Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
13 से लगेगा राज्य स्तरीय आत्या-पात्या कोच व रेफरी सेमिनार
Published / 2023-05-06 12:19:56
13 से लगेगा राज्य स्तरीय आत्या-पात्या कोच व रेफरी सेमिनार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य आत्या पात्या एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला आत्या-पात्या एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रथम झारखंड राज्य स्तरीय कोच और रेफरी ऑफिशियल सेमिनार का आयोजन 13 और 14 मई को बंगीय सांस्कृतिक परिषद सेक्टर टू में किया जा रहा है। इस सेमिनार में राज्य के सभी पंजीकृत इकाई के सदस्य, संबंधित प्रशिक्षक, सभी जिलों के शारीरिक शिक्षक भाग ले सकते हैं। इसमें सभी प्रकार के आधुनिक कौशल, खेल के नियम, लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कोच एवं रेफरी सेमिनार में भाग लेने की अनुमित दी जायेगी। ये जानकारी संघ के महासचिव अजय झा ने दी।

बालू का खेल : अब 11 मई पर टिकी हैं लोगों की निगाहें
Published / 2023-05-06 12:16:33
बालू का खेल : अब 11 मई पर टिकी हैं लोगों की निगाहें

11 मई को बालू घाटों की नीलामी की समीक्षा करेंगे मुख्य सचिवएबीएन सेंट्रल डेस्क। राज्य में बालू घाटों की नीलामी की समीक्षा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 11 मई को करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बालू घाटों के अलावा डीएमएफटी फंड की भी समीक्षा होगी। डीएमएफटी फंड में 50% राशि भी खर्च नहीं हो सकी है। वहीं, अनावश्यक बैंक खातों को बंद करने व अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन की भी समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा विकास योजनाओं की भी समीक्षा होगी।गौरतलब है कि राज्य में 608 बालू घाट हैं, जिसमें केवल 23 बालू घाटों की ही नीलामी हो सकी है। हाल ही में राज्य सरकार ने बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया था। वहीं, जिलों को भी तत्काल नीलामी का निर्देश दिया गया है। अब तक 12 जिलों ने डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट पूरी कर बालू घाटों की वित्तीय निविदा जारी कर दी है।

वाह रे पत्नी : पति की हत्या कर थाने में किया सरेंडर
Published / 2023-05-06 12:10:02
वाह रे पत्नी : पति की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चक्रधरपुर। प्रखंड के टोकलो थाना स्थित हतनाबेड़ा गांव में धारदार हथियार से मारकर एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में पत्नी सीमा होनहागा ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया कि हतनाबेड़ा गांव में बुधराम सामड का कुछ साल पहले सीमा होनहागा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था। रात भी कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति के सिर और गर्दन में वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शनिवार की सुबह पत्नी ने टोकलो थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि पत्नी ने आपसी विवाद में पति की हत्या कर दी। पत्नी ने सरेंडर कर दिया है।

लोहरदगा की बिपाशा ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर बनीं डॉक्टर
Published / 2023-05-06 11:26:39
लोहरदगा की बिपाशा ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर बनीं डॉक्टर

2016 में की मैट्रिक परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का समय प्राप्त की थीसफलता का श्रेय शिक्षक माता और हिंडालको के पूर्व अधिकारी पिता को दियाटीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा की उपप्राचार्या मिता बासु और हिंडालको के पूर्व अधिकारी विक्टर बासु की की बड़ी पुत्री बिपाशा बासु ने कोलकाता के नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज के बैच 1917-2023 के एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर लोहरदगा और झारखंड को गौरवान्वित किया है।बिपाशा 2016 में लोहरदगा एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट टॉपर होने का श्रेय प्राप्त किया था। उसे उस समय 92 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। उसकी छोटी बहन भी एमबीबीएस की छात्रा है।बिपाशा की सफलता पर हिंडालको इंडस्ट्रीज के इंडिया हेड बिजेश कुमार झा समेत पूरा हिंडालको परिवार और एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा के प्रिंसिपल जीपी झा समेत तमाम शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।बिपाशा ने बताया कि वह गायनेकोलॉजी से पीजी करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि  गाइनेकोलॉजी में पीजी कर वह गरीबों की सेवा करना चाहती है।यह प्रेरणा उसे उसके माता-पिता से मिला है। उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में वह देश के लिए कुछ करना चाहती है पढ़ाई के दौरान ही वह कई स्थानों पर स्वयं की प्रेरणा से निशुल्क कैंप भी लगायी थी।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आरंभिक शिक्षा लोहरदगा में हासिल करने यहां के शिक्षकों का भरपूर प्रोत्साहन मिलने, सहपाठियों के साथ बिताये गये वह स्वर्णिम समय को वह कभी भूल नहीं सकती। झारखंड के छोटे से जिले में प्रतिभाएं भरपूर हैं। जरूरत से उसे सही दिशा देकर मंजिल देने की है।

अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है कोविड-19 : डब्लयूएचओ
Published / 2023-05-05 23:15:34
अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है कोविड-19 : डब्लयूएचओ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पिछले तीन सालों से कोरोना महामारी की चपेट झेल रही दुनिया के लिए राहत की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से बाहर कर दिया है। हालांकि, डब्लूयएचओ ने कोरोना को अभी ग्लोबल हेल्थ थ्रेट माना है। शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने कोरोना वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की कैटेगरी से बाहर कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि अब कोरोना हेल्थ इमरजेंसी नहीं है, लेकिन यह हेल्थ थ्रेट है। इसका बचाव करना जरूरी है। कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी को हटाने का फैसला पिछले एक साल से कोरोना के मामलों में आये गिरावट को देखते हुए लिया गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस ने  बताया कि इमरजेंसी कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी नहीं है। कमेटी की 15वीं बैठक के बाद मुझसे सिफारिश की गयी कि मैं दुनिया में कोविड-19 के वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी की कैटेगरी से बाहर कर दूं। कमेटी की सिफारिश को मैंने मानते हुए यह घोषणा की है। डब्लयूएचओ ने जनवरी 2020 ने ग्लोबल हेल्थ इमजरेंसी घोषित किया थाबता दें कि डब्लूयएचओ ने 30 जनवरी 2020 को कोविड-19 को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। जनवरी 2020 में चीन में कोरोना के 100 से कम केस आने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। हालांकि, डब्लूयएचओ ने कोरोना को अभी ग्लोबल हेल्थ थ्रेट के दायरे में रखा है।डब्लयूएचओ के मुताबिक, कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव और सुरक्षा जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया में कोरोना से 70 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

लातेहार : जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला
Published / 2023-05-05 18:53:43
लातेहार : जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला

टीम एबीएन, लातेहार। जिले में हाथियों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत के एक ईंट भट्ठे में पहुंचकर एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचल कर मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। दरअसल बीती रात ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर फनु भुइयां ईट भट्ठा में एक छोटे से झोपड़ी में अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने ईट भट्टे पर धावा बोल दिया। हाथियों ने झोपड़ी में सोए फनु भुइयां, उसकी पत्नी बबीता देवी और 3 वर्षीय बेटी को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों को कुचल कर मार डाला। इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में जमकर उत्पात भी बचाया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे। तीनों मृतक गढ़वा जिले के रहने वाले थे। ईट भट्ठे में काम करने वाले एक अन्य मजदूर ने बताया कि हाथी अचानक ईट भट्ठे में पहुंच गए थे। मजदूर का कहना है कि झुंड में हाथियों की संख्या 12 से अधिक थी। जब तक हम लोग समझ पाते तब तक हाथियों ने हमला कर दिया और तीन लोगों को पटक-पटक कर मार डाला। शेष लोग तो किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे। उसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

