Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पहला फेडरेशन गतका कप में झारखंड को रजत और कांस्य पदक
Published / 2023-04-24 19:59:13
पहला फेडरेशन गतका कप में झारखंड को रजत और कांस्य पदक

टीम एबीएन, कोडरमा। देश की सबसे पुरानी पंजीकृत राष्ट्रीय खेल संस्था, नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया (एनजीएआई) के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में 21 से 23 अप्रैल, 2023 तक स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 34 चंडीगढ़ में पहला फेडरेशन गतका कप आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड सहित 15 राज्यों के करीब 300 लड़के-लड़कियां अंडर-22 आयु वर्ग में चयनित किये गये थे। यश फेडरेशन गतका कप में झारखंड के दो खिलाड़ी कौशल कुमार रजत पदक (कोडरमा) एवं काजल सांगा (खूंटी) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विजेता खिलाड़ियों को झारखंड गतका संघ के मुख्य संरक्षक केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संरक्षक राजीव रंजन सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक सेवानिवृत्त, संरक्षक कुमार गौरव पुलिस अधीक्षक कोडरमा एवं झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार कोषाध्यक्ष  अनूप कुमार ने शुभकामनाएं दी।

कोडरमा : वीर कुंवर सिंह की जयंती पर लोगों को लगाया गया टीका
Published / 2023-04-24 19:58:22
कोडरमा : वीर कुंवर सिंह की जयंती पर लोगों को लगाया गया टीका

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती सह  विजयोत्सव मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू तथा मुख्य वक्ता नीरज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में नीरज कुमार ने कहा कि इस प्रकार की जयंतियों से भारत मां के प्रति श्रद्धा भाव जगता है। वीर कुंवर सिंह प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया ।80 वर्षों के हड्डी में जागा जोश पुराना था सब कहते हैं वीर कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मदार्ना था। इस कविता को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के भैया बहन ने भी अपने विचार रखे ।मंच संचालन आचार्य प्रदीप कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामानुज पांडेय ने किया। आशीर्वचन के रूप में विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमें वीर कुंवर सिंह के बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग कोडरमा के द्वारा विद्यालय में पूर्व नियोजित कार्यक्रम कार्यक्रमानुसार टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 400 भैया बहन का टीकाकरण संभव हो सका। शेष भैया बहनों का टीकाकरण दिनांक 25/04/23 को होगा। टीकाकरण से पूर्व प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने भैया बहनों को खसरा एवं रुबैला बीमारी के गंभीर स्वरूप को बताया।साथ ही इससे बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण को ही  बताया। भैया बहनों ने भी उत्साहपूर्वक टीकें लगवायें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ दीपक कुमार एवं उनके सहयोगी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मौके पर विद्यालय के आचार्य मनोज कुमार सिंह, विजय मिश्रा, डॉ धीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, उमा शंकर कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, मुरलीधर कुमार, पवन कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी, अर्चना सिन्हा आदि मौजूद थे।

कोडरमा : सीटू और मजदूर-कर्मचारी यूनियनों की बैठक में मजदूर दिवस मनाने का निर्णय
Published / 2023-04-24 19:57:32
कोडरमा : सीटू और मजदूर-कर्मचारी यूनियनों की बैठक में मजदूर दिवस मनाने का निर्णय

मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत कर संयुक्त आंदोलन तेज किया जायेगा : संजय पासवानटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। सीटू के साथ केंद्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक बीमा कर्मचारी संघ के सचिव मनोरंजन कुमार की अध्यक्षता में होटल हंस में संपन्न हुई। संचालन सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति ने किया। बैठक में एक मई को मजदूर दिवस वीर कुंवर सिंह पार्क में संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि इस साल मई दिवस हमारे देश में 100 वर्ष पूरा हो रहा है। 1923 में कॉमरेड एम सिंगारवेलु ने तत्कालीन शहर मद्रास में लाल झंडा फहराया था। सीटू मजदूर वर्ग के आंदोलन के उन अग्रदूतों को भरपूर श्रद्धांजलि देता है।सीटू इस मई दिवस पर शासन में काबिज सांप्रदायिक कॉरपोरट गठजोड़ की विनाशकारी मुहिम सांप्रदायिक विभाजन तंत्र के निजी कॉरपोरेट वर्ग की माध्यम से देश के संसाधनों, संपत्ति और बुनियादी ढांचे पर बेरोक टोक लूट खसोट के खिलाफ व्यापक संघर्ष का संकल्प लेगा। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, असहनीय महंगाई से लोग जुझ रहे हैं। मजदूरों को गुलाम बनाने के उद्देश्य से चार लेबर कोड श्रम संहिता अधिनियम पहले से ही तैयार कर लिया गया है। काम के घंटे और अन्य सेवा शर्तों को लचीला बनाने से मजदूरों का शोषण और तेज होगा। केन्द्र की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ इस मजदूर दिवस पर मजदूर वर्ग की एकता बनाए रखने, शासक वर्ग की सभी सांप्रदायिक विभाजनकारी साजिशों को निर्णायक रूप से पराजित करने के लिए मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत करते हुए संयुक्त आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया जाएगा। बैठक में सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति, बीमा कर्मचारी संघ के सचिव मनोरंजन कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिनेश रविदास, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला सचिव वर्षा रानी, निर्माण कामगार यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश, शम्भु पासवान, बीएसएसआर यूनियन के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, चरणजीत सिहं, धीरज यादव आदि मौजूद थे।

