पुलिस कर रही मामले की जांचटीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के जोहार नगर रोड नम्बर 05 में कार में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गयी। पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुके है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का नाम जय कर्मकार है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक सोमवार को शाम 7 बजे घर से निकला था। दो दिनों से काफी बीमार था और मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से चार दिन के दौरे पर झारखंड में रहेंगे। वो आज ट्रेन से रांची पहुंचेंगे। उनकी ट्रेन तपस्विनी एक्सप्रेस सुबह साढ़े दस बजे के आसपास हटिया स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से वो रांची में ही अपने परिचय के मित्र के यहां जायेंगे। वहीं से दोपहर में लोहरदगा चले जायेंगे।आज शाम 4 बजे लोहरदगा में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में आरएसएस प्रमुख शामिल होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा में 19 मई तक रहेंगे। लोहरदगा से 19 मई की सुबह वो रांची के लिए निकलेंगे। करीब 11.30 बजे रांची में शुक्ला कॉलोनी में अपने एक मित्र के घर वो जायेंगे।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वहीं से ही दोपहर 2.30 बजे रांची एयरपोर्ट जायेंगे। जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर कई लोग उनसे मुलाकात करेंगे।रांची से संघ प्रमुख सेवा विमान से ही मुंबई चले जायेंगे। उनके आमगन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। लोहरदगा में भी कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी है।
टीम एबीएन, रांची। भाकपा माओवादियों ने आज (15 मई) उत्तर भारत में बंद बुलाया है। रविवार आधी रात से ही नक्सलियों की बंदी शुरू हो गई। नक्सली बंद को देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।नक्सलियों का बंद शुरू हो चुका है। बंद को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। बंदी के दौरान नक्सली अक्सर रेलवे को निशाना बनाते हैं। इसलिए रेलवे पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश दिये हैं। पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिले के सभी एसपी को अलर्ट रहने और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ा दी गयी है। नक्सली अपने मंसूबे में सफल न हो इसके लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा भी पूरी तरह से अलर्ट है।खुफिया विभाग ने झारखंड पुलिस को नक्सलियों की साजिश को लेकर भी अलर्ट किया है। हालिया दिनों में नक्सली पूरी तरह से बैकफुट पर आ गए हैं। उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में नक्सली साजिश के तहत पुलिस को फंसा सकते हैं।खुफिया विभाग ने पुलिस को इसके लिए सतर्क किया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन इलाकों में अभियान चल रहे हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाये। किसी तरह की घटना की सूचना मिलने पर पहले उसकी पुष्टि कर लें फिर आगे बढ़ें।
टीम एबीएन, गिरिडीह। नक्सलियों के (सोमवार) आज उत्तर भारत बंद को देखते हुए गिरिडीह पुलिस खास अलर्ट पर है। जिले के हर नक्सल प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस बल लगातर एलआरपी पर है।एसपी अमित रेनू के निर्देश पर चारो सब डिवीजन के एसडीपीओ और डीएसपी और सभी थाना प्रभारी भी इलाको में सघन जांच अभियान चला रहे हैं। नक्सली बंदी को देखते हुए गिरिडीह पुलिस ने रविवार रात से ही गिरिडीह डुमरी रोड को डायवर्ट कर दिया है। अब डुमरी से गिरिडीह और गिरिडीह से डुमरी रोड आने जाने वाले हर वाहन जमुआ, धनवार, सरिया, और बगोदर होते आवागामन होगा। फिलहाल रूट डायवर्ट की यह व्यस्था सोमवार दिन भर जारी रहेगा, वैसे किसी नक्सली बंदी को लेकर यह मौका है जब गिरिडीह पुलिस ने जिले के किसी रोड को डायवर्ट ही कर दिया है।नक्सली बंदी के कारण उग्रवाद प्रभावित इलाकों आम दिनो की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा। सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। गिरिडीह से रांची, पटना, दुमका भागलपुर समेत अन्य शहरों के लिए खुलने वाली यात्री बसे नहीं गई। बंदी के कारण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।
