Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Published / 2023-05-10 23:48:31
कोडरमा : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरबर में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति ने खजूर के पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर उत्तरप्रदेश निवासी 40 वर्षीय अब्दुल हलीम पिता मो कमालुद्दीन जो पिछले एक महीने से छतरबर स्थित ससुराल में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि सुबह घर से कुछ काम से निकला था। शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि गांव के ही खजूर के पेड़ से लटक कर फांसी लगा लिया है। वहीं फांसी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।

दुमका : हाइवा-बस की भिड़ंत में जवान समेत आधा दर्जन यात्री घायल
Published / 2023-05-10 23:43:44
दुमका : हाइवा-बस की भिड़ंत में जवान समेत आधा दर्जन यात्री घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका/ रांची। दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास बुधवार को यात्रियों से भरी बस और हाइवा के आमने-सामने टक्कर में बस में सफर कर रहे करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घायलों में पाकुड़ पुलिस के जवान कनक बास्की और देवघर जिलांतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के उमाचरण मिश्रा शामिल हैं। घायल जवान रानीश्वर थाना क्षेत्र के बाखला सुखजोड़ा का रहनेवाला है। घायल ने बताया वह रांची से ट्रैनिंग कर सानिया बस से पाकुड़ लौट रहा था। नकटी गांव के पास सामने से आ रही हाईवा के जोरदार धक्के से बस क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सभी यात्रियों को हल्की चोटे आयी। हादसे के बाद लोगों ने हाईवा के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एएसआई मंगल उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लायी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रांची : नावाडीह के समीप सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत
Published / 2023-05-10 23:41:37
रांची : नावाडीह के समीप सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुंडू/रांची। रांची-टाटा मार्ग स्थित दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी। बताया गया कि स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, बुंडू लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक बुंडू थाना क्षेत्र के कोडदा गांव निवासी सनीका मुंडा (52) और उसका बेटा सुखदेव मुंडा (34) है। दोनों के शव को दशम फॉल थाना पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। बताया गया कि दोनों मामा के यहां भोज में शामिल होने के लिए किताबेड़ा, बुंडू गांव जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। इधर, उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर है।

हनुमान जी की आराधना लाभकारी, घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा : पौराणिक
Published / 2023-05-10 21:26:33
हनुमान जी की आराधना लाभकारी, घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा : पौराणिक

