आज निकाली जायेगी शोभा यात्रा टीम एबीएन, कोडरमा। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शनिवार को गुमो में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सनातन कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। आचार्य जयराम शास्त्री, आचार्य प्रदीप पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया को हुआ था। ऐसे में परशुराम का जन्मोत्सव भी प्रदोष काल में ही मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम एक मात्र ऐसे विष्णु के अवतार हैं, जो आज भी जीवित हैं। दक्षिण भारत में परशुराम का बड़ा मंदिर है। कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे। यजमान के रूप में कामेश्वर पांडेय, सौरभ पांडेय ने पूजा अर्चना की। रविवार सुबह पूजन, हवन, आरती होगी। जबकि स्वजन बंधुओ के भोजन के बाद संध्या चार बजे से नगर भ्रमण को लेकर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मौके पर समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय, संजय पांडेय, आत्मानंद पांडेय, प्रभाकर पांडेय, विपीन पांडेय, धीरज पांडेय, अमित पांडेय, राजीव रंजन शुक्ला, राजन शुक्ला, मनीष पांडेय, अंनत पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, आशीष पांडेय, आलोक पांडेय, उमाकांत पांडेय, बबलू पांडेय, बिनीत अनिहोत्री, मुन्ना पांडेय सहित कई ब्राह्मण समाज मौजूद थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। आज ग्रिजली पब्लिक स्कूल, गुमो सतपुलिया में पृथ्वी दिवस (अर्थ डे) के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लेकर विश्व पृथ्वी दिवस के ऊपर धरती की हरियाली और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिये। सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। सातवीं की छात्रा साम्या प्रवीण ने बताया है कि दुनिया आज अर्थ डे मना रही है। धरती पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की गयी थी। 1970 में शुरू हुई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरती को हरा भरा बनाये रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है। कक्षा सातवीं की छात्रा मीनल महतो ने धरती को बचाने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा, मानव व अन्य जीवों की रक्षा के लिए सभी संकल्प लेते हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। दूसरों को भी जागरूक करेंगे।प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाना है और देश को पर्यावरण संकट से बचाना है। लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए इसका उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा सातवीं की छात्रा अनन्या ने बताया कि जल बचाओ, कोई इन्हें तेजी से बताओ अपने अपने कल को बचाओ। जल बचाओ जीवन बचाओ का यह नारा अब हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। यह तो हम सब जानते है कि पृथ्वी पर जीवन के लिए जल भी वायु के समान ही काफी आवश्यक है लेकिन इस विषय में सबसे चिंता की बात यह है कि पृथ्वी पर स्वच्छ ताजे पानी की मात्रा दिन-प्रतिदिन घटती ही जा रही है। पानी के कमी के कारण विश्व भर में सूखा, कई तरह की बीमारियां, प्राकृतिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही है परन्तु इस विषय की सबसे दुखद बात यह है कि लोग अभी भी जल संरक्षण के महत्व को लेकर पूर्ण रुप से जागरूक नहीं हो रहे हैं। विद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमान काशीनाथ कुमार ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस पर बच्चों को जागरूक तथा संकल्प दिलाते हुए बताए हैं कि पर्यावरण में दूषक पदार्थों के प्रवेश के कारण प्राकृतिक संतुलन में पैदा होने वाले दोष। पृथ्वी प्रदूषण का अर्थ है- वायु, जल, मिट्टी, प्लास्टिक का प्रयोग, डस्टबिन का सही उपयोग ना करना आदि का अवांछित द्रव्यों से दूषित होना, जिसका सजीवों पर प्रत्यक्ष रूप से विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान द्वारा अन्य अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरणीय का यह एक प्रमुख कारण है। इसे बचाना हम सभी लोगों का कर्तव्य है और इसे बचा कर हम अपना जीवन को सुरक्षित करें और आने वाले पीढ़ी को भी सुरक्षित रखें। अंत में कार्यक्रम की समाप्ति विद्यालय के प्राचार्या महोदया श्रीमती नीरजा ने बताया कि पर्यावरण स्वच्छ है तो हमारा जीवन है। पृथ्वी दिवस की शुरूआत 22 अप्रैल 1970 इस विशेष शुरुआत की गयी। पर्यावरण को शुद्ध रखें जहां तक हो प्रदूषित होने से हमें बचाव करना चाहिए। साथ ही विद्यालय को भी स्वच्छ रखें। डस्टबिन का प्रयोग करें, जल का बचाव करें, पेड़ लगायें आदि बातों पर ध्यान आकर्षित करते हुए बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को जागरूक की हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनीता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा, मारिया मंडल शिक्षिका श्वेता अग्रवाल, रश्मि सूद, संजू कुमारी, सोनी गुप्ता, सदफ नाज, गुरजीत कौर, दिशा सोनी, नेहा कुमारी, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, दिव्याली कुमारी, नेहालाल, प्रियम, बीषा, ईशिका, श्रुति, पूनम तेजपाल, सोनाली कुमारी, अमिषा कुमारी, सीमा पंडित, सुनीता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंजली सलूजा, नेहा गुप्ता, रितिका पाण्डेय, अंजली कुमारी, डिम्पल, साक्षी, रितिका जैन, रिद्धिमा, रिंकी, ज्योती, शालिनी, मनीमाला दत्ता, साक्षी सावंत, प्रतिमा शर्मा, दीपिका, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, प्रतीक जैन, अनिल कुमार यादव, रजनीश कुमार, संजय कुमार एवं सतबीर की भूमिका सराहनीय रही।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22/04/2023 को सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव रंजन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की किया। तत्पश्चात भगवान परशुराम जी और फरसा की पूजा अर्चना कर आरती की। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथियों को फरसा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से ललित ओझा, गोपाल पारीक, रजनीश पांडेय एवं नवनीत पांडेय उपस्थित थे। पूजा-अर्चना आचार्य संतोष पाठक एवं बलराम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के कैलाश पारीक ने राजीव रंजन मिश्रा को फरसा देकर सम्मानित किया। श्री मिश्रा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि परशुराम जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाये। श्री मिश्रा ने सभी झारखंडवासियों को परशुराम जयंती की बधाई भी दी। कार्यक्रम में पिंटू एवरी, नवनीत तिवारी धनंजय पाठक, लवली पाठक, रणधीर सिंह, विनोद चौधरी, राजेश कुमार बबलू, राजेश मिश्रा, अभिषेक पाठक, वेणु गोपाल, रविंद्र मोहन मिश्रा सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के लोग जन्मोत्सव में शामिल हुए। उक्त जानकारी राजीव रंजन मिश्रा (09431575184) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
अपराधी हैं तो गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही राज्य सरकार? 41ए की नोटिस के तहत पूछताछ केलिए धुर्वा थाना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल, समरी लाल एवम अशोक बड़ाइक टीम एबीएन, रांची। प्रदेश भाजपा द्वारा विगत 11अप्रैल को हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ अभियान के तहत सचिवालय घेराव कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के गांव गांव से न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता बल्कि आम जनता भी शामिल हुई। राज्य सरकार ने लोकतांत्रिक आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाए, आंसू गैस के गोले दागे और संगीन अपराध की धाराएं लगाकर नेताओं कार्यकर्ताओं पर मुकदमे भी दर्ज किए। मुकदमों में आरोपी बनाये गये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल एवम प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक आज 41ए की नोटिस पर पूछताछ केलिए धुर्वा थाना पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सह कार्यालय मंत्री सूरज चौरसिया, रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों के साथ दमन का हर तरीका अपना रही है। इस सरकार ने हिटलरशाही, तानाशाही की पराकाष्ठा कर दी। श्री प्रकाश ने कहा यह सरकार अपने भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए अत्याचार का नया नया तरीका अपना रही है। लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से जनभावनाओं को उजागर करने, सरकार की विफलताओं, नाकामियों पर बोलने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन सरकार केवल अपनी जिद्द और हठधर्मिता के साथ शासन चलाना चाहती है। इनके ही वायदे इन्हे याद कराने पर बेरोजगार युवा, बेकसूर महिलाएं, आदिवासी, दलित, लाचार किसान, मजदूर सभी हेमंत सरकार की नजरों में अपराधी बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की नजरों में खान खनिज की लूट करना, दलित, आदिवासियों की जमीन लूटना, पंचायत से मंत्रालय तक भ्रष्टाचार करना, वोट केलिए तुष्टिकरण करना अपराध नहीं है लेकिन जो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध करेगा वो अपराध की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य हित में जनभावनाओं के अनुरूप आंदोलन करना अपराध है तो भाजपा यह अपराध बार बार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इसके लिए अपराधी मानती है तो हमें गिरफ्तार करना चाहिए। कहा कि आगामी चुनाव में जनता हेमंत सरकार को करारा जवाब देगी।
टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा में ईद की नमाज अदा करने के बाद धूमधाम से एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते पंचायत प्रतिनिधि रशीद खान। माना जाता है कि ईद अल फित्र शव्वाल के महीने की दस तारीख को मनाई जाती है शव्वाल इस्लामिक कैलेंडर का दसवां महीना होता है, इसे रोजा तोड़ने की ईद भी कहा जाता है। जब मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए निकलते हैं, तो कुछ मीठा चीज खाकर निकलते हैं।माना जाता है कि हजरत मुहम्मद साहब ईद की नमाज पर जाने से पहले खजूर खाते थे। यही कारण है कि अक्सर परिवारों में इस दिन कुछ मीठा चीज खाकर ईद की नमाज के लिए निकलते हैं और लोग परिवार मित्रों के साथ मस्जिद या ईदगाह में जाकर ईद की सामूहिक नमाज अदा करते हैं। नमाज अदा करने के बाद रिश्तेदारों दोस्तों पड़ोसियों से मिलते हैं और उन्हें अपने यहां भोजन पर आमंत्रित करते हैं। या उनके यहां जाते हैं। ईद का यह स्वरूप सामाजिक एकजुटता के महत्व पर जोर देता हैं।
