झारखंड में अवैध खनन पर अफसरों की सुस्तीशिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई; धनबाद सबसे आगेटीम एबीएन, रांची/धनबाद। झारखंड में अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के सरकारी दावों के बीच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि जिलों में अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें तो लगातार पहुंच रही हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई की रफ्तार काफी धीमी है। कार्रवाई के अभाव में अवैध खनन करने वालों का मनोबल बढ़ने की बात भी सामने आई है।धनबाद से सबसे ज्यादा शिकायतेंविभागीय समीक्षा के अनुसार, धनबाद ऐसा जिला है जहां अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से संबंधित सबसे अधिक शिकायतें सामने आई हैं। उपलब्ध आंकड़ों में धनबाद में 87 शिकायतें दर्ज होने और 20 मामलों में कार्रवाई होने की बात कही गई है।इसके बाद पाकुड़, गिरिडीह और साहिबगंज जैसे जिलों से भी बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंची हैं। सबसे गंभीर स्थिति साहिबगंज की बताई गई है, जहां दर्ज 55 शिकायतों के मुकाबले कार्रवाई का आंकड़ा शून्य है।अवैध खनन के कारण धनबाद और आसपास के कोयलांचल क्षेत्रों में जमीन धंसने, गोफ बनने और लोगों के उसमें समा जाने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इसके बावजूद शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।575 शिकायतों में 269 पर कार्रवाई का दावाविभागीय समीक्षा में बताया गया कि पिछले एक वर्ष में अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित 575 शिकायतें जिलों तक पहुंचीं, जिनमें से 269 मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि 306 मामलों में जिला स्तर पर कार्रवाई लंबित रही। हालांकि, विभाग की विस्तृत जिला-वार तालिका में कुल आंकड़ा 593 शिकायतें और 271 मामलों में कार्रवाई का दिया गया है। यानी उपलब्ध आंकड़ों में अंतर दिखाई देता है, जिसे विभागीय स्तर पर स्पष्ट किया जाना जरूरी है।अगस्त में 13 जिलों ने टास्क फोर्स की बैठक की जानकारी नहीं दीअवैध खनन पर कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। व्यवस्था के तहत प्रत्येक जिले को हर महीने बैठक कर उसकी कार्यवाही और मिनट्स की जानकारी संबंधित पोर्टल पर अपलोड करनी होती है।लेकिन अगस्त महीने में 13 जिलों से जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक से संबंधित कोई जानकारी अपलोड नहीं की गई। इससे भी अधिकारियों की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।धनबाद में अवैध खनन बना जानलेवा खतराधनबाद में अवैध खनन का मामला केवल सरकारी राजस्व के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। कोयला निकालने के लिए छोड़े गए अथवा अवैध रूप से संचालित खनन क्षेत्रों में जमीन कमजोर होने के कारण अचानक धंसान और गोफ बनने की घटनाएं होती हैं।रविवार को भी धनबाद में अवैध खनन से जुड़ी घटना में लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आई। ऐसी घटनाओं के बाद कुछ समय के लिए कार्रवाई जरूर होती है, लेकिन बाद में अवैध गतिविधियां फिर शुरू होने के आरोप लगते रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अवैध खनन के स्रोतों पर स्थायी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हादसों का खतरा बना रहेगा।केवल कागजी कार्रवाई से नहीं रुकेगा अवैध खननअवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन, खनन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है। केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई या अवैध खनन स्थल को बंद कर देना पर्याप्त नहीं होगा। जरूरत इस बात की है कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान, एफआईआर, खनन स्थलों की नियमित निगरानी और अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहे।धनबाद जैसे कोयला क्षेत्रों में जहां लंबे समय से अवैध खनन की समस्या बनी हुई है, वहां प्रशासनिक कार्रवाई के साथ स्थानीय लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है। जब तक अवैध खनन के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हादसों का खतरा और सरकारी व्यवस्था पर सवाल दोनों बने रहेंगे।