पांच दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान और महायज्ञ पूर्णाहूति और भंडारे के साथ हुआ संपन्न एक दर्जन से अधिक गांव के श्री राम और हनुमान भक्त हुए शामिलटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा प्रखंड के हेंदलासो उपर टोली गांव में नवनिर्मित श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान महायज्ञ पूणार्हुति और भंडारे के साथ बुधवार देर रात संपन्न हो गया। पूजा और भंडारे में आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव के श्रीराम और हनुमान के भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। भजन और कीर्तन संध्या का भी आयोजन चलता रहा। खास बात यह कि नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव के लोगों ने एक सप्ताह से लहसुन- प्याज भी खाना छोड़ दिया था। उनका सात्विक भाव से लोग अनुष्ठान में हर दिन शामिल होते रहा। सबके सहयोग और सामूहिक पहल से कार्यक्रम अतिसफल रहा। मुख्य अनुष्ठान करता आचार्य रमेश देव पौराणिक के आचार्य तो में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में रमेश देव पौराणिक, अनूप देव पौराणिक, रांची के उमेश नाथ मिश्र, गुमला के पवन नाथ मिश्रा और दिनेश देव पौराणिक आदि ने सहयोग किया।प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को संपन्न कराने वाले आचार्य रमेश देव पौराणिक ने इस अवसर पर कहा कि श्रीराम भक्त हनुमान अजर-अमर हैं।वह हर युग में रहते हैं। हनुमानजी की भक्ति करने से सभी संकट चमत्कारिक रूप से समाप्त हो जाता है। भक्त को शांति और सुख प्राप्त होता है। मंगलवार और शनिवार का दिन विशेषरूप से हनुमानजी की उपासना करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। यह थोड़ी सी पूजा से जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। मंगल ,शनि एवं पितृ दोषों से मुक्ति कि लिए भी हनुमान जी की आराधना अत्यंत लाभकारी होती है। घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां भी हनुमानजी की आराधना करने से भाग जाती हैं। प्रभु श्रीराम के प्रति बाल ब्रह्मचारी हनुमान की निस्वार्थ भक्ति और अनन्य प्रेम की गाथा हमारे पौराणिक कथा में उल्लेख है। हनुमानजी ने भगवान राम के दिल में ऐसी जगह बनाई कि दुनिया उन्हें प्रभु राम का सबसे बड़ा भक्त मानती है।पौराणिक कथा के अनुसार भगवान राम के राज्याभिषेक के बाद दरबार में उपस्थित सभी लोगों को उपहार दिए जा रहे थे। इसी दौरान माता सीता ने रत्न जड़ित एक बेश कीमती माला अपने प्रिय हनुमान को दी। प्रसन्न चित्त से उस माला को लेकर हनुमान जी थोड़ी दूरी पर गए और उसे अपने दांतों से तोड़ते हुए बड़ी गौर से माला के मोती को देखने लगे। उसके बाद उदास होकर एक-एक कर उन्होंने सारे मोती तोड़-तोड़ कर फेंक दिये। यह सब दरबार में उपस्थित लोगों ने देखा तो सब के सब आश्चर्य में पड़ गए। जब हनुमान जी मोती तो तोड़ कर फेंक रहे थे तब लक्ष्मणजी को उनके इस कार्य पर बहुत क्रोध आया,इस बात को उन्होंने श्री राम का अपमान समझा। उन्होंने प्रभु राम से कहा कि हे भगवन, हनुमान को माता सीता ने बेशकीमती रत्नों और माणिक्य की माला दी। उन्होंने उस माला को तोड़कर फेंक दिया। जिसके बाद भगवान राम बोले, हे अनुज तुम मुझे मेरे जीवन से भी अधिक प्रिय हो, जिस कारण से हनुमान ने उन रत्नों को तोड़ा है। यह उन्हें ही मालूम है। इसलिए इस जिज्ञासा का उत्तर हनुमान से ही मिलेगा। तब राम भक्त हनुमान ने कहा- मेरे लिए हर वो वस्तु व्यर्थ है। जिसमें मेरे प्रभु राम का नाम न हो। मैंने यह हार अमूल्य समझ कर लिया था। जब मैनें इसे देखा तो पाया कि इसमें कहीं भी राम-नाम नहीं है। मेरी समझ से कोई भी वस्तु श्रीराम के नाम के बिना अमूल्य हो ही नहीं सकती। अत: मेरे हिसाब से उसे त्याग देना चाहिए।यह बात सुनकर भ्राता लक्ष्मण बोले कि आपके शरीर पर भी तो राम का नाम नहीं है, तो इस शरीर को क्यों रखा है? हनुमान तुम इस शरीर को भी त्याग दो। लक्ष्मण की बात सुनकर हनुमान ने अपना वक्षस्थल नाखूनों से चीर दिया और उसे लक्ष्मणजी सहित सभी को दिखाया, जिसमें श्रीराम और माता सीता की सुंदर छवि दिखाई दे रही थी। यह घटना देख कर लक्ष्मण जी से आश्चर्यचकित रह गए।अपनी गलती के लिए उन्होंने हनुमानजी से क्षमा मांगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल राजेश्वर नाथ शाहदेव, लाल मनोज नाथ शाहदेव, लाल बलराम नाथ शाहदेव, लाल जितेन्द्र नाथ शाहदेव, सचित वर्मा, मनीष वर्मा, पवन ठाकुर, रवि शाहदेव, रवि वर्मा, विकास ठाकुर, नीरज चौधरी, रितिक वर्मा, नितिन वर्मा, राजिन्द्र वर्मा, प्रभाकर शाहदेव, दिवाकर शाहदेव, रिंकू ठाकुर, विवेक वर्मा, सूरज शाहदेव, पियूष वर्मा, योगेश वर्मा, शिव चौधरी, संतोष ठाकुर, मनीष ठाकुर, अजय ठाकुर, शुभम ठाकुर, दीपक शाहदेव, नवल वर्मा, अनु देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी, टिंकू चौधरी, कमलेश ठाकुर, लव शाहदेव, लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी, संध्या देवी, निरुपा देवी योगदान किया शहर से दिनेश पांडेय, डबला मुखर्जी, सीपी यादव, प्रभाकर पाठक, ओमप्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

नशामुक्ति अभियान को लेकर विभिन्न समुदायों के लोग एकजुट
Published / 2023-05-10 21:24:04
नशामुक्ति अभियान को लेकर विभिन्न समुदायों के लोग एकजुट

