Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची
Published / 2023-05-24 12:41:08
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। यहां से वह सीधे बिरसा चौक करीब 12:16 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महामहिम का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सांसद संजय सेठ। डीजीपी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। बता दें कि यहां से वह सीधे बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 12 बजे रांची पहुंचेगी
Published / 2023-05-24 10:55:52
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 12 बजे रांची पहुंचेगी

देवघर। लगभग दो घंटे तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबानगरी में रूकेगी और उसके बाद रांची के लिए रवाना होंगी। करीब 12 बजे वह रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी फिर वहां से बिरसा चौक जायेंगी ।सीएम ने राष्ट्रपति का कियास्वागत: सीएम हेमंत सोरेन ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन स्वागत और जोहार किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published / 2023-05-24 10:08:22
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के झारखंड दौरे पर आ रही हैं। बुधवार को सुबह निजी कार्यक्रम के तहत देवघर पहुंचेंगी। यहां बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद वह रांची आयेंगी. रांची में उनके दो कार्यक्रम हैं । रांची से सटे खूंटी जिला में भी एक कार्यक्रम में महामहिम को शामिल होना है । और रांची में झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। वह 24 मई से 26 मई 2023 तक रांची में रहेंगी। इस दौरान देवघर, रांची और खूंटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंच गई हैं. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख, माननीय गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गयाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर के बाबा मंदिर पहुंच गई है. जिसके बाद वह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी के लिए राज्यपाल देवघर एयरपोर्ट पहुंचे
Published / 2023-05-24 09:48:11
राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी के लिए राज्यपाल देवघर एयरपोर्ट पहुंचे

देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म की अगवानी के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देवघर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे हैं। राज्यपाल यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

30 मई से 30 जून तक भाजपा चलायेगी जन संपर्क अभियान
Published / 2023-05-23 19:16:56
30 मई से 30 जून तक भाजपा चलायेगी जन संपर्क अभियान

नेता कार्यकर्ता बनकर जायें अंतिम व्यक्ति तक : दीपक प्रकाश हर बार भाजपा सरकार... का लक्ष्य तय कर कार्य करें कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : अमर कुमार बाउरी टीम एबीएन, रांची। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन संपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है ताकि देश की जनता न सिर्फ केंद्र में नहीं बल्कि राज्य में भी हर बार भाजपा सरकार... बनायें। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता के रुप में आम जन तक अपनी पहुंच बनायें और जन संपर्क करें। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जन सम्पर्क अभियान की तैयारी बैठक में प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 30 मई से लेकर 30 जून 2023 तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जा कर प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वर्तमान की हेमंत सरकार की विदाई तय है क्योंकि जनता अब समझ गयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ वादों वाली सरकार है। श्री दीपक प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि हम कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरें एवं उन्हे उनका हक और अधिकार दिलवायें। बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जन सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जायें और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही कार्यकर्ता जनता को आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार ने राष्ट्र हित में कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए है। झारखण्ड प्रदेश में भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे और हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे। ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाया जा सके। आज की बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज पासवान, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य सीता राम रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइयां, सीमा पासवान, ध्रुव कुमार हरि, विमल बैठा, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, खुदा राम, विशाल वाल्मीकि, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र लाल, प्रदेश के आई टी एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल एवं सभी प्रमंडलीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

रांची : बारातियों को अनियंत्रित कार ने कुचला, तीन की मौत, 25 से ज्यादा गंभीर
Published / 2023-05-23 19:15:36
रांची : बारातियों को अनियंत्रित कार ने कुचला, तीन की मौत, 25 से ज्यादा गंभीर

टीम एबीएन, रांची। सिकिदिरी इलाके में एक अनियंत्रित कार ने दो दर्जन से ज्यादा बारातियों को कुचल दिया है। इस हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कार चालक को भी ग्रामीणों ने जमकर पीटा है। वह भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवर की रात लगभग 2:30 बजे की है। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी चौक के समीप 50 से ज्यादा की संख्या में बाराती सड़क के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार बारातियों के बीच घुस गयी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि देखते ही देखते 25 से ज्यादा लोगों को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे की वजह से बारातियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। मात्र 5 मिनट के भीतर ही सड़क पर 25 से ज्यादा लोग कराहते नजर आने लगे। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो चुकी थी। पूरे गांव में खलबली मच गयी, जिसके बाद आनन-फानन में मामले की जानकारी थाने को दी गयी। स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने वाहन निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। थाने की तरफ से जल्द एंबुलेंस मंगवा कर लोगों को इलाज के लिए रिम्स पहुचाया गया। इस हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिन ग्रामीणों की मौत हुई है उनमें- महेश महतो, बालेश्वर महतो और शंकर महतो शामिल हैं। वहीं 25 से ज्यादा ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जख्मी ग्रामीणों में से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

