Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुरू की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
Published / 2023-05-19 12:53:45
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुरू की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मिशन मोड पर कांग्रेसटीम एबीएन, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के दृष्टिगत संगठन सशक्तिकरण अभियान और इसके सत्यापन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बेहद गंभीर हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जिला समितियों के पुनर्गठन के उपरांत संबंद्ध जिला में प्रखंड कमेटी एवं मंडल कमेटी का भी गठन किया गया है।पूरे प्रदेश में जिला प्रखंड एवं मंडल समितियों में लगभग 30 हजार पदाधिकारियों का चयन किया गया है अब वार्ड एवं बूथ स्तर पर स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक बूथों पर दस यूथ का चयन किया जा रहा है।इसी कड़ी में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का अब तक 6 जिलों का दौरा संपन्न हो चुका है। विगत ग्यारह एवं बारह तारीख को पूर्वी सिंहभूम सरायकेला खरसावां पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिलों में जिला की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई और आज 18 मई को धनबाद एवं बोकारो जिला की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। लोग केंद्र की भाजपानित सरकार एवं राज्यों में भाजपा सरकारों की नीतियों एवं निर्णयों से बेहद नाराज हैं। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में स्पष्ट जनादेश देने का फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन की सरकार चल रही है इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है बतौर पदाधिकारी हमारा और आप सभी का चयन हुआ है। जनता का काम ज्यादा से ज्यादा हो। इसमें हम सभी को सहयोग करना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि हमे राहुल गांधी को बतौर प्रधानमंत्री देखना है तो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को पूरा करने की लड़ाई को बूथ स्तर तक लड़ना होगा। मंगाई बेरोजगारी भ्रस्टाचार हर स्तर संघर्ष तेज करना होगा। हमें आगामी चुनाव के मद्देनजर हर सीट पर अपनी मजबूत तैयारी करनी है। संगठन सर्वोपरि के मूलमंत्र को ध्यान में रखकर हमें कार्य करना होगा। ठाकुर ने कहा की शिकायत करना नहीं जनता की शिकायत सुनने वाला संगठन गढ़ना है। हम मजबूत होंगे तभी महागठबंधन मजबूत होगा तभी अधिकारी भी जनता की सुनेंगे, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कहीं कोताही या गडबड़ी दिखायी दे उसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी।उन्होंने जिला एवं प्रखंड और मंडल अध्यक्ष को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि हर माह के 5 से 10 तारीख के बीच जिला पदाधिकारियों की बैठक एवं 10 से 15 तारीख के बीच प्रखंड एवं मंडल समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित हों। इस कड़ी में अगले कुछ दिनों में प्रदेश अध्यक्ष शेष सभी जिलों में भी दौरा कर स्वयं नव गठित समितियों का सत्यापन कर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे।

वाह रे झारखंड : 10 हजार करोड़ का नहीं मिल रहा हिसाब-किताब
Published / 2023-05-19 12:43:34
वाह रे झारखंड : 10 हजार करोड़ का नहीं मिल रहा हिसाब-किताब

झारखंड में एक और बड़े घोटाले का जानें पूरा मामलाटीम एबीएन, रांची। झारखंड में हमेशा से ही योजना के नाम पर सरकारी राशि की लूट का खुलासा होता रहा है लेकिन इस बार जो खुलासा हुआ है वो चौंकाने वाला है। विभाग के लिये तय बजट राशि का 10 हजार करोड़ रुपये कहां खर्च हुए इसका कोई हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। एजी को भेजे जाने वाले यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट के नहीं होने के बाद इस हकीकत का खुलासा हुआ। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि 20 साल के बाद इसका ऑडिट कराया तो 10 हजार करोड़ रुपये का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला। अब वित्त विभाग ने जून माह में इसको लेकर समीक्षा बैठक बुलायी है।खास बात ये है कि ये घोटाले किसी एक सरकार के कार्यकाल के नहीं है। 20 साल के बाद ऑडिट में ये खुलासा हुआ है लेकिन किस विभाग से जुड़ा ये मामला है इसका खुलासा वित्त विभाग ने नहीं किया है। माना जा रहा है कि ये घोटाले एक दर्जन से ज्यादा विभागों के हैं। वित्त विभाग को इस बात की आशंका है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा गबन हो सकता है। अगर ऐसा हुआ है कि संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा। सड़क से लेकर पुल-पुलिया और भवन से लेकर दूसरी योजनाओं के नाम पर ये खेल हुआ है।विभाग ने सरकार की योजना के नाम पर जिस राशि की निकासी की उसका यूटिलाइजेशन सर्टीफिकेट आज तक जमा नहीं किया, मतलब काम हुआ या नहीं इस पर भी संशय है। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ये मानते हैं कि ये विभाग की लापरवाही है। विधायक और सांसद निधि से खर्च होने वाली राशि का भी यही हाल है। अब सरकार ने सभी विभाग को ये आदेश जारी कर दिया है कि हर हाल में यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा किया जाये।