नशा और अपराध रोकने की शुरुआत अपने घर से करें  टीम एबीएन, रांची। लोअर बाजार थाना अंतर्गत नशा मुक्त अभियान चलाने को लेकर फिर से सभी समुदायों को गणमान्य लोग एकजुट होने लगे हैं। सभी समुदायों के लोगों ने बुधवार को कांटा टोली चौक के नजदीक कोकर रोड स्थित यूनिहाईट्स मार्केट के परिसर में करीब 200 समाजसेवी, पुरुष, महिलाएं,युवा और युवतियां सामूहिक रूप से डेंड्राइड, वाइटनर, अफीम, चरस, गांजा, दारु, हड़िया के खिलाफ एक जुट होकर एक स्वर में कहा कि हम सब सड़क पर उतर कर नशा के कारोबारी, दुकानदार और जो खरीद रहा है उसका भी सामाजिक बहिष्कार करेंगे।क्योंकि ऐसे नशा खोर लोग न सिर्फ अपने स्वास्थ्य बल्कि घर, परिवार,समाज,गली, मुहल्ले, राज्य और देश के लिए भी खतरा बन रहें हैं। ऐसे नशाखोरी करने वाले गैंग का पुर जोर विरोध किया जायेगा। इतना ही नहीं स्थानीय थाना की भी मदद ली जायेगी, ताकि पुलिस प्रशासन  अपने स्तर से ऐसे नशा खोरों की गिरफ्तारी कर लंबे समय के लिए जेल भेजने का काम करें,तभी सुधार होगा, जरूरत पड़े तो मुख्यमंत्री से भी मांग की जायेगी। इसके अलावा मां, पिता को भी अपने बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत है जब आपका बेटा पहली बार नशा करके या फिर कोई और अपराध करके घर आया हो तो इसका तुरंत विरोध करते हुए समाज और पुलिस  को सूचित करने का काम करेंगे तभी सुधार होगा। बता दें कि झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने यह अभियान की शुरुआत 2022 में की थी जिसे फिर से शुरू किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में सिटी एसपी शुभांशु जैन, डीएसपी दीपक कुमार भी आमंत्रित थे, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रांची आने के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके , इसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए आगे की कार्यक्रम में उपस्थित होने का वायदा किया है। इस अभियान के शुरुआती कार्यक्रम में, अंजुमन इस्लामिया के पूर्व उपाध्यक्ष डा मंजर इमाम, प्रोफेसर रिजवान अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार फिरोज जिलानी, समाजसेवी मोहम्मद फारुख, समाजसेवी घनश्याम दास, झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, एजाज कुरैशी, मौजू कुरैशी, हसीब, मुस्तफा, मुजाहिद  सुहैल, रोशन, मगनदीत, नौशाद, मुन्ना राम, आसिफ, राजू, मौलाना अब्दुल सलाम, हाजी मिन्हाज,आवेश कुरैशी मुन्ना, गुलाम गौस पप्पू, गुलाम जावेद, फरहाद, डब्लू, कमरान कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, राउफ अंसारी, सुनीता, सुशीला लकड़ा, प्रतीमा, नस्तसिमा होरो, पत्रकार परवेज कुरैशी, प्रकाश सहित कांटाटोली चौक, हरिजन बस्ती, रमजान कॉलोनी, इदरीश कॉलोनी, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, कोकर,खोहरा टोली सहित कई मुहल्ला के समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और नशा मुक्त अभियान अपने अपने मुहल्ले में चलाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गर्मी छुट्टी में कॉपी जांच करने के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताया विरोध
Published / 2023-05-10 21:21:26
गर्मी छुट्टी में कॉपी जांच करने के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताया विरोध

