सुदेश महतो ने किया स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा का अनावरणटीम एबीएन, रांची। पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया के बलिदान दिवस पर रविवार को जोन्हा स्थित बरवादाग में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।इस मौके पर महतो ने कहा कि क्रांतिकारियों की माटी झारखंड ने असंख्य वीर शहीदों को जन्म दिया, जिन्होंने इस माटी के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। इतिहासकारों ने झारखंड के महानायकों को इतिहास के पन्नों में वह जगह नहीं दिया, जिसके वे असली हकदार थे। झारखंड की गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली संस्कृति तथा गुमनाम क्रांतिकारियों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से सीखने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले झारखंड के वीर सपूतों की संघर्ष गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूत शहीद जीतराम बेदिया ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन को जो बिगुल फूंका, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का, जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। युवाओं को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य और देश निर्माण में योगदान देना चाहिए तथा इतिहास पुनर्लेखन के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें झारखंड के महानायकों एवं उनके विचारों को समझना होगा, नीति-निर्णयों में शामिल करना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में आजसू के कई नेता मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद तेलंगा खड़िया के शहादत दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेज शोषकों के खिलाफ उनके विद्रोह और शहादत को सदैव याद रखा जायेगा। झारखंड की माटी के वीर सपूत को शत-शत नमन।
जंगल हो या सरहद साहस में कमी नहीं!टीम एबीएन, लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में जिस युवक संदीप टोप्पो को जंगली भालू ने हमला कर घायल किया है, वो आईआरबी का जवान है। जंगली भालू के हमले के दौरान संदीप टोप्पो ने अदम्य हौसले का परिचय दिया और दो भालूओं से अकेला ही लगभग 15 मिनट तक लड़ता रहा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद संदीप टोप्पो ने जंगली भालूओं को भागने पर मजबूर कर दिया।लातेहार में भालू का हमला होने की घटना को लेकर बताया रहा है कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के केवरकी गांव निवासी संदीप टोप्पो रविवार को पास के जंगल में महुआ चुनने के लिए गया था। अचानक उस पर दो भालूओं ने हमला कर दिया, भालू के हमले से संदीप घबरा गया पर उसने हिम्मत नहीं हारी। संदीप पूरी हिम्मत और ताकत के साथ जंगली भालूओं से भिड़ गया। इस दौरान संदीप बुरी तरह से घायल भी हो गया लेकिन वह भालू से लड़ता रहा।लगभग 15 मिनट तक भिड़ंत के बाद संदीप ने कुल्हाड़ी उठा ली और अपने बचाव में भालू पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा। इधर संदीप के शोर मचाने के बाद महुआ चुन रहे आसपास के लोग भी वहां पहुंच गये और जोर-जोर से आवाज करने लगे। इसके बाद दोनों भालू संदीप को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये।आईआरबी जवान संदीप टोप्पो इस कदर जख्मी हो गया है कि आपबीती बताते हुए उसके चेहरे से खून रिसने लगा। लातेहार सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि संदीप के चेहरे और आंख में गंभीर जख्म है। इसीलिए बेहतर इलाज के लिए संदीप को रिम्स रेफर किया गया है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिभूति साहिस पटमदा थाने के अंतर्गत गोबरघुसी के गांव के पास लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था, जिसके साथ शत्रुघ्न सिंह (60) भी था।हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डालापुलिस के अधिकरियों ने बताया कि हाथी ने बिभूति पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला।उन्होंने कहा कि बिभूति को सुनने में समस्या थी। अधिकारियों ने बताया कि शत्रुघ्न को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह बच गया। पटमदा थाने के प्रभारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों शुक्रवार को घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को शनिवार की सुबह दोनों मिले, जहां शत्रुघ्न दर्द से कराह रहा था और नजदीक ही बिभूति का शव पड़ा था। सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और बिभूति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