चक्रधरपुर : कार्मेल स्कूल के पास स्कूटी के धक्के से महिला समेत दो घायल
Published / 2023-05-19 12:38:34
चक्रधरपुर : कार्मेल स्कूल के पास स्कूटी के धक्के से महिला समेत दो घायल

टीम एबीएन, चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम)। चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) कार्मेल स्कूल के समीप तेज रफ्तार स्कूटी ने एक महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला समेत स्कूटी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश राम ई-रिक्शा की मदद से तीनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।बताया गया कि उचिबीता गांव निवासी मानकी सोय और चाईबासा प्रखंड बडोदर गांव निवासी सरजम सुंडी स्कूटी में सवार होकर उचिबीता गांव आ रहे थे। इस दौरान चक्रधरपुर शहर के नीमडीह निवासी रजनी महतो घर में आटा खत्म होने पर गेहूं पिसाने के लिए इतवारी बाजार समीप स्थित आटा चक्की जा रही थी। इस क्रम में कार्मेल स्कूल के पास स्कूटी सवार ने महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला समेत स्कूटी में सवार दो युवक घायल हो गये। इधर, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया।

सिमडेगा : कुरडेग में बड़े भाई ने लाठी से पीट छोटे भाई को मार डाला
Published / 2023-05-19 12:36:03
सिमडेगा : कुरडेग में बड़े भाई ने लाठी से पीट छोटे भाई को मार डाला

टीम एबीएन, सिमडेगा। कुरडेग थाना क्षेत्र के खिंडा भंडार टोली में बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी से पीट कर मार डाला। साथ ही चौकीदार के साथ कुरडेग थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार, खिंडा भंडार टोली निवासी डेविड मिंज हर दिन घर में शराब पीकर आता था और बेटियों के साथ दुष्कर्म करने की बात करता था। साथ ही अपनी भाभी को भी रोज परेशान करता था। इससे परिवार वाले काफी परेशान थे। गुरुवार को करीब 12 बजे घर के पास शराब पीकर अपशब्द बोल रहा था। इसी क्रम में बड़े भाई तरसीयूस मिंज ने आंगन में रखे लाठी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे डेविड की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद तरसीयूस गांव के चौकीदार के साथ कुरडेग थाना आया और सारी आपबीती थाना प्रभारी मुन्ना रमानी को बताया।थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता रिमीस मिंज और उसकी मां क्लारा मिंज ने बताया डेविड हर दिन शराब पीकर आने से सभी परेशान थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों में जुटा रांची नगर निगम
Published / 2023-05-19 12:33:04
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों में जुटा रांची नगर निगम

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर झारखंड सरकार की तरफ से तो तैयारी पूरी की ही जा रही है, इसके अलावा रांची निगम की तरफ से भी तैयारी जोरों पर है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची नगर निगम के नगर प्रशासक रजनीश कुमार ने गुरुवार को रांची के सभी सुपरवाइजर और सभी वार्ड के मैनेजर को बुलाकर बैठक की।बैठक के दौरान नगर प्रशासक रजनीश कुमार ने यह निर्देश दिया कि शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे पर 24 घंटा पूरी सफाई सुनिश्चित की जाये। सभी वार्डों के सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर को चौक-चौराहों पर लगे महापुरुषों की प्रतिमा की विशेष सफाई और रंग रोगन का भी निर्देश दिया गया है। इसके साथ सभी चौक चौराहों पर कचरा का नियमित उठाव, ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा के दवा के छिड़काव करने का निर्देश नगर प्रशासक ने दिया। बैठक में मौजूद हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को निर्देश देते हुए कहा गया है कि जिन रूटों में राष्ट्रपति का भ्रमण होगा, उन रूटों में लगे पेड़ पौधों की ट्रीमिंग सही तरीके से करायी जाये। इसके अलावा शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाये गये पेड़ पौधे और बागवानी की नियमित सिंचाई की जाये। वहीं बैठक में मौजूद विद्युत शाखा को निर्देश दिया गया कि महामहिम के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी सड़क मार्गों और चौक चौराहों पर बत्तियां बेहतर हो, इसे सुनिश्चित किया जाये। वहीं जहां पर रिपेयरिंग की आवश्यकता है, वहां पर उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाये।

