Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गुमला : सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Published / 2023-05-07 14:03:01
गुमला : सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

टीम एबीएन, गुमला। जिला में पिछले 12 घंटे में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक बच्ची सहित दो की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।पहली घटना जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के नौडीहा की है। जहां रांची धुर्वा के एक परिवार के 6 लोगों में रितिका तिर्की, माता शिवानी खेस, चालक बिहारी लकड़ा, सुरुचि कुमारी, अतुल लकड़ा, सांता कुमारी और छोटी कुमारी हादसे का शिकार हुए हैं। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी। बताया जाता कि डुमरी प्रखंड अंतर्गत ढाढ़टोली गांव अपने वैन से वापस रांची धुर्वा लौट रहे थे। इसी बीच गुमला लोहरदगा मार्ग पर घाघरा प्रखंड के नवडीहा के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर दौड़ गया। जिसे बचाने के दौरान उनकी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम पेड़ से कार टकराया गयी।इस दुर्घटना के बाद राहगिरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए आननफानन में घाघरा उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और सभी का प्राथमिकी उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। घाघरा से सदर अस्पताल लाने के दौरान खरका के पास एक बच्ची की मौत हो गयी। वहीं बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। वहीं जब इस घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर संघ सीएफटीयूआई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान अपने टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतक बच्ची के परिजन से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही 6 साल की मासूम रितिका तिर्की की मौत पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अलबेल से हालत की जानकारी ली।दूसरी घटना सिसई प्रखंड के नवागांई की है, जहां सुकरी देवी नागफेनी नवागांई जाने वाली रोड पर पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने महिला को सीधी टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हुई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लड़का नाबालिग है और उसकी उम्र करीब 15 साल है। इस घटना के बाद से नाबालिग मौके से फरार हो गया। वहीं परिजन का आरोप है कि नाबालिग को पिता ने बाइक दे दी और काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। इस संबंध में परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है। वहीं मजदूर संघ सीएफटीयूआई झारखंड प्रदेश सचिव ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

10 साल में रांची एयरपोर्ट से 6 विमान सेवाएं बंद
Published / 2023-05-07 12:27:05
10 साल में रांची एयरपोर्ट से 6 विमान सेवाएं बंद

अब एक और पर संकट; बिना वजह रद्द हुई फ्लाइट्सटीम एबीएन, रांची। एयरलाइन गो एयर की रांची से आवाजाही करने वाली सभी सेवाओं पर संकट गहरा गया है। पिछले 10 वर्षों के दौरान करीब छह विमान सेवाएं यहां से बंद हो चुकी हैं। गो एयर सातवीं ऐसी सेवा है, जिसकी उड़ान अनिश्चित हो गयी है। रांची से इसकी सभी सेवाओं की बुकिंग 15 मई तक बंद है। इसके कारण गो एयर से सफर करनेवाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी है।खास कर विमान सेवा में कमी से रांची-बेंगलुरु और रांची मुंबई सेक्टर के लिए सीधी उड़ान के किराए में तीन गुना वृद्धि हो गयी है। एक साथ चार विमान सेवाओं के रद्द होने से इंडिगो और एयर एशिया को इसका तात्कालिक लाभ मिल रहा है।इन सेवाओं से दोनों शहर का किराया बढ़ गया है। गो एयर के बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के यात्री इन दोनों एयरलाइंस की सेवा में तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। रांची से बेंगलुरु की कनेक्टिंग सेवाओं में किराया 60 हजार के करीब पहुंच गया है।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमानों के इंजन की कमी और आर्थिक संकट के कारण इसे उबरने में समय लग सकता है। इस दौरान गो एयर की उड़ानें शुरू भी होती हैं तो यह महानगरों तक ही सीमित रहेंगी।ऐसे में रांची से इसकी बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई सेवा की उड़ान पर संकट आ सकता है। गो एयर की सेवा पर संकट आने से रांची एयरपोर्ट के विकास पर भी असर पड़ सकता है। 2020 से पहले रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन यात्रियों की आवाजाही 10 हजार की संख्या को पार कर चुकी थी।कोरोना के बाद मौजूदा समय में यह संख्या करीब नौ हजार के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे मौके पर गो एयर के बंद होने और फेयर बढ़ने से यात्रियों की आवाजाही पर विपरीत असर पड़ सकता है।इंडिगो और एयर एशिया की मुंबई और बेंगलुरु सेवा के किराये में वृद्धि हुई है। रांची-बेंगलुरु का सामान्य किराया 6,198 रुपये और रांची से मुंबई का किराया 5,499 रुपये के करीब है।इन चार उड़ानों पर संकट गहरायागो एयर की सेवाएं बाधित होने से 4 उड़ानों पर संकट बढ़ गया है। 11:25 बजे दिन बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु, 2:55 बजे अपराह्न दिल्ली-रांची-दिल्ली सेवा, 4:50 बजे शाम मुंबई-रांची-मुंबई सेवा और 7:25 बजे रात दिल्ली-रांची-दिल्ली सेवा बाधित हो गयी है।रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से गो एयर के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।डीजीसीए ने भी विमानों को बिना नोटिस रद्द करने पर गो एयर से जबाव तलब किया है। आर्थिक संकट हो या फ्लाईट की कमी हो, उसे उड़ानों को रद्द करने से पहले नोटिस देना चाहिए था। कार्रवाई होगी।

