Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रंजीत के प्रयास से हो रही चापानलों की त्वरित मरम्मत
Published / 2023-05-03 18:25:11
रंजीत के प्रयास से हो रही चापानलों की त्वरित मरम्मत

टीम एबीएन, धनबाद। इस भीषण गर्मी और पानी की समस्याओं को देखते हुए युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के मरीचो पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय रतनपुर, आंगनबाड़ी केंद्र रतनपुर बेहराडीह आदि गांवों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोविंदपुर के पदाधिकारी के सहयोग से चापाकल की मरम्मत मात्र एक दिन के भीतर करवाया गया। रतनपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक सहायक सहदेव राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के गोपाल रजवार अध्यक्ष महोदय आदि ग्रामीणों ने सूचना दी कि विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में विगत लगभग छ: महीनों से चापाकल के खराब हो जाने के कारण पीने की पानी का विकट समस्या उत्पन्न हो गयी थी। चापाकल की त्वरित मरम्मत हो जाने के लिए शिक्षक सहदेव राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अध्यक्ष महोदय आदि ग्रामीणों ने युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोविंदपुर धनबाद, विभागीय जिला पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार जी और राज्य स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट किया।

स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, आरयू में मनी दादा फाल्के की जयंती
Published / 2023-05-03 06:14:13
स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, आरयू में मनी दादा फाल्के की जयंती

छात्रों ने देखी  दादा फाल्के की जीवनी पर बनी फिल्मटीम एबीएन, रांची। मास कम्युनिकेशन विभाग, रांची विश्वविद्यालय में 01 मई को भारतीय फिल्म के पितामह दादा फाल्के की जयंती मनायी गयी।इस अवसर पर निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा ने छात्रों को बताया कि आज भारतीय सिनेमा गोविंद धुंदीराज फाल्के जिन्हें दादा फाल्के कहते हैं का सदैव ऋणी रहेगा। उन्हीं के जज्बे जुनून से भारत में सिनेमा को इतना बड़ा  मुकाम मिला है।उन्होंने बताया कि उनके  सौवें जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा फाल्के पुरस्कार देने की शुरुआत हुई।उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो ने छात्रों को कहा कि सिनेमा जनसंचार का एक प्रभावी माध्यम है और भारत में सिनेमा के जनक दादा फाल्के के उपलब्धियों को हम हर वर्ष 30अप्रैल को उनकी जयंती मना कर सम्मान में याद करते हैं। शिक्षक मनोज शर्मा ने छात्रों को दादा फाल्के के जीवन पर बनी फिल्म हरिश्चंद्राचा फैक्ट्री फिल्म दिखायी।इस अवसर पर विभाग के शिक्षक संतोष उरांव, डॉ संकर्षण परिपूर्णन, डॉ सुशील रंजन, पूजा उरांव, पीएस तिवारी तथा सभी सत्रों के छात्र उपस्थित रहे।

निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रांची भेजे गये 22 युवक-युवतियां
Published / 2023-05-03 00:16:09
निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रांची भेजे गये 22 युवक-युवतियां

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवानाटीम एबीएन, लोहरदगा। एससीए योजना मद अंतर्गत लोहरदगा जिला के 22 युवक-युवतियों को सीएनसी ऑपरेटर/मशीनिंग तकनीशियन के एक वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु आज सोमवार को रांची जिला स्थित झारखण्ड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम, टाटीसिल्वे, रांची के लिए बस से रवाना किया गया। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा समाहरणालय परिसर से बस को हरी झंडी दिखायी गयी।इससे पूर्व झारनेट वीसी रूम में युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा एससीए योजना मद से यह कोर्स आप सभी युवाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला के युवाओं को रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत है।झारखण्ड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम के साथ हुए एमओयू के तहत इन कोर्सों को उपलब्ध कराया गया है। जिला के युवक-युवतियां इसका भरपूर लाभ उठाएं।आज इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अरूण सिंह, जिला कौशल विकास पदाधिकारी दिनेश भगत, सहायक जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा समेत अन्य उपस्थित थे।

शिक्षा और स्वास्थ्य सभी को सुलभ हो : पीडीजे राजेन्द्र बहादुर पाल
Published / 2023-05-03 00:14:34
शिक्षा और स्वास्थ्य सभी को सुलभ हो : पीडीजे राजेन्द्र बहादुर पाल

उत्कृष्ट विद्यालय के उद्घाटन समारोह में बोले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशटीम एबीएन, लोहरदगा। राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाईन उद्घाटन आज मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, रांची, झारखण्ड से किया गया।लोहरदगा जिला के तीन विद्यालयों- प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय लोहरदगा, राज्यकीयकृत उत्क्रमित प्लस टू कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुजरा, लोहरगा इसमें शामिल हैं। लोहरदगा जिला के प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, लोहरदगा में राज्य स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा स्वास्थ्य और शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जो सभी को आसानी से सुलभ होना चाहिए। 90 के दशक के पूर्व सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता बहुत अच्छी थी जो निजी विद्यालयों के खुलने के बाद घटती गई। आज सरकार विद्यालयों और सरकारी अस्पतालों में सुधार कर रही है जो काफी सराहनीय प्रयास है।उत्कृष्ट विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का श्रेय शिक्षकों को जाता है। वहीं छात्र अगर अपने जीवन में कोई सफलता प्राप्त करता है तो खुद की पहचान अपने विद्यालय के माध्यम से बतलाता है। आज सरकार विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है और उसमें सफल हो रही है।जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि लोहरदगा जिला के तीन विद्यालयों को राज्य की सरकार उत्कृष्ट बना रही है, जो जिला वासियों के लिए गौरव की बात है। हम और भी आगे जा सकते हैं। माननीय मुख्यमंत्री को इस प्रयास के लिए धन्यवाद।अतिथियों ने भी रखे अपने विचारकार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बिशुनपर सुखदेव उराँव, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप कुमार, जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुजरा मेनका प्रजापति और राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोहरदगा की प्रधानाध्यापिका रेश्मा खलखो, एसएमसी के सदस्य और छात्राओं द्वारा इस संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये और राज्य सरकार के इस कदम को मील का पत्थर बताया। वक्ताओं ने कहा कि सीबीएसई पैटर्न पर सरकारी विद्यालयों में अब पढ़ाई होगी जिससे बच्चों के पढ़ने का तरीका बदलेगा।इन विद्यालयों में आईसीटीसी लैब, स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी, खेल का मैदान, व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।जिला के तीनों विद्यालयों में नामांकन फार्म मिलना प्रारंभउत्कृष्ट विद्यालय के अंतर्गत चयनित लोहरदगा जिला के विद्यालयों में कक्षा 6,7,8 एवं 9 में नामांकन के लिए सोमवार से नामांकन फार्म मिलना प्रारंभ हो गया जो दिनांक 15.05.2023 तक मिलेगा।यह फॉर्म निःशुल्क दिया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुजरा में कक्षा छह में नामांकन होगा जिसके लिए प्रवेश परीक्षा जैक बोर्ड, झारखण्ड, रांची द्वारा आयोजित की जायेगी।अन्य दोनों विद्यालयों में कक्षा 6-9 तक में नामांकन होगा जिसके लिए प्रवेश परीक्षा का निर्णय जिला स्तरीय समिति द्वारा लिया जायेगा।आज के कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि 72-लोहरदगा निशीथ जायसवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चद्रमौलेश्वर, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमण्डल शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना लोहरदगा कार्यालय के पदाधिकारी/कर्मीगण और बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय स्थित नवनिर्मित भवन का अवलोकन भी किया गया।

बैठक कर टीबीमुक्त गांव और पंचायत बनाने की बनी रणनीति
Published / 2023-05-03 00:10:03
बैठक कर टीबीमुक्त गांव और पंचायत बनाने की बनी रणनीति

टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू  प्रखंड अंतर्गत लाबागांई पंचायत के मुखिया एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एएनएम के साथ पीरामल स्वास्थ्य के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे टीबी मुक्त गांव एवं पंचायत बनाने की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।बैठक के दौरान पीरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार राय ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत एवं गांव बनाने के लिए आमजनों, पंचायत प्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं, मौलाना, पंडितों, युवा वर्ग एवं प्रभावशाली व्यक्तियों को आगे आने की जरूरत है, ताकि घर में छिपे संदिग्ध टीबी रोगियों को चिन्हित कर उन्हें जांच करवाने हेतु प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों की पहचान समय पर नहीं होने से संक्रमण फैलने की खतरा काफी बढ़ जाता है।इस दौरान उन्होंने बताया कि टीबी बिमारी का इलाज समय से नहीं होने पर जानलेवा भी हो सकता है। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन को लेकर सामुदाय स्तर पर पहल करने की जरूरत है। ताकि एक भी टीबी मरीज इलाज से वंचित नहीं रह सके।बैठक के दौरान मुखिया ललिता देवी ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत एवं गांव बनाने को लेकर सभी पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, प्रभावशाली व्यक्तियों को टीबी बिमारी को लेकर जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि टीबी से संबंधित लक्षण पाये जाने पर तुरंत जांच के लिए प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम के दौरान एएनएम जयश्री कच्छप, डीपीसी आशिश कुमार सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रिम्स रेफर
Published / 2023-05-03 00:06:52
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रिम्स रेफर