कमीशन दो, योजना लो...
Published / 2023-05-18 23:41:40
कमीशन दो, योजना लो...

पतरातू प्रखंड में जमकर चलता कमीशनखोरीप्रत्येक टेबल पर 5-5 प्रतिशत कमीशन है तयएबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। पतरातू प्रखंड मुख्यालय एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में बना है। मनरेगा जैसे कल्याणकारी योजनाओं में भी कमीशन खोरी जम कर लिया जा रहा है। प्रत्येक टेबल में 5 - 5% तक कमीशन निर्धारित किया गया है, जब तक कमीशन नहीं दिया जाता योजना की स्वीकृति नहीं मिलती। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव खुशबू देवी ने कहीं। इस संबंध में कांग्रेसी नेता व विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी ने कहा कि काऊ शेड के लिए मुखिया और पंचायत सचिव के द्वारा अनुमोदन किए जाने के बावजूद बीपीओ और वीडियो द्वारा बिना कमीशन के योजना स्वीकृत नहीं किया गया इसके एवज में मुझे 10 हजार रिश्वत ही देने पड़े हैं।इस संबंध में खुशबू देवी ने कहा कि जिले के बड़े अधिकारी भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उप विकास आयुक्त को कई बार भ्रष्टाचार के संबंध में सूचना दी गयी मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की इससे साफ झलकता है, इस कमीशनखोरी में रामगढ़ के उप विकास आयुक्त भी शामिल है। मनरेगा लोकपाल से जब दूरभाष से संपर्क किया तो उन्होंने लिखित कंप्लेन की बात कही। हालांकि मनरेगा लोकपाल के द्वारा भ्रष्टाचार के संबंध में कई बार अच्छी तरह से जांच की गयी। इस बार हम पुन: लोकपाल से निवेदन करते हैं कि प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करें।

एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का आईसीटी ओलंपियाड में  उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published / 2023-05-18 22:13:33
एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का आईसीटी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए डीएवी सीएई की ओर से प्रति वर्ष विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों में ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें सम्मानजनक अंक प्राप्त करना गर्व का विषय है।डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित आईसीटी ओलंपियाड में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के बारहवीं कक्षा के छात्र रौनक सिंह ने 86.67%, अभिनव कुमार प्रसाद ने 85%, अमन राज ने 85%, संचित अर्क ने 80% तथा मयंक कांति मेहता ने भी 80% अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने उक्त सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया है। इस प्रकार की परीक्षाओं में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को धार दे सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। ये विद्यार्थी भविष्य में देश के लिए भी अमूल्य निधि साबित हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सतत परिश्रम करते रहने की सलाह दी। विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राचार्य ने उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी।

धनबाद : अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, रिम्स रेफर
Published / 2023-05-18 22:11:46
धनबाद : अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, रिम्स रेफर

