गोस्सनर कॉलेज एनएसएस इकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजनटीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज की एनएसएस इकाई व सदर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि रक्त दान नेक कार्य है। यह सेहत के लिए भी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गेरा ने कहा कि रक्तदान से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह हमारे मस्तिष्क को क्रियाशील करने में सहयोग करता है। विद्यार्थियों का हौसला बुलंद करने के लिए प्रो आशीष देमता, डा कोरनेलियुस मिंज, प्रो हेमंत टोप्पो ने भी रक्तदान किया।मौके पर महाविद्यालय की प्रोफेसर इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ,शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर अमरदीप टोपनो, महाविद्यालय की एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ अनिता अंजू खेस्स , प्रो आशा रानी केरकेट्टा , डॉ प्रदीप गुप्ता , डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा , डॉ कोरनेलियुस मिंज , प्रो हेमंत टोप्पो , डॉ प्रशांत गौरव , डॉ निधि सिंह, प्रो फ्रांसिस मुरमु मौजूद थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल की ओर से एमओआईसी (ब्लड बैंक) डॉ रंजू सिन्हा, डॉ विनायक, गोविंद खलखो, शालिनी, गोकुल, रूपेश , रिया, बिरसा, अंकित मिंज , संदीप नाग की प्रमुख भूमिका रही।
टीम एबीएन, लोहरदगा। खेत में लगे फसल को बकरी से चराने की बात को लेकर हुए विवाद में कुडू थाना क्षेत्र के पिलपीलिया निवासी खेत के 62 वर्षीय बुजुर्ग मालिक ने एक 25 वर्षीय संतोष लोहरा को टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पिलपिलिया गांव निवासी संतोष लोहरा अपने घर के समीप करंज का फल चुन रहा था। तभी हाथ में टांगी लेकर वहां पहुंचा गांव का ही 62 वर्षीय बुजुर्ग गनुवा लोहरा ने संतोष को खेत में लगे फसल को अपनी बकरी से चरा देने की बात कहते हुए टांगी से हमला कर दिया। जिससे संतोष गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। साथ ही गनुवा लोहरा पूरे परिवार को भी मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद परिवार के बाकी सदस्य डर कर घर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद घायलावस्था में ज़मीन पर बेहोश पड़े संतोष को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा कुडू पुलिस को लिखित सूचना दी गयी है।
छात्रा ने किया विरोध, कहा- शादी नहीं पढ़ाई करने की है इच्छाटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में बाल विवाह का प्रयास जिला बाल कल्याण समिति और प्रशासन की सक्रियता से रूक गया। यह मामला लोहरदगा के किस्को प्रखंड का है। परिजनों ने सोलह वर्षीया स्कूली छात्रा की शादी तय कर दी थी, दो मई को बारात आनेवाली थी।नाबालिग लड़की के मुताबिक इस शादी का वह यह कहते हुए लगातार विरोध कर रही थी कि उसकी उम्र शादी की नहीं है। वह पढ़ना चाहती है।इधर परिजनों का कहना है कि लड़की शादी की कानूनी उम्र क्या है इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। इसलिए लड़की की शादी तय कर दी थी।लड़की ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा लिखी है। उसका विवाह रांची जिले में तय किया गया था। इसी बीच लड़की ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। समिति ने इसकी सूचना किस्को बीडीओ और बगडू थाना को दी।प्रशासन और समिति के लोगों ने लड़की के घर पहुंचकर बातचीत की। बाल कल्याण समिति सदस्य मनोरमा मिंज और पूजा कुमारी ने बताया कि लड़की से बातचीत में पता चला कि वह आगे पढ़ना चाहती है। लेकिन उसके घर वाले जानकारी के अभाव में 16 वर्ष में ही उसकी शादी कर दे रहे हैं। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने लड़की और लड़की के परिवार को समझाते हुए शादी की उम्र से पहले और लड़की के बिना इजाजत के शादी नहीं करने की सलाह दी। परिजनों से बाल विवाह न कराने की शपथपत्र लिखायी गयी। माता-पिता और परिजनों की काउंसिलिंग की गयी।गौरतलब है कि पिछले एक साल के दौरान लोहरदगा में बाल विवाह के दो प्रयासों को बाल कल्याण समिति और प्रशासन ने रोका है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं : डॉ शीलाटीम एबीएन, लोहरदगा। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की दो छात्राओं को रांची विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के साथ-साथ लोहरदगा जिला गौरवान्वित है। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सिस्टर शीला ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने लगातार दूसरे वर्ष गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उर्सुलाइन प्रशिक्षण महाविद्यालय की एमएड एवं बीएड की एक-एक छात्रा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। एमएड की बैच 2019 -21 की जेनिस स्वाति तोपनो तथा बीएड की अंजलि कुमारी इस गर्व की हकदार हैं।