क्या होगी मंत्री बन्ना प्रकरण के बाद झारखंड की राजनीति...
Published / 2023-04-24 19:56:20
क्या होगी मंत्री बन्ना प्रकरण के बाद झारखंड की राजनीति...

अश्लील वीडियो प्रकरण में बुरे फंसे झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता, देना होगा इस्तीफा! टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और पश्चिमी जमशेदपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक बन्ना गुप्ता अश्लील वीडियो मामले में बुरे फंस सकते हैं। रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अश्लील बातचीत करते मंत्री बन्ना गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जहां बीजेपी बन्ना गुप्ता का इस्तीफा मांग रही है वहीं कांग्रेस आलाकमान उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल मामले में पार्टी आलाकमान गंभीर है। आज, मंत्री बन्ना गुप्ता पर कड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बताया जाता है कि मंत्री बन्ना गुप्ता पर कार्रवाई को लेकर शीर्ष नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच मंथन होता रहा। सोमवार को प्रदेश प्रभारी आलाकमान के सामने पूरी बात रख सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई का ऐलान हो सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो आलाकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनका इस्तीफा मांग सकती है। इधर, झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बन्ना गुप्ता को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। इधर, जहां एक ओर वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता चौतरफा आलोचनाओं से घिरे हैं वहीं उन्होंने सफाई भी पेश की है। उन्होंने वीडियो को फेक बताते हुए इसे राजनीति विद्वेष के तहत किया गया षड्यंत्र करार दिया है। मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि फोटोशॉप या एडिटिंग एप के माध्यम से उन्हें बदनाम करने के इरादे से वीडियो जारी किया गया है। उन्होंने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि मंत्री की शिकायत मिली है। जांच के बाद जो भी उचित होगा, कदम उठाया जायेगा।

चतरा : जमीन के नाम पर लाखों की ठगी में मुकदमा दर्ज
Published / 2023-04-24 19:55:13
चतरा : जमीन के नाम पर लाखों की ठगी में मुकदमा दर्ज

टीम एबीएन, रांची। जमीन के नाम पर चतरा जिले के दो लोगों से 16 लाख, 15 हजार रुपये का ठगी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी आयुष कुमार और मनीष कुमार ने बीआईटी मेसरा निवासी मितला मुंडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार दोनों से मितला मुंडा ने कांके के रूडिया मौजा के खाता संख्या 37 ,प्लॉट नंबर 36- 38 का जमीन खरीदने के लिए 8 लाख, पांच हजार और 8 लाख, 10 हजार रुपये बैंक ट्रांसफर के माध्यम से लिया। जमीन संबंधी सभी बातचीत चौधरी पेट्रोल पंप के निकट छड़ सीमेंट दुकान में हुई थी। मितला मुंडा इस जमीन का विक्रेता के रूप में हम लोगों से सौदा किया। हालांकि बाद में सीओ आॅफिस कांके से पूछताछ के बाद हम लोगों को पता चला कि जमीन के कागजात में फजीर्वाड़ा होने के वजह से वर्तमान डीड होल्डर के नाम पर दाखिल खारिज नहीं हुआ और जमीन का लगान रसीद भी नहीं कट रहा है। मौजूदा स्थिति में जमीन बिक्री योग्य नहीं है। दोनों ने आरोप लगाया है कि मितला मुंडा का जमीन पर कोई अधिकार नहीं होते हुए भी हम लोगों के साथ जमीन को बेचा और जालसाजी कर लाखों रुपये की ठगी की है। इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।

