Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गिरिडीह : नशे में छेड़खानी बनी बुजुर्ग की हत्या की वजह
Published / 2023-04-26 08:40:28
गिरिडीह : नशे में छेड़खानी बनी बुजुर्ग की हत्या की वजह

पुत्र के साथ दंपती ने ईंट से वार कर ली जान एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। शराब के नशे में धुत्त एक बुजुर्ग गांव की ही एक अधेड़ महिला संग छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो उसके पति व दो पुत्र पहुंचे और चारों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। हत्या ईंट से कूच-कूच कर की गयी। हत्या के बाद शव को मंदिर के समीप फेंक दिया गया। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। महिला, उसके पति व एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अन्य आरोपी पुत्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की घड़ी, एक पैर का चप्पल और घटना में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला जमुआ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस मामले की जानकारी डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने प्रेस वार्ता में दी। बताया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे जमुआ थाना इलाके के करमाटांड़ निवासी बासुदेव यादव उर्फ बासुदेव महतो का शव गांव के ही बजरंगबली मंदिर के पीछे मिला था। इस मामले के मृतक के पुत्र नकुल यादव के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी।

राजधानी रांची में सिटी बस के चालकों की हड़ताल
Published / 2023-04-25 23:51:21
राजधानी रांची में सिटी बस के चालकों की हड़ताल

17 सिटी बस चालकों ने ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन टीम एबीएन, रांची। राजधानी में रांची नगर निगम के द्वारा चलाई जा रही बसों को लेकर आये दिन विवाद देखने को मिलता है। अक्सर चालकों से शिकायतें सुनने को मिलती हैं, तो कभी ठेकेदारों से। लेकिन इस बार ठेकेदार और चालक आमने-सामने आ गये हैं। जिस वजह से राजधानी रांची में चलने वाली 17 सिटी बस के चालक ने काम बंद कर दिया है। इसी के मद्देनजर राजधानी में चल रही सिटी बसों के सभी चालकों ने अल्बर्ट चौक स्थित यूनियन कार्यालय में ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने चालकों को परेशान करने का आरोप भी ठेकेदार पर लगाया। विरोध प्रदर्शन कर रहे सिटी बस के चालक सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वह निगम में चालक के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक निगम की तरफ से उन्हें कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। इसके अलावा निगम की तरफ से जो रूट निर्धारित की गयी थी, उस रूट को कैंसिल कर ठेकेदारों ने अपने निजी फायदे को देखते हुए नया रूट बनाने का काम किया है, जिस वजह से चालकों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि जितनी भी सिटी बसें चल रही हैं, वह सभी पुरानी हो गई हैं लेकिन उसके बावजूद भी ठेकेदार बिना किसी मेंटेनेंस के बसों को लंबी रूट में चलवा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, चालकों की परेशानी को देखते हुए वामदल के नेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे चालकों को समर्थन दिया है। वाम दल के नेता अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से निगम के द्वारा गरीब चालकों का शोषण किया जा रहा है वह गलत है। अगर जल्द से जल्द सभी चालकों की मांग पर निगम के अधिकारी उचित निर्णय नहीं लेते हैं, तो आने वाले समय में निगम के सिटी बस चालकों के लिए सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करने का काम किया जायेगा। वहीं, बस चालकों के अचानक हड़ताल पर जाने की वजह से शहर में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्रा : मंडा खूंटा पर झूलते दिखे शिवभक्त
Published / 2023-04-25 17:04:42
कर्रा : मंडा खूंटा पर झूलते दिखे शिवभक्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कर्रा। लोधमा पाईक टोली में मंगलवार को झूलन कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय मंडा पूजा संपन्न हो गया। झूलन के दौरान मंडा खूंटा से भक्तों ने फूलों की वर्षा की और उसे ग्रहण करने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। इससे पहले सोमवार रात 40 शिव भक्तों ने आग के अंगारों पर चलकर शिव जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर वृत तोड़ा।

गिरिडीह : प्रशासन के बाल विवाह रुकवाने पर लड़कियों के परिवार ने गलती मानी
Published / 2023-04-25 14:41:45
गिरिडीह : प्रशासन के बाल विवाह रुकवाने पर लड़कियों के परिवार ने गलती मानी

टीम एबीएन, गिरिडीह। स्थानीय प्रशासन की सतर्कता से सोमवार को दो नाबालिग सगी बहनें परिणय सूत्र में बंधने से बच गयीं। माता-पिता ने गलती स्वीकार बच्चियों को पढ़ाने का वादा किया है। 12 और 14 साल की यह दोनों बहने धनवार थाना क्षेत्र के भलुटांड पंचायत की हैं। इनके माता-पिता करीब हैं। इनकी शादी सरिया के एक गांव में तय हुई थी। सोमवार शाम बारात आनी थी। इसकी सूचना मिलते ही धनवार बीडीओ रामगोपाल पांडेय पुलिस और अपने कर्मियों के साथ बच्चियों के घर पहुंचे और समझाया। माता-पिता ने गलती मानते हुए शादी रद्द कर प्रशासन को बांड भरकर दिया। इस मौके पर बीपीओ मनोज कुमार, पंचायत सचिव जयनारायण रंजन, रोजगार सेवक रामचंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।

झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 63 नये संक्रमित मरीज
Published / 2023-04-25 14:39:33
झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 63 नये संक्रमित मरीज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 295 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रांची में 15, बोकारो में दो, गोड्डा में दो, पलामू में दो धनबाद में चार, लातेहार में चार, लोहरदगा में चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 13, गिरिडीह में एक, गुमला में एक, खूंटी में एक, हजारीबाग में पांच और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में पांच मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे अधिक एक्टिव केस 66 राजधानी रांची में हैं।

रामगढ़ : चुटूपाली घाटी में बस हादसे में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
Published / 2023-04-25 14:37:13
रामगढ़ : चुटूपाली घाटी में बस हादसे में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में आज (मंगलवार) सुबह बस हादसे में रांची में पदस्थ एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की जान चली गयी। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल भेजा गया है। यह बस बख्तियारपुर (बिहार) से रांची जा रही थी। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ। ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंचकर बस से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन घाटी में पलट कर खाई में गिर गये। उन्होंने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ लेन पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

रांची : काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में शामिल हुए सिविल कोर्ट के अधिवक्ता
Published / 2023-04-25 14:35:04
रांची : काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में शामिल हुए सिविल कोर्ट के अधिवक्ता

टीम एबीएन, रांची। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य कर रहे हैं। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि रांची सिविल कोर्ट के सभी वकील काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य में शामिल हुए हैं। इस आंदोलन में सभी वकीलों का पुरजोर समर्थन मिला है। हम सरकार, बार काउंसिल ऑफ झारखंड और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करने वाली सभी संस्थाओं को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की ओर से काला बिल्ला भी लगाया जा रहा था। इससे पूर्व काला बिल्ला लगाकर कार्य करने का निर्णय रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया था।

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लगाया एनीमिया से बचाव को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
Published / 2023-04-25 00:07:02
आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लगाया एनीमिया से बचाव को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

टीम एबीएन, लोहरदगा। वनवासी कल्याण लोहरदगा में एकल अभियान भाग लोहरदगा द्वारा संचालित आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया एनीमिया से बचाव हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन डॉ पंकज भाटिया ने किया। डॉ भाटिया अपना जीवन समाज सेवा एवं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वस्थ जीवन के क्षेत्र में काम करते रहे हैं। 5 वर्ष लोहरदगा वनवासी कल्याण आश्रम में एक डॉक्टर के रूप में निस्वार्थ सेवा दे चुके हैं। आगरा से चलकर लोहरदगा इसी योजना को सफल बनाने हेतु इन का आगमन हुआ है। इसी योजना के अंतर्गत लोहरदगा अंचल के भंडारा गांव को रोग मुक्त करने हेतु आरोप फाउंडेशन द्वारा गोद लिया गया है। वर्तमान में 27 सेविका संयोजिका द्वारा डोर टू डोर जाकर एनीमिया एवं अन्य बीमारियों से बचने हेतु काम किया जा रहा है। प्रसव के दौरान महिलाएं में खून की कमी हो जाती है। उस हालत में महिलाएं कैसे स्वस्थ रहें, गांव वासी खासकर बच्चे कुपोषण मुक्त हो, वह स्वस्थ हो इस बारे में विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में 27 सेविका संयोजिका एवं वनवासी कल्याण आश्रम से 10 लड़कियां महिला को शामिल कर उन्हें दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि गांव में मडुवा की खेती होती हो, उसके आटा के सेवन करने से हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। एनीमिया से बचाव हो सकती है एवं हरी साग सब्जी प्रोटीन युक्त भोजन स्वस्थ वातावरण में रहने की बातें कहीं। गुटका तंबाकू के सेवन से हिमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। इससे बचना चाहिए एकल प्रशिक्षण में मुख्य रूप से 27 सेविका संयोजिका एवं 10 वनवासी कल्याण आश्रम की बहनें प्रशिक्षण लेकर एनीमिया उन्मूलन के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम के समापन पर स्वागत भाषण अंचल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, कृपा शंकर, देवनंदन सिंह, नवल अग्रवाल, अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संतोष कुमार जयसवाल, नरेश गुप्ता, सतीश जायसवाल, बृज मनी पाठक, अनिल पाठक, नंदा प्रसाद, राजेश्वर उरांव, बिरया उड़ान, चंद्रशेखर मुंडा उपस्थित थे

लोहरदगा : ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर, बच्ची की मौत
Published / 2023-04-24 20:00:03
लोहरदगा : ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर, बच्ची की मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 496/12/13 के समीप दोपहर 2.15 पर चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी। वही महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना की जानकारी के पश्चात आरपीएफ के सब इंसेक्टर और जवान एंबुलेंस बुला कर घायलों को सदर पहुंचाया जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है वहीं महिला के प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया है। महिला और बच्ची की पहचान अब तक नही हो पायी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपनी बच्ची को लेकर चलती ट्रेन के सामने आत्महत्या के नियत से कूद पड़ी थी। घटना की जानकारी के पश्चात रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर और जवानों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक विवेक मधु ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है वही महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया जा रहा है। वहीं आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार का कहना है कि महिला और बच्ची रेलवे स्टेशन से बहुत पहले ट्रैक पर घायल पाये गये हैं, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। अभी तक घायल महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो पायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.