टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन पब्लिक स्कूल में आज पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने इस गतिविधि में भाग लिया। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पर्यावरण बचाओ या पेड़ को गले लगाओ के विषय पर पोस्टर बनाना था तथा कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग के विषय पर पोस्टर बनाना था। सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के महत्व और इसकी रक्षा की आवश्यकता के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाना था। बच्चों ने इस प्रतियोगिता के जरिए हमें पर्यावरण को बचाने का संदेश अपनी विभिन्न कलाओं ने दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ चांदनी नाथ ने बताया कि हम सभी को इस की प्राकृतिक सुंदरता को सदैव बनाये रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
15 लाख के इनामी इंदल गंझू ने रांची में किया सरेंडर टीम एबीएन, रांची। आज भाकपा माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है। भाकपा माओवादियों के थिंक टैंक माने जाने वाले रिजनल कमिटी के सदस्य इंदल गंझू उर्फ ललन ने आज आईजी अभियान अमोल वी होमकर के सामने आधिकारिक रूप से सरेंडर कर दिया। इंदल के सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार को इंदल गंझू ने रांची आईजी कार्यालय में आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ और चतरा एसपी के सामने सरेंडर किया। इंदल एक दुर्दांत नक्सली कमांडर था, उस पर 145 से ज्यादा नक्सल कांड दर्ज हैं। आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि 15 लाख का इनामी इंदल बीते दिनों चतरा में हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में पांच शीर्ष नक्सली मारे गये थे। मुठभेड़ के दौरान इंदल किसी तरह भाग कर बिहार पहुंच गया था। उसके बाद वह पुलिस के संपर्क में आया और सरेंडर करने की बात कही। इंदल गंझू मूल रूप से बिहार के गया के इमामगंज के असरैना गांव का रहने वाला है। इंदल के सरेंडर करने से माओवादियों का प्रभाव मध्यजोन बेहद कम हो गया है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना देते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झारखंड राज्य जनसेवक संघ के अह्वान पर कृषि विभाग द्वारा षड्?यंत्र के तहत गत 10 वर्षो से कार्यरत जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 किए जाने के विरुद्ध लोहरदगा जिला जनसेवकों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। जनसेवकों का कहना है कि ग्रेड पे 2400 से 2000 करने का आदेश कृषि निदेशालय द्वारा दिया वर्ष 2011-2012 में दिया गया था।जनसेवकों की बहाली के समय विज्ञापन एवं अन्य नियमावली के आधार पर प्रकाशित किया गया था उसमें जनसेवकों का वेतनमान 5200- 20200 तथा ग्रेड पे 2400 निर्धारित था। उसी विज्ञापन एवं नियमावली के आधार पर जनसेवकों की नियुक्ति की गई थी। तत्पश्चात नियुक्ति जनसेवकों द्वारा 10 वर्षो से अधिक की अटूट सेवा के पश्चात विभाग द्वारा प्रोत्साहन के स्थान पर षडयंत्र के तहत ग्रेड पे कम कर हत्तोसाहित करने का कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो कि जनसेवक कृषि विभाग के अंतर्गत एक तकनीकि पद है तथा क्षेत्र में तकनीकि प्रयोग, प्रसार मे जनसेवकों द्वारा प्रोत्साहन का कार्य किया जा रहा है। परंतु विभागीय निष्क्रियता के कारण जनसेवक अपने मूल कार्य के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्य भी पूरी निष्ठा से करते रहें है। अब विभाग द्वारा वर्तमान परन्तु झारखण्ड सरकार के कृषि को बढ़ावा देने के मंशा के विरुद्ध कृषि कार्य से जुड़े जनसेवकों का वेतनम घटा दिया गया है। जनसेवकों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में कृषि विकास की कल्पना समझ से परे है। मौके पर उदय महतो, इंदरजीत लकड़ा, मनीष मिश्रा, आलोक कुमार, अभिषेक हिमांशु, अभिषेक एक्का, महत्तम यादव, धर्मेंद्र कुमार, त्रिवेणी भगत, किशोर उरांव, प्रतिमा नागेसिया, मेहरानी टोप्पो, सीताराम रविदास, रामकुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनसेवक मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा का लाभुकों के बीच आवास आवंटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इस कार्यक्रम की नगर पंचायत ने पूरी तैयारी कर ली थी। अर्जुन मुंडा गुरुवार को 44 लाभुकों को आवास आवंटित करने वाले थे लेकिन आवास बनकर तैयार ही नहीं हुए हैं।इस संबंध में अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि ने कहा कि आवास बना ही नहीं है और आवंटन की तैयारी कर दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत करने के कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दी गई।उल्लेखनीय है कि जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के जमुआदाग में 210 भूमिहीन परिवारों को आवास का सपना दिखाया गया था। सितंबर तक उन्हें आवास देने के वादा किया गया था।जमुआदाग में बन रहे प्रधानमंत्री आवास (शहरी) किफायती आवास परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने 23 फरवरी, 2022 को किया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आवास का कार्य पूरा नहीं हो सका है। बावजूद इसके नगर पंचायत 44 लाभुकों को आवास आवंटन करने की तैयारी में था।
