Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
21.28 करोड़ की लागत से अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक की सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी मुक्ति
Published / 2023-04-26 20:27:39
21.28 करोड़ की लागत से अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक की सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी मुक्ति

टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। 5.300 किमी सड़क का चौड़ीकरण 21 करोड़ 28 लाख की लागत से होगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य 7 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसको लेकर पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रांची द्वारा टेंडर जारी किया गया है। टेंडर भरने की प्रक्रिया 3 मई से शुरू होगी। अंतिम तिथि 10 मई है। इसके बाद 11 मई को टेंडर खोला जायेगा। अरगोड़ा चौक से कई सड़कें है कनेक्ट अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण होने से जाम से मुक्ति मिलेगी। यह सड़क रिंग रोड और नेशनल हाईवे 23 को जोड़ती है। इसके अलावा अरगोड़ा चौक अशोकनगर, एचईसी और हरमू बायपास रोड़ को भी कनेक्ट करती है। इस सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रहती है। लेकिन अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने के लिए कई जगहों पर सड़क की चौड़ाई काफी कम है। जिसकी वजह से यहां हमेशा जाम लगा रहता है। सड़क चौड़ीकरण होने से राजधानी का ट्रैफिक लोड कम हो जायेगा।

कर्नाटक चुनाव : अविनाश पांडेय, डॉ अजय समेत 5 कांग्रेसी नेता बने आब्जर्वर
Published / 2023-04-26 20:16:19
कर्नाटक चुनाव : अविनाश पांडेय, डॉ अजय समेत 5 कांग्रेसी नेता बने आब्जर्वर

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय समेत पांच नेताओं को कर्नाटक चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। जिसमें पांडेय के अतिरिक्त झारखंड से डॉ अजय कुमार, डॉ ए चेला कुमार, मानिकम टैगोर, मोहन प्रकाश आदि शामिल हैं। अविनाश पांडेय को सेंट्रल कर्नाटक, डॉ ए चेला कुमार मैसूर रीजन, मानिकम टैगोर को मुंबई, कर्नाटक रीजन, डॉ अजय कुमार कॉस्टल कर्नाटक रीजन, मोहन प्रकाश को हैदराबाद कर्नाटक रीजन का जिम्मा दिया गया है।

पंजाब ने खो दिया अपना एक संघर्षशील नेता : हेमंत सोरेन
Published / 2023-04-26 20:03:02
पंजाब ने खो दिया अपना एक संघर्षशील नेता : हेमंत सोरेन

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक आदरणीय सरदार प्रकाश सिंह बादल जी का निधन अत्यंत दु:खद है। देश और पंजाब ने अपना एक संघर्षशील नेता खो दिया। वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल सुखबीर सिंह बादल जी और उनके परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

कोरोना ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये मरीज, एक्टिव केस 366
Published / 2023-04-26 15:58:59
कोरोना ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये मरीज, एक्टिव केस 366

राज्य के 20 जिले कोरोना की चपेट में, पूर्वी सिंहभूम में एक्टिव केस सबसे ज्यादा 129 टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना फिर पांव पसार रहा है। हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ रही है। राज्य के 20 जिले कोरोना की चपेट में है। बीते 24 घंटे में झारखंड में 115 नये मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 76 संक्रमित मरीज पाये गये हैं। यहां एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 129 पर पहुंच गया है। जबकि रांची में 09 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 66 हो गयी है। वहीं राज्य भर में एक्टिव केस बढ़कर 366 पर पहुंच गया है। हालांकि राहत भरी खबर यह भी है कि एक दिन में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन जिले में हैं इतने सक्रिय मरीज बोकारो में 9, चतरा में 1, देवघर में 32, धनबाद में 13, पूर्वी सिंहभूम में 129, गढ़वा में 2, गिरिडीह में 8, गोड्डा में 7, गुमला में 6, हजारीबाग में 10, खूंटी में 3, कोडरमा में 1, लातेहार में 18, लोहरदगा में 33, पाकुड़ में 2, पलामू में 8, रामगढ़ में 5, रांची में 66, सरायकेला में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 11 सक्रिय मरीज हैं।

