Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
96.2% अंक लाकर वैभव गुप्ता बना डीएवी कपिलदेव का टॉपर
Published / 2023-05-13 10:54:18
96.2% अंक लाकर वैभव गुप्ता बना डीएवी कपिलदेव का टॉपर

टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। जिसमें विद्यार्थियों के सफलता पर सभी विद्यालय जहां गदगद हैं, वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने सपने बुनने शुरू कर दिये हैं। वर्ग 10 और 12 के परिणाम में डीएवी कपिलदेव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वर्ग 12 विज्ञान के छात्रों में 96.20 प्रतिशत अंक लाकर वैभव गुप्ता बने विद्यालय के टॉपर। 95.40 प्रतिशत के साथ तिथि मजूमदार दूसरे स्थान पर तथा 95.20 प्रतिशत के साथ पूर्वा बर्मन और वेद प्रकाश तीसरे टॉपर बने। इसी प्रकार कॉमर्स में 95.20% लाकर स्नेहा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे जबकि 94.8 0% लाने वाली परिधि अडूकिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।94.40% के साथ उमंग कुमार खंडेलवाल विद्यालय के तीसरे टॉपर बने। विज्ञान में 323 में से 323 और कॉमर्स में 105 में से 105 सभी के सभी उत्तीर्ण हुए हैं विज्ञान में 26 से ज्यादा बच्चों ने 90% से अधिक अंक आये हैं जबकि 162 बच्चों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया है।दसवीं की परीक्षा में 96.2% अंक लाकर कुशाग्र गौतम टॉपर बने जबकि 95.7% लाने वाले प्रवीण कुमार यादव और आयुषी मिश्रा दूसरे टॉपर बने 95.5% अंक प्राप्त करने वाले आरआर बाय राहुल कुमार मेहता और प्राची सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं की परीक्षा में 255 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और सभी के सभी उत्तीर्ण हुए हैं 63 परीक्षार्थियों को 90% से ऊपर अंक प्राप्त हुए हैं जबकि 170 बच्चों को विशिष्टता प्राप्त हुए हैं 225 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने सभी शिक्षकों अभिभावकों और छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published / 2023-05-13 10:35:38
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों के चेहरे खिल गये। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता के परचम लहराये।विज्ञान संकाय में अभिषेक कुमार ने 96.4, सृष्टि श्रेया ने 94 .4 तथा शुभम चौधरी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वाणिज्य संकाय में शिवम कुमार ने 94.8 तथा कला संकाय वेदिका शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। 91 विद्यार्थियों ने डिस्टिंशन के साथ सफलता प्राप्त किया।प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर हमें गर्व है।ये जहां भी जायेंगे विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही झारखण्ड जोन जी एवम सी के एआरओ अरूण कुमार, अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने योग्य शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया।

कर्रा : जेठ जतरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Published / 2023-05-13 10:27:43
कर्रा : जेठ जतरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा गढ़ पतरा में शुक्रवार को 21 पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पड़़हा राजा के अलावा 21 गांव के महिला पुरुष आदिवासी समुदाय के लोग जतरा स्थल पर अपने-अपने गांव घरों के देवी-देवताओं की विधिवत पूजा के बाद जतरा का शुभारंभ किया।इस जेठ जतरा के मुख्य प्रवक्ता जेएमएम नेता महादेव मुंडा मुखिया मंजुला उरांव ग्राम प्रधान डिलचन्द  नायक फागू मुंडा ने जेठ जतरा में आये मेहमानों को अपने-अपने शुभ वचनों के द्वारा संबोधित किया और दूर-दूर से आये हजारों ग्रामीणों ने जेठ जतरा का आनंद लिया।

लोहरदगा : रांची मेमू ट्रेन में जल्द जुड़ेंगे चार अतिरिक्त कोच
Published / 2023-05-12 21:45:48
लोहरदगा : रांची मेमू ट्रेन में जल्द जुड़ेंगे चार अतिरिक्त कोच

