श्री श्री 1008 हनुमान मंदिरहनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान चौथा दिनकीर्तन और भजन में उमड़ी हनुमान भक्तों की भीड़टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा प्रखंडातर्गत हेन्दलासो ऊपर टोली नवनिर्मित श्रीराम भक्त श्री श्री 1008 हनुमान मंदिरहनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और यज्ञ अनुष्ठान मंगलवार को चौथे दिन आचार्य रमेश देव पौराणिक के आचार्यत्व में आवाहित मंडप देवी-देताओं का विधिवत पूजन, अग्नि स्थापन, मूर्ति में महास्नान, नगर भ्रमण, रात्रि में महान्यास, सरयाधिवास, महाआरती, पुष्पाजंलि के अनुष्ठान हुए शाम को लोहरदगा और आसपास के कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया। मौके पर शहर और आसपास के हनुमान भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।बुधवार को यज्ञ मंडप में आवाहित देवी-देवताओं का पूजन, मूर्ति में स्नान पूर्वक शुभ पुष्पाधिवास, हवन, गोकुली वेला में प्राण-प्रतिष्ठा, श्रृंगार आरती, पुष्पाजलि, पूणार्हूति, क्षमा प्रार्थना, यज्ञ विर्सजन एवं अखण्ड हरि-कीर्तन और दोपहर में महा भण्डारा का आयोजन किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि उसके काले धुंए की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई, आग लगने की वजह से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई लोग इससे पहले कुछ समझ पाते कि आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैलने लगी और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग के आगोश में आ गई।पहले तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के कर्मियों ने खुद से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन में नाकामयाब रहे इसी बीच मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग और ओरमांझी थाने को भी दी गई। आग लगने की सूचना मिलने पर आधा दर्जन से ज्यादा दमकल के वाहन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक काबू पा लिया गया। अभी भी फैक्ट्री के अलग-अलग इस समय थोड़ा बहुत आग लगा हुआ है जिसे अग्निशमन विभाग के दमकल बुझाने का काम कर रहे हैं। चूंकि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी इसलिए चारों तरफ काला धुआं फैल गया था, कई लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी वे लोग थोड़ी देर के लिए अपने घर से बाहर निकल कर चले गए। काला धुंआ की वजह से थोड़ी देर के लिए आसमान भी काला दिखने लगा था। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शार्ट सर्किट की वजह से प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी। अभी तक फैक्ट्री के मालिक के द्वारा नुकसान का आकलन नहीं किया गया है ,आकलन के पश्चात ही जो भी लिखित आवेदन थाने में आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद था आरोपी टीम एबीएन, कोडरमा। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा मंडल कारा में बंद एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक विवेक कुमार यादव (28) हजारीबाग जिले के चलकुसा प्रखंड अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि युवक की पत्नी काजल देवी ने 2020 में न्यायालय में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गत 17 मार्च 2023 से वह कोडरमा जेल में बंद था। जेल अधिकारियों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने की संभावना जताई है।
टीम एबीएन, रामगढ़। कुज्जू ओपी क्षेत्र में बोंगाबार बाईपास सड़क के पास सोमवार देर रात बोलेरो एवं कंटेनर में टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाईपास रोड पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिससे सड़क को वनवे कर दिया गया था। इसी दौरान बोलेरो और कंटेनर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बलसागरा पतरवा निवासी रूपलाल महतो (50) और देवकी महतो (52 ) की मौत हो गई। चालक दीपक महतो, कृणाल कुमार, राजदीप कुमार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
टीम एबीएन, खूंटी। लकड़ी लदे ट्रक को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चालोम बरटोली निवासी महेंद्र मुंडा और दशरथ मुंडा शामिल हैं। उसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल और दो गोलियां बरामद की है। दोनों हथियार के बल पर रंगदारी मांगते थे और लूटपाट किया करते थे। पुलिस ने उन्हें खूंटी-मुरहू मार्ग में अनिगड़ा के पास से गिरफ्तारी की है। दोनों एक बाइक में सवार होकर किसी तरबूज लदे वाहन से रंगदारी वसूलने के नीयत से खूंटी की ओर आ रहे थे। उन्होंने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वे दो मई को बारूडीह के पास लकड़ी लदे डंफर और बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनसे रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर उनके साथ मारपीट किया। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग वहां से भाग गये। जिसके बाद उन्होंने लकड़ी लदे डंफर में आग लगा दिया। उन्होंने छह माह पूर्व चाड़ाडीह के पास लड़की लदे ट्रक को आग के हवाले करने और उसके चालक को गोली मारकर घायल करने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