27 को ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट
Published / 2023-04-26 12:27:33
27 को ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम बदलाव का क्रम अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्से से लेकर संताल परगना के मध्यवर्ती भाग के आसपास के हिस्सों में ओले गिर सकते हैं। 30-40 किमी की तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश भी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। किस शहर में कितना रहा अधिकतम तापमान : राजधानी रांची की बात की जाये तो यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कांके में 12.2 डिग्री बारिश दर्ज की गयी। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। बारिश के कारण बोकारो का न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.5 डिग्री और अधिकतम 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में 36.4 डिग्री सर्वाधिक तापमान रहा। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के मौसम में बदलाव जारी रहने का पूर्वानुमान : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य में मौसम में बदलाव अभी जारी रहेगा। 26 और 27 अप्रैल को भी राज्य में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश होगी। 27 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

रिम्स में 29 को होनेवाली तृतीय वर्ग की परीक्षा स्थगित
Published / 2023-04-26 12:24:03
रिम्स में 29 को होनेवाली तृतीय वर्ग की परीक्षा स्थगित

टीम एबीएन, रांची। रिम्स रांची में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के तहत 29 अप्रैल को होनेवाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। अब यह परीक्षा रांची के विभिन्न केंद्रों पर 12 मई को होगी। इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी की गयी है। कहा गया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अलग से लिंक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना देखी जा सकती है।

28 को 11 बजे होगी रांची विवि सिंडिकेट की बैठक
Published / 2023-04-26 12:12:26
28 को 11 बजे होगी रांची विवि सिंडिकेट की बैठक

टीम एबीएन, रांची। रांची विवि सिंडिकेट की बैठक 28 अप्रैल को दिन के साढ़े 11 बजे से विवि मुख्यालय में होगी। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से दो मई 2023 को होनेवाले दीक्षांत समारोह की स्वीकृति, 80 गोल्ड मेडल सहित उक्त सत्र के विद्यार्थियों की डिग्री प्रमाण पत्र की स्वीकृति प्रदान की जायेगी। इसके अलावा एकेडमिक काउंसिल, वित्त समिति, संबद्धता समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों सहित पिछली सिंडिकेट की बैठक में लिये गये निर्णयों को संपुष्ट किया जायेगा। बैठक में लगभग 30 हजार विद्यार्थियों की डिग्री पर मुहर लगेगी।

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम में मिले कोरोना के 76 नये संक्रमित
Published / 2023-04-26 09:31:21
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम में मिले कोरोना के 76 नये संक्रमित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में कोरोना विस्फोट हुआ है। पूर्वी सिंहभूम में 76 नये मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के 366 एक्टिव केस है। 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 115 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची में नौ, बोकारो, गोड्डा में दो और सरायकेला में दो, देवघर में छह, लातेहार में छह, धनबाद में पांच, पूर्वी सिंहभूम में 76, गढ़वा में एक, गिरिडीह में तीन और हजारीबाग में तीन मरीज मिले हैं। हालांकि 13 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है।

चाकुलिया के बाद डुमरिया- पोटका कस्तूरबा विद्यालय में मिले 25 संक्रमित
Published / 2023-04-26 08:44:28
चाकुलिया के बाद डुमरिया- पोटका कस्तूरबा विद्यालय में मिले 25 संक्रमित

पूर्वी सिंहभूम में कोरोना धमाका! एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गयी है। पोटका विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 395 छात्राओं की कोरोना टेस्टिंग में 10 छात्राएं कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं। इससे हड़कंप मच गयी। फिलहाल, सभी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सीट और बीडीओ निखिल कश्यप ने अलग कमरे में क्वारेंटाइन कर दिया है। सभी के बीच दवा की किट बांटी गयी है और सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। डॉ सीट ने कहा कि छात्राओं को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करा कर विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है। उनकी आगे भी जांच की जायेगी। जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। अन्य जिले के मुकाबले पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में कोरोना विस्फोट के बाद संक्रमित छात्रों की संख्या 69 हो गयी है। वहीं इतनी भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण जिले के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने जिले के सभी आवासीय विद्यालय में कोरोना जांच करने का आदेश दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.