रेलयात्रा सुलभ बनाने को लेकर सांसद सुदर्शन भगत लगातार प्रयासरतटीम एबीएन, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत लोहरदगा की जनता के रेलयात्रा को सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।  कुछ दिनों से लगातार लोहरदगा से रांची मेमू ट्रेन में यात्रा करनेवालों की संख्या बहुत बढ़ोत्तरी हुए है, इसे लेकर कोच बढ़ाने की बात रेलवे से की जिसमें रेलवे प्रबंधक ने चार कोच जल्द और जोड़ने की बात कही है। जिससे की यात्रा सुलभ और आसान हो पायेगी।  साथ ही संसदीय क्षेत्र की जनता को रेल सुविधा ज्यादा सुलभ हो इसे लेकर रेलमार्ग में निर्माण से बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं इसके  अंतगर्त लोहरदगा, नगजुआ, टांगरबंसली, पिस्का में पटरियों को बढ़ाया जा रहा है, साथ आम जनता के लिए रिजर्वेशन टिकट सरल तरीके से उपलब्ध हो, विद्युत व्यवस्था, जल वयवस्था, शेड का निर्माण, राजधानी एक्सप्रेस लोहरदगा स्टेशन पर रूके इसे लेकर विभाग संबंधित सभी मापदंडों के अनुरूप कार्य तेजी से कर रही जैसे आयरन ब्रीज, नये प्लेटफार्म का निर्माण, शेड, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय लोहरदगा स्टेशन पर कर रही है। स्टेशन की सफाई, विद्युतीकरण व पौधरोपण  सजाया गया है। जिससे यात्री को अच्छी, सुरक्षित एवं स्वच्छतायुक्त वातावरण मिल सके। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि जनता के लिए यात्रा को सुगम और उत्तम व्यवस्था सहित किस प्रकार से बहाल हो इसे लेकर लगातार विभाग और रेल मंत्रालय के मंत्री से मिलकर अवगत कराते रहे हैं। लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन लोहरदगा की लाइफ लाइन जैसी है यात्रा भी व्यवस्थित तरीके से हो इसे लेकर और चार कोच बढ़ेगी। साथ ही कहा कुछ दिनों अंदर ही टोरी से चंदवा स्टेशन के बीच हो रही निर्माण कार्य एवं सुविधाओं का अवलोकन दक्षिण पूर्व रेल प्रबंधक और उनकी तकनीकी व अन्य कर्मचारियों के साथ करेंगे। जिससे कि और जितनी भी कमियां है उसकी सुधार व निर्माण कराया जा सके। सांसद ने कहा कि मैं किसानों के फसलों  को जिले व राज्य से बाहर ज्यादा मुनाफा मिले उसमें रेलवे का योगदान भी ज्यादा से ज्यादा मिले उसे लेकर लगातार प्रयासरत हैं।

स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन से संबंधित रिपोर्ट विधानसभा में सौंपेंगे : नलिन सोरेन
Published / 2023-05-12 21:42:44
स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन से संबंधित रिपोर्ट विधानसभा में सौंपेंगे : नलिन सोरेन

झारखंड विधानसभा द्वारा गठित विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के संयोजक पहुंचे पलामूटीम एबीएन, पलामू/ रांची। राज्य में 75% स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन को लेकर झारखंड विधानसभा द्वारा गठित विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के संयोजक-सह-विधानसभा के माननीय सदस्य नलिन सोरेन शुक्रवार को पलामू पहुंचे। पलामू परिभ्रमण के दौरान वे प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित स्थानीय सर्किट हाउस में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जिलों के मुख्य नियोक्ता संबंधित कंपनी के सक्षम प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी कार्यालयों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मानव श्रम की जांच की। उससे संबंधित रिपोर्ट सक्षम पदाधिकारियों से प्राप्त की। साथ ही उपलब्ध रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों से विमर्श किया। कमेटी के संयोजक नलिन सोरेन ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा को सौंपा जायेगा। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जिलों के मुख्य नियोक्ता संबंधित कंपनी के सक्षम प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों/ इकाइयों एवं संस्थाओं में कुल नियुक्त कर्मियों में 75% स्थानीय एवं 40,000 से कम वेतन, पारिश्रमिक या मेहनताना पाने वाले प्रत्येक कर्मचारी का विस्तृत विवरण श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीकांत विस्पुते, पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह सहित तीनों जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न  कंपनियों के सक्षम पदाधिकारी उपस्थित थे।

सीएम हेमंत सोरेन ने किया रांची कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन
Published / 2023-05-12 18:55:40
सीएम हेमंत सोरेन ने किया रांची कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन

रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, मरीजों को अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूरटीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांके सुकुरहुट्टू में बनकर तैयार रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान का उद्घाटन आज यानी शुक्रवार को हो गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। वर्तमान में इस कैंसर अस्पताल में 82 बेड की सुविधा होगी। जिसमें आगे इसे 300 बेडेड करने की तैयारी है। 23.5 एकड़ में फैले इस कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास 10 नवंबर 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और रतन टाटा ने किया था। झारखंड सरकार ने मानसिक रोग अस्पताल रिनपास की जमीन टाटा ट्रस्ट को कैंसर हॉस्पिटल के लिए दी थी। झारखंड और आसपास के राज्यों के कैंसर रोगियों के लिए रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर इलाज का एक बेहतर विकल्प होगा, जहां मरीज किसी भी प्रकार के कैंसर का गुणवत्तापूर्ण और कम खर्च में इलाज करा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ 135 रुपये में रजिस्ट्रेशन और ओपीडी में इलाज होगा। वहीं सिर्फ 100 रुपये में एक्स-रे तथा 500 रुपये में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। वर्तमान में अभी ओपीडी का संचालन हो रहा है। लेकिन आज 12 मई को विधिवत उद्घाटन के बाद 82 बेड की इंडोर सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगा। वहीं राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट के इस सामूहिक उपक्रम वाले कैंसर अस्पताल में 50% बेड झारखंड के कैंसर मरीजों के लिए आरक्षित रहेगा। 14 अत्याधुनिक आपेरशन थियेटर, 28 बेडेड कउव और अत्याधुनिक ब्लड बैंक से लैस यह डेडिकेटेड कैंसर अस्पताल झारखंड में अपने जैसा चौथा संस्थान होगा। इससे पहले जमशेदपुर में एक और रांची में दो डेडिकेटेड कैंसर अस्पताल मौजूद हैं।

15 के नक्सली बंद को लेकर पुलिस अलर्ट
Published / 2023-05-12 18:45:37
15 के नक्सली बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद का ऐलान किया है। इनमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश उतराचंल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।बंद की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के एसएसपी और एसपी को अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से झारखंड के नक्सल प्रभावित सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर बंद के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नक्सल अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और ट्रेन चलने वाले पटरियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। इससे पूर्व भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो, केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता साकेत ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी किया है। जारी रिलीज में कहा गया है कि तीन अप्रैल को झारखंड के चतरा में नशीला पदार्थ खिलाकर सीआरपीएफ की ओर से किये गये पांच माओवादी नेता की हत्या, छत्तीसगढ़ में सात अप्रैल को ड्रोन के जरिये की गई भारी बमबारी, झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में एक साल से रॉकेट लांचर से किये जा रहे अंधाधुंध बमबारी और रामनवमी के अवसर पर बिहार के बिहारशरीफ, सासाराम, गया और देश के विभिन्न भागों में एक राजनीतिक पार्टी की ओर से भड़कायी गयी सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत बंद को सफल बनाएं। बंद से दूध, मेडिकल, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा को मुक्त रखा गया है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिये नक्सलियों ने सभी कमांडरों, जनसंगठनों के नेताओं, मजदूर, किसान, छात्र, डॉक्टरों, वाहन मालिकों से आह्वान किया है कि बंद को सफल बनाये।

सीएम हेमंत ने दी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं
Published / 2023-05-12 18:44:36
सीएम हेमंत ने दी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हमेशा अभूतपूर्व योगदान देने वाले, समर्पण और सेवा की मिसाल देश के नर्स समूह को ढेरों शुभकामनाएं और जोहार...।

एसआर डीएवी पुंदाग में दो दिवसीय शिल्पकला प्रदर्शनी का रंगारंग आगाज
Published / 2023-05-12 09:45:27
एसआर डीएवी पुंदाग में दो दिवसीय शिल्पकला प्रदर्शनी का रंगारंग आगाज

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में दिनांक 11.5.23 - 12.5.23 तक दो दिवसीय शिल्पकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जिसके मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्रीसंजय प्रसाद तथा विशेष अतिथि के रूप में आईजी (मानव संसाधन) श्री अखिलेश झा ने प्राचार्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की संगीत मंडली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि आज विद्यालय प्रांगण में रांची के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित होकर हमारे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा अन्य विद्यार्थियों को भी कला तथा शिल्प के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिलेगी। तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा स्वागत नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी गयीं। इस अवसर पर शिक्षा, कला एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करनेवाले कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों; सृजन स्वप्निल, शुभांगी तथा चेतनाश्री को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री संजय प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। विद्यार्थी भविष्य में इन्हें भी जीवनयापन का जरिया बना सकते हैं। शिल्पकला विद्यार्थियों को आनंद, संतुष्टि आदि के साथ-साथ प्रसिद्धि तथा समृद्धि भी दिला सकती हैं।विशेष अतिथि श्री अखिलेश कुमार झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिल्प एवं कला का महत्त्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। साथ ही विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में भी मदद मिलती है।कौशल विकास करके विद्यार्थी स्वयं को समाज के लिए उपयोगी साबित कर सकते हैं। तदुपरांत शिल्प तथा कला प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया गया। सभा में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को उनके सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पौधा भेंट करने के साथ ही शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जवाहर विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री समरजीत जाना, टोरियन वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य श्री सुभाष कुमार, फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री नीरज सिन्हा  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.