Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
विहिप-बजरंग दल की संयुक्त बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा
Published / 2023-04-23 19:14:51
विहिप-बजरंग दल की संयुक्त बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा

टीम एबीएन, लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की संयुक्त बैठक रविवार को राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में की गयी। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राम लखन प्रसाद द्वारा की गयी। बैठक में आगामी 21 मई को चक्रधरपुर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 4 जून से 7 जून तक धुर्वा रांची में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बैठक को ले कर भी चर्चा की गयी। बैठक मे लाल ओंकार नाथ शहदेव, विभाग मंत्री सतीश पांडे, जिला मंत्री सचिन कुमार साहू, बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल प्रकाश कुशवाहा, सहसंयोजक महेंद्र महतो नगर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, विभाग सह मंत्री सोहन साहू, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, सुरक्षा प्रमुख अशोक काश्यकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय सोनी, सेन्हा प्रखंड मंत्री आनंद साहू, सहसंयोजक सेन्हा प्रखंड अनुभव कुमार, नगर सहसंयोजक आदि उपस्थित थे।

लोहरदगा : एलजी ट्रक आनर एसोसिएशन की बैठक
Published / 2023-04-23 19:11:32
लोहरदगा : एलजी ट्रक आनर एसोसिएशन की बैठक

कुजाम और चिरोडीह माइंस में लोडिंग कार्य और कांटा अनिश्चितकालीन के लिए रहेगा बंद : एसोसिएशनटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की  बैठक पतराटोली में रविवार को हुई। बैठक में चर्चा  की गयी कि कंपनी अपने तय किये गये वादे से मुकर रही है। इसके विरोध में कुजाम और चिरोडीह माइंस में जो कांटा जाम किया गया है। वह कांटा जाम अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। लोडिंग कार्य भी 24 अप्रैल से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा कंपनी अगर 26 अप्रैल तक एसोसिएशन की मांगों को नहीं मानती है तो उसके बाद अमतिपानी और विमरला के ट्रकों का परिचालन भी ठप कर दिया जायेगा, जिसकी सारी जवाबदेही कंपनी की होगी। एसोसिएशन कंपनी से कुजाम और चिरोडीह माइंस में सामान ट्रिप की मांग कर रहा है। कंपनी अपने वादे के मुताबिक पीछे हट रही है।बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह उपाध्यक्ष अभय सिंह, रहमत अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, राजेश शर्मा, जत्रु मुंडा, बरज सिंह, इनामुल अंसारी, मुंतजीर आलम, तारीक खान, इरशाद खान, मोहम्मद मुन्ना, सुनील साहू, तारकेश्वर महतो, मोनू शराफ, गंगा प्रसाद, मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद जसीम, संजीव शर्मा, राम आशीष साहनी, खुर्शीद अंसारी, शकील अंसारी मोहम्मद बबलू, मोहम्मद अमानुल्लाह, बासुदेव महतो, कृष्णा महतो, साजिद खान रिजवान खलीफा रफीक अंसारी जीतू सिंह सहित अन्य अधिकारी  मौजूद थे।

शतरंज के माहिर हैं सुनील गुप्ता
Published / 2023-04-23 17:56:41
शतरंज के माहिर हैं सुनील गुप्ता

कई नेशनल मैच खेलने का है अनुभवटीम एबीएन, कोडरमा। पानी टंकी रोड निवासी स्व. नंदलाल साव के पुत्र सुनील गुप्ता को शतरंज खेल में महारत हासिल है। इन्होंने अब तक कई नेशनल मैच खेलकर जिले का मान बढ़ाया है। वे पिछले 30 साल से शतरंज खेलते आ रहे हैं। जिला स्तर से शुरू कर यूनिवर्सिटी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं।सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2000 में  विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, 2017 में राज्य और 22 जून 2022 नेशनल स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। सुनील गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर के भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी शतरंज खेलने का अनुभव प्राप्त है। सुनील ने कोलकाता में नाईट ओपन इंटरनेशनल फीडे रेटिन चेस्ट टूर्नामेंट 26 से 31 दिसंबर 2022 में खेला है।सुनील गुप्ता ने बताया कि जीवन  एक शतरंज की खेल की तरह है जिसमे उठाये गये कदम को पीछे नही ले सकते लेकिन अगले कदम बेहतर उठा सकते हैं। जिले के सभी स्कूलों से अनुरोध है कि अपने स्कूल में पांच बोर्ड शतरंज खेलने के लिए उपलब्ध करायें।जिसे बच्चे शतरंज का खेल खेल सके, जो भी टीचर को सतरंज का खेल खेलने आता है तो उसे अपना खेल को देखिये ओर बच्चे को प्रेरित करे खेलने के लिए।