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के कंडरा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइकों  की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान जोगना निवासी कृष्णा साहु के पुत्र दीपू साहु,सेरेंगहातू निवासी चन्दरु उरांव के पुत्र सोमनाथ उरांव तथा शुका उरांव के पुत्र मन्तोष उरांव के रूप में हुई है।दीपू साहु अपनी बाइक संख्या जेएच 08 जी 1566 से घाघरा से जोगना आ रहा था। जबकि सोमनाथ उरांव और मन्तोष उरांव सेन्हा  की ओर से घाघरा जा रहे थे, इसी दरमियान कंडरा चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो आपस मे टकरा गई जिससे तीनो बाइक सवार घायल हो गए।

बोकारो जैविक उद्यान पहुंचा रांची जू से दो तेंदुआ
Published / 2023-05-02 23:51:11
बोकारो जैविक उद्यान पहुंचा रांची जू से दो तेंदुआ

आकर्षण का केंद्र बना जल जीव विहारटीम एबीएन, रांची/ बोकारो। पचास एक्वेरियम में चालीस से अधिक प्रकार की मछली व अन्य जल जीव... बात हो रही है सेक्टर चार स्थित बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से संचालित जवाहर लाल नेहरू जैविक उद्यान की।बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने मंगलवार को जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार (अक्वेरियम) का उद्घाटन किया। मतलब, गर्मियों की छुट्टियों में बोकारोवासी जल जीव विहार का आनंद उठा पायेंगे।एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में रांची के चिड़ियाघर से दो नर तेंदुआ भी लाये गये हैं। इसके बदले रांची चिड़ियाघर को जैविक उद्यान बोकारो से दो मादा तेंदुआ दिये गये हैं।बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश और अधिशासी निदेशकों ने जैविक उद्यान के इन नये सदस्यों के बारे भी जानकारी ली।साथ ही जैविक उद्यान की अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। नवीकृत जल जीव विहार में लगभग 50 अक्वेरियम हैं। इनमें 40 से अधिक प्रकार की मछली व अन्य जल जीव हैं।सभी अक्वेरियम का रिपेयर कर उन्हें पूरी तरह से नया लुक दिया गया है, जो लोगों के लिए न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि जल जीवों के बारे में आम लोगों को जानकारी भी उपलब्ध करायेगा।जल जीव विहार सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेगा। जल जीव विहार लगभग दो साल से बंद था।

बंगाल के भाजपा नेता की हत्या करनेवाले दो शूटर रांची में गिरफ्तार
Published / 2023-05-02 23:38:15
बंगाल के भाजपा नेता की हत्या करनेवाले दो शूटर रांची में गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की हत्या करने के बाद नगड़ी इलाके में छिप कर रहे दो शूटर पकड़े गए हैं। पकड़े गये शूटर का नाम इंद्रजीत गिरी (बनारस) और लाल बाबू कुमार बिहार का रहनेवाला है।गौरतलब हो कि एक अप्रैल को दुर्गापुर आसनसोल में कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता राजू झा उर्फ राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों शूटर फरार हो गये थे।बंगाल पुलिस को इनका मोबाइल लोकेशन रांची के लालगुटवा का मिला। रांची पुलिस के सहयोग से दोनों शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया।

सांसद जयंत सिन्हा से नयी रेलवे लाइन बिछाने की मांग
Published / 2023-05-02 19:29:52
सांसद जयंत सिन्हा से नयी रेलवे लाइन बिछाने की मांग

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। हजारीबाग रेलवे स्टेशन से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र बिष्णुगढ़ में 1910 ईस्वी में रेलवे लाइन का आधारशिला हजारीबाग से होते हुए बिष्णुगढ़ चैनपुर दनिया से जोड़े जाने का रखा गया था। परंतु अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि हाल ही में हजारीबाग रेलवे स्टेशन से गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक के रेलवे लाइन का परिचालन शुरू की गई है, और हजारीबाग रेलवे स्टेशन से हजारीबाग रोड तक में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के टाटीझरिया दारू बिष्णुगढ़ झुमरा आदि को नजरअंदाज कर दिया गया है। अगर हजारीबाग रोड से बिष्णुगढ़ होते हुए चैनपुर धनिया रेलवे लाइन से जोड़ दिया जाए तो इस क्षेत्र के लोगों को यातायात की परेशानियों से निजात मिल सकेगा साथ ही साथ इस क्षेत्र का विकास तभी संभव है। विदित हो कि इस क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषक एवं व्यापारी है साथ ही  एक बड़ी संख्या बेरोजगारी के कारण क्षेत्र से पलायन करते हैं  और अगर ध्यान दिया जाए तो बिष्णुगढ़ क्षेत्र से पलायन की समस्या पर विराम लग सकता है। हजारीबाग सांसद को दिए खत के माध्यम से प्रधानमंत्री व रेल मंत्री  भारत सरकार को अवगत कराने की अपिल की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.