Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो में गजब का खेला : सड़क एक, भूमि-पूजन दो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोकारो में गजब का खेला : सड़क एक, भूमि-पूजन दो
विज्ञापन

बनने से पहले ही श्रेय लेने की मची होड़  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो के जैनामोड़ में सड़क अभी बनी नहीं, लेकिन उसके श्रेय की सियासत जरूर तेज हो गयी है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जैनामोड़ के तिलकामांझी चौक से फुसरो के निर्मल महतो चौक तक बनने वाली करीब 15.9 किलोमीटर लंबी सड़क का एक ही दिन में दो जगह भूमि-पूजन हुआ। 

एक ओर बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने जैनामोड़ में भूमि-पूजन किया, तो दूसरी ओर गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फुसरो के निर्मल महतो चौक पर नारियल फोड़ा।  

सड़क एक, लेकिन श्रेय के दावेदार दो 

जैनामोड़ से भूमि- पूजन, फुसरो में भी हुआ शुभारंभ 

बहुप्रतीक्षित सड़क के 2- लेन से 2- लेन चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य का विधिवत भूमि-पूजन विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने जैनामोड़ के तिलका मांझी चौक पर किया। परियोजना पर करीब 157 करोड़ 89 लाख 69 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे। 

सड़क बनने से पहले ही श्रेय की होड़ 

भूमि-पूजन के बाद विधायक अनूप सिंह ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा फुसरो के निर्मल महतो चौक पर किये गये भूमि-पूजन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस सड़क की अनुशंसा उन्होंने की थी और इसके बाद राज्य सरकार ने योजना को मंजूरी दी। 

विधायक का आरोप है कि योजना की मंजूरी विधायक का आरोप है कि योजना की मंजूरी के बाद अब सांसद श्रेय लेने के लिए सड़क के अंतिम छोर पर भूमि-पूजन कर लोगों को बरगला रहे हैं। विधायक ने सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति जाति और धर्म के नाम पर चुनाव जीतता है, उससे विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन