Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड : 14 के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद,  इन जिलों में होगी बारिश
Published / 2023-05-11 17:20:17
झारखंड : 14 के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद, इन जिलों में होगी बारिश

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड में गर्मी अब शरीर झुलसाने लगी है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 44 के करीब है। आसमान पूरी तरह साफ और धूप की तपिश से गर्म लहर भी चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों तक गर्मी सतायेगी, लेकिन 15 मई से कुछ स्थानों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से सूरज का कहर थोड़ा कम होने की उम्मीद है।इधर, बुधवार को गोड़्डा का तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.6, पाकुड़ का 42.5 और मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे राहत नहीं बल्कि उमस की गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान आंशिक बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन इससे राहत नहीं मिलेगी। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 15 मई से मौसम में बदलाव और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

सत्यानन्द योग मिशन के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल के 10 हजार छात्र-छात्राएं करेंगे योगाभ्यास : एम के सिन्हा, क्षेत्रीय उप-निदेशक रांची
Published / 2023-05-11 14:18:42
सत्यानन्द योग मिशन के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी स्कूल के 10 हजार छात्र-छात्राएं करेंगे योगाभ्यास : एम के सिन्हा, क्षेत्रीय उप-निदेशक रांची

टीम एबीएन, रांची। आज डीएवी कपिलदेव में नौवें योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। सत्यानन्द योग मिशन के निदेशक आचार्य मुक्तरथ जी ने हजारों बच्चों को योगाभ्यास कराये,जिसमें सर्वप्रथम वहां के  बच्चों ने पांच मिनट वैदिक मंत्रोच्चार किया। फिर उन्हें ताड़ासन, त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, अर्ध चक्रासन, तितली आसन, वृश्चिकासन, नाड़ीशोधन, भ्रामरी और मेडिटेशन कराया गया। डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य सह डीएवी जोन के निदेशक श्री एम के सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष हमलोग सभी डीएवी विद्यालय के बच्चों के साथ 21जून को योग करने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा योग के करने से इससे आंतरिक अनुशासन डेवलप करता है और शारीरक मजबूती के साथ मानसिक सबलता भी आती है। स्वामी मुक्तरथ जी अपने संबोधन में कहा कि योग करने से खुद व खुद अनुशाशन आने लगता है। लोग निरोग होने लगते हैं, मस्तिष्क का शुद्धिकरण होने लगता है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होने लगती है।

लातेहार : जिला मंत्री बबन मांझी के नेतृत्व में हुई किसान संघ की तैयारी बैठक
Published / 2023-05-11 12:59:05
लातेहार : जिला मंत्री बबन मांझी के नेतृत्व में हुई किसान संघ की तैयारी बैठक

टीम एबीएन, लातेहार। लातेहार धर्मपुर में किसान संघ जिला मंत्री बबन मांझी के नेतृत्व में 26, 27 और 28 मई को रांची में होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम को लेकर जिला एवं प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था बैठक की गयी।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हमारी उपस्थिति अनिवार्य है। किसान शक्ति जागेगी सारी समस्या भागेगी... का नारा देते हुए आगे उन्होंने बताया कि किसान संगठित हो एवं कार्यकर्ता प्रत्येक गांव-गांव में बैठक सुनिश्चित करें।मौके पर रामचंद्र प्रजापति, सरजू प्रसाद, अशोक प्रसाद, नीरज जी, वीरेंद्र प्रसाद, मालती देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रोहित कुमार, विजय कुमार सिंह, महादेव राम, सुरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

गुमला : बाइक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, कई जख्मी
Published / 2023-05-11 11:10:21
गुमला : बाइक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, कई जख्मी

टीम एबीएन, गुमला। जिला में बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी करंज रोड में बजरंग बली चौक कुम्हारी के पास बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में दो युवक और कारालोया निवासी 30 वर्षीय महिला मनीषा कोंगाडी (पति बिपिन एक्का) की मौत हो गयी जबकि 2 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार बसिया शनिचर टोली के रहने वाले लगभग 19 वर्षीय रमेश उरांव (पिता सुखदेव उरांव) 20 वर्षीय लाल चंद उरांव (पिता मंगरा उरांव) और 20 वर्षीय समीर उरांव (पिता दसई उरांव) अपनी बाइक से बुधवार शाम लगभग 5 बजे लोहड़ी गांव गये थे और वापस अपने घर बसिया लौट रहे थे। इसी दरम्यान कुम्हारी बाजार से करंज की ओर जा रही ऑटो से उनके बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें बाइक सवार तीन युवक बसिया शानिचर टोली निवासी तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।वहीं ऑटो से फुलवारटोली जा रहे आर्या बेरीटोली निवासी संजय टोपनो और उसकी दो वर्षीय बच्ची घायल हो गये जबकि ऑटो में सवार महिला मनीषा कोंगाडी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं सदर अस्पताल मे घायल 2 वर्षीय मनीषा की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां लाने के क्रम में रास्ते मे रमेश उरांव और लाल चंद उरांव की मौत हो गयी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ऑटो सवार एक महिला मनीषा की मौके पर ही मौत हो गयी थी। बताया जा रहा है कि आर्या बेरीटोली निवासी संजय उरांव उसकी पत्नी चम्पी बारला एवं दो वर्षीय बच्ची आकांक्षा टोपनो के साथ फुलवारटोली रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी क्रम में बजरंग बली चौक कुम्हारी के पास वो दुर्घटना का शिकार हो गये। इस दुर्घटना में संजय टोपनो और उसकी दो वर्षीय बच्ची आकांक्षा घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि मृतक लाल चंद उरांव पेपर हॉकर था। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी छोटू उरांव, एसआई प्रदीप रजक द्वारा अस्पताल पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की गयी।

