Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
वित्त मंत्री ने की रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा
Published / 2023-05-30 21:29:58
वित्त मंत्री ने की रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा

डॉ रामेश्वर उरांव ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनाटीम एबीएन, रांची। झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बीते राजधानी रांची धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आगामी रथ मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अभिषेक साहू, संजीत यादव, कुमुद रंजन, नवीन सिंह, परमेश्वर राम उपस्थित थे। मंत्री डॉ उरांव ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण 2- 3 वर्षों तक रथ मेले का भव्य आयोजन नहीं हो सका, लेकिन इस बार रथ मेला की पुरानी परंपरा और भव्यता के साथ आयोजन हो, इसे लेकर सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहयोग किया जाएगा। डॉ उरांव ने कहा रथ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व भी है। 20 जून को रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु आते हैं सबको मेरी ओर से एवं सरकार की ओर से शुभकामनाएं। मौके पर मंत्री डॉ0 उरांव ने रथ मेला की तैयारियों को लेकर हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया। मंत्री डॉ उरांव ने बताया कि वह पहली बार 1974 में जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए थे, इसके बाद लगातार कई अवसरों एवं परिचितों के शादी-विवाह कार्यक्रम में यहां आने का मौका मिलता रहा। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा से राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की। साथ ही लोगों के बेहतर जीवन और आर्थिक सुदृढ़ता एवं गरीबी खत्म होने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद मंत्री डॉ उरांव ने रथयात्रा की तैयारी में लगे स्थानीय कारीगरों से भी मुलाकात की एवं रथ के साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया एवं निर्माण हो रहे रथ के कार्यों पर भी संतोष जाहिर किया।

साहिबगंज : राजमहल में बम विस्फोट, 5 बच्चे गंभीर
Published / 2023-05-30 11:37:00
साहिबगंज : राजमहल में बम विस्फोट, 5 बच्चे गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के खास टोला गांव में बम विस्फोट में 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि खास टोला गांव में खंडहरनुमा भवन में सोमवार को खेलने के दौरान बम को गेंद समझकर उठाने के दौरान यह घटना घटी है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया चारों ओर मची चीख-पुकार के बीच आनन-फानन में परिजनों ने 4 बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। सभी बच्चों का इलाज जारी था जबकि एक बच्चे का इलाज उधवा स्थित निजी क्लीनिक में किया जा रहा था।घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि खास टोला निवासी जियाउल शेख का 7 वर्षीय पुत्र तारिक शेख स्व अहमद रजा का 8 वर्षीय पुत्री मोमिना खातून अजहरुद्दीन शेख का 7 वर्षीय पुत्र साकिब शेख एवं अब्दुल अजीज की 9 वर्षीय पुत्री सरबीन खातून अन्य आधा दर्जन बच्चों के साथ गांव में खेल रहे थे।खेलने के क्रम में बच्चे गांव में बाल विकास केंद्र की पुराने जर्जर भवन में चले गये बच्चों ने कचरे के ढेर में गेंद नुमा चीज देखी खतरे से अनजान एक बच्चे ने गेंद को उठा लिया और देखते ही देखते उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें उक्त बच्चे झुलस है घटना में उक्त बच्चों सहित एक और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।आशंका जतायी जा रही है कि अपराध कर्मियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त स्थल पर बम को छुपा कर रखा था। जिसे बच्चों ने गेंद समझकर खेलना शुरू कर दिया और जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें बच्चे जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल थाना के अन्य एएसआई मनोज सिंह रामशरण तथा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ की गयी। उक्त बंद पड़े भवन में किन लोगों का जाना आना था। पुलिस ने इसकी जानकारी खासतौर पर जुटाई है थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से मुलाकात कर उनके परिजनों से हालचाल जाना।

14 जून को चाईबासा आयेंगे रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे
Published / 2023-05-30 11:22:26
14 जून को चाईबासा आयेंगे रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे दो दिवसीय चाईबासा दौरे पर 14 जून को पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जून और 15 जून को राव साहेब दानवे जिले में पूर्व से पार्टी के निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में लेंगे। इस दौरान कार्यकताओं को संगठन की संरचना एवं महा जनसंपर्क अभियान को रेल राज्य मंत्री मार्गदर्शित करेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेंगे।

झारखंड : राजधानी रांची में फायरिंग, आरोपी फरार
Published / 2023-05-30 08:33:48
झारखंड : राजधानी रांची में फायरिंग, आरोपी फरार

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आये दिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर चलते बनते हैं। छिनतई और फायरिंग की कई घटनाएं घट चुकी हैं। पुलिस को सफलता तो मिलती है, कई अपराधी पकड़े भी जाते हैं। लेकिन इन घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रांची के हिंदपीढ़ी में। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित लेक रोड में पारिवारिक विवाद को लेकर गोली चली है। हालांकि गोली किसी भी व्यक्ति को नहीं लगी है। बताया जाता है कि दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी में गोली चली है।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। हालांकि गोली चलाने वाला व्यक्ति फरार हो गया है। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है कि परिवारिक विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से साहेब उर्फ ताल्हा हथियार लेकर उसके घर पहुंचा था। घर पहुंच कर दो से तीन राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। लोगों की भीड़ बढ़ते देख फायरिंग कर साहेब उर्फ ताल्हा फरार हो गया। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने बताया कि इससे पूर्व भी इन दोनों परिवारों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी। पुलिस भी इसे परिवारिक विवाद मान रही है। हालांकि फायरिंग की घटना सीसीटीवी में पूरी तरह से कैद हो गयी है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

एनआइए की टीम दिनेश गोप को लेकर खूंटी पहुंची
Published / 2023-05-29 19:28:28
एनआइए की टीम दिनेश गोप को लेकर खूंटी पहुंची

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए अपने साथ लेकर जिले के रनिया पहुंची है। दिनेश गोप की निशानदेही पर भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद होने के आसार लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि एनआईए की पूछताछ में उसने क्षेत्र में हथियार छुपाकर रखने की बात कबूली है। लेकिन कहां छुपाई है इस बारे में दिनेश ने कहा कि उसे मालूम नहीं है। दिनेश गोप ने कहा कि उसे जगह ध्यान में नहीं है। कहा कि उसने कहा हथियार डंप किए हैं, उसे वह जगह मालूम नहीं है।एनआईए के साथ भारी संख्या में पुलिस की टीम रनिया के सुदूर इलाके में अभियान चला रही है। एनआईए टीम के साथ रनिया पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी शामिल है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप उर्फ अमरजीत सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। उससे संगठन के बारे में अहम जानकारियां जुटा रही है। फिलहाल दिनेश गोप एनआईए के समक्ष कई राज खोल चुका है। एनआईए को पूछताछ में पता चला है कि दिनेश गोप ने तुपूदाना क्षेत्र में संपत्ति खरीदी है। वहीं कुछ कारोबारियों के साथ मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग में भी निवेश किया है। तुपूदाना के कुछ होटलों और अपार्टमेंट में भी पैसे लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। दिनेश गोप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। अगर उसकी संपत्ति की पुष्टि हो जाती तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। 40 साल के दिनेश गोप को एनआईए ने 21 मई को नेपाल से गिरफ्तार किया था और वह 30 मई तक एनआईए के रिमांड में है। दिनेश गोप खूंटी जिले के जरियागड़ थाना क्षेत्र के लापामोरहा टोली का रहने वाला है।

झारखंड : रांची में धूमधाम से मना आठ दिवसीय महेश नवमी महोत्सव
Published / 2023-05-29 19:27:15
झारखंड : रांची में धूमधाम से मना आठ दिवसीय महेश नवमी महोत्सव

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को वंशोत्पति दिवस के मौके पर प्रात: 7 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से निकाली गयी। शोभा यात्रा रांची शहर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के पश्चात समाप्त हुई। मुकेश काबरा, मनोज काबरा, मनोज कल्याणी, विभोर डागा, संजय काबरा आदि भजन गायकों के साथ भजन कीर्तन एवं भगवान महेश के जयकारे लगाती हुई, शोभायात्रा का स्वागत मार्ग में पड़ने वाले समाज बंधुओं ने अपने अपने घरों के आगे किया। शोभायात्रा में ट्रैक्टर में विराजमान भगवान महेश की विशाल प्रतिमा की आरती पूजन किया। शोभायात्रा में बहुत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाज के श्री अरविंद सोमानी सपत्नीक और श्री महेश भाला सपत्नीक समाज द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं हवन किया। शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद स्वरूप अल्पाहार की व्यवस्थाकी गयी थी। शोभायात्रा में प्रदेश अध्यक्ष श्रीराज कुमार मारु, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर साबू, प्रदेश सहमंत्री श्रीअनिल कुमार साबू, प्रदेश महिला समिति सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया, सभा अध्यक्ष श्री किशन कुमार साबू, सचिव श्री नरेन्द्र लाखोटिया,महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती भारती चितलांगिया, सचिव श्रीमती बिमला फलौड़, युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, मनमोहन मोहता, बसंत लाखोटिया, चेम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष दीपक मारु, परेश गट्टानी, जयकिशन गट्टानी, बजरंग लाल सोमानी, पवन मंत्री, उमाशंकर पेड़ीवाल, हर्षित चितलांगिया, श्री प्रभात साबू, श्री राजेश सोमानी, श्री श्याम बिहानी, विपीन भाला, दिनेश काबरा, अशोक साबू, अमित मालपानी, राजा मालपानी, हिमांशु चितलांगिया, अंकित काबरा, धीरेंद्र राठी, महिला महेश नवमी संयोजक निधि बिहानी, कुमुद लखोटिया के साथ सुमन  चितलांगिया, रेनू फलोर, विजयश्री साबू, शिखा बिड़ला, शशि  डागा, अनीता साबू, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी, सीमा मालपानी, ममता डागा, उषा डागा, शारदा लड्डा, रेखा माहेश्वरी, सरोज राठी, मनीषा साबू, सुमन बाहेती, रितिका सारडा, सरिता चितलांगिया, सरिता लखोटिया, रेखा कल्याणी, सरला चितलांगिया, विनीता चितलांगिया, अंजना गट्टानी, मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी के साथ समाज के सभी सदस्य का योगदान रहा।श्रीमती स्वेता माहेश्वरी द्वारा देर शाम माहेश्वरी भवन में जिन्दगी के चौरास्ते के कार्यक्रम में ओडियो विजुअल के माध्यम से वैवाहिक जीवन के बाद भी होने वाले प्रेम संबंध एवं विवाह बिछेद जैसे विषय को कहानी के माध्यम से समाज जनों के विचार एवं उसका समाजिक समाधान बताया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची : न्यू संजीवन औषधालय का उद्घाटन
Published / 2023-05-28 21:49:13
रांची : न्यू संजीवन औषधालय का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। नाड़ी विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार मिश्रा के न्यू संजीवन औषधालय का उद्घाटन शांति देवी ने किया। औषधालय श्रद्धानंद रोड, आर्य समाज मंदिर के सामने मधुकर रिजेंसी में अब चलाया गया। पहले श्रीराम कांप्लेक्स में था। इस अवसर पर अविनाश कुमार, अनुभव कुमार, सुजीत कुमार पाठक, स्मिता कुमारी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू सहित गई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रांची में भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न
Published / 2023-05-28 21:41:57
रांची में भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सजगता, समर्पण व परिश्रम से कार्य करना होगा : बद्रीनारायण चौधरी, अध्यक्षटीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक झारखंड के रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण चौधरी, महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामभरोस वासोतिया की उपस्थिति में गौपूजन, दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण व ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण चौधरी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि 2024 का वर्ष संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस वर्ष भारतीय किसान संघ की सदस्यता का बृहद अभियान प्रारंभ किया जाना है। श्री चौधरी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अखिल भारतीय स्तर से लेकर ग्राम समिति तक के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सजगता, समर्पण व परिश्रम से कार्य करना होगा। तब ही एक लाख गांवों तक पहुंचकर एक करोड़ की सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के विभिन्न सत्रों में भारतीय किसान संघ के महत्वपूर्ण बिंदुओं संगठन, आंदोलन व रचनात्मक कार्यक्रमों पर समीक्षात्मक चर्चा व चिंतन किया गया। जिसमें देश भर से आये किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देश के पूर्वोत्तर भाग व जनजातीय क्षेत्रों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर भारतीय किसान संघ से जोड़ने की रणनीति बनायी गयी।राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के संपर्क अधिकारी श्री रामलाल जी ने कहा कि वर्तमान व संभावित चुनौतियों में किसान संघ के शीर्षस्थ नेतृत्व पर बड़ी जिम्मेदारी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सर्वव्यापी, सर्वस्पर्षी कार्य व्यवस्था बनाकर व्यवस्था परिवर्तन से सामाजिक परिवर्तन करते हुये सकारात्मक विमर्श खड़ा करना होगा। भारतीय किसान संघ को अपनी रीति नीति व सिद्धान्तों पर चलकर कृषि व किसान समृद्वि प्राप्त करे व देश को वैश्विक स्तर पर समृद्वशाली बनाने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी, सह सगठन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह व महामंत्री श्री मोहिनी मोहन मिश्र ने किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे फसल बीमा, दूध के कम दाम, कृषि ऋण, आयात निर्यात नीति, खाद की सब्सिडी सीधे किसान के खाते व कृषि क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या आदि विषयों पर आये सुझावों व विचारों पर मार्गदर्शन दिया।तीन दिवसीय बैठक के विभिन्न सत्रों में अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत 14 आयामों के प्रमुखों ने अपने अपने आयाम के द्वारा संचालित कार्य गतिविधि व आगामी कार्ययोजना को विस्तार से रखा। तीन दिवसीय कार्यकारिणी का मंच संचालन अखिल भारतीय मंत्री बाबूभाई पटैल, सदस्य कु. कल्पना बहिन, श्री सर्वजीत सिंह ने किया। उक्त जानकारी अखिल भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल (9425357127) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पुलिस के डर से चोर ने निगल ली सोने की चेन
Published / 2023-05-28 21:32:53
पुलिस के डर से चोर ने निगल ली सोने की चेन