कोडरमा : कंटेनर-पुलिस वाहन दुर्घटना में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Published / 2023-04-24 19:53:16
कोडरमा : कंटेनर-पुलिस वाहन दुर्घटना में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन और कन्टेनर में आमने-सामने की टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, 12 से अधिक घायल टीम एबीएन, कोडरमा। रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 31 गौरी पुल के पास पुलिस वाहन और एक कन्टेनर में सोमवार (24 अप्रैल) को सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में पुलिस वाहन में सवार 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां कुछ की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। मृतकों की सख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ईद की ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे: घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि चंदवारा स्तिथ पुलिस लाइन से कुछ पुलिसकर्मी ईद की ड्यूटी करने तिलैया डैम गए हुए थे। सोमवार को वे अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस पुलिस लाइन चंदवारा लौट रहे थे। इसी दौरान घटना घटी।रांची-पटना मुख्य मार्ग के गौरी पुल के पास पुलिस वाहन और एक कन्टेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इधर घटना के बाद चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। एनएच पर लगी जाम: इधर घटना के बाद एनएच पर जाम की स्तिथि उत्पन्न हो गई। जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा। टक्कर इतना भयंकर था कि कन्टेनर का ड्राइवर कन्टेनर में ही फंसा रह गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।फिलहाल क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन और कन्टेनर को सड़क से हटाया जा रहा है। हालांकि घटना कैसे घटी इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इधर रिम्स रेफर हुए एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर है।

एसआर डीएवी पुंदाग में दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ
Published / 2023-04-24 19:47:08
एसआर डीएवी पुंदाग में दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में अनुभव आधारित शिक्षण विषय पर दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गयी।सीबीएसई के संसाधक तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा के पूर्व प्राचार्य श्री हिमांशु कुमार झा तथा सुरेंद्रनाथ सेंटनरी पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाचार्या श्रीमती अन्नाकुटी ने संसाधिका के रूप में क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें विद्यालय के  सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में रांची के कुछ अन्य प्रसिद्ध विद्यालयों के शिक्षकों ने भी भाग लिया। पांच घंटे के कार्यक्रम में  अनुभव आधारित शिक्षण के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही अभिनय, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, पाठ योजना, विषय - प्रस्तुति आदि अनेक रोचक गतिविधियां आयोजित की गयीं, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका।निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा, जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा। प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई, सीओई पटना के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया। इस प्रकार से सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। उन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए संसाधाक, संसाधिका तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ पहले दिन की कार्यशाला संपन्न हुई।

चार दिनों में 10 डिग्री तक गिर गया रांची का पारा
Published / 2023-04-24 14:26:14
चार दिनों में 10 डिग्री तक गिर गया रांची का पारा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान चार दिनों में ही 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। 20 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया था। वहीं, रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी रांची में 29 अप्रैल तक आकाश में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

हत्या मामले की जांच करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों का पथराव
Published / 2023-04-24 13:58:54
हत्या मामले की जांच करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों का पथराव

ईंट भट्ठा कारोबारी की हत्या से आक्रोशित थे ग्रामीणटीम एबीएन, पलामू। जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। ईंट भट्ठा कारोबारी मिथिलेश यादव (40 वर्ष) के सिर में गोली मारी गयी है। इस घटना की जांच करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में नेशनल हाइवे 98 को जाम कर दिया। पलामू में कारोबारी की हत्या के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ईंट भट्ठा कारोबार में आपसी रंजिश के कारण हत्या की बात कही जा रही है।मिथिलेश यादव छतरपुर थाना के तुकतुका गांव के रहना वाला था। पलामू में फायरिंग की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मिथिलेश यादव रविवार रात पेट्रोल पंप में कुछ काम से गया था और छतरपुर थाना के सिलदाग पंचायत के अपग्रेड स्कूल की तरफ बाइक से जा रहा था, इसी दौरान वो इस मोड़ पर चाय पीने के लिए रूक गया। इसी क्रम में पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।ईंट भट्ठा कारोबारी की हत्या की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार और सब इंस्पेक्टर प्रियरंजन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देख ग्रामीण भड़क गये और उनपर पथराव कर दिया। इस पथराव में कुछ जवानों को चोट भी लगी जबकि पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।छतरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आयी है कि आपसी रंजिश में हत्या हुई है। मिथिलेश यादव छतरपुर थाना के डाली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में ईंट का कारोबार करता था। कोरोना काल में पार्टनर की मौत हो गयी थी।थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार पार्टनर के बेटे के साथ मिथिलेश यादव का विवाद चल रहा था, इसी विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है, दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है और कई इलाके में छापेमारी कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.