Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में एसडीपीओ ने दिये निर्देश
Published / 2023-05-06 23:47:16
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में एसडीपीओ ने दिये निर्देश

त्वरित गति से करें कांडों का निष्पादन : एसडीपीओटीम एबीएन, लोहरदगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर कई अहम निर्देश दिये गये। जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के अपराध पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई तेज करें। क्राइम मीटिंग में उन्होंने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें व लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट नोटिसों का तामिला आदि की भी समीक्षा की।एसडीपीओ बीएन सिंह  ने अवैध माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाने, रात्रि गश्ती तेज करने, थाना कांडों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।घंटों चली इस मीटिंग में आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कारवाई पर चर्चा हुई। आपराधिक घटनाओं, लूटपाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक कारवाई और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली गयी।मौके पर पुलिस निरीक्षकों एवं थानेदारों को स्पष्ट तौर पर कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होनी चाहिए।बैठक में इंस्पेक्टर मंटु कुमार, लोहरदगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल उरांव समेत विभिन्न थानों के प्रभारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे।

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिंदी भाषण प्रतियोगिता
Published / 2023-05-06 23:44:34
उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में 84 प्रतिशत अंक के साथ संत उर्सुला दल रहा प्रथमटीम एबीएन, लोहरदगा। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय की शिक्षिका शुभ्रा पाण्डेय शामिल हुईं। वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बीएड महाविद्यालय की  शान्ति बेनेदिक्ता टोप्पो, अनिस, उर्सुलाइन बालिका विद्यालय की शिक्षिका सि. मोदेस्ता खाखा शामिल थे। प्रतियोगिता का विषय था प्लास्टिक रहित दुनिया।84 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान संत उर्सुला दल, 83 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान संत ऑगस्टिन दल, 81 प्रतिशत अंक लाकर संत एंजेला दल तृतीय, 73 प्रतिशत अंक लाकर फादर जान लाम्बर्ट दल चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं एकल प्रतियोगिता में 95 प्रतिशत अंक लाकर संत एंजला की किमी साहू प्रथम, 94 प्रतिशत लाकर संत ऑगस्टिन की निशि मिंज व संत उर्सुला की अंजली कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 93 प्रतिशत अंक लाकर संत उर्सुला की जैकलीन तृतीय स्थान पर रहीं। मौके पर प्राचार्या डा. सि. शिला, डा. सि रानी, डा. पूनम, डा.फरहत, मैम सोना, मैम शबनम, मैम बेनेदिक्ता, मैम प्रेमलता, मैम प्रियंका, सि. जिन्ताओ, सि. रेजिना, आशा, मि. अनिस, मि. जय आनन्द आदि मौजूद थे।

सलगी में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत
Published / 2023-05-06 23:42:05
सलगी में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

तीन दिन से गिरा हुआ था तार, विभाग लापरवाहटीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू प्रखंण्ड के सलगी पंचायत के महतोटोली में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो गई है। महतोटोली निवासी स्व. सुखदेव उरांव की पत्नी बबिया उराईन के  दो मवेशियों कि मौत बिजली तार के चपेट में आने से हो गई है, जिससे उसे पचास हजार का नुकसान हुआ है।महिला किसी तरह बैल बकरी पालकर अपना गुजारा करती है। चऱने के क्रम में दोनो मवेशी तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत प्रवाहित तार गत तीन दिनों  से गिरा हुआ था, बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सलगी पंचायत में बिजली तार की स्तिथि इतनी जर्जर हो गई है बार बार विधुत तार गिरता रहता है। इस घटना से ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं, उनका कहना है कि विभाग यदि लापरवाही से बाज नही आती है तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हेंदलासो में निकली भव्य जलयात्रा
Published / 2023-05-06 23:39:00
श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हेंदलासो में निकली भव्य जलयात्रा

