गुरुकुल शांति आश्रम में आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश में संस्कार, चरित्र निर्माण के साथ कवि सम्मेलन का हुआ आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200 वीं जयंती पर आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर के पांचवें दिन विराट कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुकुल शांति आश्रम में 13 मई संध्या को किया गया। कवि सम्मेलन की अगुवाई कुमार संजय कर रहे थे। जिनके सहयोग में मीना बंधन अंकिता सिन्हा, गुरमीत सिंह, चंदन प्रजापति, शालिनी, निवेदिता श्रीवास्तव, खुशबू बरनवाल आदि उपस्थित होकर राष्ट्रवादी कविताओं के जरिए उपस्थित प्रशिक्षुओं, जन समूहों को मनोरंजन के साथ शिक्षा का अलख जगाया। सम्मेलन के संयोजक समाजसेवी गुप्तेश्वर गुप्ता, लाल नवल किशोर साहदेव, सतीश जायसवाल, मंच का संचालन शिक्षक गणेश लाल, गणेश शास्त्री, रविंद्र दत्ता, शंभू शिखर, अजय मोदी, आमसेना के आचार्य कुंजदेव मनीषी, भूषण प्रसाद, गौरी लाल, धर्मराज महतो, गुडूस गुप्ता, उमेश कांस्यकार, डॉ शैलेश, धीरज प्रसाद, बबिता गुप्ता, राजकुमार यादव, अभय भारती, प्रतिभा शास्त्री, खुशी, जया, मानसी, रीमा, कुमार काजल समेत काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।
बच्चों के संग-संग थिरके अभिभावकों के पांवटीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में मदर्स डे को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के संग-संग अभिभावकों के भी पांव थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पा कसेरा थीं। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, उप निदेशक विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और मुख्य अतिथि शिल्पा कसेरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाका कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसके बाद शुरू हुआ विविध प्रस्तुतियों का दौर जो दोपहर देर तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान डांस में शिल्पा, रंजीता और पूजा, गीत में संजीता, जहाना और रूपा, रैंप वॉक में मौसमी विश्वास, सीमा केसरी और रंजीता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। जबकि सर्वश्रेष्ठ पोशाक के लिए पूनम जोशी विजेता चुनी गयी। कार्यक्रम के दौरान जी-20 के विजेताओं की घोषणा भी की गयी। इसमें बेस्ट स्पीकर अवार्ड चाइना के प्रतिनिधि अनन्या श्रीवास्तव, बेस्ट ऑफिस चेयर अवार्ड रूस के प्रतिनिधि अनमोल राज, बेस्ट कस्टम का अवार्ड रुकैया सफीक, बेस्ट मीडिया मेंबर के लिए अमित कुमार साव को पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा बेस्ट डेलिगेशन में वंदना कुमारी, नित्या वाणी, ऋषिका रानी, श्रुति कुमारी, हरवीन सिंह चुने गये। जबकि आकाश हाउस को बेस्ट हाउस का अवार्ड मिला। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि शिल्पा कसेरा, विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम का आकर्षण : अमेरिकन डांस, जापानीज डांस, ब्राज़ील डांस, असम, बंगाल, पंजाब, राजस्थान का फोक डांस, ऑस्ट्रेलियन सॉन्ग, ब्रिटिश सांग, बंगाल रविंद्र संगीत कार्यक्रम का आकर्षण था। प्राइमरी तथा प्री प्राइमरी के बच्चे मातृ शक्ति को नमन करते हुए हिंदी व इंग्लिश में मदरस डे सॉन्ग गाये व डांस किया। कोडरमा स्कूल इवेंट में पहली बार लाइव ऑर्केस्ट्रा में बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों पर आधारित गीत गए, विभिन इंस्ट्रूमेंट बजाये तथा डांस भी लाइव किया। मौके पर एकेडेमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में ज्ञान के साथ साथ सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में लगभग 51 आइटम में 200 बच्चों ने तथा लगभग 17 माताओं ने अपना दिया।कार्यक्रम का संचालन : कार्यक्रम का संचालन कौशांभी मालवा, घटिका जैन, तनिषा शर्मा, शैल्वी सिंह और आकांक्षा कुमारी ने किया। इनका रहा सहयोग : कार्यक्रम के सफल संचालन में एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, अभिलाषा सिंह, कुंतल जेठवा, पायल सिंह, सपना शर्मा, अल्का सिंह, रूबी वर्मा, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, कामिनी सहाय, दीपक सर्राफ, पवन ठाकुर, फैयाज कैशर, आशुतोष गौतम, रजनी बाला, शंकर कुमार, विक्रम कुमार, सतीश कुमार और विक्की कुमार के अलावा अन्य शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों का योगदान रहा।