टीम एबीएन, लातेहार। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश गंझु, पप्पू लोहरा, बाबू लोहरा, लालमोहन सिंह और दीपक मुंडा शामिल है। सभी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दरअसल, गत 15 अप्रैल को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के गांव में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया है। बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश था। घटना की गंभीरता को देखते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया था। स्पेशल जांच दल में पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के अलावे कई अन्य पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।आरंभ हुई जांच की प्रक्रिया : एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईटी के द्वारा वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच आरंभ की गयी। घटनास्थल से पुलिस ने गांजा का चिलम, बीड़ी का रैपर, खून के धब्बे आदि को भी बरामद किया था। इसी क्रम में जांच के दौरान कुछ युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उन लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।घर के पास से ले गये थे उठाकर : पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने स्वीकार किया कि नाबालिग बच्ची को ये लोग उसके घर के पास से उठाकर ले गये थे। उसके बाद सभी लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्ची के शव को पेड़ के नीचे फेंक कर फरार हो गये। आरोपियों ने यह भी बताया कि पहले से बच्ची के परिजनों से उन लोगों की कोई दुश्मनी नहीं थी।घटना के बाद लोगों में था आक्रोश : घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था घटना के दूसरे दिन है। लोगों ने लगभग 4 घंटे तक एनएच को जाम रखा था। उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम तो हटा लिया था। उनका आक्रोश कम नहीं हो रहा था। लोगों के बढ़ते आक्रोश के कारण पुलिस भी परेशान थी। छापामारी दल में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, जमील अंसारी, नारायण यादव समेत अन्य पुलिस के अधिकारी शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित देशभर में ईद-उल-फितर की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रांची में ईद की नमाज को लेकर शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। अगर आज चांद दिख जाता है तो कल शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जायेगा। 22 या 23 को हरमू रोड में सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक वाहन नहीं चलेंगे। चांद दिखने के अनुसार ईद 22 या 23 अप्रैल को मनायी जायेगी।प्रशासन ने किया ट्रैफिक रूट में बदलावशहर की ईदगाह और मस्जिदों में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना और ईद की नमाज के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। इसके लिए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमा की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार, हरमू बाईपास रोड स्थित किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक के बीच मेन रोड में जरूरत के अनुसार डायवर्ट होंगे। वाहन मेन रोड में सर्जना चौक से रतन पी पी के बीच चलने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर कभी भी डायवर्ट किया जा सकेगा।इस मार्ग पर रहेगा परिचालन पूरी तरह बंदवहीं एसपी हारिस बिन जमा ने अपने आदेश में आगे कहा कि इस मार्ग पर अलबर्ट पुलिस एक्का चौक से सुजाता चौक की ओर जाने वाले वाहनों को सर्जना चौक से चर्च मिशन चौक होते हुए कर्बला चौक के रास्ते बहू बाजार से मुंडा चौक होते हुए नगर सुजाता चौक होकर अपने गंतव्य स्थान तक जाना होगा। सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। हरमू से न्यू मार्केट की ओर जाने वाले वाहन पुरानी रांची, बड़ा तालाब, शहीद चौक, रेडियम चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थान रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक फर्नीचर दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के द्वारा अहले सुबह तक आग पर काबू पाया गया। रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में हनुमान मंदिर के पास विकास फर्नीचर नामक दुकान में आग लगी गयी। गुरुवार की रात 2:30 बजे के करीब अचानक इस फर्नीचर दुकान में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी के साथ फैली कि देखते ही देखते पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। जिस फर्नीचर दुकान में आग लगी थी, उसी के कैंपस में कारोबारी अशोक अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ सोए हुए थे। अगलगी के बीच में किसी तरह उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ बाहर भाग कर अपनी और अपने परिवार की जान बचाई। अशोक अग्रवाल ने ही सदर थाने और अग्निशमन विभाग की टीम को जानकारी दी। अग्निशमन विभाग को मौके पर पहुंचने में लगभग आधे घंटे लग गये। रात के 2:30 बजे के तकरीबन फर्नीचर दुकान में आग लगी, वहीं 3 बजे के करीब दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। उसके बाद आग बुझाने की पाने की कोशिश शुरू हुई। दमकल के चार वाहनों ने मिलकर शुक्रवार की सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में पूरा फर्नीचर दुकान जलकर राख हो गया है। अशोक अग्रवाल के अनुसार, फर्नीचर दुकान में लाखों के माल पड़े हुए थे, जो जलकर राख हो गये हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। कांके डैम और बड़ा तालाब के अतिक्रमणकारियों के घरों के बाहर शुक्रवार से नोटिस चिपकाने का अभियान शुरू किया जायेगा। इस संबंध में गुरुवार को सभी अतिक्रमणकारियों की सूची इनफोर्समेंट टीम को उपलब्ध करा दी गयी। निगम के अफसरों ने बताया कि अभियान के तहत सुबह से ही घरों के बाहर नोटिस चिपकाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 15 दिनों के अंदर अगर लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेते हैं तो ठीक है, अन्यथा इसके बाद जबरन घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.