Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : ममता कुमारी बनीं लालपुर थाना प्रभारी
Published / 2023-05-20 18:48:02
रांची : ममता कुमारी बनीं लालपुर थाना प्रभारी

टीम एबीएन, रांची। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने 11 इंस्पेक्टर का तबादला किया है। ममता कुमारी को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि वेंकटेश कुमार को चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आलोक कुमार को लालपुर यातायात थाना प्रभारी, विनोद कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी, अरविंद कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी, संजय कुमार को अरगोड़ा थाना प्रभारी, दयानंद कुमार को लोअर बाजार थाना प्रभारी, इम्तियाज अहसन को कोतवाली यातायात थाना प्रभारी, जॉन मुर्मू का जगन्नाथपुर यातायात थाना प्रभारी, मधुसूदन मोदक को डेली मार्केट थाना प्रभारी और लक्ष्मीकांत को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार देर रात एसएसपी कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सभी को अविलंब योगदान देने को कहा गया है।

झारखंड : 22 मई से 10 जून तक हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टी
Published / 2023-05-20 18:47:28
झारखंड : 22 मई से 10 जून तक हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट का ग्रीष्मावकाश 22 मई से 10 जून तक होगा। इस दौरान डोरंडा स्थित हाई कोर्ट के पुराने भवन में वेकेशन बेंच आठ दिन बैठेगी। हाईकोर्ट की ओर से वेकेशन बेंच के बैठने की तिथि घोषित कर दी गई है। वेकेशन बेंच इस माह 23, 26,30, 31 मई को बैठेगी। वहीं जून माह में 2,6,7, 9 जून को वेकेशन बेंच बैठेगी।

रांची : हटिया स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Published / 2023-05-20 18:46:54
रांची : हटिया स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से 10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरपीएफ की टीम ने आपरेशन नारकोस के तहत ट्रेन संख्या 18452 पूरी हटिया एक्सप्रेस से दो व्यक्तियों को संदेहास्पद स्थिति में प्लेटफार्म पर निकास गेट की तरफ जाते देखा।इसमें एक व्यक्ति के पीठ पर कुछ भारी सामान लदा हुआ था। संदेह होने पर उन व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी। बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर गांजा पाया गया। तत्काल इसकी सूचना हटिया आरपीएफ ने अपने वरिष्ठ आफिसर रांची मंडल के इंचार्ज पवन कुमार को दिया। इनके निर्देश पर तमाम औपचारिकता को पालन कर 10 किलो गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की कीमत एक लाख बीस हजार आंकी गई। मामले में आशीष सिंह और सत्येंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

गोस्सनर कॉलेज में सेल्फ अवेयरनेस और लर्न इंपैक्ट पर मोटिवेशनल कार्यशाला
Published / 2023-05-20 18:37:00
गोस्सनर कॉलेज में सेल्फ अवेयरनेस और लर्न इंपैक्ट पर मोटिवेशनल कार्यशाला

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20 मई 2023 को गोस्सनर कॉलेज के आॅडिटोरियम में मानव शास्त्र विभाग और लव रांची टीम के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ अवेयरनेस और लर्न इंपैक्ट विषयक पर मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति ने किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति और कॉलेज के सह कोषाध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण सुरीन को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मोटिवेशन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर राकेश पाल ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के दिन में खुद को जानना और जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद को जानने से कैरियर के कई अवसर आपके सामने आते हैं। खुद को आज के दिन में प्रभावशाली बनाने की भी जरूरत है। इस अवसर पर डांसिंग-सिंगिंग के माध्यम से भी बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चे बढ़ चढ़कर शामिल हुए। मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर आशीष पूर्ति, आस्ट्रेलिया के म्यूजिशियन जॉन, पवन चौधरी, फ्रांसिस, कुलदीप, दीपशिखा, विनय सहित अन्य ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, डॉ ज्योति टोप्पो, मानव शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके मुर्मू, भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष अमरेश चंद्र मिश्र, प्रोफेसर सीआर नवल लुगुन, वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला, डॉक्टर दिव्या रतन कोंगाड़ी, डॉक्टर होली अर्चना, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू, डॉ श्यामलाल सिंह, धनंजय कुमार, प्रोफेसर मीना सूरीन, डॉ  कोरनेलियुस मिंज सहित  कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

गोस्सनर कॉलेज में प्रतिभागियों ने सीखी नक्शा बनाने की बारीकियां
Published / 2023-05-20 18:35:25
गोस्सनर कॉलेज में प्रतिभागियों ने सीखी नक्शा बनाने की बारीकियां

