एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यशालाटीम एबीएन, लोहरदगा। स्वास्थ्य ही धन है... यह कहावत हम सबने सुन रखा है। आये दिन इसका प्रयोग भी हम करते रहते हैं, पर क्या इसका अर्थ समझते हैं? जवाब होगा नहीं, क्योंकि अगर समझते तो आज सब इन तरह-तरह की बीमारियों के शिकार नहीं होते। इसका सबसे बड़ा कारण है, हमारी लापरवाही और अज्ञानता। स्वास्थ्य का स्वच्छता से गहरा संबंध होता है।इसी विचार से प्रेरित होकर आज दिनांक 11/05/2023 दिन गुरुवार को एकलव्य मॉडल आवसीय विद्यालय कुजरा लोहरदगा, जो कि बालिकाओं का विद्यालय है, में एक कार्यशाला आयोजित कर बालिकाओं को मासिकधर्म से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। यह जानकारी डिजिटल माध्यम का प्रयोग करते हुए एनीमेशन वीडियो के द्वारा दी गयी। छात्राओं को मासिकधर्म के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही इससे सम्बंधित जितनी भी भ्रान्तियाँ हैं उसे भी दूर करने का प्रयास किया गया। उन्हें माहवारी के दौरान अपने स्वास्थ्य तथा स्वच्छता का किस प्रकार ध्यान रखना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गयी। महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित यह विषय कितना महत्वपूर्ण है, इस बात की गंभीरता को सबने जाना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं छात्राओं की झिझक और संकोच को दूर करना भी था, इसलिए विद्यालय की प्राचार्या अमृता मिश्रा सहित सभी शिक्षिकाओं ने, सभी छात्राओं से खुलकर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। छात्राओं के सभी सवालों का समुचित उत्तर देकर इस विषय से सम्बंधित सभी अज्ञानताओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अमृता मिश्रा, प्रीति गुप्ता, कुमारी प्रियंका, मेघा रानी, मंजू कुमारी, स्वेता रानी, और अनन्या कुमारी उपस्थित थीं।
केंद्रीय समिति के वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो विनोद भगत सहित कई वरिष्ठ नेता लेंगे भागटीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की बैठक आगामी 17 मई दिन बुधवार को 11 बजे से समाहरणालय के सामने यूक्लिप्टस मैदान में होगी। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किंडो, सचिव विशेषण भगत, प्रवक्ता अनिल कुमार भगत, चैतू मुंडा, दशरथ उरांव, मनोज उरांव, सोमनाथ उरांव, जगदीश उरांव, रूस्तम खान, दिनेश साहू, भोला भगत, इसरार अहमद, आनंद उरांव, सुखदेव उरांव, सीता उरांव, बालोमनी बाखला, अजीत खाखा, तारा खलखो, रामधनी भगत, राजू गुप्ता, सुखराम भगत, बिमलावती कुमारी, लक्ष्मी देवी, भोला भगत, सूरज मोहन लकड़ा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है।नेताओं ने कहा है कि जिला समिति की बैठक में केन्द्रीय समिति के वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो विनोद भगत सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिह्नित अथवा अचिह्नित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंच कर बैठक को सफल बनाएं।नेताओं ने बयान में यह भी कहा है कि 17 की उक्त बैठक के अलावे मोर्चा की ओर से कोई अन्य बैठक नहीं रखी गई है और ना ही लोहरदगा में आयोग के किसी सदस्य ने बैठक रखी है। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा चिन्हितीकरण कराने के नाम पर आर्थिक दोहरन के लिए बरगलाने का काम कर रहे हैं। जिससे सावधान रहने की जरूरत है। कार्यकारी अध्यक्ष श्री किंडो ने कहा कि 17 मई की बैठक में साथियों की जल्द से जल्द चिह्नितीकरण, नियोजन और पेंशन आदि के बारे में विशेष चर्चा की जायेगी।