रांची : महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2023-05-07 12:22:12
रांची : महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप एक महिला ने रविवार को अपने घर में खुदकुशी कर ली।मृतका की पहचान स्वर्ण लता देवी (35) के रूप में की गयी है। वह राजेंद्र लोहरा की पत्नी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।

Good News : 14-15 मई को रिम्स में लगेगा हृदय रोगियों के लिए हेल्थ कैंप
Published / 2023-05-07 12:18:15
Good News : 14-15 मई को रिम्स में लगेगा हृदय रोगियों के लिए हेल्थ कैंप

टीम एबीएन, रांची। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्यभर के कार्डधारी परिवारों के लिए खुशखबरी है। रिम्स में होने वाले विशेष हेल्थ कैंप का लाभ इन्हें फ्री में मिलेगा। इसका आयोजन 14 और 15 मई किया जाना है। वहीं जो हृदय रोग से ग्रसित हैं, वह विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपना इलाज करा सकेंगे। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन 13 एवं 14 मई को रिम्स कार्डियोलॉजी विभाग में किया जायेगा।इस संबंध में निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बिरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी किया है। पत्र में हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की सूची विहित प्रपत्र में भेजने का निर्देश दिया गया है। सभी जिला मुख्यालय से चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में मरीजों को स्क्रीनिंग के लिए रिम्स लाया जायेगा। जांच के बाद उन्हें वापस अपने अपने जिला में पहुंचाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा। कार्डधारी मरीजों के लिए यात्रा के क्रम में अल्पाहार की भी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्यभर के कार्डधारी हृदय रोग के मरीज अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्क्रीनिंग के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।गंभीर मरीजों का इलाज प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन की ओर से राजकोट और अहमदाबाद में संचालित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल में किया जायेगा।

हजारीबाग : संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी की मौत, पहुंचे विधायक अमित यादव
Published / 2023-05-07 12:13:20
हजारीबाग : संदेहास्पद स्थिति में पति-पत्नी की मौत, पहुंचे विधायक अमित यादव

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार रात संदेहास्पद स्थिति में एक नव दंपति राजकुमार यादव (25) और पत्नी पूजा देवी (20) की मौत हो गयी।बताया जाता है कि पति पत्नी शनिवार रात छत पर खाना खाकर कमरें में सोने के लिए गये। लेकिन रविवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा कि पति राजकुमार यादव पंखे से लटका हुआ है दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा कि पत्नी पूजा देवी भी बेड पर मृत पड़ी हुई है।दोनों की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। पति राजकुमार यादव मुंबई में काम करता था।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अमित यादव व पूर्व विधायक जानकी यादव घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को संतावना दे रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