टीम एबीएन, रांची। झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 7 तक के वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परीक्षाफल निर्माण और वितरण का कार्य ग्रीष्मावकाश के दौरान करने संबंधी आदेश जारी किया गया है। इस आदेश का झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के साथ-साथ पूरे राज्य भर के शिक्षकों ने विरोध किया है। इसमें शीघ्र संशोधन करने की मांग के साथ-साथ राज्य के सभी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के अवधि में एकरूपता लाने की अपील की गयी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू ने बताया कि ग्रीष्मावकाश पहले से निर्धारित रहता है और यही समय होता है जब शिक्षक  चिकित्सा, विवाह समारोह, भ्रमण आदि जैसे महत्वपूर्ण पारिवारिक और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है। हजारों शिक्षक अंतर जिला स्थानांतरण नहीं होने से अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर पदस्थापित हैं। ग्रीष्मावकाश के समय ही उन्हें अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करने का अवसर मिलता है। ऐसे में अगर अवकाश के समय मूल्यांकन और परीक्षाफल का कार्य किया जाये तो अवकाश का औचित्य ही नहीं रहेगा। संघ के महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने कहा कि अन्य राज्य कर्मियों की तुलना में मात्र 14 दिवस का अर्जित अवकाश शिक्षकों को देय होता है और इसमें होने वाली क्षति को ग्रीष्मावकाश के माध्यम से पुरा किया जाता है। यदि हर बार अवकाश के दौरान इस तरह के कार्य दिया जाना है तो फिर ग्रीष्मावकाश को रद्द करते हुए अन्य राज्य कर्मियों के समान अर्जित अवकाश प्रदान किया जाय।  संघ की ओर से पत्र लिखकर आदेश में संशोधन करने का आग्रह किया गया है। यदि ऐसा नहीं होता है तो शिक्षक नहीं चाहते हुए भी अवकाश के समय मूल्यांकन कार्य से दूर रहते हुए इसका वहिष्कार करने हेतु बाध्य होंगे। उक्त जानकारी झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सहूलियत देने को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
Published / 2023-05-10 21:19:33
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सहूलियत देने को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को मान्यता देने हेतु जमीन की बाध्यता कानून एवं पिछली सरकार द्वारा लागू 2019 आरटीआई संशोधन कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर, कोचिंग संस्थानों के संचालन हेतु नियम/कानून बनाये जाने के संदर्भ में एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं का कक्षा 1 से 8 तक छात्रवृत्ति दिये जाने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश पासवा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में आज वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से उनके कार्यालय में मुलाकात किया एवं अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पासवा के संजय प्रसाद, शुभोजित अधिकारी, राशीद अंसारी, मोजाहिद इस्लाम, अल्ताफ अंसारी व मेंहुल दुबे उपस्थित थे। वित्त मंत्री ने पासवा द्वारा उठाये गये मुझे पर अपनी सहमति जताई है एवं कहा कि सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालन में जमीन कानून में संशोधन जरूरी है, उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री स्व जगन्नाथ महतो की भी इच्छा थी कि कानून में संशोधन जरूरी है। उन्होंने कहा कोचिंग संस्थानों के लिए भी कानून होना जरूरी है। वित्त मंत्री ने कहा अल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति को लेकर हफीजुल हसन से बात करेंगे। पासवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 मई को पासवा का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव के.रवि कुमार से मिलकर चर्चा करेगा।

नटराज योग संस्थान ने लड़कियों को नि:शुल्क दिखायी दा केरला स्टोरी फिल्म
Published / 2023-05-10 18:40:55
नटराज योग संस्थान ने लड़कियों को नि:शुल्क दिखायी दा केरला स्टोरी फिल्म

टीम एबीएन, रांची। धर्म परिवर्तन पर बनायी गयी फिल्म (जो इस समय बहुत सुर्खियों में है) को बहुत से हिंदू सामाजिक संस्थान हिंदू लड़कियों को यह फिल्म नि:शुल्क दिखा रहा है। साथ ही देखने को प्रेरित भी कर रहा है। रांची में नटराज योग संस्थान के संस्थापक आर्य प्रह्लाद भगत और बिट्टू दिव्य ने 35 लड़कियों को आज गैलेक्सिया मॉल पॉपकॉन सिनेमा में दा केरला स्टोरी फिल्म दिखायी। उनका कहना है यह फिल्म सभी सनातनीय बहनों को देखना चाहिए। इसके लिए उनके संस्थान ने घोषणा की है कि अगले शुक्रवार तक जो भी बहनें यह फिल्म देखना चाहती हैं, उन्हें नि:शुल्क दिखाया जायेगा।

कल पतरातू में भव्य पर्यटन विहार का उद्घाटन करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन
Published / 2023-05-10 13:32:35
कल पतरातू में भव्य पर्यटन विहार का उद्घाटन करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 मई को पतरातू डैम के समीप, भव्य वीआईपी गेस्ट हाउस पर्यटन विहार का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे होगा। इस समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशिष्ट अतिथि मंत्री हफीजुल हसन, गणमान्य अतिथि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.