का एक कमिटी बनाया जाएगा, जिसके द्वारा घर में छिपे संदिग्ध टीबी मरीजों को जांच के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने टीबी बिमारी के बारे बताते हुए कहा कि टीबी एक संक्रामक बिमारी है जो माईकोबैकटेरियम ट्यूबरकुलोसिस से होता है। टीबी की समय से पहचान एवं इलाज नहीं होने पर जानलेवा भी हो सकता है। उन्होंने टीबी के लक्षण के बारे में बताया कि खांसी आ रहा हो, वजन घट रहा हो, सीने में दर्द हो, रात में सोने के समय पसीना आ रहा हो, बलगम के साथ खून निकल रहा हो तो अविलंब टीबी की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर जरुर करावें।बैठक के दौरान सभी एएनएम को निर्देश दिया गया कि प्रति माह सभी सहिया कम से कम पांच संदिग्ध टीबी मरीजों का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान पीरामल स्वास्थ्य के डीपीसी आशिश कुमार भी टीबी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
उपायुक्त को आवेदन देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग टीम एबीएन, कुडू-लोहरदगा। कुडू ब्लॉक के सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी पर पंचायत सचिव छेदु उरांव ने 14वें वित्त की राशि का अवैध निकासी करने का गंभीर आरोप लगाया हैं। 18 अप्रैल को उपायुक्त लोहरदगा को दिए अपने आवेदन में पंचायत सचिव ने बताया है कि पंचायत सचिव एवं कार्यकारिणी समिति को बिना जानकारी दिये ही 14वीं वित्त आयोग का तीन किस्तों में कुल 139825 रु की अवैध निकासी करने और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का पैसा भी मुखिया पति के निजी खाता में भेजवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और सलगी मुखिया पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत समिति बाबूलाल उरांव के हस्ताक्षरयुक्त डीसी को दिए आवेदन में पंचायत सचिव ने आगे बताया कि पंचायत सचिव एवं कार्यकारिणी समिति को बिना जानकारी दिये अवैध रूप से निकासी कर लिया गया और इसका कोई भी रिकार्ड नहीं रखा गया है। इस विषय पर पुछने पर उसे कोई जानकारी नहीं दी गई और कहा गया कि इस राशि संचालन मुखिया खुद अपने तरीके से करेगी किसी कि सहमति की आवश्यकता नहीं है। पंचायत सचिव ने लिखा है कि मुखिया पति बिरेन्द्र भगत जो कि स्वयसेवक का काम करते है उन्हें ठिकेदार बना दिया है और उन्हीं के खाते से सरकारी राशि का संचालन होता है। किसी के कुछ कहने से अपनी दबंगई से काम निकालने का कार्य करते हैं। मुखिया और मुखिया पति के इस रवैये से आम जनता काफी परेशान है।
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्टिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में रामगढ़ और कोडरमा के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ में 49.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। जिसमें धर्म ने 54 रन, अमयंक ने 42 रन और हिमांशु ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से पीयूष ने 3 विकेट और मानव ने दो विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा की टीम 39 ओवर में मात्र 144 रन ही बना सकी। कोडरमा की ओर से पीयूष ने नाबाद 75 रन और प्रियांशु ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए रामगढ़ की ओर से हिमांशु ने 4 विकेट और शिवम ने 3 विकेट लिये। मैन आफ द मैच कोडरमा के पियूष सिंह को मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे ने दिया। मौके पर अंपायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह मनोज सहाय पिंकू आलोक पांडे सुमन कुमार सोनू खान ओम प्रकाश धर्मेंद्र कौशिक मुकेश प्रभाकर अमित जायसवाल विशाल सूद अशोक यादव आशीष यादव रोहित भारती चंदन यादव नीतीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। असनाबाद स्थित देवी मंडप के प्रांगण में देवी मंडप के जीर्णोद्धार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राज कपूर सिंह एवं राम प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मंडप के जीर्णोद्धार हेतु कई तरह का प्रस्ताव पारित किया गया। मंडप का जीर्णोद्धार हेतु सभी ने सहयोग करने की बात कही। इस बैठक में मंडप जीर्णोद्धार हेतु एक कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चंदन चक्रवर्ती को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही अध्यक्ष के द्वारा कमेटी का भी विस्तार किया गया।जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष विजय वर्णवाल, गौरी सिन्हा,पिंटू कुमार, सचिव मृत्युंजय भास्कर, राकेश कुमार सिन्हा, राजू साहू, महासचिव अरविंद सिंह, संरक्षक लखन राणा, सिद्धि प्रसाद, आनंद तिवारी, महंगू यादव, एसएन सिंह, घनश्याम तुरी, राम प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष राज कपूर सिंह, सह कोषाध्यक्ष तुलसी राणा, रोहित शर्मा उर्फ पिंकू शर्मा बनाये गये। अंत में बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह कमेटी आपसी सहयोग से इस मंडप का जीर्णोद्धार करेगी। बैठक में राज कपूर सिंह, राम प्रसाद यादव, लखन राणा, गौरी सिन्हा, किशोर राणा, संजय सिंह, राजू राणा, अशोक राणा, रामचंद्र राणा, सुरेश तुरी, टुन्ना सिंह, लक्ष्मण कुमार, ब्रह्मदेव तुरी, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव, राजा मालाकार, राकेश कुमार, प्रकाश साव, तुलसी राणा, मृत्युंजय भास्कर, धनेश्वर तुरी, संतोष विश्वकर्मा, अर्जुन तुरिया, विजय यादव, रविंद्र तुरी, अशोक तुरी, हीरामन यादव, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, पिंटू कुमार, संजय तुरी, घनश्याम तुरी, संतोष कुमार, रोहित शर्मा, प्रमोद तुरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। एनएसएस बीआईटी मेसरा लालपुर के युवाओं की टीम आज लालपुर के सड़कों के किनारे कचड़ा साफ किया। साथ ही हरे भरे पेड़ पौधे निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य के हाथों से सड़कों पर लगाया। संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में तपती धूप में इन युवाओं का धरती मां के प्रति स्नेह देख राहगीर भी रुक कर उनके हौसले को सलाम कर रहे थे। आज के इस कार्यक्रम में पेड़ लगाने की सोच पर बोलते हुए निदेशक डॉ भट्टाचार्य ने कहा कि आज के युवाओं में इस धरा के प्रति इस प्रकार के जागरूक रहना ही उनकी समर्पण का दर्शन करता है। डॉ अभय रंजन ने इस तपती गर्मी में एनएसएस के ऊर्जा से भरे कार्यकर्ताओं को बधाई दी। डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने आगामी कार्यक्रम के बारे में सदस्यों को जानकारी देते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम से सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लाभ के बारे में बताया। आज के इस कार्यक्रम में छात्र संकाय के राणा प्रताप, अनुरिमा, शिवम सिंह, अर्चिता मोदी, निकिता दुबे, नरेंद्र मोहन, निष्ठा, काव्या, ऋषि सिंह, आयुसी ऋतुपर्णो, धरमु पाहन, सहजनाथ, प्रभु महतो, क्लेस्वर महतो, बासुदेव सिंह, खेमलाल महतो, शुभाशीष राय सहित सभी एनएसएस के और बीआइटी के कर्मचारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद का मिलाजुला असर देखने मिल रहा है। कहीं बंद कराने छात्रों का हुजूम उमड़ा है तो कहीं जनजीवन सामान्य रहा। 60:40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए राज्य भर के छात्र सड़क पर उतर आये हैं। अलग-अलग जिलों में चिलचिलाती धूप में सैकड़ों छात्र बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। किसी जिले में बंद का अच्छा खासा असर दिखने को मिल रहा है, तो कहीं पूरी सामान्य स्थिति बनी हुई है। दुमका में बंद का व्यापक असर : खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग और 60-40 के फामूर्ले के विरोध में दुमका में बंद का व्यापक असर दिख रहा है। भीषण गर्मी के बाद भी छात्र अपनी मांग को लेकर सड़कों पर हैं। छात्रों ने लगभग दुमका के सभी सड़कों को जाम कर दिया है। फूलो झानो चौक पर सैकड़ों छात्र बैठे हुए हैं। इससे साहिबगंज-गोविंदपुर मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बंद का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि यह बंद छात्रों के आंदोलन का आगाज है। सरकार को हम लोगों की बात माननी होगी। अगर सरकार नहीं चेतेगी तो आने वाले समय में आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी। पलामू में नहीं दिखा व्यापक असर : छात्र संगठनों के बंद का