टीम एबीएन, रांची। नामकुम प्रखंड अंतर्गत मौजा आरा साखे टोली ट्रांसफार्मर से न्यू साखे टोली जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की समस्या अब जनप्रतिनिधियों तक पहुंचायी गयी है। शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (झारखंड सरकार) के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजा राम महतो और वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता न्यू साखे टोली निवासी मृत्युंजय प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से महिलोंग स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर न्यू साखे टोली वासियों की ओर से आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से सांसद को बताया गया कि साखे टोली ट्रांसफार्मर से न्यू साखे टोली तक जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात का पानी जमा होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस अवसर पर सांसद प्रदीप वर्मा ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने सांसद प्रदीप वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। रामकनाली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सीआईएफ की कार्रवाई के बावजूद बेलांजाबाद इलाके में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार जारी है। इसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। रत्नेश कुमार का आरोप है कि रामकनाली क्षेत्र के कुशालपुर कुम्हारपट्टी में आज ही में अवैध खनन के वजह से चाल धंसने से एक बड़ी घटना घटी है इसके बावजूद अवैध खनन और चल रहे अवैध कोयला कारोबार थामने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि रामकनाली में सीआईएफ द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसी क्षेत्र के बेलांजाबाद में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर बनाये गये अवैध मुहानों से खनन किया जा रहा है। मजदूरों के जरिए कोयला काटकर एक स्थान पर जमा किया जाता है और फिर रात के समय वाहनों में लोड कर उसे भट्ठों तक भेजा जाता है। रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब एक ही क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो बेलांजाबाद में कथित रूप से चल रहे अवैध कारोबार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने धनबाद एसएसपी द्वारा अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एसएसपी धनबाद क्षेत्र को ओर बेहतर बनाने में लगे हुए है धनबाद में ऐसे ही एसएसपी महोदय की जरूरत है लेकिन कुछ कोयला माफिया कथित तौर पर प्रशासन को गुमराह कर अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि कुछ लोग फेसबुक प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट को एडिट करके, झूठे पदनाम और मनगढ़ंत बातें जोड़कर हमारे आपसी रिश्ते, विश्वास और एकता को कमजोर करने की कूटनीतिक चाल रच रहे हैं। ये लोग मुझे बदनाम नहीं बल्कि झारखंड के गरीब, किसान, मजदूर के नौकरी खरीद-बिक्री भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन, झारखंड में झारखंडियों को हक अधिकार के आंदोलन को कमजोर करने का साजिश रच रहें हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें ये मानसिकता के लोग प्रिय और हितकारी वचन बोलकर भारी नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं।
13-8 से मिली जीत टीम एबीएन, रांची। झारखंड चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने बाजी मार ली। मतगणना के बाद 21 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव में टीम तुलसी पटेल के 21 प्रत्याशियों में से 13 ने जीत हासिल की है। दूसरी टीम को 8 प्रत्याशी ही जीते। वहीं, तीसरी टीम पी-21 का एक भी सदस्य नहीं जीत सका। इस वर्ष कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम घोषणा चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर एवं पवन शर्मा ने की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद तुलसी पटेल के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। अधिकारिक घोषणा जल्द होगी। चुनाव में कुल नौ महिलाएं खड़ी थी। इनमें छह महिलाओं ने जीत दर्ज की। मनीष जैन पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की। मुकेश अग्रवाल को सर्वाधिक वोट मुकेश अग्रलवाल को सबसे अधिक 1827 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे डॉ अभिषेक रामाधीन को 1742 मिले। तीसरे स्थान पर प्रवीण लोहिया को 1725, चौथे स्थान पर तुलसी पटेल को 1622 और पांचवे स्थान पर विनीता सिंहघानिया को 1597 वोट मिले। प्रत्याशी और मिले वोट मुकेश अग्रवाल 1827 डॉ अभिषेक रामाधीन 1742 प्रवीण लोहिया 1725 तुलसी पटेल 1622 विनीता सिंघानिया 1597 ज्योति कुमार 1535 राम बांगड 1506 मनीष जैन 1497 नवजोत अलंग 1496 निधि झुनझुनवाला 1450 आस्था किरण 1441 अमित अग्रवाल 1424 राहुल साबू 1418 रोहित पोद्दार 1384 अनिल अग्रवाल 1360 अमित शर्मा 1348 रोहित अग्रवाल 1347 अमित किशोर अग्रवाल 1344 विकास विजयवर्गीय 1305 मोनिका गोयनका 1300 पूजा ढाढा 1288