सीएम हेमंत के इशारे पर स्पीकर ने उलझाया नेता प्रतिपक्ष का मामला : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-05-07 12:09:29
सीएम हेमंत के इशारे पर स्पीकर ने उलझाया नेता प्रतिपक्ष का मामला : बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष मामले में विधानसभा स्पीकर को कटघरे में खड़ा किया। मरांडी ने कहा विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के इशारे पर मामले को लटकाये बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता चयन कर विधानसभा सचिवालय को विधिसम्मत सूचना दी है।श्री मरांडी ने कहा कि जहां तक जेवीएम का भाजपा में विलय का सवाल है चुनाव आयोग ने अपने निर्णय में सारी स्थिती स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है जिसने विलय को मान्यता देते हुए 2 बार उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा विधायक के रूप में मत देने का अधिकार दिया। फिर भी स्पीकर के द्वारा भाजपा नेता विधायक दल को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं देना राज्य सरकार के इशारे पर एक राजनीतिक साजिश है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नहीं चाहती कि नेता प्रतिपक्ष की अनुशंसा से लोकायुक्त का चयन हो, सूचना आयुक्त का चयन हो क्योंकि फिर राज्य सरकार की नाकामियां उजागर होंगी। लोकायुक्त के माध्यम से भ्रष्टाचार की जांच हो सकेगी।उन्होंने कहा कि भले ही राज्य सरकार तिकड़म से महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों को भरने से रोक दे, लेकिन देश में कार्य कर रही अन्य संवैधानिक एजेंसियों की जांच से नहीं बच सकती।श्री मरांडी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से बचाव के लिए राज्य सरकार कागजात तक गायब करवाने से बाज नहीं आ रही है।राज्य के हालात ये हैं कि राज्य सरकार के मंत्रियों से नैतिकता गायब है, गरीबों की थाली से रोटी गायब है, बेरोजगारों के हाथों से रोजगार गायब है और पूरी सरकार का ईमान गायब है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हेमंत सरकार से राज्य के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।

गिरिडीह : मुर्गा खाने से एक ही परिवार के तीन बीमार
Published / 2023-05-07 12:06:35
गिरिडीह : मुर्गा खाने से एक ही परिवार के तीन बीमार

टीम एबीएन, गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में मुर्गा खाने के बाद एक परिवार के तीन सदस्य की तबीयत बिगड़ गयी है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बीमार लोगों में निशा देवी, सावित्री देवी व एक बच्ची खुशी कुमारी शामिल हैं। निशा की मां कमली देवी ने बताया कि शनिवा रात वह और घर के तीन सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिये गये थे। घर पर उसकी बेटी, बहू और नातिनी ही थी। देर रात जब वे लोग लौटे तो देखा कि तीनों लगातार उल्टी कर रही हैं। पूछा तो बताया कि रात में बदडीहा स्कूल के समीप संचालित एक झोपड़ीनुमा होटल से 50 रुपया का चिकन करी लाया था। इसी करी को तीनों ने खाया और खाने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे तबीयत और खराब हो गयी। कमली ने बताया कि बाद में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि तीनों फ़ूड प्वायजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति पहले से ठीक है।

कर्रा : हक्का जांघ में मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न
Published / 2023-05-06 23:59:57
कर्रा : हक्का जांघ में मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा हक्का जांघ पंचायत में शनिवार शाम झूलन कार्यक्रम के साथ मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें 108 शिव भक्तों ने आग के अंगारों पर चलकर शिव जी की आराधणा कर वृत तोडा़। मंडा खुटा में झूलकर लोगों के बीच पवित्र फूलों की बरसा की इसमें मुख्य रूप से मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रीत महतो, सचिव मांगू बखला, कोषाध्यक्ष महेश जी, उप कोषाध्यक्ष शिवशंकर सिह के अलावा गांव के ग्रामीणो की मुख्य भूमिका रही।

लोहरदगा : तीन पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
Published / 2023-05-06 23:56:00
लोहरदगा : तीन पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

टीम एबीएन, कुड़ू (लोहरदगा)। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन हथियारबंद उग्रवादी कुड़ू में बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। समय रहते पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को हथियार के साथ दबोच लिया। कुड़ू पुलिस उग्रवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जाता है कि पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के इशारे पर तीन हथियारबंद उग्रवादी कुड़ू में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक बाइक से पहुंचे थे। इसकी सूचना थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह को मिल गयी। सिविल ड्रेस में थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस तैनात थी। बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस जवानों ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ा। पीएलएफआई के उग्रवादियों को पकड़े जाने की सूचना के बाद रांची जिले के चान्हो, मांडर तथा अन्य थाना की पुलिस पहुंच चुकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.