टीम एबीएन, रांची। गर्मी का मौसम आते ही राजधानी रांची में जल संकट शुरू हो जाता है। विभिन्न मोहल्लों में पानी के लिए लोगों में हाहाकार मच जाता है। राजधानी रांची के हरमू, विद्यानगर, गंगानगर, कोकर जैसे इलाकों में पानी की किल्लत को देखते हुए निगम की तरफ से टैंकर की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। यह नाकाफी साबित हो रही है। नगर आयुक्त शशी रंजन कुमार ने बताया है कि नये ट्रैक्टर खरीदाने के बाद पानी की समस्या दूर हो जायेगी। निगम के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 25 से 30 टैंकरों से पानी मुहैया कराया जा रहा है। जबकि प्रतिदिन सौ टैंकर से ज्यादा पानी का खर्च है। लोगों की जरूरतों को देखते हुए निगम में जो टैंकर उपलब्ध हैं, उससे दो से तीन बार तक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर ड्राइवरों की ड्यूटी बढ़ा दी गयी है। टैंकरों की कम संख्या को देखते हुए नगर निगम के आयुक्त शशी रंजन कुमार बताते हैं कि निगम की तरफ से जल्द ही नये टैंकरों की खरीदारी की जायेगी। लोगों को और भी बेहतर और स्वच्छ पानी मिले, इसको देखते हुए सभी नये टैंकर स्टेनलेस स्टील के खरीदे जायेंगे। उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम में पुराने जो भी टैंकर हैं, उसमें कई खराब हो गये हैं। जिसकी मरम्मत भी कराई जा रही है। वहीं जो टैंकर काम नहीं कर रहे हैं, उसे रिप्लेस किया जा रहा है। गौरतलब है कि राजधानी रांची के निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्डो में से करीब 10 से 15 वार्ड ड्राई जोन में आ जाते हैं। कई ऐसे घर है, जहां गर्मी आते ही मोटर फेल हो जाते हैं। उन्हें पानी के लिए निगम के टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है। कई मोहल्लों में सुबह 10 बजे तक पानी पहुंच पाता है, क्योंकि टैंकर पर्याप्त संख्या में नहीं है। अब देखने वाली बात होगी की कब तक नए टैंकर खरीदे जाते हैं?
बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण से सकारात्मक बदलाव संभव : कुंजदेव मनीषीशांति आश्रम विद्यालय में विधायक मद से बना सभा भवन का लोकार्पणटीम एबीएन, लोहरदगा। 15 मई को गुरुकुल शांति आश्रम में झारखंड प्रांत आर्य वीर दल द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर में युवा शक्ति का अद्भुत शक्ति संचय, सेवा और संस्कृति की रक्षा को लेकर कार्यक्रम देखने को मिला।झारखंड प्रांत आर्य वीर दल के प्रदेश स्तरीय युवा चरित्र निर्माण शिविर के समापन समारोह में 150 से अधिक तरूणा अवस्था के बालकों ने अद्भुत और अविस्मरणीय कार्यक्रम के जरिए इसे प्रस्तुत किया। सात दिन पहले जब शिविर आरंभ हुआ था। उस वक्त ही यह बता दिया गया था, कि शिविर समापन पर उनका चरित्र निर्माण वाला व्यक्तित्व उभर कर सामने आएगा। बच्चे जब प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, तो वह चमत्कारी शक्ति संचय का परिचय देंगे। संस्कृति की रक्षा के लिए काम करेंगे। समाज में हर परिजनों की सेवा करेंगे।इसे युवाओं ने कर दिखाया अद्भुत तीरंदाजी निशानी का परिचय दिया।गर्दन से 12 एमएम के टीएमटी को मोड़ने की कला प्रदर्शित की। छाती में बड़े पत्थर जुड़वाएं।छाती में मोटरसाइकिल चढ़ाने के अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। बालकों ने होने योग- प्रणाम, लाठी संचालन, तलवारबाजी और अन्य विधाओं के साथ बौद्धिक विकास और शारीरिक सौष्ठव का परिचय दिया। बालकों ने मुगदर काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह दिखा दिया गया कि युवाओं को सही दिशा में अगर कम समय में ही बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। तो देश के युवा शारीरिक मानसिक बौद्धिक स्तर पर अपने को जबरदस्त तरीके से बदल सकते हैं।