टीम एबीएन, सिमडेगा। कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। 16 अप्रैल को कोलेबिरा थाना इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के पोकलेन को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया था। उक्त कांड में कोलेबिरा पुलिस ने 3 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को बताया कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के विकास टाईगर के द्वारा विकास कार्य में लगे पोकलेन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना स्थल पर उग्रवादियों द्वारा एक पर्चा भी छोड़ा गया था।विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्जइस संदर्भ में कोलेबिरा थाना में विकास टाईगर एवं उसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के विकास टाईगर उर्फ श्याम टाईगर उर्फ नितीश गोप एवं उसके अन्य दो सहयोगियों कोनीरज गोप तथा सतीश उरांव को गिरफ्तार किया गया। तीनों गुमला जिले के निवासी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पीएलएफआई के अशोक गोप के आदेश पर आगजनी की घटना को अंजाम देने सहित कोलेबिरा के बिजली ग्रिड साईड, इटकी में रोड निर्माण कार्य में आगजनी की घटना को अंजाम देने के साथ ही खूंटी में एक लड़की की 2019 में की गयी हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। एसपी सौरभ कुमर ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में खूंटी पुलिस का भी सहयोग मिला है।
टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा पाईक टोली में शिव मंडा पूजा तथा रात्रि जागरण 24 अप्रैल शाम 8 बजे से फुल खूंदी एवं रात 10 से छउ नृत्य का आयोजन किया गया है और दूसरे दिन 25 अप्रैल को शाम 5 बजे से झूलन प्रोग्राम रखा गया है। साथ ही आर्केस्टा नागपुरी कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। इसमें पाईक टोली महावीर मंडल के अध्यक्ष नारायण सिंह, ग्राम प्रधान, दिलचंद नायक, कोषाध्यक्ष, मोहन पाईक, उप कोषाध्यक्ष, कैलाश पाईक, सचिव दीपक गुप्ता के अलावा गांव के नव युवक का सराहनीय भूमिका रहेगी।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। अक्षय तृतीय झुमरी तिलैया में मंदिरों निवास स्थलों पर पूजा अर्चना किया गया। रविवार को इस अवसर पर कई लोगों ने दानपुण्य भी किया। घरों में चावल के साथ मोटी दाल बनायी गयी और इस ग्रहण किया। कई स्वंयसेवी संगठन ने विविद्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। मारवाडी युवा मंच की ईकाई प्रेरणा शाखा ने कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर के समीप जनसेवा के तहत 250 लोगों के बीच सत्तु का शरबत तरबुज खीरा आदि का वितरण किया। शाखा की सचिव सारिका लडढा ने बताया कि प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्धेश्य समाज सेवा है और समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों के बीच पहुंचकर सेवा को ही लक्ष्य बनाना है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रेया केडिया, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उपसचिव मीना हिसारिया ज्योतिश परसरामपुरिया, स्नेहा दारूका, पायल खाटुवाला, मीरा गुटगुटिया, माला दारूका, महेश दारूका, अरूण मोदी, सैलेश दारूका मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं मारवाडी युवा झुमरी तिलैया शाखा के द्वारा अमत धारा योजना के तहत झुमरी तिलैया कोडरमा जयनगर में अस्थायी घडे लगाये गये है। ताकि राहगीरों को गर्मी पानी उपलब्ध हो सके। मंच के अध्यक्ष राज पचीसिया सचिव आशीष जोशी ने बताया कि जल ही जीवन है तर्ज पर मंच कार्य कर रहा है और झुमरी तिलैया कोडरमा 