टीम एबीएन, धनबाद। कोयलांचल की धरती पर गोलीबारी की घटना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इस बार निशाना कोई और नहीं बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले खुद पत्रकार हुए हैं। कोयलांचल धनबाद में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है। आम लोग और खास लोग तो सुरक्षित है ही नहीं। अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर का है। जहां बीती रात घर जाने के दौरान एक दैनिक अखबार के पत्रकार को घात लगाये तीन अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में घायल पत्रकार प्रवीर महतो को बलियापुर सीएचसी लाया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच भेज दिया। वहीं एसएनएमएमसीएच में नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं मीडिया की टीम भी एसएनएमएमसीएच में मौजूद रही। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि यह काफी निंदनीय घटना है। धनबाद में ऐसा पहली बार हुआ है जब, किसी पत्रकार के ऊपर हमला हुआ है। पुलिस अविलंब गोलीबारी की घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करें। वरना प्रेस क्लब आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने पुलिस की कार्यशली पर भी सवाल खड़ा किया। गोलीबारी की घटना के बाद भी कोई भी पुलिस पदाधिकारी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस विभाग की ओर से कोई वरीय पदाधिकारी जांच करने नहीं पहुंचे हैं, जिससे पत्रकारों में रोष है।वहीं अपराधियों ने किस मकसद से पत्रकार प्रवीर महतो के ऊपर गोली चलाई है। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही देर रात पत्रकारों का जुटान होना शुरू हुआ साथ ही कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी एसएनएमएमसीएच पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

केंद्रीय और झारखंड राज्य हज कमेटी के खिलाफ दर्ज होगा पीआईएल
Published / 2023-05-18 21:20:11
केंद्रीय और झारखंड राज्य हज कमेटी के खिलाफ दर्ज होगा पीआईएल

झारखंड के हज यात्रियों का मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना बर्दास्त नहीं रांची से कनेक्टिंग फ्लाइट की हज कमेटी करे व्यवस्थाटीम एबीएन, रांची। केंद्रीय हज कमेटी ने झारखंड के हाजियों के साथ धोखधड़ी की है। केंद्रीय हज कमेटी ने 7 माह पहले आजमीन हज से हज फार्म भरवाया, जिसमें रांची से जेद्दा या रांची से मदीना डायरेक्ट फ्लाइट की बात की गयी थी। हज यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले अचानक यह घोषणा किया जाना कि अब झारखंड के हज यात्री कोलकाता से सऊदी अरब जायेंगे। अंतिम समय में अचानक इस तरह के तुगलकी फरमान से दूरदराज के हज यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है। इसके साथ ही हज यात्रियों पर 6643 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। इसके अलावा रांची से कोलकाता आजमीन हज यात्रियों को अपने खर्च से जाना होगा। हज यात्री जिसमें अधिकतर उम्रदराज पुरुष-महिला होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के हज यात्रियों के लिए  केंद्रीय हज कमेटी का यह अनैतिक फरमान आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं। आम जनता हेल्पलाइन मांग करती है की झारखण्ड राज्य हज समिति अपनी उदासीन और गैर जिम्मेदाराना रवैया को छोड़कर झारखण्ड के हाजियों के लिए रांची से कोलकाता  कनेक्टिंग फ्लाइट की व्यवस्था करें। अन्यथा हम लोग केंद्रिय हज कमिटी और झारखण्ड राज्य हज कमिटी के खिलाफ झारखण्ड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे। हज यात्रियों की सुविधा और यात्रा को लेकर अपनी जिम्मेवारी निभाने में राज्य हज समिति पूरी तरह असफल रही। राज्य हज समिति के  चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें राज्य से हज पर जाने वाले हज यात्रियों की तनिक चिंता नहीं रही। वह सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी चमकाने के लिए लोक लुभावन बयानबाजी में ज्यादा समय देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही झारखंड के हज यात्रियों के लिए इंबार्केशन पॉइंट रांची किया जाये अथवा रांची से कोलकाता कनेक्टिंग फ्लाइट दिया जाये या रांची हावड़ा ट्रेन में स्पेशल एसी बोगी हाजियों के लिए व्यवस्था की जाये। ऐसा नहीं होने पर आम जनता हेल्पलाइन केंद्रीय हज कमिटी और झारखंड राज्य हज कमेटी के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेगी।आरोप लगाते हुए कहा कि हज कमिटी के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने हज यात्रियों के सहुलत के लिए कोई भी ईमानदार पहल नहीं की और सिर्फ बयानबाजी करते रहें। उन्होंने इस बाबत कभी भी केंद्रीय हज कमेटी और केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से संपर्क भी नहीं किया। आज झारखंड के लगभग 2800 हज यात्री खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बैठक में एजाज गद्दी, रमजान कुरैशी, नेहाल अहमद, हाजी फिरोज जिलानी, मो हैदर, अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव तारिक हुसैन व हाजी जसीम मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.