Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : घर में घुसा चोर किया गया पुलिस के हवाले
Published / 2023-04-22 21:11:14
लोहरदगा : घर में घुसा चोर किया गया पुलिस के हवाले

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के थाना रोड, टंगरा टोली निवासी सुरेश खत्री के आवास पर चोरी की नियत से एक अज्ञात युवक प्रवेश कर गया, स्थानीय निवासियों ने युवक को कब्जे में लेते हुए सदर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक अज्ञात युवक थाना टोली रोड स्तिथ टंगराटोली मुहल्ले में निवास करने वाले सुरेश खत्री के आवास में चोरी की नीयत से घुसा हुआ था।अज्ञात युवक को देख कर घर वालों के हल्ला करने पर मुहल्लेवासियों ने युवक को कब्जे में लेते हुए सदर थाना को सौंप दिया है। वहीं सदर थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

लोहरदगा : अक्षय तृतीया पर खूब हुई सोने-चांदी की खरीदारी
Published / 2023-04-22 21:09:48
लोहरदगा : अक्षय तृतीया पर खूब हुई सोने-चांदी की खरीदारी

टीम एबीएन, लोहरदगा। अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को सरार्फा बाजार में खासी रौनक नजर आयी। जिले वासियों ने अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर धातु की खरीदारी से धन धान्य की वृद्धि होती है।इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा की। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पूरे एक वर्ष में उन साढ़े तीन शुभ मुहूर्त में से एक है जिसे अबूझ मुहूर्त माना गया है। अबूझ मुहूर्त में किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने के लिए पंडित से मुहूर्त नहीं निकाला जाता है। अक्षय तृतीया के दिन सभी तरह के शुभ कार्य किये जा सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोने से बने आभूषण की खरीदारी करना  शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया की तिथि पर ही भगवान परशुराम और हयग्रीव का अवतार हुआ था। त्रेतायुग का प्रारंभ भी इसी तिथि को हुआ था। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही महाभारत के युद्ध का समापन हुआ था। इस लिए इस तिथि का महत्व बढ़ जाता है।

लोहरदगा : धूमधाम से मना भाकपा माले का 54वां स्थापना दिवस
Published / 2023-04-22 21:09:05
लोहरदगा : धूमधाम से मना भाकपा माले का 54वां स्थापना दिवस

भाकपा (माले) लिब्रेशन गरीबों का सच्चा साथी : महेश सिंह टीम एबीएन, लोहरदगा। स्थापना काल से ही भाकपा (माले ) लिब्रेशन गरीबों का सच्चा साथी था। आज भी है और भविष्य में भी रहेगा उक्त बातें महेश कुमार सिंह ने माले लिब्रेशन के 54 वें स्थापना दिवस पर आयोजित संकल्प सभा के दौरान कही। इससे पूर्व पार्टी का झंडोत्तोलन विश्वनाथ गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चारू मजूमदार सहित सभी संस्थापक नेताओं तथा मार्क्सवाद के महान शिक्षक पहली समाजवादी क्रांति के रचनाकार लेनिन के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनके क्रान्तिकारी विरासत को प्रत्येक ब्रांच में आगे बढ़ाने तथा विस्तार करने का संकल्प लिया गया। आज के अमृत वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा आम जन जीवन के बीच साम्प्रदायिक जहर का विस्तार करने व अडाणी-अंबानी का भंडार भरने तथा गरीबों को मंहगाई, बेरोजगारी का संत्रास झेलने को मजबूर करने की कार्रवाई को समाप्त करन हेतु जमकर लोहा लेने एवं उनके बाँटो और राज करो तथा मोदी-अडानी के गठजोड़ का पोल खोलने का भी संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ। शहीदों के सपनों का भारत बनाओ। भाकपा माले को मजबूत करो। फासीवाद विरोधी एकता का व्यापक निर्माण करो। भाकपा माले जिन्दाबाद आदि नारे के साथ किया गया। कार्यक्रम निगनी पंचायत ब्रांच में  तथा जिला कमेटी के तत्वावधान में सहकारिता भवन के पास किया गया।स्थापना दिवस सह संकल्प समारोह में महेश कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, मनु ठाकुर, सुखदेव भगत, रेयाज अहमद, पारस नाथ महतो, एम जेड आलम, हजारी उरांव, दिलमोहन साहू, देवेंद्र लाल दास, बीगा साहू,मुन्ना उरांव, अशोक उरांव, मुनका साहू,मारो उरांव, बालगोविंद उरांव आदि शामिल थे।

झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 49 नये संक्रमित, कुल एक्टिव केस 309
Published / 2023-04-22 21:06:33
झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 49 नये संक्रमित, कुल एक्टिव केस 309

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 49 नये मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 309 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नये मामलों में रांची में दस, बोकारो में तीन, चतरा, गोड्डा, गुमला और पलामू में एक-एक एवं देवघर में सात मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में नौ, गिरिडीह में चार, हजारीबाग में दो, लातेहार में चार और लोहरदगा में छह मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 24 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 81 केस राजधानी रांची में एक्टिव है।

गवर्नर राधाकृष्णन ने दी ईद-उल-फितर की बधाई
Published / 2023-04-22 21:05:08
गवर्नर राधाकृष्णन ने दी ईद-उल-फितर की बधाई