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के  हेंदलासो में श्री हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भव्य जलयात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन 06 मई से 10 मई तक होना है।शनिवार को निकाली गई भव्य जल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री, पुरुष व युवतियां शामिल हो कर हेंदलासो स्थित शंख नदी संगम से श्रधालुओं ने जल उठा कर ग्रामीण गलियों, टोलों, मुहल्लों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, अनुप देव पौराणिक, पवन नाथ मिश्रा, उमेश नाथ मिश्रा, दिनेश देव पौराणिक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। जिसमे यजमान के रूप में लाल चंद्र किशोर नाथ शाहदेव, लाल मनोज नाथ शहदेव, लाल नवल नाथ शाहदेव, लाल राजेश्वर नाथ शाहदेव, लाल बलराम नाथ शाहदेव, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, लाल कृष्ण मुरारी नाथ शहदेव, लाल सूरज नाथ शाहदेव सहित गोविंद मांझी, सुनील वर्मा, प्रसाद साहू, सचित वर्मा, अभय वर्मा, मनीष ठाकुर, पवन ठाकुर, विवेक, रितिक, रवि लाल, टिंकू चौधरी, रिंकू ठाकुर, दीपक लाल, शंकर शाह देव शामिल हुए। मौके पर गांव की महिलाएं  हेदलासो, कूजरा, समस्त क्षेत्रवासी, बड़े उत्साह के साथ जग को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

डीएवी कपिलदेव में लगा मेगा चिकित्सा शिविर
Published / 2023-05-06 18:43:55
डीएवी कपिलदेव में लगा मेगा चिकित्सा शिविर

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज बच्चों और अभिभावकों के लिए नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में जेनरल फिजिशियन डॉ सुमित, यूरोलॉजिस्ट डॉ कुमार मृगांक, नेफ्रोलॉजिस्ट  डॉक्टर सात्विक सौरभ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विपुल, गायनोलॉजिस्ट डॉ स्वप्निल बाला और दंत चिकित्सक डॉक्टर आस्था सहाय ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एलएमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने किया। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि एक पिता को सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब उसकी संतान उल्लेखनीय कार्य करती है और उससे भी ज्यादा बढ़ जाती है उसी प्रकार एक शिक्षक को भी सबसे ज्यादा प्रसन्नता तब होती है जब उसका शिष्य एक विशिष्ट मुकाम पर पहुंचकर समाज सेवा से जुड़ जाता है। श्री सिन्हा ने कहा कि यहां पर उपस्थित डॉ सुमित, डॉ कुमार मृगांक और डॉक्टर सात्विक तीनों डीएवी कपिलदेव विद्यालय के छात्र रहे हैं। यह इस विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हर दो-तीन महीने में एक बार ऐसे चिकित्सा शिविर का आयोजन बार-बार किया जाता रहेगा जिससे विद्यालय के बच्चे स्वस्थ रहें।मौके पर जनरल फिजिशियन डॉ सुमित ने कहा कि कोविड के बदलते वायरस ने समाज में एक चुनौती पैदा कर दी है। इससे डरना नहीं चाहिए। बल्कि बच्चों को सुरक्षात्मक तरीका सिखलाना बहुत जरूरी है। केवल मास्क ही नहीं बल्कि खाने-पीने के तरीकों में सुधार और जीवनशैली में सुधार की जरूरत है। डॉ सुमित ने कहा कि यदि नाक से खून गिरने लगे तो बच्चे का चेहरा आगे की ओर झुका देना चाहिए और मुंह से धीरे-धीरे सांस लेने को कहना चाहिए। धीरे-धीरे खून का गिरना स्वयं बंद हो जायेगा। डॉ सुमित ने कहा कि बच्चों की डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि प्रोटीन , मिनरल्स और विटामिन का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन बार-बार किए जाते रहेंगे और कुछ अन्य रोग विशेषज्ञों को भी विद्यालय में लाने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ कुमार मृगांक ने कहा कि नेफ्रोलॉजिस्ट दवाइयों से किडनी की बीमारी ठीक करता है जबकि यूरोलॉजिस्ट आपरेशन के माध्यम से। उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक खाने और मोटापे से बचना चाहिए।यदि किसी के मूत्र से बदबू आने लगे तो सतर्क हो जाना चाहिए और डॉक्टर से अवश्य मिलना चाहिए यह किडनी रोग का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है। उन्होंने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और चिप्स जैसी चीजें न खाने का आग्रह किया क्योंकि उनमें आवश्यकता से अधिक चीनी की मात्रा होती है जो किडनी पर दबाव डालती है। डॉक्टर सात्विक ने कहा के धूप में खड़े रहने से बच्चों के शरीर से केवल पानी का ही ह्रास नहीं होता बल्कि नमक  भी बहुत मात्रा में निकल जाता है। इसलिए बच्चों को पानी में थोड़ा ओआरएस मिलाकर पीना चाहिए। यदि वह न दे सकें तो एक चुटकी नमक और चीनी मिला पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटापे के कारण और आवश्यकता से अधिक फास्ट फूड भोजन के कारण आज किडनी खराब हो रही हैं और किडनी रोग का पता तब तक नहीं चलता जब तक दोनों किडनियों में खराबी नहीं आ जाती इसलिए समय-समय पर उसकी जांच कराया जाना जरूरी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विपुल ने कहा कि आज बच्चों की दृष्टि कमजोर हो रही है। इसका एकमात्र कारण मोबाइल और टीवी का बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जीवन शैली में बदलाव लाया जाना जरूरी है और बच्चों के लिए घर से बाहर के खेल खेलने जरूरी हैं। साथ ही साथ उन्हें अनुशासित जीवन जीने को भी सिखलाया जाना चाहिए। क्योंकि ये सब आदतें नहीं होने से आंखें खराब होती हैं। यदि इन सब आदतों को नहीं अपनाया गया तो भारत में लगभग सभी बच्चों की आंखों पर चश्मा होगा। कार्यक्रम को डॉक्टर एनके पांडेय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई बहुत मेहनत से करनी पड़ती है और एक मुकाम हासिल होने पर लोगों से सम्मान मिलता है। शिविर में 500 लोगों ने अपना निबंधन करवाया तथा स्वयं और बच्चों की जांच करवाई सबसे ज्यादा भीड़ नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास देखी गई।मौके पर डीएवी कपिलदेव के एलएमसी चेयरमैन श्री कपिल देव गिरि भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है झारखंड की जनता : दीपक प्रकाश
Published / 2023-05-06 18:35:54
परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है झारखंड की जनता : दीपक प्रकाश