पलामू प्रमंडल में असर नहीं देखा गया। बाजार सामान्य तरीके से खुले रहे और जनजीवन सामान्य रहा। बंद का पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा और लातेहार के इलाके में कोई असर नहीं देखा गया। मंगलवार को छात्र संगठन मशाल जुलूस निकालने वाले थे, लेकिन पलामू प्रमंडल में मशाल जुलूस नहीं निकला। वहीं बुधवार को बंद को सफल बनाने के लिए न कोई छात्र संगठन सड़क पर उतरा और ना ही कोई छात्र सड़क पर नजर आये। पलामू से रांची समेत अन्य इलाकों में जाने वाली बसों का परिचालन भी सामान्य रहा। गढ़वा के इंटर स्टेट बस स्टैंड से बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ के लिए बसों का परिचालन सामान्य रहा। पलामू से हजारीबाग जाने वाली बसों का ही परिचालन सिर्फ आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। बंद को देखते हुए नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के साथ रेलवे की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पाकुड़ में दुमका जानेवाली सड़क रही जाम : छात्र संगठनों ने आज पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण खासकर यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पर बैठे आंदोलनकारी नयी नियोजन नीति को रद्द करने, 60/40 के फामूर्ले को खत्म करने, झारखंड के खतियानी को रोजगार देने, आदिवासी मूलवासियों के साथ धोखाधड़ी बंद करने की और बाहरी लोगों को बढ़ावा नही देने की मांग कर रहे थे। आंदोलनकारियों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और बाजार को भी बंद कराया। सड़क जाम की वजह से पाकुड़ से दूसरे जिले जाने वाली सभी बस सेवा बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद आदिवासी छात्र छात्राएं पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर बैठे रहें। धनबाद में बंद रहा असरदार : नियोजन नीति 60-40 के विरोध में छात्र संगठन के झारखंड बंद का असर धनबाद में भी देखा जा रहा है। छात्र संगठन के लोग सड़क पर उतर दुकानो को बंद करा रहे हैं। वहीं निजी और लंबी दूरी की बसें नहीं चलाई गई। धनबाद रांची मुख्य मार्ग के पुटकी में छात्र संगठन टायर जला विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य सड़क को बैरिकेडिंग लगा कर पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्ती लगा रही है। जमशेदपुर में बंद असरदार : झारखंड बंद के तहत जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम स्टूडेंट यूनियन ने करनडीह चौक जाम कर दिया, जिससे टाटा चाईबासा हाता मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप्प पड़ गया। शहर में कई इलाकों में दुकान और बाजार भी बंद रहे। बंद के मद्देनजर शहर में जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को नई नियोजन नीति में बदलाव करना होगा। सरकार शीशे से पत्थर तोड़ने का काम ना करे। सरायकेला में युवाओं ने जताया विरोध : वर्तमान नियोजन नीति के विरोध में टोल ब्रिज मुख्य सड़क के सामने सुबह सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने 60-40 नाय चलतो नारे के साथ अपना विरोध जताया। सुबह-सुबह सड़क जाम होने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। इधर, मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने बुझाने का काम किया। बावजूद इसके छात्र सड़क जाम पर अड़े रहें। इसके अलावा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास बंद समर्थकों ने सड़क पर जेसीबी खड़ा कर दिया, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गया। बड़ी संख्या में छात्रों के साथ महिला और पुरुषों ने भी बंद का समर्थन किया। घंटों सड़क जाम रहने पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसमें ड्यूटी जाने वाले लोग सर्वाधिक परेशान रहें। बाद में पुलिस द्वारा समझाने पर प्रदर्शनकारी माने और सड़क जाम हटाया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली फिल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा नीतू चंद्रा ने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की इच्छा मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में इंग्लिश सबटाइटल के साथ फिल्म