अधिकारियों ने निर्माण कार्य का लिया जायजाटीम एबीएन, लोहरदगा। प्रधानमंत्री आवास लंबित मामला पर लाभुकों की समस्या से नोडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मियों ने सेन्हा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र सेन्हा मुर्की अरु भड़गांव सहित विभिन्न पंचायत का दौरा कर नियुक्त नोडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मी लंबित मामला का भी जायजा लिया।इस संदर्भ में बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य लंबित है और गति प्रदान करने को लेकर पंचायत वार नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जो प्रधानमंत्री आवास लाभुक के साथ संपर्क कर आवास निर्माण कार्य में क्या बाधाएं उत्पन हो रही है तथा क्यों आरंभ नहीं किया गया है? अगर कार्य आरंभ हुआ तो पूर्ण क्यों नहीं हो रहा है? इन सभी बिंदुओं पर कार्य करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी सहित पंचायत किर्मी को दिया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सेन्हा पंचायत में 267 लाभुक को प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वकृति दिया गया है। जिसमें 231 आवास पूर्ण हुआ है जबकि 36 आवास आज तक लंबित है।इसके अलावे पूर्व की योजना में भी 5 आवास लंबित है। जिसको लेकर पंचायत भवन सेन्हा में लभूकों के साथ नियुक्त नोडल पदाधिकारी निलेन्द्र कुमार, अजय कुमार ने योजना का समीक्षा करते हुए आवास पूर्ण करने का समय लभुकों के अनुसार दिया गया। साथ ही बताया गया कि जो लाभुक समय से आवास निर्माण नही कराते है वैसे लाभुक के विरुद्ध विभागीय कारवाई किया जायेगा। साथ ही लाभुकों को जानकारी दिया गया कि प्रत्येक गुरुवार को लाभुक दिवस के रूप में कार्य किया जायेगा। और समस्या का निदान हेतु लाभुक दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा सहित झारखंड के सभी जिलों से हाजियों का दल हज करने मक्का मदीना मई माह के अंतिम सप्ताह में रवाना होंगे। इसको लेकर 13 मई को आलसफा होटल अमला टोली में प्रात: 9 बजे से 5 बजे तक हज जाने में होने वालों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में सभी हज यात्रियों को मेनेनजाइटिस के टीके के साथ-साथ पोलियो की खुराक भी दी जायेगी। इसकी जानकारी देते हुए हाजी हासिम ने बताया कि सदर अस्पताल की ओर से होटल अल सफा, अमला टोली में टीकारण किया जायेगा। मौके पर सभी हज यात्री को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक हज के नियम कायदे से प्रशिक्षक हाजी हासिम देंगे। हाजी हासिम ने बताया कि हज की अंतिम किस्त हज कमेटी को सभी यात्री अवश्य एसबीआई ब्रांच में जमा कर इसकी जानकारी लोहरदगा हज कमेटी को दें।
टीम एबीएन, लोहरदगा। हरमू पंचायत के रघुटोली में गुरुवार को एक बैठक आगामी 7 जून को सरना झंडागड़ी की 7वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन करते हुए अध्यक्ष मनीषा उरांव, उपाध्यक्ष ऋतू उरांव, सचिव गीता उरांव, सह सचिव मांती उरांव, कोषाध्यक्ष तारामुनी उरांव, कोषाध्यक्ष पुनम उरांव, संरक्षक बुधनी उरांव, रेवेन उरांव, मीडिया प्रभारी- सुखलाल भगत को बनाया गया। सक्रिय सदस्य शांति उरांव, पैरो उरांव, सोहबैत उरांव, बालचंद उरांव, रंजीत उरांव, सुरज मणि उरांव, पंचोल उरांव, चंद्रमणि उरांव, अमिता उरांव, पूनम उरांव, तारा उरांव, सोहबत उरांव, तेंबू उरांव, मंटू उरांव, राजकुमारी उरांव, डेहरी उरांव, आशापति उरांव, रिया उरांव इत्यादि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। जनजातीय खेल महोत्सव 2023 कलिंगा इंस्टिट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर उड़ीसा मे 9 से 12 जून 2023 को निर्धारित किये गये हैं। विपिन पांडे के अलावा यस पराशर को कंपटीशन मैनेजर, गोस्वामी जयंत विष्णु भारती को ज्वाइंट कमिश्नर कंपटीशन डायरेक्टर, नंदानम कृपाकर को ज्वाइंट कमिश्नर कंपटीशन डायरेक्टर बनाया गया है। इस बात की जानकारी नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव डॉ जयदीप आर्य ने पत्र के माध्यम से दी। श्री पांडे के इस चयन पर राज्य योगासन संघ के अध्यक्ष संजय सिंह कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, परीक्षित पांडे, प्रहलाद भगत, संतोषी साहू, प्रियंका कुशवाहा, नेहा