टीम एबीएन, रामगढ़। हादसों की घाटी में फिर एकबार हादसा हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद फिर एक बार एनएचएआई की लापरवाही सामने आयी है।रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गयी। जबकि खलासी बुरी तरह जख्मी है।हादसों की घाटी में फिर एकबार हादसा हुआ है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद फिर एक बार एनएचएआई की लापरवाही सामने आयी है।दरअसल रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ। ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित जगह पर अनियंत्रित ट्रेलर ने रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रेलर के परखच्चे उड़ गये। ट्रेलर में बैठे चालक और खलासी बुरी तरह केबिन में दोनों गाड़ियों के बीच फंस गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामगढ़ पुलिस पहुंची और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। एनएचएआई की रेस्क्यू टीम आधे घंटे तक नहीं पहुंची। जिसके बाद रामगढ़ पुलिस ने प्राइवेट हाइड्रा मंगा कर दोनों गाड़ियों के बीच दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर और चालक को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। जिसमें खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि दुर्घटना में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गयी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित लिटिल विंग्स स्कूल में समर मेरिमेंट 2023 बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बच्चे इसमें टैटू मेकिंग और बलून शूटिंग जैसे आयोजन का हिस्सा बने। वह रेन डांस और डीजे की धुन पर थिरकते भी दिखे। खेल के साथ बच्चों ने अपने मनपसंद भोजन के साथ-साथ आइसक्रीम का भी भरपूर आनंद उठाया। अंत में बच्चों को विद्यालय की ओर से उपहार भी दिया गया। हर वर्ष विद्यालय की ओर से आयोजित समर मेरिमेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों में होम सिकनेस को दूर करने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना है। उक्त जानकारी स्कूल के प्राचार्य नेता सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
वन विभाग ने दिया मुआवजाटीम एबीएन, सरायकेला। चांडिल प्रखंड के खूंटी में जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार सुबह शौच करने निकले एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला। हाथियों ने एक ग्रामीण का घर भी ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने मृतक के आश्रित को आर्थिक मदद सौंप दी है। बताया गया कि ग्रामीण लीलकांत महतो (65) रविवार की अहले सुबह शौच करने के लिए जुड़िया की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में जंगली हाथियों ने उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, मुखिया सुकराम माझी, समाजसेवी खगेन महतो, सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ पीसी महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जंगली हाथियों ने खूंटी गांव के ही राधा माझी के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर घर धान को खाया और बर्बाद कर दिया। राधा माझी ने बताया कि हाथियों के झुंड ने घर पर हमला कर दिया और करीब तीन क्विंटल धान को खा लिया और बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में करीब 20 से 25 की संख्या में हाथी थे। ग्रामीणों ने हल्ला मचाते हुए हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के पदाधिकारी और चौका थाना की पुलिस को दी। वन विभाग के अधिकारी और चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। मौके पर ही वन विभाग की ओर से मृतक के आश्रित को तत्काल सहायता के तौर पर पचास हजार की राशि सौंपा।
बिजली और पानी की घोर समस्या बोले सांसद संजय सेठटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बिजली-पानी का संकट छाया हुआ है। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी है, बिजली और पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है। संजय सेठ ने कहा जनता को पर्याप्त पानी और बिजली मिले, इस मामले में सरकार निष्क्रिय हो चुकी है।
टीम एबीएन, पलामू। पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लोटो ग्राम स्थित दोमुहान नाला के गैसुता पिपर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। छत्तरपुर थाना के एसआई रमेश हज्जाम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में बंगलादेशी घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो सबसे पहले संथाल परगना के साहिबगंज और पाकुड़ में एनआरसी लागू किया जायेगा। मरांडी ने कहा कि एनआरसी लागू करके बंगलादेशी घुसपैठियों की पहचान की जायेगी और उनके वोटर लिस्ट एवं मतदाता पहचान पत्र को भी रद्द किया जायेगा।बता दें कि बाबूलाल मरांडी आज साहिबगंज में भाजपा की एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- नौ साल-बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आज साहिबगंज में पार्टी की बैठक में शामिल हुआ। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम महा जनसम्पर्क अभियान (30 मई से 30 जून) को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष की उपलब्धि को सम्पर्क के माध्यम हर एक व्यक्ति तक पहुंचाकर अपने अपने बूथ को सशक्त बनाने तथा आजीवन सहयोग निधि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने की योजना पर चर्चा हुई। इस बैठक में विधायक अनंत ओझा समेत पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।एक अन्य ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा- अपने एवं अपने 2020 खतियानधरी लुटेरे चेले-चटिये को बचने-बचाने से फ़ुरसत मिल जाय तो थोड़ा समय निकाल कर बिजली-पानी पर भी ध्यान दीजिये हेमंत सोरेन जी। लोग बेहाल हैं, रो रहे हैं। पहले बिजली की सप्लाई ठीक कराईये। स्मार्ट मीटर-वीटर लगाने के चक्कर में जो आना है वो तो आईये जायेगा। धन कमाने का काम त बाद में भी कर लीजियेगा। किसने रोका है?