कोडरमा : साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकरायी कार, तीन घायल
Published / 2023-05-11 11:00:41
कोडरमा : साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकरायी कार, तीन घायल

टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना के कठहाडीह के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। वहां एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार से दो लोग कठहाडीह से तिलैया की तरफ आ रहे थे। इस दौरान मोड पर अचानक एक साइकिल सवार के आ जाने से उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गयी। इसके बाद कार में सवार यदुटांड निवासी महावीर यादव, राजेश यादव एवं साइकिल सवार कठहाडीह निवासी अख्तर खान घायल हो गये।स्थानीय लोगों की सहायता से इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महावीर यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

जतरा आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति का धरोहर : विरेंद्र
Published / 2023-05-10 23:58:52
जतरा आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति का धरोहर : विरेंद्र

कैरो में ऐतिहासिक ज्येष्ठ जतरा का आयोजनएबीएन न्यूज नेटवर्क, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को ऐतिहासिक ज्येष्ठ जतरा का आयोजन हुआ। जतरा में परंपरा का निर्वहन करते हुए आसपास के खंडा, जिंगी, उतका चाल्हो पचागाई, नरौली, विराजपुर सहित दर्जनों गांवों के खोड़हा शामिल हुए। खोड़हा के लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ नाच गाना किया।बाहर से आये हुए खोड़हा को आयोजन सामिति द्वारा सम्मानित किया गया। गांव के पहान सह आयोजन सामिति के अध्यक्ष विरेन्द्र उरांव ने कहा कि जतरा आदिवासियों की सभ्यता व संस्कृति का धरोहर है। इसके अलावा जतरा के आयोजन से आपसी भाईचारगी, समाज में एकजुटता पर बल मिलती है। मौके सुरेन्द्र उरांव, विष्णु उरांव, किशुन उरांव, बुधवा उरांव, अजय उरांव, कृष्णा उरांव, प्रेम उरांव, प्रकाश उरांव आदि मौजूद थे।

समाज और राष्ट्र का विकास श्रेष्ठ व्यक्तित्व से ही संभव : अर्जुन आर्य
Published / 2023-05-10 23:56:27
समाज और राष्ट्र का विकास श्रेष्ठ व्यक्तित्व से ही संभव : अर्जुन आर्य

आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में सात दिवसीय आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर का दूसरा दिनटीम एबीएन, लोहरदगा। आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में सात दिवसीय आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षक गोपी आर्य, देव प्रकाश आर्य के नेतृत्व में सर्वांग सुंदर व्यायाम में 16 प्रकार, संगीत के साथ 12 सूर्य नमस्कार, नियुद्धम के प्रारंभिक स्तर का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग आसन जिनमें पद्मासन, हलासन, सेतुबंध आसन, ताड़ासन, ताड़ासन, पद्मासन, शवासन का अभ्यास प्रशिक्षुओं को कराया गया। इसके साथ इसके उपरांत वैदिक मंत्रों के साथ हवन संध्या का अनुष्ठान किया गया। बौद्धिक कक्षा के दौरान आर्य समाज के 10 नियमों की चर्चा की गई। जिसमें ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव के बारे में बताया गया।उदबोधन के दौरान अर्जुन आर्य ने कहा कि बौद्धिक कक्षा के दौरान अनुशासन का पालन कर श्रेष्ठ एवं सभ्य व्यक्ति बन सकते हैं। समाज, राष्ट्र के विकास श्रेष्ठ व्यक्तित्व से ही संभव है। जो इस शिविर में आर्यवीरों को दी जा रही है। बौद्धिक कक्षा के दौरान बड़े ही उत्साह एवं आत्मीय चेतना के साथ जुड़कर प्रशिक्षुगण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।शिविर के आयोजन के सहभागीजन : कार्यक्रम के आयोजन में गुरुकुल शांति आश्रम के संचालक शरचचंद्र आर्य के निर्देशन में भूषण प्रसाद, संजय चंद्र यादव, आलोक आर्य, दुर्गा प्रसाद आर्यवीर, रविंद्र दत्ता, किशन आर्य, नूतन कुमार आर्य, खुशी भारती, राजवीर चौधरी, मानसी भारती, गुप्तेश्वर गुप्ता समेत शहर के समाजसेवीजन सहयोग कर रहे हैं।

लोहरदगा : जेईई-मेंस परीक्षा पास करने वाली एकलव्य विद्यालय की तीन छात्राएं सम्मानित
Published / 2023-05-10 23:53:30
लोहरदगा : जेईई-मेंस परीक्षा पास करने वाली एकलव्य विद्यालय की तीन छात्राएं सम्मानित

मंत्री चंपई सोरेन ने तीनों छात्राओं को किया सम्मानित टीम एबीएन, लोहरदगा। एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय कुजरा, लोहरदगा की तीन छात्राओं ने जेईई-मेंस 2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। तीनों छात्राओं स्वाति कुजूर, ललिता कुमारी और किरण तिर्की को जनजातीय कार्य, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री चम्पई सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसमें विभागीय सचिव के श्रीनिवासन, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, सभी जिलों से आए परियोजना निदेशक, आईटीडीए, सभी जिलों के कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित हुए। इसमें स्कूल की प्रभारी प्राचार्या अमृता मिश्रा को भी स्कूल में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले एकलव्य विद्यालय के इन तीनों छात्राओं को लोहरदगा डीसी डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण के द्वारा सम्मानित किया गया था। तीनों छात्राएं अनुसूचित जनजाति की है। इनके पिता एक सामान्य किसान हैं। बिना किसी कोचिंग के ही विद्यालय के मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह सफलता अर्जित की है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिश्रम और स्कूल के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यालय प्रबंधन के सहयोग को दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.