डीएवी कपिलदेव में मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन
Published / 2023-05-05 18:49:17
डीएवी कपिलदेव में मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज वर्ग बारह के विज्ञान के छात्रों के लिए मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड साइकोग्राफिक सोसाइटी के श्री विकास कुमार सिंह ने बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग मैं प्रवेश के लिए परामर्श देने का काम किया। उन्होंने विज्ञान के छात्रों को बताया कि कितने अंक आने पर उन्हें किन-किन कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है और मेहनत कैसे की जाये जिससे वे सफलता की सीढ़ी पर पहुंच सकें। उन्होंने विगत कई वर्षों के रिजल्ट और बच्चों के द्वारा लाए गए अंकों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि विद्यालय और कोचिंग दोनों की पढ़ाई जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने काउंसलर विकास कुमार सिंह का स्वागत किया और बतलाया के योजनाबद्ध तरीके से मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने डीएवी कपिलदेव के कई सफल बच्चों के उदाहरण दिए जो अभी अपनी मेहनत के बल पर अलग-अलग पदों पर अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहे हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एसके राणा समेत कई अन्य वरीय शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

दुमका : दर-दर की ठोकरें खाने वाली महिला का मिनटों में बना राशन कार्ड
Published / 2023-05-04 23:52:44
दुमका : दर-दर की ठोकरें खाने वाली महिला का मिनटों में बना राशन कार्ड

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। कहते हैं, मन में लगन और काम करने की इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी बाधा रास्ते का रोड़ा नहीं बनती। कुछ ऐसा ही देखने को मिला देवघर के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के दफ्तर में, जहां अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए दुमका जिले की महिला का भी पलक झपकते ही काम हो गया। वह भी तब, जब मामला ही दूसरे जिले का था। आंखों में आंसू, जहन में बेबसी और जुबान पर रहम की गुहार। जी हां, जमीन पर बैठी यह महिला बेबस है, लाचार है और दिव्यांग भी है। कुछ देर पहले तक जितनी देवी नाम की महिला जिले के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के दफ्तर की दहलीज पर बैठकर आंसू बहा रही थीं, लेकिन चंद मिनटों के भीतर ही इनकी आंखों से खुशी छलकने लगी और यह सब विभाग के संबंधित अधिकारी की वजह से मुमकिन हो पाया है।मिनटों में बना महिला का राशन कार्ड :बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आप, जितनी देवी न तो देवघर जिले की रहने वाली हैं और ना ही देवघर जिले में इनका आवेदन था। दरअसल, दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड की रहने वाली जितनी देवी अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए महीनों से दुमका समेत तमाम जगहों के चक्कर लगा रही थी। किसी ने भी महिला पर तरस नहीं खाया और थक हार कर यह महिला गलती से देवघर के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के दफ्तर पहुंच गयी। जहां, महिला की हालत देख जिले के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने दुमका के अधिकारी से संपर्क किया और चंद मिनटों के भीतर ही महिला के हाथ वह राशन कार्ड थमा दिया। जिसकी आस में वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थी।दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर महिलाजी हां, यह काम करने की लगन और इच्छाशक्ति का ही नतीजा था कि मामला दूसरे जिले का होने के बावज़ूद उनका काम मिनटों में हो गया। बहरहाल, अब जितनी देवी के चेहरे पर मुस्कान है और दिल में सुकून। अब वह भीसरकारी राशन की दुकान में जाएगी और योजना के तहत मिलने वाले अनाज से अपनी भूख मिटायेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेल अधिकारियों से मिले सांसद संजय सेठ
Published / 2023-05-04 23:17:27
वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेल अधिकारियों से मिले सांसद संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। संजय सेठ ने रेल अधिकारियों को प्रस्ताव दिया कि हटिया से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अविलंब शुरू किया जाये। सांसद ने प्रस्ताव दिया कि इस ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाये।पटना से हटिया प्रस्थान का समय सुबह के 6:55 बजे और हटिया से पटना के प्रस्थान (वाया बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा) का समय शाम के 5:00 बजे निर्धारित करने का सुझाव दिया है। सांसद संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से हो। इस दिशा में उनका प्रयास हमेशा से जारी था। 2021 में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से पटना और रांची से कोलकाता करने का आग्रह किया था। इसका सुखद परिणाम सामने आया है। सांसद ने बताया कि एक महीने के अंदर हटिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ हो जायेगा। रांची से कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस 3 से 4 महीने के अंदर आरंभ होगा। सांसद संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इससे संबंधित प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सब के लिए गौरव की बात होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.