झामुमो के दर्जनों नेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने दिलायी पार्टी की सदस्यता पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी समर्थकों के साथ हुए भाजपा में शामिलटीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ जिलांतर्गत पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलायी। इस सरकार पर प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा, पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल भी उपस्थित रहे। कालीदास मरांडी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहल पहाड़ी पंचायत समिति सदस्य जतन मरांडी, राजपोखर के पूर्व मुखिया ढेना मरांडी, बसंतपुर के पूर्व मुखिया कालीदास मुर्मू, समाजसेवी सागर मुर्मू, श्रीलाल मुर्मू, मिकाइल हेंब्रम, एनाइल हेंब्रम, महेश्वर टुड्डू, राकेश मरांडी प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की दुर्दशा देखकर अब झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी है। और अब वे भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद से झारखंड को मुक्ति दिलाना चाहते हैं। झामुमो परिवारवाद, भ्रष्टाचार की पोषक है। सहयोगी कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जननी है। इसलिए झारखंड के हित की चिंता करने वाले, झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करने वाले लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे। उन्होंने कहा कि इसके पहले संथाल परगना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में आज संथाल परगना लूट और आतंक का गढ़ बन गया है। सरकार के संरक्षण में बिचौलिए ,दलाल खनिज संसाधनों, पत्थरों को लूट रहे। वहीं बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और  टुकड़ों में काटकर हत्या की वारदातें आम हो गई हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात श्सुफल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने प्रदेश कार्यालय में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और पूरे संथाल परगना में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआइएस, पटियाला में सात तक
Published / 2023-05-06 18:33:44
तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआइएस, पटियाला में सात तक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं वर्ल्ड योगासन के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (एसएआइ) के साथ मिलकर एनएस एनआइएस पटिआला में दिनांक 5 मई से 7 मई  2023 तक तीसरे राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 5 मई को  प्रात: 9:30 बजे एनएस एनआइएस पटियाला में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानु, आइटीबीपी, पंचकुला के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, विशिष्ट अतिथि डॉ शिवम शर्मा, निदेशक एनएस एनआइएस, पटियाला, डॉ जयदीप आर्य, महासचिव, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, श्री चंद्र सिंह झाला, डॉ हरीश चंद्र एवं डॉ चंद्रकांत मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डॉ जयदीप आर्य जी, महासचिव (एनआइएस) की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में एनआइएस पटियाला में द्वितीय बैच के दौरान लगभग 200 प्रतिभागियों ने योगासन खेल में निर्णायक की भूमिका के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जज की भूमिका निभा रहे प्रतिभागी सम्मिलित हैं। डॉ कल्पना शर्मा जी डायरेक्टर एकेडमी (एनवाइएसएफ) अतिथि के रूप में और कार्यक्रम में संयोजक के रूप में डॉ चंद्रकांत मिश्रा जी (सीनियर कोच एनआइएस) का पूर्ण रूप से सहयोग मिला। झारखंड में विभिन्न जिलों से कुछ योग्य 12 जजेस का चयन हुआ है, जिसमें डॉ एसके घोषाल, शंकर राणा, प्रशांत सिंह, कुमकुम सिंह, शर्मिष्ठा राय, लक्ष्मी साहू, सोनाली सरकार, इंदु कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुशवाहा, नेहा कपूर, पूजा नायक शामिल हैं। झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं सभी पदाधिकारी अंशु सरकार, मलय डे, संतोषी कुमारी, आर्य प्रह्लाद, पूजा सिंह, राहुल रंजन, अमिया अंशु ने सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

सावधान : इस स्टेशन पर बच्चे लेकर गये, तो हो सकता है खतरा
Published / 2023-05-06 12:42:03
सावधान : इस स्टेशन पर बच्चे लेकर गये, तो हो सकता है खतरा

जसीडीह स्टेशन के 16 कैमरों के बीच से गायब हुआ बच्चा, 48 घंटे के बाद भी सुराग नहींटीम एबीएन, देवघर। जसीडीह स्टेशन परिसर से रहस्यमय परिस्थिति में बच्चे के गायब हो जाने के बाद से स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। 48 घंटे बाद भी चार वर्षीय रौशन कुमार का रेल पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस यह भी पता नहीं लगा सकी है कि रात में बच्चा खुद से कहीं चला गया या किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। जसीडीह स्टेशन में सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह करीब 16 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इन कैमरों से स्टेशन में आने-जाने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाती है। साथ ही स्टेशन परिसर पर आरपीएफ व जीआरपी पदाधिकारी व जवान तैनात रहते हैं। बावजूद हैरानी की बात है कि कोई बच्चा स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर के पास से गायब हो जाता है और सीसीटीवी फुटेज में भी उसका पता तक नहीं चलता है। इधर, बच्चे के गायब होने के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार रेल पुलिस सहित अन्य थानों से संपर्क कर बच्चे की खोजबीन करने की गुहार लगा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में लगातार माइकिंग करा रहे हैं। रेल पुलिस ने जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही जीआरपी बच्चे की खोजबीन के लिए आसपास के थाने व चाइल्डलाइन से संपर्क कर बच्चे का फोटो देकर खोजबीन करने में जुटी है।

धनबाद : महिला की भूख हड़ताल से सकते में आजसू नेता हीरालाल
Published / 2023-05-06 12:34:30
धनबाद : महिला की भूख हड़ताल से सकते में आजसू नेता हीरालाल

रंग लायी महिला की भूख हड़ताल, आजसू नेता पर हो सकती है कार्रवाईटीम एबीएन, धनबाद। रैयत जमीन पर घर बनाने के एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दिए जाने पर महिला के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आजसू नेता पर भी कार्रवाई की संभावना प्रबल हो गयी है। यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय पर अमर कुमार पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए दी। इससे पूर्व आजसू छात्र नेता हीरालाल महतो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी केड़िया महताईंन को पिछले दिनों प्रशासन ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के बाद घर पहुंचा दिया था। मामले में डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि हीरालाल महतो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।रंग लाई महिला की भूख हड़ताल : पीड़ित परिवार के द्वारा हीरालाल महतो के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी थी। जांच के क्रम में यदि हीरालाल महतो की संलिप्ता सामने आती है, तो उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बताते चलें कि आजसू नेता हीरालाल महतो पर रंगदारी मांगने और जमीन पर कब्जा के विरोध में केड़िया महताइन परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी थी। तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में परिजनों को जबरन हटाया गया था। मामला जमीन से जुड़ा है।आजसू नेता पर हो सकती है कार्रवाई : बरवाअड्डा क्षेत्र के भेलाटांड आठ लेन के किनारे पर लगभग 5 कट्ठा जमीन उनकी है, जिस पर चारदीवारी निर्माण के दौरान 26 मार्च को मारपीट की गयी थी। जिसमें हीरालाल महतो सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था और पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर सभी रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे थे। वहीं, पुलिस ने आश्वस्त किया कि हर हाल में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.