72 साल की उम्र में रांची के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांसटीम एबीएन, रांची। आदिवासी समाज के प्रख्यात मानवशास्त्री, शिक्षाविद डॉक्टर करमा उरांव का निधन रविवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल में हो गया। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सरना धर्म कोड सहित झारखंड के कई मुद्दों पर वह अपना पक्ष मजबूती के रखते थे। वह मानवशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीन, एकीकृत बिहार में बीपीएससी के मेम्बर भी थे। बता दें कि 72 साल के उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
पारस एचईसी अस्पताल में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन हुआ। आयोजन की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई, साथ ही सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। मौके पर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार, फेसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार डॉ मेजर रमेश दास, डॉ अशोक बैध्य, एच आर हेड भगवत बीस्ट और मार्केट हेड कुमार यशवंत ने नर्सों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया। नर्सों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गये। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उनसे संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखायी गयी। नर्सों के सम्मान में बोलते हुए मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने कहा कि यह एक खास पल है क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। एक मरीज को ठीक करने में नर्सों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं।डॉ संजय ने कहा कि नर्सें ही अस्पताल का रीढ़ होती हैं, सबसे बड़ा श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने भी नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारस अस्पताल में नर्सों के बीच नर्सिंग लीडरशीप है जिससे वे अपने वार्ड, फ्लोर और पूरे अस्पताल के प्रति निस्वार्थ भाव से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां कि नर्सों ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि पारस की पूरी टीम निरंतर स्वास्थ्य सेवा में सजग और तत्पर है।इस कार्यक्रम में पारस अस्पताल के चीफ नर्सिंग अधिकारी लेबोरीन विजी तथा ग्रुप चीफ नर्सिंग अधिकारी कवलजीत ओबरॉय सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बृहद स्वास्थ्य जांच शिविर तथा शिल्पकला प्रदर्शनी का समापन हो गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में आइरिश हॉस्पिटल के सुयोग्य चिकित्सकों के द्वारा विद्यालय के लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य कार्ड मुहैया कराया गया तथा उपयोगी सलाह दी गयी।कला और शिल्प प्रदर्शनी में कला शिक्षक प्रभु दयाल रवि के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए लगभग आठ सौ पेंटिंग्स और उम्दा किस्म की हस्तशिल्प निर्मित साज-सज्जा की वस्तुएं प्रदर्शित की गयी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए डीपी रांची, जेवीएम श्यामली तथा फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपने शिक्षकों का साथ आये। साथ ही डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा तथा डीएवी हेहल के प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा तथा साइकोग्राफिक सोसायटी के निदेशक तथा प्रसिद्ध काउंसलर श्री विकास कुमार भी पधारे। सभी अतिथियों ने शिल्प -कला प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्र ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पूरे डीएवी पुंदाग परिवार का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत भी कौशल-विकास को विशेष महत्त्व दिया गया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनका अहम योगदान है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अवश्य ही हाथ आजमाना चाहिए।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की न्यायिक प्रक्रिया और सुदृढ़ होगी और लोगों को इंसाफ मिल सकेगा। राज्य के 107 सहायक लोक अभियोजकों की नियुक्ति उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी लेकर आयी तो वहीं परिवार और खुद के सपने साकार हुए। गृह कार्य और आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 107 अभ्यर्थियों के बीच सहायक लोक अभियोजक का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