पुलिस ने पकड़ा तो चोर ने निगल ली सोने की चेन, स्नेचिंग करके भाग रहा थाटीम एबीएन, रांची। झारखंड में इन दिनों चेन स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। वहीं लगातार हो रही चेन स्नैचर्स की घटना ने राजधानी रांची की पुलिस सहित आम लोगों की नींद उड़ा दी है।बता दें कि, पिछले तीन महीनों में रांची में करीब 13 चेन स्नैचिंग घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं चोरों की नजर अब चेन के साथ साथ विवाहित महिलाओं के गले मे पड़े मंगल सूत्र पर भी है। पिछले 24 मई को राजधानी रांची में दो महिलाओं से मंगलसूत्र की छिनैती हुई थी। इसमें एक महिला के मंगलसूत्र में हीरे का लॉकेट भी जड़ा हुआ था। इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये से अधिक थी।राजधानी रांची की सड़कों पर इन दिनों लोग गुजरने से डर रहे हैं। वहीं शनिवार को भी एक महिला से सोने का चेन छीनकर भाग रहे दो चोरों पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दौड़ा कर दोनों स्नेचरों को पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों चोरों की पहचान जफर और सलमान के रूप में की गयी है। पुलिस को देख सलमान ने महिला से छिने हुए चेन को निगल लिया। इसके बाद उस चेन स्नेचर की तबियत खराब हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने हालत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।यह पूरा मामला रांची के डोरंडा थाना छेत्र के डिबडीह पूल के पास की है। जहां सलमान और जफर एक महिला से चेन की छिनकर अपने बाइक से फरार हो रहे थे, तभी इन स्नेचरों पर पास में खड़ी पीसीआर वेन की नजर पड़ गयी। इसके बाद पीसीआर ने इन बदमाशों को करीब एक किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया। जिसके बाद सलमान ने पकड़े जाने के डर से चेन ही निगल लिया, जिसे पुलिसवालों ने देख लिया। इसके बाद हटिया डीएसपी के निर्देश पर सलमान का एक्स-रे करवाया गया। एक्स-रे पुलिस सलमान को लेकर इलाज के लिए रिम्स पहुंची।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.