रिम्स में जलजमाव से सड़ गयी 2.24 करोड़ की सोलर प्लांट की बैटरी, अब किया जा रहा टेंडरटीम एबीएन, रांची। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में पानी जमा होने से करीब 2.5 करोड़ के सामान सड़ गए। खबर है कि रिम्स बेसमेंट में जमा हो गये पानी के कारण 200 केवीए का सोलर पावर प्लांट बर्बाद हो गया है। जानकारी के अनुसार, यहां 200-200 केवीए के दो प्लांट लगे हुए हैं, जिनमें से एक प्लांट बर्बाद हो गया है। इसका कारण है बारिश के पानी का जमाव। साल 2016 में रिम्स अस्पताल के मुख्य भवन में प्लांट लगाया गया था। इस 200 केवीए प्लांट की लागत करीब 2.24 करोड़ थी। वहीं, प्लांट के लिए यूपीएस व बैटरी की जगह बेसमेंट में दी गयी थी, जहां प्राय: पानी भरा हुआ रहता है। साथ ही रिम्स प्रशासन द्वारा इसी बेसमेंट में कूड़ा भी फेंका जाता था। इससे गेट पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में वहां साफ सफाई और मेंटेनेंस के लिए भी सफाईकर्मी भी नहीं जा पा रहे थे।अब स्थिति यह हो गयी है कि प्लांट की बैटरी जमा हो गये पानी के कारण सड़ गयी। लगभग छह महीने पहले ही यह प्लांट पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि, वर्ष 2016 में बने इस प्लांट का सोलर मॉडयूल अभी अच्छी स्थिति में है। इस मामले में बातचीत के क्रम में जेरेडा के अधिकारियों ने बताया कि इसके रखरखाव के लिए टेंडर किया जा रहा है। अब नयी कंपनी इसका रखरखाव करेगी, लेकिन इसके पहले रिम्स में अलग जगह खोजी जा रही है। साथ ही यह भी बताया गया कि रिम्स परिसर में ही 150 केवीए क्षमता के नये सोलर पावर प्लांट भी लगाये जाने की बात कही जा रही है।
समुद्र में और शक्तिशाली हुआ चक्रवात मोचा, आज शाम से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंकाएबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोचा और अधिक शक्तिशाली हो गया है। इसकी वजह से आज मंगलवार शाम से पश्चिम बंगाल समेत अन्य तटीय राज्यों के तटवर्ती इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि चक्रवात के धीरे-धीरे तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। मंगलवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। कोलकाता के साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है जिसकी वजह से गर्मी बढ़ी है। आज भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम से तेज आंधी तूफान के साथ तटीय जिलों में बारिश हो सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि तटीय जिलों में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन पहले से तैयार है। मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम से चक्रवात के प्रभाव से बारिश शुरू होगी जो गुरुवार तक जारी रह सकती है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। राज्य में कोरोना के 100 एक्टिव मरीज है। जबकि राज्य में दस नए मरीज मिले हैं। कोरोना से 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ हुए है। राज्य के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में पांच नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि कोरोना के नए मामलों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में पांच, देवघर में दो, खूंटी में एक और रांची में दो मरीज मिले है। राज्य के 20 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। सिर्फ चार जिले में कोरोना के मरीज एक्टिव है। राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) में 76 मरीज एक्टिव हैं।
शिक्षक बहाली शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू, जानिए सीटेट पास अभ्यर्थियों की क्या है मांगटीम एबीएन, रांची। झारखंड में शिक्षक बहाली शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू होने जा रहा है। अभ्यर्थी आनलाइन आंदोलन की तैयारी में हैं। 9 मई से 11 मई तक सोशल मीडिया के जरिए खासकर ट्विटर पर यह आंदोलन चलाया जायेगा। दरअसल, शिक्षक नियुक्ति से पहले झारखंड में सहायक अध्यापक नियुक्ति विवादों में आता हुआ दिख रहा है। टेट पास अभ्यर्थी जहां उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं, वहीं बिहार की तर्ज पर यहां कि शिक्षक नियुक्ति में भी झारखंड के ही मूलवासी छात्रों को स्थान देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा झारखंड के सीटेट पास अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक नियुक्ति में अब तक शामिल नहीं किए जाने का निर्णय नहीं लिए जाने से अभ्यर्थी नाराज हैं। नाराज अभ्यर्थियों ने सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से मंगलवार से सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन 11 मई तक चलेगा। ट्विटर के जरिए आंदोलन करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस ट्विटर अभियान में अभ्यर्थी मुख्यमंत्री को टैग करते हुए ट्वीट करेंगे। इसमें राज्य भर के सभी सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से भावनात्मक अपील करते हुए 50 से 60 सेकंड्स का वीडियो भी बनाकर मुख्यमंत्री को टैग करेंगे। राज्य में 25,996 पदों पर प्राथमिक शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों ही की है। अभी के शिक्षक भर्ती नियम के अनुसार, इन पदों की भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ वही लोग शामिल हो सकते हैं, जिसने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है, लेकिन जो झारखंडी छात्र/छात्राएं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास हैं, उन्हें इस शिक्षक बहाली प्रक्रिया में अभी तक शामिल नहीं किया गया है, जिससे झारखंडी सीटेट पास विद्यार्थी आहत हैं। इन अभ्यर्थियों की मांग है कि झारखंड में भी सीटेट को मान्य किया जाए, क्योंकि पिछले 7 वर्षों से जेटेट की परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है। ऐसे में यदि शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू की जाती है तो 2016 के बाद हजारों प्रशिक्षित सीटेट पास अभ्यर्थी इस शिक्षक बहाली से सीधे वंचित हो जाएंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.