4 स्थायी वाटरकुलर के जरिये लोगों को शीतल और ठंडा पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में अस्थायी के तहत वाटर कुलर तथा घड़े लगाये जायेंगे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। आज 23 अप्रैल 2023 को माहुरी धर्मशाला गौरीशंकर महिला झुमरी तिलैया में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर अखंड रामायण के पूर्ण होने पर हवन के साथ कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। हवन में यजमान अनूप जोशी पत्नी नीलम जोशी के साथ हवन किया। जिसमें आचार्य मुरारी मिश्रा अपनी टीम के साथ हवन पूजन कराये। सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने भगवान परशुराम के बारे में कहा भगवान परशुराम का जन्म भृगु वंश में हुआ था, उनका बचपन का राम था। भगवान शिव के तपस्या से प्राप्त परशु के चलते उनका नाम परशुराम पड़ा। उन्होंने त्रेता में भगवान राम को अत्याचारियो का वध करने के लिए धनुष प्रदान किया और द्वापर में भगवान कृष्ण को अत्याचारियों का संघार करने के लिए चक्र प्रदान किया। विष्णु पुराण के अनुसार कलयुग में अवतरित होने वाले भगवान विष्णु के अवतार को उन्हीं के द्वारा अस्त्र प्राप्त होगा जिससे वह पृथ्वी से अत्याचारियों का संघार करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश झांझरी, सुशील पांड्या, मधुसूदन दारूका प्रकाश राम वरुण पांडेय, विकाससेठ, राखी भदानी, रीता लोहानी, संजय बनर्जी, मोहन पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, राधेश्याम पांडेय, विजय पांडेय, चन्द्र शेखर जोशी, सुधांशु पांडेय, जय मंगल पांडेय, बृजेश बिहारी, प्रियदर्शी बिहारी, पंकज दुबे, हृदयनाथ मिश्रा, उपेंद्र दुबे , सुशील जोशी, मनोज जोशी, उमेश जोशी, पंकज जोशी, धीरज जोशी, प्रवीण जोशी, केशव जोशी, आकाश जोशी, विवेक सहल, आत्मा शर्मा, राजेश शर्मा, सज्जन शर्मा, अजय शर्मा, विमल शर्मा, ललित जोशी, अनिल गुरु, विजय शुक्ला, सुरेश पांडे, सुशील पाठक, प्रकाश पाठक, उपेंद्र पांडे, उमेश पांडे, प्रभाकर झा, गौरी पांडे, दिवाकर मिश्रा, दीप बनर्जी, प्रदीप बनर्जी, रंजीत कुमार आदि सैकड़ों भक्त जन्मोत्सव में शामिल हुए।
टीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस पर सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन कुमार पात्रों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।हमारी पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बनाये रखने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का पृथ्वी पर बने रहना अति आवश्यक है। धरती पर मनुष्य की स्वार्थ पूर्णता, आधुनिकता तथा औद्योगिकरण की होड तथा लापरवाही के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। सर्वप्रथम इस समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करने वाले यूएसए के गेलाॅर्ड नेल्सन थे। उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर पर पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। प्राकृतिक धरोहर तथा प्राकृतिक संतुलन के विचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के मध्य पौधों तथा पेड़ों का रूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसका शीर्षक धरती माता का बचाव था। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी मेंअनुराज कुंडू, अलीशवा अहमद, दिव्यांश कुमार, समृद्धि कुमारी, विवान राज, कक्षा यूकेजी में अथर्व कृत, अलिका अम्बर, कश्वि कुमारी, निधि कुमारी, काव्या तरुशि तथा कक्षा प्रथम में शिवाय सिंह, शिवांश शर्मा, प्रयांस वर्मा, अनुश्री लकड़ा, आराधना केरकेट्टा, आरोही वर्मा, आकंछा कच्छप, कृश गुप्ता, वैशनवी कुमारी, काव्या गोयल, कक्षा द्वितीय में हेमांगी नाग, विशेष प्रकाश, मान्या राज, नव्या तरुषी, कोमल कुमारी, अनन्या कुमारी, प्रिंस कुमार, अयांश गुप्ता, अनुपम राज, हर्षित राज, प्रिंसेस भव्या सिंह, मास्टर यश कुमार साहू, मास्टर रीत कुमार आदि ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पात्रो, संगीता मित्तल, सोमिता दास, रजनी प्रसाद व श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.