टीम एबीएन, रांची। रांची लोअर चुटिया स्थित लिविंग स्टोनस एकेडमी सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सृष्टि मिंज एवं मन्नत कुमारी संयुक्त रूप से 80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुमित कुमार 75% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।लिविंगस्टोन एकेडमी के डायरेक्टर श्री विलियम हेमरोम ने खुशी जताते हुए कहा यह हम सबका मेहनत का फल है। इसके लिए सबको बधाई। एकेडमी के सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में श्री मिलिंद एक्का, श्रीमती किरण पांडे शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। नेतरहाट घूमने आये रांची के एक नवदंपती दुर्घटना के शिकार हो गये। दंपती की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी घाटी में जा गिरी। इस हादसे में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। अमरेंद्र कुमार और डॉली रानी रांची के रहने वाले हैं। दंपती एक कार से नेतरहाट घूमने आये थे। शुक्रवार (12 मई) की शाम दोनों वापस रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में उनकी गाड़ी नेतरहाट की घाटी की गहरी खाई में गिर गयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि पत्नी डॉली रानी गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाद में घायल अवस्था में ही डॉली रानी किसी प्रकार घाटी से निकलकर सड़क पर आयी और लोगों से मदद की गुहार लगायी। रास्ते से गुजर रहे लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। यह इलाका गुमला जिले के गुरदरी थाना में पड़ता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और घायल डॉली रानी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को घाटी से निकाला। पुलिस लगभग तीन घंटे तक इसके लिए प्रयास की तब जाकर शव को घाटी से बाहर निकाला जा सका। घाटी से शव निकालने के बाद पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। शनिवार (13 मई) को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि अमरेंद्र और डॉली की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी गुरुवार को नेतरहाट घूमने आये थे। रात में रुकने के बाद शुक्रवार की शाम दोनों वापस रांची लौटने के लिए नेतरहाट से निकले थे। लेकिन नेतरहाट से लौटने के क्रम में घाटी में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गयी, जिससे अमरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इधर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के कुड़ू अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद कुड़ू अंचल अधिकारी के बयान पर कुड़ू थाना में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। युवक फरार बताया जा रहा है। कुड़ू अंचल अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का पूरा मामला सिर्फ और सिर्फ लीची तोड़ने से जुड़ा हुआ है। बात थोड़ी हैरान करने वाली है पर यह सच है। कुड़ू अंचल कार्यालय परिसर से सटे क्षेत्र में फलों का बागान है। यहां पर लीची और दूसरे फलों की सुरक्षा को लेकर अंचल अधिकारी ने चौकीदार और होमगार्ड के जवानों को प्रतिनियुक्त की है। यहां पर शुक्रवार को होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी चार-पांच लड़के वहां पर आ गये और उन्होंने लीची तोड़ना शुरू कर दिया। होमगार्ड के जवान ने मना किया तो चार लड़के तो भाग गये, पर एक लड़का एनामुल अंसारी वहीं डटा रहा। जिसके बाद होमगार्ड के जवान ने युवक को पकड़कर सीओ के पास पहुंचाया। सीओ ने युवक को समझा कर वापस भेज दिया। इसके बाद युवक वापस फिर बागान में आकर लीची तोड़ने लगा। इस बात पर होमगार्ड के जवान ने उसे टोका तो युवक ने देसी कट्टा निकालकर होमगार्ड के जवान पर तान दिया। इसके बाद होमगार्ड का जवान भागकर सीओ के पास पहुंचा। पीछे-पीछे वह युवक एनामुल अंसारी भी सीओ के कार्यालय में पहुंच गया था, जहां उसने सीओ को भी जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद सीओ ने मामले को लेकर शुक्रवार को पुलिस को आवेदन दिया। इस घटना को लेकर शुक्रवार की देर रात कुड़ू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।पुलिस युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। फिलहाल लोहरदगा के कुड़ू अंचल अधिकारी को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला चर्चा में है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.