एसआर डीएवी पुंदाग में दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ
Published / 2023-04-23 17:50:15
एसआर डीएवी पुंदाग में दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग में  सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में अनुभव आधारित शिक्षण विषय पर दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।सीबीएसई के संसाधक तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा के पूर्व प्राचार्य श्री हिमांशु कुमार झा तथा सुरेंद्रनाथ सेंटनरी पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अन्नाकुटी ने संसाधिका के रूप में क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में रांची के कुछ अन्य प्रसिद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने भी भाग लिया। पांच घंटे के कार्यक्रम में अनुभव आधारित शिक्षण के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा - परिचर्चा की गयी। साथ ही अभिनय, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, पाठ योजना, विषय- प्रस्तुति आदि अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की गयी, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका।निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा , जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा। प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई, सीओई पटना के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया।इस प्रकार से सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। उन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए संसाधाक, संसाधिका तथा सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ पहले दिन की कार्यशाला संपन्न हुई।

रांची : किशोरगंज चौक पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ
Published / 2023-04-23 17:46:03
रांची : किशोरगंज चौक पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह शाखा - रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा आज दिनांक 23.04.2023 (दिन - रविवार) किशोरगंज चौक पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।इस निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गयी। इस प्याऊ को लगभग दो महीने यानी ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा एवं लोगों को निशुल्क पीने का जल उपलब्ध कराया जायेगा।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। तत्पश्यात प्याऊ को लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया।ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण एवं लोगों के सहायता के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह शाखा रांची की ओर से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनंद सिंह, श्री हेमन्त नाथ शाह देव, श्री रंजीत सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री उमानाथ शाहदेव, श्री सौरभ कुमार, श्री जयशंकर सिंह, श्री सुधीर साहू, श्री बालदेव उरांव, श्री रविन्द्र कुमार, श्री ऋषभ सिंह, श्री यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा एवं मोहल्ले के लगभग 20 लोग शामिल हुए।

वाईबीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न
Published / 2023-04-23 06:33:23
वाईबीएन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन पब्लिक स्कूल सेक्टर-1, धुर्वा में दिनांक 21.04.2023, शुक्रवार को देर रात तक वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक (हटिया) श्री नवीन जयसवाल जी उपस्थित थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय पत्रकार श्री विजयामूर्ति जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक, छात्र और अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधन कमेटी के निचले दर्जे के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की सराहना की। उन्होंने कहा- वाईबीएन समूह शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग छवि बनाने जा रहा है। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ लगातार परिश्रम करने पर सफलता जरूर मिलेगी इसका भरोसा दिलाया। साथ ही शिक्षा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में भी विभिन्न जानकारियां दी।स्कूल की स्थापना 2019 के धुर्वा क्षेत्र में आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों का अध्ययन में प्रोत्साहित करने हेतु किया गया। वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। वार्षिकोत्सव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन को सरल और मधुर बनाता है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य, मराठी नृत्य आदि दर्शकों का मन मोह लिया।वाईबीएन का विश्वविद्यालय, अस्पताल तथा अन्य स्कूल अनेक-अनेक स्थानों पर सुचारु रुप से चलाये जा रहे हैं। भविष्य में अनेक क्षेत्रों में विद्यालय तथा अन्य सामाजिक कार्य में संलग्न कार्य कुशलता वाले कार्यालय के स्थापना पर विचार विमर्श किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के कुलाधिपति श्री राम जी यादव, प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्य एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ चांदनी नाथ ने पुरस्कार वितरण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में विद्यालय विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वहां उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की इंचार्ज संध्या झा, निधि, ज्योति कुमारी एवं अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।