यह हुआ भी युवा चरित्र निर्माण शिविर का हुआ समापन : आर्यवीर दल के सात दिवसीय चरित्र निर्माण संपदा शिविर का आयोजन 9 मई से 15 मई तक किया गया। आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर मे शारीरिक, आत्मिक, बौद्धिक विकास योगासन, प्राणायाम, दंड बैठक, लाठी तलवार, जुडो कराटे तथा अन्य शारीरिक क्रियावों का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय सामाजिक तथा समसामायिक विषयों पर विद्वान लोगों का उधबोधन किया गया। समापन कार्यक्रम के अतिथि रोहित प्रियदर्शी उरांव, आरएल सैनी थे। सर्वप्रथम शांति आश्रम के आर्यवीर दल द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया।विधायक निधि से शांति आश्रम विद्यालय के बच्चो के लिए सभा भवन का लोकार्पण किया गया। रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का विजन है, कि हर समाज के बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा मिलना चाहिए। शिक्षा ही विकास की कुंजी है। आज जो भी गरीब है तो अशिक्षा ही कहीं न कहीं जिम्मेदारी होती है। शांति आश्रम मे गरीब बेसहारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का प्रयास सराहनीय हैं। शांति आश्रम में सनातन संस्कृति को जीवंत रखने और वेदों को जीवित रखने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। सबों को इसमें सहयोग करना चाहिए। आश्रम परिसर में विधायक निधि से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बने सभा भवन का लोकार्पण किया गया है।इस भव्य समापन समारोह में अन्य लोगों के अलावा आरएल सैनी, डॉ कुंजदेव मनीषी, सुनील गुप्ता, जिला कल्याण अधिकारी नारायण राम, निशीथ जायसवाल, प्रो परमानन्द अग्रवाल, जिप सदस्य किस्को संदीप गुप्ता जिला महादेव आर्य, कमला लकड़ा, आचार्य शरच्चंद्र आर्य, अभय भारती, संगीता मित्तल, दीपक अग्रवाल, भूषण प्रसाद, गणेश शास्त्री, नूतन आर्य, गुप्तेश्वर गुप्ता, गुडूस प्रसाद, सोमनाथ शास्त्री, महेंद्र आर्य, सुरेश आर्य, मनोज गुप्ता, वीके बालान्जिनप्पा, संजय चंद्र यादव, पंकज कुमार, खुशी भारती, मानसी, सुखदेव मुंडा, रविंद्र दत्ता, अभय भारती, बिगल मुंडा, सुजाता देवी, परमेश्वर आर्य, सतीश जायसवाल, सुरेंद्र आर्य, काजल कुमार, रविंद्र दत्ता सहित सैकड़ों आर्यवीर दल के छात्र एवं अन्य अतिथि आदि उपस्थित थे।
झारखंड 22 स्वर्ण पदक के साथ ओवरआल चैंपियनटीम एबीएन, रांची। सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड के मेजबानी में एवं सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में आयोजित आल इंडिया ओपन इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर अपने पहले स्थान को बरकरार रख 22 स्वर्ण 30 रजत और 49 कांस्य पदक के साथ ओवरआॅल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं पांच स्वर्ण आठ रजत और आठ कांस्य पदक के साथ उड़ीसा की टीम दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर बंगाल और चौथे स्थान पर एमपी की टीम रही अनुशासित टीम का खिताब बंगाल के टीम को मिला। विजेता सभी खिलाड़ियों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शहदेव विशिष्ट अतिथि कराटे इंडिया आगेर्नाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगरा ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। महासचिव शिहान संजीव जांगरा ने भविष्य में अन्य बड़े प्रतियोगिताओं के झारखंड में आयोजन किये जाने के बाद कहीं। मुख्य अतिथि अजय नाथ शहदेव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। साथ ही उन्हें आगे बड़े स्तर के प्रतियोगिताओं में खेलने के तैयारी करने में आसानी होती है। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक सह राज्य प्रतिनिधि रेंशि सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन की मेजबानी झारखंड में मिलना बहुत बड़ी बात है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा । साथ ही महासचिव का झारखंड में आना हम सभी कराटे खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल खिलाड़ियों को आगामी 17 और 18 जून को दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिहान रंजीत केसरी, संजय प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, राजन सोनकर साधन चंद्र लोहरा, मोहम्मद इस्लाम, संजय मिश्रा, जयंत करमाकर, विश्वजीत बारीक, श्रीकांत बारीक काबुली पटनायक सुशांत बारिक, अनिल किस्पोट्टा मोहिनी, रितिका टोप्पो, राकेश तिर्की, राम कृष्णा मुर्मू आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।झारखंड स्वर्ण पदक विजेता इस प्रकार है : मयंक कुमार दास, शिवम कुमार गुप्ता, जोशीना तुबिद, रौशनी उरांव, दीपशिखा तिग्गा, रिमझिम अग्रवाल, अंशु मिश्रा, अरिक अनमोल टुडू, सैनी सिमोना टोप्पो,परी कुमारी, आर्यमान जैन, लक्ष्मी कुमारी, अमन ट्यू, आद्रिका बनर्जी, अक्षज जायसवाल, हिमांशु लकड़ा, सुप्रिया कुमारी, समीक्षा गुप्ता, नैना कुमारी गुप्ता, सोनाली कुमारी संदीप कुमार पासवान और आयुषी गुप्ता शामिल हैं।
डॉ एस के घोषाल को टॉप टेन में ए ग्रेड के साथ आठवां स्थान टीम एबीएन, रांची। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन एवं वर्ल्ड योगासन के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया के साथ मिलकर एनएस एनआइएस पटिआला में प्रथम मैच दिनांक 28 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं द्वितीय भाग 5 मई से 7 मई 2023 तक तीसरे राष्ट्र स्तरीय योगासन जज प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला। डॉ जयदीप आर्य जी, महासचिव की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में एन आई एस पटियाला में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान झारखंड के 15 जज दोनों बैच में एवं पूरे भारतवर्ष से 287 स्टेट जज शामिल हुए थे। शिक्षण के पश्चात लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाएं हुई इसके अंतर्गत प्रथम बैच में चंदू कुमार एवं दूसरे बैच में डॉ एस के घोषाल को टॉप टेन में ए ग्रेड के साथ आठवां स्थान मिला एवं क्वालीफाई करने वालों में शंकर राणा, प्रशांत सिंह, आर्य प्रह्लाद, कुमकुम सिंह, शर्मिष्ठा राय, लक्ष्मी साहू, सोनाली सरकार, निशा रानी, प्रियंका कुशवाहा, नेहा कपूर, दयानंद कुमार, पूजा नायक शामिल हैं। झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं सभी पदाधिकारी अंशु सरकार, मलय डे, संतोषी कुमारी, पूजा सिंह, राहुल रंजन, अमिया अंशु ने सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा।) तिलैया थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड निवासी एक 15 वर्षीय छात्रा ने देवी मंडप रोड में संचालित एक कोचिंग के संचालक पर छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में आवेदन दिया है।आवेदन में नाबालिग लड़की ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे कोचिंग क्लास गयी थी। इस दौरान कोचिंग के संचालक ने किताब लेने के बहाने मकान के दूसरे तल्ले पर बुलाया और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोचिंग संचालक के द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया।इसके बाद किसी तरह वह भाग कर अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद परिजन कोचिंग पहुंचे, इस दौरान नाबालिग के परिजन और कोचिंग संचालक के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष तिलैया थाना पहुंचा, जहां नाबालिग ने घटना की लिखित शिकायत की है।वहीं कोचिंग के संचालक ने झूठे मामले में फंसाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही नाबालिग छात्रा का मेडिकल जांच करवाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.