झारखंड में बिजली के लिए त्राहिमाम, आम जन का जीना दूभर
Published / 2023-05-23 18:27:45
झारखंड में बिजली के लिए त्राहिमाम, आम जन का जीना दूभर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक तरफ आसमान से आग बरस रही है तो दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचोली से प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता त्राहिमाम कर रही है। झारखंड की राजधानी रांची के अलावा सूबे के 24 जिले में बिजली की लचर व्यवस्था लोगों को खून के आंसू रुला रही है। प्रचंड गर्मी में लोग बिना बिजली के गुजारा कर रहे हैं और विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि हैं कि दावे से बाज नहीं आ रहे हैं। दिन में सिर्फ 8-9 घंटे बिजलीपूरे राज्यभर में एक बार फिर बिजली संकट ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। 24 घंटे में लोगों को सिर्फ 8-9 घंटे तक बिजली मिल पा रही है। अब इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग गुजारा कैसे कर रहे हैं। ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। हालांकि परेशानी सिर्फ आम जनता को ही नहीं है बल्कि राजधानी रांची के अलावे कई जिलों में उद्योग-धंधे ठप हो गये हैं। लोग मोमबत्ती और इमरजेंसी लाइट्स के सहारे दिन काट रहे हैं। सियासी सरगर्मी भी बढ़ीएक तरफ जनता बिजली के लिए हाहाकार कर रही है तो दूसरी ओर गुल हुई बिजली ने प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। भाजपा और सत्ता पक्ष में मानो तो प्रतियोगिता शुरू हो गयी है।जहां भाजपा का दावा है कि उनकी सरकार में झारखंड को 18-22 घंटे तक बिजली मिलती थी, तो वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष का कहना है कि झारखंड में बिजली आपूर्ति निर्बाध नहीं हो रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इसके लिए कवायद कर रही है। प्रदेश में हीटवेवबहरहाल मामले पर सियासत तो होती रहेगी, लेकिन सवाल जनता की परेशानी का है। अब बिजली की आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही ये देखना और समस्या का हल करना सरकार की जिम्मेदारी है। क्योंकि बयानबाजी और दावों से तो इस समस्या का हल होने से रहा। इस भीषण गर्मी में जहां प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव जैसे हालात बन रहे हैं। ऐसे में बिना एसी और पंखे के रहना भी किसी जंग लड़ने जैसा है। जरूरत है कि सरकार जल्द इस परेशानी का निपटारा करे ताकि जनता को दोहरी मार ना झेलनी पड़े।

झारखंड बोर्ड : मैट्रिक में 95.38% बच्चे पास, इंटर में 81.45% बच्चे पास
Published / 2023-05-23 15:38:17
झारखंड बोर्ड : मैट्रिक में 95.38% बच्चे पास, इंटर में 81.45% बच्चे पास

टीम एबीएन, रांची। जैक ने मैट्रिक और इंटर साइंस के रिजल्ट जारी कर दिये हैं। इसके साथ ही झारखंड के विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयी। काउंसिल के चेयरमैन अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया।इस वर्ष मैट्रिक के लिए 4 लाख 33 हजार 718 छात्र ने परीक्षा एनरोल्ड किया था, जिसमें 4 लाख 27 हजार 459 छात्र ने परीक्षा दी। 4 लाख 60 हजार 559 छात्र मैट्रिक पास हुए। इसमें 95.38 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं इंटर में 60 हजार 134 छात्र इंटर के छात्र पास हुए। इनके पास होने का प्रतिशत 81.45 है। 74 हजार छात्रों ने इंटर साइंस का परीक्षा दी थी। मैट्रिक के लिए 1 हजार 241 केंद्र बनाये गये थे और इंटर के लिए 460 केंद्र बनाये गये थे। सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराया गया। 14 मार्च से 5 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित किया गया। 24 अप्रैल से मूल्यांकन जारी हुआ और 23 मई को परिणाम घोषित किया गया।

गुमला : बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल
Published / 2023-05-23 13:16:45
गुमला : बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

टीम एबीएन, गुमला। जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के मुख्यालय नेतरहाट रोड आनंद नगर मोड़ हुई। सोमवार देर रात को बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गयी। इस एक की मौके पर ही जान चली गयी। जबकि दूसरा अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मरने वालों में अजीत उरांव (20) और आशीष खेरवार (21) शामिल हैं। घायल राम उरांव (22) की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर घाघरा चांदनी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के साथ बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। जिसमें तीनों युवक सड़क पर गिर गये और एक ट्रैक्टर बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। कुछ लोगों का ये भी कहना कि ट्रैक्टर चालक ने शराब के नशे में था।ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घाघरा अस्पताल का एंबुलेंस लंबे समय से खराब है इसके अलावा ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। जिससे घायलों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। घाघरा की पहचान एक्सीडेंट जोन के रूप में होती है। आये दिन अधिकतम दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गौरतलब है कि 12 घंटे पूर्व सोमवार (21 मई) की सुबह में ही दूसरा सड़क हादसा है। इसके पहले घाघरा थाना क्षेत्र के ही गम्हरिया के पास बॉक्साइट ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी थी, जबकि दूसरा अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.