कपूर, विरेंदर रवानी, शैलेश कुमार, कुणाल सिंह, प्रशांत सिंह, अमित कुमार, आरती कुमारी सिंह, प्रियंका सिंह एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची जिले में कल यानी 12 मई को सीएम हेमंत सोरेन रांची जिले के कांके के कदमा में कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन होने के बाद मरीजों को कई आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि रांची कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास 10 अक्टूबर 2018 में हुआ था। करीब 3 साल बाद यह हॉस्पिटल अब तैयार हो चुका है। 302 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल में 50 फीसदी बेड झारखंड के लोगों के लिए आरक्षित होंगे। यह हॉस्पिटल पूरी तरह टीएमएच मुंबई के तर्ज पर काम करेगा। हॉस्पिटल का संचालन एसपीवी करेगा। एसवीपी में 6 सदस्य होंगे, जिनमें 3 सदस्य राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव व 3 सदस्य टाटा ट्रस्ट की ओर से दिये जायेंगे।वहीं, इस अस्पताल में 14 आपरेशन थिएटर और 28 बेड का आईसीयू है। बाहर से आए मरीज व जरूरतमंद लोगों के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था की जायेगी। कहा जा रहा है कि यहां आश्रय घर व रैन बसेरा बनाये जायेंगे। यहां लोगों को बेहद सस्ते दरों में रहने के लिए रूम मिल सकता है।
टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाका चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गये हैं। जिनमें से एक को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के इचाहातु में गुरुवार की दोपहर नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गये। घायल जवान सीएस मनी को एयरलिफ्ट का रांची लाया जा रहा है। वहीं दूसरे जवान का इलाज चाईबासा में ही चल रहा है। आरपीएफ के दो जवान बाइक से सर्च आपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान बाइक का टायर आईईडी पर चढ़ गया, जिसके बाद आईईडी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से दोनों जवान बाइक से कुछ दूर तक जा गिरे, धमाके की आवाज सुनकर दूसरे जवान मौके पर भागे भागे पहुंचे और घायल जवानों को जंगल से निकालकर सबसे पहले इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। ब्लास्ट की वजह से सीआरपीएफ का एक जवान बुरी तरह जख्मी हो गया, उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। नक्सलियों का आईईडी इतना शक्तिशाली था कि जिस बाइक पर जवान गश्त कर रहे थे, विस्फोट में वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक का पिछला चक्का आईईडी पर पड़ा था, जिसके बाद विस्फोट हुआ। बता दें कि चाईबासा के इस इलाके में पिछले चार महीने में एक दर्जन से ज्यादा बार आईईडी ब्लास्ट हो चुके हैं। इसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा जवान अब तक घायल हो चुके हैं, जबकि सात ग्रामीण भी अपनी जान गवा चुके हैं।
बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा की घटनाएबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू/ रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा निवासी 19 वर्षीय छात्रा मधुमिता कुमारी (पिता अजय नायक) ने आज अपने घर में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। मधुमिता एस एस मेमोरियल कॉलेज में बी ए पार्ट टू की छात्रा थी । वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। चार भाई बहनों में सबसे बड़ी मधुमिता कुछ दिनों से घर में गुमसुम सी रहती थी। हालाकि उसे क्या परेशानी थी, किस बात से वो व्याकुल थी। परिजनों से किसी भी तरह का कोई शेयर नही की। घटना से पूर्व मधुमिता द्वारा लिखा हुआ। सुसाइट नोट भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेवार खुद को बताया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं छात्रा ने खुदकुशी क्यों किया, इसके लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.