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद अब गर्मी को लेकर मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कई शहरों और राज्यों में लू यानी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 72 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा होगा। यानी आपके इलाके में अगर मौजूद समय में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस चल रहा है तो यकीन मानिये आने वाले दो दिन में ये पारा 40 के पार होगा। वहीं 40 के आसपास है तो आने वाले दो तीन दिन में तापमान 45 डिग्री को छू सकता है। यानी गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है।इन राज्यों में हीट वेव का अलर्टआईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत के कई स्थानों पर सूरज की तपन बढ़ने के आसार बने हुए हैं। कई राज्यों में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में सूरज का सितम बढ़ने वाला है, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात और सौराष्ट्र के कई इलाके शामिल हैं।इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और मध्य महाराष्ट्र में भी मौसम का मिजाज गर्म ही बना रहेगा। इन इलाकों में भी तापमान में दो से तीन डिग्री के इजाफे का पूर्वानुमान जताया गया है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात में पार्किंग संचालक नीरज दुबे को गोलियां लगी हैं। हालांकि इस घटना के बाद अपराधी आसानी से वहां से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल नीरज दुबे को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर बागबेड़ा थाना प्रभारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये।कहासुनी के बाद चलायी गोलियां : बताया जा रहा है कि कुछ अपराधी पार्किंग के पास जमावड़ा लगाए हुए थे। इसी दौरान पार्किंग के संचालक नीरज दुबे ने कुछ उन लोगों को जाने को कहा। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई और अपराधियों ने पिस्टल निकाल ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे, जिसमें नीरज दुबे को दो गोली लगी हैं। हालांकि इस घटना के बाद आसपास पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस : वहीं, रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल आखिर क्या कारण है कि इस घटना को अंजाम दिया गया, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। वहीं, नीरज दुबे के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है और वो इस वारदात के बाद से ही डरे हुए हैं।
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह गंगा दशहरा महोत्सव के केंद्रीय अध्यक्ष सरयू राय शनिवार को कुड़ू पहुंचे। कुड़ू प्रखंड के बड़की चांपी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी 30 मई को आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खम्हार से लेकर कटात तथा कटात से लेकर चुल्हापानी तक सड़क की मरम्मति से लेकर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि दामोदर नद के उद्गम स्थल से लेकर दामोदर नदी के बहने वाली सभी स्थानों पर गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। दामोदर नद के उद्गम स्थल पर पूजन के साथ-साथ गंगा आरती से लेकर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान कराया जायेगा। साथ ही गंगा-दामोदर को शुद्ध रखने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बैठक में धीरेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, राजकिशोर महतो, बिरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, आशीष शीतल, राजू सिंह, अजय पंकज, यदुनंदन तिवारी, दुबराज वर्मा, बालकृष्ण सिंह, भृगुनदंन तिवारी, रामस्वारथ साहू, सुभाष यादव, जयनारायण महतो, भूषण प्रसाद समेत अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.