टीम एबीएन, रांची । झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने समस्त राज्यवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हर्षोल्लास, शांति, एकता और आपसी भाईचारा का संदेश देता है। यह त्यौहार सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए, यह दुआ करता हूं।

सीएम हेमंत ने दी भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Published / 2023-04-22 21:03:46
सीएम हेमंत ने दी भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि न्याय ज्ञान शक्ति और साहस के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा सभी पर बनी रहे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे, यही ईश्वर से कामना करता हूं।

कांटाटोली फ्लाईओवर : जल्द सर्विस लेन से शुरू होगी यातायात
Published / 2023-04-22 21:03:16
कांटाटोली फ्लाईओवर : जल्द सर्विस लेन से शुरू होगी यातायात

टीम एबीएन, रांची। जुडको के महाप्रबंधक परिवहन की देखरेख में शांति नगर-बहुबाजार फ्लाईओवर के निर्माण के तहत शांति नगर से कांटाटोली चौक तक बायीं और दोनों तरफ सर्विस लेन के निर्माण के बाद बिटुमिन से कालीकरण का काम किया गया है। इस सर्विस रोड के बनने के बाद बीच सड़क पर चल रहे वर्तमान यातायात को रोक कर सर्विस लेन से यातायात शुरू किया जायेगा। इसके बाद बीच सड़क पर कैप लगाने एवं अन्य तकनीकी काम किया जायेगा। शांति नगर से कांटाटोली चौक तक दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। साथ में ड्रेन और कलवर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है। 43 पीयर में से 38 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 38 पीयर में 15 पीयर का कैप भी बन चुका है। जुडको की ओर से जानकरी दी गयी है कि मार्च 24 तक कांटाटोली फ्लाईओवर ओवर बना देने का लक्ष्य रखा गया है।

कोडरमा : 333 लोगों ने कराया दांत का ईलाज
Published / 2023-04-22 18:11:53
कोडरमा : 333 लोगों ने कराया दांत का ईलाज

304 मरीजों का हुआ बीपी व सुगर की जांच डीडीसी ने लिया पिपराडीह रेलवे स्टेशन पहुंच स्वास्थ्य कार्यक्रम का जायजा टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से पिपराडीह रेलवे स्टेशन में 230वें लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि: शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का जिलेवासियों को फायदा मिल रहा है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से लोग आकर अपना ईलाज करवा रहे हैं। दिनांक 21.04.2023 को काफी संख्या में लोग आकर अपना दांत का ईलाज करवा रहे हैं। दिनांक 21.04.20023 को 333 लोगों ने अपने दांत की समस्यायों को लेकर ईलाज करवाया। जिसमें  304 लोगों का बीपी और सुगर जांच की गयी। 38 मरीजों का स्केलिंग, 18 लोगों का रेस्टोरेशन किया गया और 51 मरीजों का एक्सट्रैक्शन किया  गया। उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज ने पिपराडीह रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वास्थ्य कार्यक्रम का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कमीर्यों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।  ज्ञात हो कि दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक और बीपी व शुगर की जांच दिनांक 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओपीडी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नं. 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है।

153वीं जयंती पर याद किये गये ब्लादिमीर लेनिन
Published / 2023-04-22 18:11:04
153वीं जयंती पर याद किये गये ब्लादिमीर लेनिन

लेनिन ने मार्क्सवाद के सिद्धांत का सफल प्रयोग सोवियत रूस में किया : संजय पासवान  टीम एबीएन, कोडरमा। सोवियत क्रांति के नायक ब्लादिमीर लेनिन की 153 वीं जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि देते हुए मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि लेनिन मजदूर वर्ग के विशाल हृदय में बस्ते हैं। वे हमारे शिक्षक हैं। उनके सिद्धांत आज भी हमारे साथ है। कॉमरेड लेनिन पूरे दूनिया में सर्वहारा वर्ग के नेता हैं। मार्क्सवाद के आधार पर वे बिना शोषण व बिना वर्गीय भेदभाव के समाजवादी व्यवस्था कायम करना चाहते थे। जिसका सफल प्रयोग कर 1917 के रूसी क्रांति के बाद 30 सालों में ही किया गया। सीटू नेता ने कहा कि क्रांतिकारी वैज्ञानिक भावना दोनों का मिलन ही मार्क्सवाद है। लेनिन ने कहा था कि ठोस परिस्थितियों का ठोस विश्लेषण के आधार पर ही वास्तविक क्रांति संभव है। चुनौतियों का मुकाबला इसी रास्ते से किया जा सकता है। आज भाजपानीत मोदी सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है। आज देश कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी के गंभीर संकट से गुजर रहा है। केन्द्र सरकार के द्वारा जनविरोधी नीतियों को थोप कर देश की जनता पर लगातार हमला किया जा रहा है। देश की तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों बैंक, बीमा, रेल, कोयला, स्टील आदि को निजीकरण कर पूंजीपतियों के हांथो में सौंप रही है। सरकारी नौकरियां समाप्त कर नौजवानों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड में बदल दिया है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश में विभाजन की राजनीति की जा रही है। जो हमारी संस्कृति, लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। देश का भविष्य खतरे में है। कॉमरेड लेनिन की जयंती पर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हमें मजदूर वर्ग की व्यापक एकता और संघर्ष का संकल्प लेने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.