मन की बात के जरिए मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया है : अर्जुन राम मेघवालअनेकता में एकता हमारी पहचान : अन्नपूर्णा देवीअपनी देश अपनी माटी को जो एक करती है इसे संस्कृति कहते हैं : दीपक प्रकाशटीम एबीएन, रांची। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आज समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ।आज के समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कला एवं संस्कृति मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विधायक अमर बाऊरी समरी लाल रामकृष्ण मिशन के भावेश चंद्रा पदम श्री मुकुंद नायक, मधु मंसूरी मंजू मलकानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सांसद संजय सेठ ने सभी अतिथियों को कल्पतरु का पौधा एवम प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय इस महोत्सव में रांची, हटिया, सिल्ली, खिजरी, ईचागढ़ और कांके विधानसभा क्षेत्र से 2683 प्रतिभागी ने भाग लिया यह सांस्कृतिक कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित की गयी, जिसमें आर्यभट्ट ऑडिटोरियम रांची यूनिवर्सिटी मोराबादी, ऑड्रे हाउस सूचना भवन कांके रोड, मयूरी ऑडिटोरियम सीएमपीडीआई कांके रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम मोराबादी, संस्कृति महोत्सव सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यक्रम आयोजित की गयी।सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में 10 विधाओं की प्रतियोगिता हुई जिसमें नवोदित कलाकार अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन आज के इस अवसर पर प्रधानमंत्री की सोच धरती करे पुकार मुझे बचाओ का नाटक मंचन किया गया। आचार्य कुलम के बच्चो द्वारा बंदे मातरम गीत प्रस्तुति की गई करेली स्कूल के बच्चो द्वारा राजस्थानी फोक प्रस्तुत किया गया।केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री की सोच सांसद खेल महोत्सव के साथ खिलाड़ियों को जोड़ना उसी तरह सांसद संजय सेठ ने सांस्कृतिक खेल महोत्सव का आयोजन कर सभी कलाकारों को एक मंच प्रदान करना यह बहुत बड़ी बात है इसकी शुरुआत सांसद सेठ ने रांची से की है। अब यह पूरे भारत वर्ष का इवेंट बनेगा प्रधानमंत्री के पांच मंत्र भारत को विकसित राष्ट्रबनाना, गुलामी के अंश को मिटाना विरासत को संरक्षण करना एवं नागरिकों की सुविधा बहाल करना इसी मंत्र के साथ प्रधानमंत्री मोदी काम कर रहे हैं और उनकी प्रेरणा से हम सभी लोग उस को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मन की बात में गांव में काम करने वाले लोग खेत में काम करने वाले किसान समाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की बात करते हैं। मन की बात की से मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया है सांसद संजय सेठ ने जो एक सांस्कृतिक महत्व के रूप में नीव रखी है। हो सकता है प्रधानमंत्री जी मन की बात में इसकी चर्चा करें। सांसद संजय सेठ के द्वारा किये गये कार्यों को प्रधानमंत्री जी ने संसदीय दल की बैठक में इनसे प्रेरणा लेने की बात कही थी, जो एक सांसद के रूप में एक बहुत बड़ी बात है। संस्कृति के क्षेत्र में केंद्र सरकार के द्वारा हर संभव सहायता की जायेगी। अंत में उन्होंने एक गीत गाकर लोगों को खूब झुमाया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड के कलाकार राज्य ही नहीं बल्कि देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है। सांस्कृतिक महोत्सव लोकल कलाकारों को आगे बढ़ाने का एक मंच है। गांव में छिपे प्रतिभा को निखारने का एक बड़ा मंच मिला है। पहली बार ऐसा आयोजन देखने को मिला इसके लिए सांसद संजय सेठ जी को बधाई प्रधानमंत्री की सोच राजनीति के अलावा ऐसे सामाजिक कार्य करने चाहिए जो निचले स्तर के लोगों तक पहुंचे जिसको सांसद संजय सेठ जी ने चरितार्थ किया है।प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा अनेकता में एकता यह भारत की विशेषता है। अपना देश अपनी माटी को जो एक करती है इसे संस्कृति कहते हैं। हमारे यहां बच्चे जन्म लेते हैं तो संस्कृत कार्य होता है। बच्चे जब चलते हैं उनको उनके पैरों से घुंघरू की आवाज निकलती है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को मजबूत बनाने के लिए लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांसद संजय सेठ जी को दिल की गहराइयों से बधाई देता हूं।विधायक अमर बाऊरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार थी, तो सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाता था। यहां के कलाकारों को आगे बढ़ने का एक माध्यम था, परंतु जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आयी है। सांस्कृतिक महोत्सव को बंद कर दिया है, जो यहां के कलाकारों के लिए अच्छी बात नहीं है। संजय सेठ जी को बहुत बधाई कि उन्होंने इस तरह के आयोजन की शुरुआत की है, इसे यहां के कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।