इस सफलता के पीछे उनकी अपनी मेहनत तथा महाविद्यालय की प्राचार्या के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग तथा आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में संचालित शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय का बेहतर परिणाम इस बात को इंगित करता है कि ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।विद्यार्थियों के अनुशासन, दृढ़ संकल्प और लगन के बदौलत बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बीएड की छात्रा अंजली कुमारी ने ओवर ऑल टॉपर में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। छात्राओं के इस परिणाम पर महाविद्यालय परिवार की डॉ पूनम शर्मा, फरहत परवीन, शबनम तिर्की, प्रियंका, करुणामय, डॉ राहुल पांडे, डॉ क्लारा, डॉ मरिया रानी बेक, सिस्टर निर्मला, सिस्टर प्रभा, किरण टोप्पो, सिस्टर जसिंता, सिस्टर किरण प्रभा, सिस्टर प्रेमलता कंडुलना, सिस्टर शांति बेनिडिकटा, शशि टोप्पो, संध्या, अर्चना शर्मा, आशा टोप्पो ने स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
सीएम ने पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ने कहा -राज्य में प्रमुख धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाएंगे, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले को लगभग 797 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री ने कहा- जब तक लोग सामाजिक रूप से सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं मुख्यमंत्री ने कहा- पहले सिर्फ कागजों पर विकास होता था, अब धरातल पर उतर रही हैं योजनाएं श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला, आगे महोत्सव को और भव्यता प्रदान किया जाएगा झारखंड को पर्यटन में अलग पहचान दिलाने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे रांची के तमाड़ में स्थित दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए की योजना बनकर तैयार टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। झारखंड को खनिज-संपदा के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन अब पर्यटन के रूप में इस राज्य को अलग पहचान दिलाने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित कर रहे है। इस कड़ी में राज्य के धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाया जाएगा। सभी प्रमुख धार्मिक स्थल इससे जोड़ें जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हम बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। हमारी कोशिश है कि विश्व के टूरिज्म मैप पर झारखंड को भी एक अलग पहचान दिला सके। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बंशीधर नगर, गढ़वा में दो दिवसीय राजकीय श्री बंसीधर महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला है। आने वाले वर्षों में इस महोत्सव को और भव्यता देने का काम करेंगे। धार्मिक स्थलों का हो रहा विकास और सौंदर्यीकरण मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी कला-संस्कृति और परंपरा को इतना मजबूत करना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी इसे कोई तोड़ नहीं सके। इसी सोच के साथ धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए लगातार योजनाएं बना रहे हैं। राजधानी रांची में तपोवन मंदिर के विकास पर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किये जा रहे हैं, वहीं रांची के तमाड़ में स्थित ऐतिहासिक दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए की योजना बन चुकी है। बहुत जल्द इस मंदिर के विकास और सुंदरीकरण की आधारशिला रखी जायेगी। पहले कागजों पर होता था विकास, अब धरातल पर उतर रही योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिर्फ कागजों पर विकास होता था। अब धरातल पर योजनाएं उतर रही हैं। लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़े और अपने आर्थिक प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करें। सरकार आपकी मदद के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी है। आपके दरवाजे पर आकर आपकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं अधिकारी मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ कार्य कर रही है। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि गरीब, दलितों, किसानों, मजदूरों, वंचितों, अल्पसंख्यकों समेत सभी समुदाय और वर्ग के हित में कार्य करें। हमारी सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया और उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। अब अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर आपकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं और यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोग सामाजिक रूप से सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं होगा। यही वजह है कि हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम को लागू किया है। अब राज्य के हर बुजुर्ग, विधवा परित्यक्ता और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उसकी विशेषता तथा उपयोगिता को बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने को कहा। शिक्षा की बेहतरी पर विशेष जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कल 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन किया गया। अब स्कूलों के बच्चे भी निजी विद्यालयों की तरह अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर अपना बेहतर भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ पठन-पाठन से संबंधित सभी मूलभूत जरूरतें और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के साथ विभिन्न कोर्स करने के लिए भी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है। इन सभी योजनाओं का मकसद राज्य में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाना है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति निभाएमुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे किसी भी स्तर के जनप्रतिनिधि हों। अगर जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि चुना है तो आपसे उनको काफी उम्मीदें हैं। आप लोगों की समस्याओं को दूर करने में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विवरणी नाम से एक पुस्तिका निकाली है। इसमें सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र है। यह पुस्तिका सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाएगा। आप इस पुस्तिका के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी लें और जरूरतमंदों को उसी हिसाब से योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, क्योंकि यहां की भोली-भाली जनता जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाती है। 60 योजनाओं का शिलान्यास, 14 योजनाओं का उद्घाटनमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 739 करोड़ 22 लाख 64 हजार 792 रुपए की लागत से 60 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, 57 करोड़ 55 लाख 22 हजार 933 रुपए की लागत से 14 योजनाओं का उद्घाटन किया । जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ, उनमें भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियां, रमकंडा और नगर उंटारी प्रखंड कार्यालय परिसर का विकास तथा बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का नवनिर्मित आवास तथा नगर उंटारी में नवनिर्मित गेस्ट हाउस और विभिन्न नदियों पर निर्मित पांच पुल शामिल हैं। मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, आइजी पलामू राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हत्या करने के बाद सरेंडर करने आ रहा था हत्यारा, आधे रास्ते से पुलिस ने किया गिरफ्तारटीम एबीएन, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुवा थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव में मंगलवार की रात छोटे भाई वने ही अपने ही बड़े भाई 35 वर्षीय मंगता गागराई व चाचा 55 वर्षीय मोईका गागराई ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक व हत्यारा तीनों नशे में धुत्त थे। घटना को अंजाम देने के बाद बुधवार सुबह हत्यारा छोटे भाई बुधराम गागराई पैदल चलते हुए सोनुवा थाना सरेंडर करने आ रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल जा रही पुलिस की टीम ने आधे रास्ते में स्थित पोटोबेड़ा के पास हत्यारा बुधराम गागराई को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधराम गागराई ओड़िशा के बेलपहाड़ में रहता है। बुधराम गागराई के नाम पर पीएम आवास योजना में आवास मिला था। जिसको लेकर वह अपने गांव पाताहातु आकर घर का निर्माण कर रहा था। इस दौरान बुधराम के साथ अपने बड़े भाई मंगता व चाचा मोईका गागराई के बीच मंगलवार सुबह झगड़ा हुआ। इस दौरान मंगता व मोईका ने डंडे से मारपीट कर बुधराम को घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बुधराम के माथे पर चोट लगी। जिसका इलाज बुधराम ने गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया था। यह झगड़ा फिर से मंगलवार रात को शुरू हो गयी। जो हत्या तक पहुंच गयी।
टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम की ओर से लालपुर चौक से कोकर तक सड़क किनारे के सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे गुरुवार तक चलेगा। इस सर्वे रिपोर्ट को पहले से बनी सूची से मिलाया जायेगा। जानकारी के अनुसार जो भी विक्रेता नियमित रूप से दुकान लगा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी। इससे पहले 11 अप्रैल को लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल तक सड़क किनारे मांस-मछली बेचनेवाले दुकानदारों को मार्केट में शिफ्ट किया गया है। इस क्रम में निगम अब सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराने की तैयारी में है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि लालपुर से कोकर तक लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।इसी कडी में सब्जी विक्रेताओं का सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के बाद सडक किनारे के इन विक्रेताओं को जगह दी जायेगी, जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