टीम एबीएन, रांची। आज पर्युषण पर्व के छठे दिन जैन मंदिर डोरंडा में भगवान महावीर के जीवनी के बारे मे वान्चन किया गया। मंदिर में भक्ति भाव से सुबह 7:30 बजे स्नात्र पूजा संपन्न हुई। तत्पश्चात मुंबई से पधारें साधर्मी बंधु श्री धैर्य पियूष भाई एवं तीर्थ धर्मवीर शाह जी के द्वारा प्रवचन किया गया। आज पर्युषण महापर्व के छठे दिन आज के प्रवचन में श्री कल्पसूत्र के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी की दीक्षा, कठोर साधना और उपसर्गों को समता भाव से सहन करने का वर्णन किया गया। आज का प्रवचन सार जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जीवनी पर था। उन्होंने दीक्षा (संयम पथ) 30 वर्ष की आयु में राजपाठ और मोह-माया का त्याग कर दीक्षा अंगीकार की और श्रमण जीवन को अपनाया था। दीक्षा लेने के बाद भगवान महावीर ने लगभग 12 वर्षों तक निरंतर अनशन, मौन, ध्यान और अत्यंत कठोर तपस्या की, साधना काल के दौरान भगवान को अनेक प्रकार के परीषह और उपसर्ग (कष्ट व अपमान) मिले, जिन्हें उन्होंने पूर्ण समता भाव और अडिग शांति के साथ सहन किया। भगवान महावीर ने कई जीवों का कल्याण किया जिनमे से एक अत्यंत क्रोधी, विशाल एवं भयंकर जहरीले चंडकौशिक सर्प को भी क्षमा करते हुए उसके सर्प योनि से भव भव की नैया से भी पार लगा दिया। केवलज्ञान प्राप्ति: इस लंबी और कठोर साधना के फलस्वरूप उन्हें परम शुद्ध केवलज्ञान (सर्वज्ञता) की प्राप्ति हुई। आत्मा की आंतरिक शुद्धि, संयम के पालन, शांति, क्षमा भाव ये भगवान महावीर के आचरण थे, जिनसे हमें अपने जीवन मे प्रेरणा लेने के बारे मे बताया गया साथ ही प्रवचन में भगवान महावीर के त्याग, तप और संयमपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए आत्मचिंतन एवं आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया। शाम में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन किया गया एवं भक्ति संध्या हुई। आज के कार्यक्रम में लोगो में दिनेश सेठ, सुरेश बोथरा, अक्षय सेठिया, विनोद भंडारी, विनय नाहटा,संतोष बेगानी, सुशीला सेठिया, सोनल नाहटा, संजय कोठारी, श्रुति, गरिमा, खुशबू, मयंक आदि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी प्रमोद बोथरा ने दी।
उदय शंकर दुबे को मिली 30 वोट, 29 मतों से दर्ज की जीत टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुए चुनाव में पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव में अमित कुमार जायसवाल को 59 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दुबे को 30 मत प्राप्त हुए। अमित ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अमित कुमार जायसवाल की जीत की खबर मिलते ही छतरपुर क्षेत्र के उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने से पलामू के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा। चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अमित के सामने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के पूर्व सचिव प्रमोद सारस्वत ने चेंबर चुनाव में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया को भारी मतों से विजय बनाने के लिए चेंबर के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही साथ चेम्बर चुनाव में सभी जीते हुए प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है इस बार चेंबर में कई नये सदस्य आये हैं। निश्चित ही व्यापार हित में अपना भरपूर योगदान देकर चेंबर के सदस्यों को लाभ पहुचायेंगे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी।
चैंबर चुनाव में उम्मीदवारों और वोटरों सहित चेंबर के सभी सदस्यों ने गर्म आलूचोप और समोसे का लुत्फ उठाया टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक चुनाव के उपलक्ष पर हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के द्वारा गरम समोसे, आलूचाप, चाय एवं पानी की व्यवस्था रखी गयी थी। अध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10000 से ज्यादा समोसे, आलू चोप का स्वाद चुनाव में आने वाले सभी लोगों ने लिया। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के लिए सौभाग्य की बात है कि यह अवसर उन्हें साल में एक बार प्राप्त होता है। मौके पर महुआ माजी, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल सहित शहर के कई विशिष्ट लोगों ने भी समोसे की तारीफ की। संघ की ओर से मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरचंद बेगानी, उपाध्यक्ष विवेक मोहता,सचिव हैप्पी किंगर, सह सचिव सौरभ कटारुका, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघानियां, मनोरंजन समिति के संयोजक गौरव काबरा, महेश बजाज, बिपुल जैन, सुशील सोमानी, मुकेश काबरा, अनिल जालान, प्रमोद सारस्वत, मनोज पोद्दार, ब्रजेश जालान संघ के मुन्ना कुमार, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी सह सचिव सौरव कटारुका ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.