सांसद संजय सेठ ने कहा कि संस्कृति परंपरा कलाएं दर्शन उस इन सब के संरक्षण के लिए आवश्यक है। कलाकारों का संरक्षण इस उद्देश से सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। हमारी संस्कृति विरासत और समृद्धि के संरक्षण के लिए काम करेगा। हमारी कला संस्कृति बाद यंत्र हमारी धरोहर है। हमारी इन धरोहर पर किसी का अतिक्रमण नहीं हो हमारी संस्कृति सुरक्षित रहें। उसी उद्देश के साथ कला और संस्कृति का आयोजन किया गया है। संस्कृति लोक कला का संरक्षण हो। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव से रांची लोकसभा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा सांसद संजय सेठ ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया है।महोत्सव में महिला इस महोत्सव में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, अनेकता में एकता, गुरु शिष्य परंपरा, स्वतंत्रता सेनानी, वसुधैव कुटुंबकम, तकनीकी नवाचार, प्राकृतिक खेती से जुड़े थीम पर भी प्रस्तुति दी गयी।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, विनय जयसवाल, सुजीत कुमार के के गुप्ता बरुण साहू बलराम सिंह सुजीत कुमार संजीव विजयवर्गीय मुकेश काबरा शशि भूषण भगत नरेंद्र सिंह राजाराम महतो संजीव तिवारी सुधाकर चौबे अनीता वर्मा रवि मुंडा सु बेस पांडे आरती सिंह पप्पू वर्मा इंदरजीत यादव डॉ संजय सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
सुबह 11 बजे से खोल दिये जायेंगे ट्रेड फेयर के द्वाररविवार को खचाखच भीड़ के बीच जमकर हुई खरीदारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स की ओर से मोरहाबादी मैदान में लगे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन सोमवार को होगा। समापन समारोह में सुबह 11:30 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विशिष्ठ अतिथि में सांसद डॉ महुआ माजी उपस्थित रहेंगे। वहीं, फेयर के अंतिम दिन लोगों की भीड़ को देखते हुए सोमवार आठ मई को सुबह 11 बजे ही लोगों का प्रवेश द्वार खोल दिया जायेगा। ताकि फेयर के अंतिम दिन लोग अधिक से अधिक खरीदारी कर सके और विभिन्न उत्पादों पर मिल रहे छूट का लाभ उठा सके।वहीं, रविवार की छुट्टी के कारण लोगों की भीड़ ट्रेड फेयर पहुंची। फेयर में सभी स्टॉलों में लोगों की खचाखच भीड़ रही। वहीं, ट्रेड फेयर में प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगी। साथ ही टिकट कांउटर पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन दिखी। शाम चार बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो देर रात्रि तक चला। लोग अपनी जरूरती की वस्तुएं की खरीदारी करते दिखे। वहीं, खाने का भी आनंद उठाया।जस्टिस आंनद सेन व डीसी राहुल कुमार सिन्हा पहुंचे ट्रेडरविवार को जस्टिस आंनद सेन और रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों को देखा और खरीदारी भी की। वहीं, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिसएशन के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और आइआइएम रांची के वरिष्ठ डॉक्टर भी फेयर पहुंचे। उनके आगमन पर झारखंड चैंबर की ओर से उन सभी का स्वागत किया गया। मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, आनंद जालान, किशन अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसके अलावा संगीतमय कार्यक्रम लोगों ने नये और पुराने गानों का लुत्फ उठाया।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 मई 2023 दिन रविवार को ब्रह्मर्षियों का जुटान जगतपुरम, कांके रांची में हुआ, जहां संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार पांडे, संगठन मंत्री रजनीश राय समेत चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशासनिक जगत से काफी लोग जुड़े सभी लोगों ने संगठन के प्रति अपना रुझान दिखाया और संगठन में अपनी सदस्यता सुनिश्चित की। नये जुड़े सदस्य राजेश कुमार जी, मनोज कुमार और संध्याकर जी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। सब लोगों ने यह बीड़ा उठाया कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा दबे कुचले पिछड़ों का साथ देने को कृत संकल्प है।