टीम एबीएन, गुमला। जिलेमें बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जिले के डुमरी प्रखंड के सांरगडीह गांव से बेटी की शादी कर कटारी लौट रहे एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस वैन 40-50 लोग सवार थे। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 29 लोग घायल हो गए जिसमें 11 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये सड़क हादसा जारी प्रखंड के जरडा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप अचानक से तीन बार पलटते रहा। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। सदर अस्पताल गुमला में कैंप मोड में चिकित्सकों ने कुछ घायलों को गंभीर स्थिति रहने के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।इस हादसे में लड़की के माता-पिता सहित 5 लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में सुंदर गयार, सुंदरी देवी, फूलीकार किंडो , सबिता देवी और आलसु नगेसिया शामिल है। घटना इतना खतरनाक था की जारी थाना के पुलिस ने एक खाली बस में उठा उठा कर लोगों को इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना की सूचना जैसे ही गुमला जिले के पदाधिकारियों को मिली सदर अस्पताल गुमला के उपाधीक्षक तुरंत सदर अस्पताल पहुंच गए वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर संघ सीएफटीयुआई झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खान भी अपने टीम के साथ घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। तीन लोगों को रिम्स रेफर किया गया है।सभी लोग संरगाडीह गांव में बेटी के शादी करवा कर पिकप बैन पर सवार होकर अपने घर कटारी गांव, डुमरी प्रखंड आ रहे थे। इसमें गंभीर रूप से घायल युवक बेलु बरगा कुसमी थाना (छत्तीसगढ़) का है। अस्पताल प्रबंधन डीएस, एच एम, सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी मुस्तैद नजर आये।
जमीन घोटाले में मनी लॉड्रिंग के तहत जांच के दौरान ईडी के पूछताछटीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जमीन घोटाले में मनी लॉड्रिंग के तहत जांच कर रही हैं। इस मामले की जांच के दौरान ईडी ने मंगलवार को कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदिप मिश्रा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिश्रा ने ईडी को कई जानकारियां दी है। विनय मिश्रा के लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की।आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ईडी ने त्रिदिप मिश्रा से पूछा कि तीन महीने पहले ईडी ने वहां सर्वे किया था और इस बात का खुलासा किया था कि वहां से मिले जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी कर उसी दस्तावेज पर रांची में जमीन की खरीद-बिक्री की गई है। इस मामले में ईडी ने उन्हें लिखित शिकायत भी की थी। इसके बाद उन्होंने क्या कदम उठाया, क्या कोई प्राथमिकी दर्ज करायी? इसपर त्रिदिप मिश्रा ने कहा कि ईडी से जालसाजी की जानकारी मिली तो उसे कोलकाता के आइजी रजिस्ट्री को बताया था। एफआइआर दर्ज नहीं करने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पूछताछ के दौरान ईडी को त्रिदिप मिश्रा से पूछताछ में वहां के रजिस्ट्री कार्यालय के कुछ अन्य अधिकारियों-कर्मियों के बारे में जानकारी मिली है। उन सभी लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। त्रिदिप मिश्रा से पूछताछ के दौरान आए तथ्यों के आधार पर ईडी जल्द ही कोलकाता के आईजी रजिस्ट्री से पूछताछ करने के लिए समन भेजकर बुला सकती है। उल्लेखनीय है कि रांची में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री में कोलकाता से फर्जी दस्तावेज बनाकर की गयी गड़बड़ी की जांच में ईडी आगे बढ़ी तो रांची में सैकड़ों एकड़ जमीन की डील में गड़बड़ी सामने आई है। रांची में एक गिरोह सक्रिय है, जो कोलकाता जाकर रांची की जमीन का फर्जी पेपर तैयार करता है, उसकी रजिस्ट्री कोलकाता में ही करायी जाती है। इस पूरे फजीर्वाड़े में आला अधिकारियों के साथ-साथ अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन घोटाला कर सरकारी अफसरों, कर्मियों के साथ-साथ माफियाओं ने अरबों की कमाई की है। जमीन घोटाला मामले की जांच के दौरान ईडी ने पाया था कि दोनों ही जमीन की खरीद बिक्री फर्जी दस्तावेज के माध्यम से की गयी है। इसके लिए कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.