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप गुरुवार सुबह एक टेंपो और डीजे लोड पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में टेंपो पर सवार एक युवती की मौत हो गयी। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल है।जानकारी के अनुसार टेंपू संख्या जेएच12 के 4782 कोडरमा से बरही की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक डीजे लोड पिकअप वाहन से टक्कर हो गयी। हादसे में टेंपो सवार लक्ष्मी कुमारी (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ममता देवी (32) घायल हो गयी, जिसका एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। चंदवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
टीम एबीएन, रांची। जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में दंपत्ति और उनका बेटी है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि हेंदाग गांव निवासी आशाराम मुंडा अपनी पत्नी संगीता देवी और तीन बच्चों के साथ एक बाइक में सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने तिलैया गांव जा रहा था। इसी बीच केरेडारी और बुढ़मू थानाक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र हेन्दगीर के समीप एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में संगीता देवी, आशा राम मुंडा और बच्ची रानी की मौत हो गयी। जबकि अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए कार्यक्रम के तहत इंटर हाउस पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।इसमें कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पावन हाउस की छात्रा रिशु कुमारी को प्रथम, आकाश हाउस की छात्रा ऋषिका कुमारी, पानी हाउस की छात्रा साक्षी राज को संयुक्त रूप से द्वितीय और धरती हाउस की छात्रा सौम्या कुमारी राम को तृतीय स्थान मिला।निर्णायक की भूमिका रजनी बाला, सुमित साव और अनमोल रतन ने निभायी। जबकि जूनियर वर्ग में कार्टून कैरेक्टर मेकिंग कंपटीशन हुआ। इसमें तेजस कुमार को प्रथम, तन्मय कुमार को द्वितीय और साक्षी रजक को तृतीय स्थान मिला। बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और कार्टून करैक्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।पूरे आयोजन को सफल बनाने में वर्ग 6 से 8 में कोऑर्डिनेटर सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, संजय कुमार, मनोज सिंह, राहुल कुमार, जूनियर वर्ग में कुंतल जेठवा, लता सिन्हा, अलका सिंह, किशोर कुणाल, रूबी वर्मा, सपना शर्मा, रेणु सेठ, सरोज पांडेय, स्वाति कुमारी, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, दीक्षा सिंह, कामिनी सहाय और मरियम मैडम समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से बच्चों का थिंकिंग स्किल डेवलप होता है। इससे उनमें रचनात्मक कौशल का विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।
टीम एबीएन, लोहरदगा। नैक के मूल्यांकन को लेकर बीएस काॅलेज लोहरदगा के बहुदेशीय भवन में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसका आयोजन रुसा कोर्डिनेटर प्रो आनंद मांझी द्वारा हुआ।नैक के इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के केओ गुमला काॅलेज के बोटनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी शामिल हुए।बीएस काॅलेज, लोहरदगा के वरिष्ठ प्रो डॉ नीता सहाय, कैमिस्ट्री हेड डॉ शशि कुमार गुप्ता, नागपुरी के एचओडी-प्रो नइम खान, डॉ अजीत कुमार गुप्ता, डॉ सुमन कुजूर, प्रो रोशन, प्रो सारोन सुरीन, डॉ अर्जून लकड़ा, डॉ अंबिका प्रिया तिर्की, समेत सभी अतिथि शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी इसमें शामिल हुए।इस कार्यशाला में काॅलेज को कैसे नैक में बेहतर ग्रेडिंग प्राप्त हो इस संबंध में जानकारी के लिए डॉ प्रसेन्नजीत मुखर्जी को आमंत्रित किया गया।डॉ मुखर्जी नैक से संबंधित सारे बातों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया। आशा व्यक्त किया कि सभी शिक्षक, स्टाफ चाहें तो इस कॉलेज को बेहतर ग्रेडिंग मिल सकता है।डॉ शशि कुमार गुप्ता ने सारे सह कर्मियों से आग्रह किया कि इमानदारी पूर्वक जिम्मेदारियों निभाएं। इससे काॅलेज को नैक में बेहतर ग्रेडिंग मिल सकता है। प्रो नइम खान ने कहा कि सामुहिक प्रयास से काॅलेज को अच्छी ग्रेड की श्रेणी में लाया जा सकता है।डॉ सुमन कुजूर ने आये अतिथि डॉक्टर प्रसेन्नजीत मुखर्जी और काॅलेज के सारे प्राध्यापकों को बैठक में शामिल होने, नैक से संबंधित बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के लिए और समय देने के लिए धन्यवाद दिया।
टीम एबीएन, रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग 8.30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि, दो बच्चे घायल हो गये। सूचना के अनुसार हेंदाग गांव का आशाराम मुंडा अपनी पत्नी संगीता देवी व तीन बच्चों के साथ एक बाइक में सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने तिलैया गांव जा रहा था इसी बीच केरेडारी व बुढ़मू थानाक्षेत्र के सीमांत हेन्दगीर के समीप एक वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही संगीता देवी23 वर्ष, आशा राम मुंडा 25 वर्ष,व तीन साल की बच्ची रानी की मौत हो गयी जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।बालू लदे ट्रैक्टर से हुई घटनापरिजनों के अनुसार दुर्घटना बालू लदे ट्रेक्टर से हुई है।पूरा परिवार बाईक में था जिसे पीछे से बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में रौंदता हुआ अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह घटना घटी। यह घटना स्थल बुढ़मू केरेडारी सीमा क्षेत्र के केरेडारी में हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.