टीम एबीएन, रांची। शहर में दारु, हंड़िया, ड्रग्स, अफीम, चरस, गांजा, डेंड्राइड, वाइटनर, जैसी नशीली पदार्थों का सेवन कर नशा में चूर और बर्बाद हो रहे युवा पीढ़ियों को इस नशाखोरी के अभिशाप से बचाने, शहर को अपराधमुक्त करने एवं बेहतर समाज बनाने की उद्देश्य से लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर से नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक लोअर बाजार थाना अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित मोहम्मद फारुख के आवास पर हुई।इस बैठक में सामुहिक रुप से निर्णय लिया गया कि कांटा टोली चौक हजारीबाग रोड स्थित आस पास के मार्केट के नजदीक कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है और ये लोग नशाखोरी का कारोबार कर रहा है। ऐसा होने से कांटाटोली क्षेत्र की गली मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवा हैं जो इस नशे का आदि हो रहे हैं, जिससे न सिर्फ एक घर बल्कि पूरा समाज इससे प्रभावित होने लगा है।इस अभिशाप को खत्म करने के लिए समाज के सभी युवाओं, युवतियां, महिलाएं, पुरुष सभी समुदायों के समाजसेवी लोगों को जोड़ा जा रहा है। ताकि उजड़ते हुए घर परिवार और समाज को बचाया जा सके। इस अभियान को मजबूती और बढ़ते हुए अपराध को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय थाना का भी सहयोग लिया जायेगा।इस बैठक में कहा गया कि पिछले वर्ष झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरेश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व में नशाखोरी का सफलतापूर्वक अभियान पूरे रांची शहर में चलाया गया था।इस अभियान में तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र झा मुख्य रूप से शामिल हुए थे और काफी हद तक नशा पर कंट्रोल किया गया था, कई नशा के कारोबारी की गिरफ्तारी भी हुई थी।एक बार फिर इस अभियान की शुरुआत से पूर्व दस मई 2023 को एक बैठक युनिहाइट्स मार्केट परिसर में रखी गई है। इस बैठक में लोअर बाजार थाना प्रभारी, नगर डीएसपी, सिटी एसपी को भी आमंत्रित किया गया है।इस बैठक में मोहम्मद फारुख, हासिब, एजाज कुरैशी, मुजीब कुरैशी, राजू, आसिफ, अकबर, रौशन, मुस्तफा, सुहेब, परवेज कुरैशी, अंशु आदि उपस्थित हुए।
टीम एबीएन, पलामू। इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान की संदेहास्पद परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गयी है। जवान का सरकारी स्कूल के बरामदे से शव बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मृृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि मौत के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक जवान के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।मृतक जवान मंदीप दुबे पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव का रहने वाला था। वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जवान मंदीप दुबे शनिवार की रात घर से निकला था और रविवार को पूर्वडीहा के सरकारी स्कूल के बरामदे में उसका शव मिला। सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा और तत्काल इस बात की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।मृतक जवान मंदीप दुबे को पलामू पुलिस लाइन में सलामी दी गयी। इस दौरान सार्जेंट मेजर अनिश मोमित कुजूर, सार्जेंट आकाश दीप समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।मृतक जवान के शव का कोयल नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। बताते चलें कि मंदीप दुबे इंडियन रिजर्व बटालियन-2 में तैनात थे और कई अभियानों में शामिल रहे थे।
रांची पहुंचे झारखंड जेडीयू के प्रभारी अशोक चौधरीटीम एबीएन, रांची। रविवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी रांची पहुंचे। अशोक चौधरी के रांची पहुंचने के बाद झारखंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया।झारखंड में जनता दल यूनाइटेड राजनीतिक रूप से मजबूत होने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता लगातार झारखंड पहुंच रहे हैं।रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में वह अगले दो दिनों तक रुकेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे।भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठक में यह जानकारी ली जायेगी कि राज्य की जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी क्या कर रही है।इसके साथ ही पार्टी को क्या परेशानी हो रही है, इस पर भी चर्चा की जायेगी। नीतीश कुमार पूरे देश में विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं। खासकर बिहार के आसपास वाले राज्य जैसे झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों की विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं ताकि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ा जा सके।