खूंटी : शिक्षिका ने लगायी फांसी, मौत
Published / 2023-04-23 06:28:58
खूंटी : शिक्षिका ने लगायी फांसी, मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के हिल चौक में निजी स्कूल की शिक्षिका ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तोरपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार उकड़ीमाड़ी पंचायत के ईचा बड़का टोली निवासी रोयन रंजन आईंद की 28 वर्षीय पुत्री सुमन आईंद गिरिडीह में दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। वह वर्तमान में हिल चौक में एक किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार को उसी घर में दुपट्टे से छत पर लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुमन आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ गयी है। नोट में उसने मानसिक रूप से परेशान रहने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल जांच जारी है।

सरायकेला : टेम्पो पलटने से एक बच्ची की मौत, दो घायल
Published / 2023-04-23 06:26:41
सरायकेला : टेम्पो पलटने से एक बच्ची की मौत, दो घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-टाटा मार्ग पर गौरांगडीह के समीप शनिवार को टेम्पो पलटने से उसमें सवार दस वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बच्चियों का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी टेम्पो चालक जर्मन गोडसोरा अपनी पत्नी, तीन पुत्री और पड़ोस की रहने वाली उसकी बेटी की सहेली को लेकर चाईबासा के गिधीबासा अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान शनिवार शाम को अचानक आई तेज आंधी के कारण गौरांगड़ीह के समीप टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में उसकी दो बेटी 10 वर्षीय अंजु गोडसोरा और 12 वर्षीय अंजना गोडसोरा तथा पड़ोस की रहने वाली उसके बेटी की सहेली 12 वर्षीय नागी गागराई गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंजु गोडसोरा को मृत घोषित कर दिया।

धुर्वा थाने में गिरी पेड़ की डाली, बाल-बाल बचे भाजपा समर्थक
Published / 2023-04-22 21:13:57
धुर्वा थाने में गिरी पेड़ की डाली, बाल-बाल बचे भाजपा समर्थक

धुर्वा थाने में पेड़ की डाली टूटने पर भाजपा समर्थक ने कसा तंज इसमें बाइक और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना के पास शनिवार (22 अप्रैल) को बड़ा हादसा टल गया। सुनवाई को लेकर बीजेपी नेता दीपक प्रकाश के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ थाने के आसपास जमी थी। इसी बीच थाने के बाहर यूकेलिप्टस पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। गनीमत रही उस समय वहां कोई नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इससे यहां खड़े ट्रक और बाइक जरूर क्षतिग्रस्त हो गये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाये आरोप : भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पिछले दिनों हुई कार्रवाई मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने समर्थकों के साथ धुर्वा थाना परिसर में थे। इस दौरान थाने के पास लगे यूकेलिप्टस के पेड़ की डाली टूटने से हादसा हो गया। इस दौरान एक पत्रकार की बाइक और एक ट्रक को नुकसान पहुंचा। इसी को लेकर भाजपा समर्थक ने चुटीले अंदाज में कहा ये हेमंत का किया धरा है। ईद की छुट्टी के बाद भी थी भीड़ : ईद और अन्य बड़े त्योहारों अमूमन थाने में कम भीड़-भाड़ होती है, अगर अन्य दिनों की तुलना में देखें तो। ऐसे में पेड़ की डाली टूटने से गंभीर हादसा हो सकता था। यहां बीजेपी समर्थकों ने कहा कि हेमंत सरकार के कारण ही आज ईद की छुट्टी में भी थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा : भाजपा समर्थक प्रत्यक्षदर्शी धनंजय कुमार सिंह कहते हैं कि जिस तरह से पेड़ की डाली गिरी है उस समय अगर कोई पेड़ के नीचे कोई रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया इसमें किसी की जान भी जा सकती थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.