बनाने की योजना से कराया अवगत मुख्यमंत्री ने नीतू जी को झारखंड में फिल्मों के निर्माण में हर संभव सहयोग करने का दिया भरोसा टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज फिल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने और यहां के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की इच्छा जतायी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की काफी संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं। झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर बना फिल्में मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निमार्ता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड -बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी, ताकि यहां की कला-संस्कृति, परंपरा और अन्य विधाओं को देश-दुनिया के सामने दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 19-4-23 को फ्रेशर्स डे मनाया गया, जिसमें 2021-23 के छात्रों ने 22-24 के सभी छात्रों का स्वागत पुष्प देकर किया। द्वितीय वर्ष के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम शुरू किया। प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार राय तथा प्रबंधक डॉ आनंद जी ने छात्रों को आशीर्वचन दिया। क्विज, नृत्य और गेम के माध्यम से मिस्टर फेशर्स अरुण वर्मा तथा मिस फ्रेशर्स ओलिव प्रभा खेस को चुना गया। द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिंदी, नागपुरी गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय शिक्षक डॉ देशराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन द्वितीय वर्ष की सुजाता और नितेश ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता प्रस्तुत की।
टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय में छात्रों के लिए आग से सुरक्षा के तरीकों पर एक सेमिनार लगाया गया। इस सेमिनार में जिला अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर, प्रधान अग्नि चालक रामचंद्र महतो व अग्नि चालक रजत कुमार मिंज शामिल हुए और छात्रों को आग से बचाव को लेकर जानकारी दी। जागरूकता के उद्देशय से आयोजित इस सेमिनार में अग्निशमन पदाधिकारी शैलेंद्र किशोर ने आग लगने से लेकर इस पर काबू पाने तक के बारे में बताया। उन्होंने घरेलू आग पर काबू पाने का तरीका छात्रों को बताया। साथ ही गैस तथा बिजली से किस प्रकार आग लगने की संभावना उत्पन्न हो सकती है और उससे किस प्रकार बचा जा सकता है यह भी छात्रों को समझाया। उन्होंने छात्रों को बताया कि गैस का इस्तेमाल हो जाने के बाद गैस के रेगुलेटर के नॉब को बंद कर दें, सुरक्षित पाइप का ही प्रयोग करें, समय-समय पर रेगुलेटर तथा पाइप बदलते रहें। घरेलू गैस तथा बिजली से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है या आग लग जाती है, तब तत्काल बचाव के लिए जल्द से जल्द गीले कंबल या गीले बोरे की सहायता से आग लगे सामान को ढक कर बुझाने का प्रयास करें एवं तत्पश्चात अग्निशामक कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने उपस्थित छात्रों को जागरूक करते हुए कहा की हो सके तो एक अग्निशामक यंत्र अपने अपने घरों में जरूर रखें ताकि वक़्त आने पर उसके इस्तेमाल से दुर्घटना पर काबू पाया जा सके। इसके अलावा छात्रों द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का जवाब भी अग्निशमन पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा की इस तरह कु जानकारीयों को प्राप्त कर छात्र एक जागरूक नागरिक होने का निर्वहन कर सकते है। वहीं प्राचार्या अपर्णा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। मौके पर विद्यालय की संयोजक बी डी नस्कर, कार्यक्रम प्रभारी उज्जल महतो, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन चेतना जैन ने किया एवं धन्यवाद् ज्ञापन स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार ने किया। इसके अलावा अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शहीद जवानों के आश्रितों के लिए रखे गए दान पात्र में भी छात्रों तथा शिक्षकों ने भाग लेते हुए दान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.