टीम एबीएन, रांची। आज रविवार दिनांक 7/5 /2023 को चुट्टू गांव में ग्राम वासियों ने वार्षिक शिव पूजा को लेकर बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की। ग्राम वासियों ने पिछले वर्ष की भांति इस वक्त वर्ष भी शिव पूजा समिति की बागडोर युवाओं को सौंपी। इसमें प्रतुल मुंडा - अध्यक्ष, सचिव - गुलशन मुंडा, उपाध्यक्ष - सुनील मुंडा एवं भगवानदास उरांव, कोषाध्यक्ष - राजू मुंडा एवं राजकुमार मुंडा को सर्वसम्मति से चुना गया।शिव पूजा समिति में सदस्य के रूप में नंदकिशोर मुंडा, चारों मुंडा, रमेश महतो, रूपलाल महतो, अनुराज करमाली, बबलू उरांव, बाबूलाल मिर्धा, राकेश करमाली एवं सुरेश महतो का चयन किया गया। वहीं जगत मुंडा, गंगाराम मुंडा, काशीनाथ करमाली एवं शत्रुघ्न महतो को संरक्षक की जवाबदेही सौंपी गयी।शिव पूजा समिति चुट्टू के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतुल मुंडा ने वार्षिक शिव पूजा समिति के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 3/6/ 2023 दिन शनिवार को गांव में शिवभक्तों के साथ फुलखुन्दी एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।जागरण कार्यक्रम में विश्व विख्यात छऊ नृत्य की टोली को आमंत्रण दिया जा चुका है। जबकि दिनांक 4/6 /2023 दिन रविवार को सुबह 9 बजे झूलन कार्यक्रम के साथ शिव पूजा समाप्त होगी।
जो हंसेगा, वही बचेगा : डॉ दीपक प्रसादटीम एबीएन, रांची। भौतिकवादी जिंदगी में हंसना इंसान भूल गया है इस हंसी को संजोने का काम झारखंड कला सांस्कृतिक शोध संस्थान रंगमंडल एवं नाट्य अकादमी के द्वारा आज विश्व हास्य दिवस के उपलक्ष में रांची हिनू स्थित विद्या भारती में आयोजित किया गया।संस्था के सचिव डॉ दीपक प्रसाद ने बताया की विश्व हास्य दिवस जिसकी शुरुआत 1998 में मई महीने के प्रथम रविवार को किया गया था। इसकी शुरुआत मुंबई से की गई। हास्य योग की एक पद्धति है जिससे मनुष्य के अंतर आत्मा की शुद्धि होती है। व्यक्ति ऊर्जावान और सशक्त बनता है।आज पूरा विश्व शांति की खोज में लगा हुआ है, मानवता को बचाने की होड़ चल रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि इस विश्व हास्य दिवस के उपलक्ष में मनुष्यों में इसकी लोकप्रियता बड़े और विश्व को शांति का संदेश दे।इस समय पूरे विश्व में शीत युद्ध चल रहा है। आज हमारा देश भारत पूरे विश्व को मानवता की पाठ पढ़ा रहा है जीने का ढंग सिखा रहा है। अपनी संस्कृति से जोड़ने की अपील कर रहा है। आज पूरा विश्व आतंकवाद से ग्रसित है।दुनिया में अशांति फैली हुई है, हर मनुष्य के दिमाग में अशांति छाई हुई है। इससे निजात पाने के लिए यह विश्व हास्य दिवस एक रामबाण साबित होगा। हास्य हमें एक दूसरों से जुड़ना सिखाता है। यहां न कोई जाति धर्म संप्रदाय का भेदभाव रहता है ना कोई बैर।इस मौके पर उपस्थित विभागाध्यक्ष जनसंपर्क विभाग केंद्रीय विद्यालय इन झारखंड ने कहा कि हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है हंसने के लिए कोई पैसे खर्च नहीं करना पड़ता।इससे हमारा मन मस्तिष्क और शरीर के अन्य क्रियाएं सुचारू रूप से कार्य करती है। वहीं मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित मित्तल संस्था के सह सचिव अविनाश कुमार एवं कई प्रसिद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।
इंडिया इंटरनेशनल मेले में पहुंचे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कहा- इससे सिर्फ आर्थिक नहीं सांस्कृतिक संबंधो को भी मिलती है मजबूतीटीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर को देखने वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पहुंचे। मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा समेत अन्य लोगों के ने किया। इस दौरान डॉ रामेश्वर उरांव ने विभिन्न स्टाल में लगे उत्पादों को देखा और बाहर से आए स्टालधारकों से बातचीत भी की।इस अवसर पर वित्त मंत्री ने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर से लोगों को नये उत्पादों को देखने और खरीदने का मौका मिलता है।मोरहाबादी मैदान में लगे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 8 मई तक चलेगा। इस मेला को देखने बुधवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही। मेला में लगे विभिन्न प्रकार के स्टॉल में अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी करते लोग देखे गये।ट्रेड फेयर में गारमेंटस, पंजाबी, राजस्थानी जूती, क्रॉकरी तथा घर की साज सजावट के सामान खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि मेला के प्रति लोगों का खासा आकर्षण है जिस वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।ट्रेड फेयर में घरेलू सामान की खूब खरीदारी हो रही है। मौसम का भी साथ मिल रहा है। बेहतरीन मौसम होने के कारण फेयर में खरीदारी करने वालों की भीड़ हो रही है। यह उत्साहवर्धक है। स्टॉलधारक भी बिक्री से खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, 3000 रुपये की खरीदारी पर निश्चित उपहार का लाभ लोग उठा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.