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के भूविज्ञान विभाग और  कॉलेज के आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में क्यूजीआईएस एवं डीजीपीएस के प्रयोग से नक्शा तैयार करने को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। आखिरी दिन रिसोर्स पर्सन ग्रीनमार्क नई दिल्ली के निदेशक जेम्स आर टोपनो ने भूविज्ञान विभाग के बच्चों से क्यू जी आई एस और डीजीपीएस के माध्यम से फील्ड में मैपिंग कराया। इसके बाद फील्ड डाटा को प्रोसेसिंग करके मैप तैयार करवाया गया। मौके पर भू विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमरेश चंद्र मिश्र, प्रोफेसर सीआर नवल लुगुन, डॉ श्याम लाल सिंह, धनंजय कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, वनस्पति विज्ञान  विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला खेस्स, भूगोल विभाग की प्रोफेसर डॉ दिव्या रतन कोनगाड़ी, डॉ होली अर्चना कच्छप मौजूद थे। कार्यशाला में भू विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और मैपिंग की कई जानकारियां प्राप्त की।

कर्रा : सुहागिन महिलाओं ने दीर्घायु पति के लिए की वट वृक्ष की पूजा
Published / 2023-05-19 23:59:28
कर्रा : सुहागिन महिलाओं ने दीर्घायु पति के लिए की वट वृक्ष की पूजा

टीम एबीएन, कर्रा (लोधमा)। जेठ माह के अमावस को वट सावित्री व्रत किया जाता है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए वट का पूजन करती है। इसके पीछे कथा है कि कैसे सावित्री अपने पति के पार्थिव शरीर को इसी वट वृक्ष के नीचे रखकर उनके प्राण यमराज से वापस ले आयी थी। इस पूजन में परिवार के कल्याण की प्रार्थना है। क्योंकि बट वृक्ष में त्रिदेव या ब्रह्मा विष्णु महेश का वास होता है। इसी कारण महिलाएं वट वृक्ष का पूजन करती है।

सरायकेला : भालूबासा में वज्रपात से एक छात्र की मौत
Published / 2023-05-19 23:52:53
सरायकेला : भालूबासा में वज्रपात से एक छात्र की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत भालूबासा गांव निवासी संदीप महतो (16) की शुक्रवार को आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर में हल्की बारिश के साथ हवा चलने के दौरान संदीप अपने घर के बगल के आम पेड़ के पास छुपा था। इसी दौरान बिजली कड़की और आम पेड़ के ऊपर ठनका गिरा, जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वहीं गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल, सरायकेला आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था। उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी।

झारखंड : 23 मई तक कई जिलों को परेशान करेगी गर्मी
Published / 2023-05-19 23:50:50
झारखंड : 23 मई तक कई जिलों को परेशान करेगी गर्मी

आईएमडी ने जारी किया लू का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाहटीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जो ताजा जानकारी दी है, उसमें कहा है कि 21 से 23 मई तक लू चलने की आशंका जतायी गयी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर 21 मई को लू की स्थिति देखी जा सकती है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, चतरा और लोहरदगा जिले में लू की स्थिति देखी जायेगी। इन जिलों के साथ-साथ झारखंड के उत्तरी भागों में भी हीट वेव और लू से लोगों को जूझना पड़ सकता है। 23 मई को भी इन जिलों में लू का असर देखा जायेगा। राजधानी रांची के हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 22 मई को पलामू, गढ़वा और चतरा के अलावा सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ जगहों पर लू चल सकती है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा और हजारीबाग जिले में 23 मई को किसी-किसी जगह भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जायेगा। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। 24 मई को गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां में लोगों को प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

लड़की भगाने आये युवक की दमभर कुटाई, पुलिस को सौंपा
Published / 2023-05-19 21:52:38
लड़की भगाने आये युवक की दमभर कुटाई, पुलिस को सौंपा

लव जिहाद का मामला आया प्रकाश में टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा भंडरा प्रखण्ड के झिको चट्टी गांव में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। झिको की युवती लव जिहाद का शिकार होकर युवक के बहकावे में भागने की कोशिश कर रही थी। इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई। दोनों को पकड़ कर चट्टी चौक लाया गया। पहले तो ग्रामीणों ने आरोपी युवक को जम कर पीटा। इसके बाद उसे भंडरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भंडरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार कराया। मुकदमा दर्ज कर अग्रतर करवाई मे जुट गयी। जानकारी के अनुसार नरकोपी थाना क्षेत्र के कमल टोली गांव निवासी कमरुल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र अबरार अंसारी ने झिको चट्टी की 15 वर्षीय लड़की को पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले साल भर से वह लड़की के पीछे पड़ा था। 19 मई को युवक ने लड़की को बहला-फुसला कर भगाने की फिराक में था। इसी प्रयास में युवक नाबालिग लड़की को घर से बुला कर अमलिया जंगल की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान लड़की के पड़ोसी ने दोनों को जंगल की ओर जाते देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया। चट्टी चौक लाकर जम की पिटाई करने के बाद भंडरा पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता ने भंडरा थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता के बयान पर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। भरनो थाना क्षेत्र में घटना होने के कारण अग्रेतर कार्रवाई भरनो थाना करेगा। केस भी वहीं दर्ज होगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.