आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने को लेकर किया गया प्रेरित टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को प्रखंड के नवाडीह पंचायत भवन में मुखिया मीना देवी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया। जिसमें अपूर्ण आवास लाभुकों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक के अधूरे आवास लाभुकों के साथ बैठक कर उन्हें आवास पूर्ण करने को लेकर प्रेरित किया गया। मौके पर मुखिया ने कहा कि लाभुक दिवस अभियान के तहत 30 जून 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को संपूर्ण झारखंड में एक साथ प्रधानमंत्री आवास दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें आवास दिवस का स्लोगन आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से आवास निर्माण में हो रही समस्याओं को जानते हुए निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश के साथ लाभुकों को आवास पूर्ण जल्द करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि 30 जून तक आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों पर कार्रवाई की जायेगी। मौके पर उप मुखिया संतोषी देवी, रोजगार सेवक मो जमशेद, स्वयंसेवक जबीउल्लाह अंसारी, कुद्दुस अंसारी, वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित पर्ल होटल के समीप से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। परंतु सोने की चेन छीनने वाले सीसी टीवी में कैद हो गए हैं।जानकारी अनुसार शहरी क्षेत्र के छत्तर बगीचा निवासी अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर एन कुजूर प्रात: करीब 6 बजे अपनी पत्नी पुष्पा बाखला को बाइक पर बैठा कर रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहे थे। इसी क्रम में न्यू रोड पर्ल होटल के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछा करते हुए आए और एन कुजूर की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए। परंतु उनकी तस्वीर सीसी टीवी में कैद हो गयी। उन्होंने बताया कि जब मैं चेन छीनने वालों का पीछा किया तो वे न्यू रोड कादिर लेन की ओर भाग गये। बाइक पर पीछे बैठे युवक जो लाल और सफेद रंग की शर्ट पहने हुए था उसने बाईक के नंबर छुपाने के लिए अपने हाथों से नंबर प्लेट को ढक कर रखा था। जिसके बाद एन कुजूर ने घटना की लिखित शिकायत सदर थाने को की है।
लव जिहाद मामला : जांच में जुटी, मॉडल का दर्ज करेगी बयान रांची। लव जिहाद और यौन उत्पीड़न मामले की जांच को लेकर रांची पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने रांची स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लगाए गए आरोपों की जांच और मॉडल का बयान दर्ज करने के लिए रांची पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। गौरतलब है कि रांची के कांके रोड स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी का दबाव देने के मामले में बुधवार को रांची के गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मुंबई के वसोर्वा थाने में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर रांची में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद गोंदा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदा पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है ताकि मुंबई की मॉडल का बयान दर्ज किया जा सके। अपने एफआईआर में महिला मॉडल ने यह भी जिक्र किया है कि उसके पास कई ऐसे सबूत हैं जो उलनवीर के खिलाफ हैं, उन सारे सबूतों को भी रांची पुलिस इकट्ठा करेगी ताकि जांच में और सहयोग मिल सके। दर्ज प्राथमिकी में मुंबई की महिला मॉडल ने तनवीर पर अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि तनवीर उससे प्रेम करने लगा था। वह उससे शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। जिस कारण वह भाग कर मुंबई चली गयी। लेकिन इसके बाद भी वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। युवती ने प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि यश मॉडल के हॉस्टल में 29 मार्च 2021 को वह ग्राउंड फ्लोर में अपनी दोस्तों के साथ होली खेल रही थी, उस दौरान तनवीर भी मौजूद था। उस दिन तनवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला कर पिला दिया। जिससे वह अचेत हो गई। उस दिन तनवीर ने बेहोशी के हाल में उसकी कई आपत्तिजनक फोटो उतार ली और उसे लेकर ब्लैकमेल करने लगा। 14 जुलाई 2021 को जब आफिस के सभी स्टाफ घर चले गये थे, तब तनवीर ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इनकार करने पर उसने होली के दिन लिया हुआ अश्लील फोटो उसे दिखाया और आफिस में वह उसके विरोध के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 23 वर्षीय एक युवक और उसकी किशोरी मित्र के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र की बोंटा पंचायत में हुई। उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव महुआ के पेड़ पर साड़ी से लटके थे। पुलिस का दावा है कि 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों को शक था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं। मांझी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिए गए हैं।
टीम एबीएन, रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात करेंगे। पिछले चार महीनों में दूसरी बार है, जब दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बात-मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। ऐसे में इसके बड़े सियासी मायने हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के रांची आगमन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है।इन मुद्दों हो सकती है चर्चासूत्रों के मुताबिक दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र की सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश, दिल्ली एवं झारखंड में ईडी और आईटी की हाल की कार्रवाइयों और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन दोनों ही अलग-अलग मसलों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। इसे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोचेर्बंदी के प्रयास के तौर भी देखा जा सकता है।7 फरवरी को मिले थे दोनों नेताइसके पहले बीते 7 फरवरी को केजरीवाल और हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में बात-मुलाकात हुई थी। तब मुलाकात की तस्वीर सीएम केजरीवाल ने खुद करते हुए ट्वीटर पर लिखा था, देश के विभिन्न मुद्दों पर हमारे बीच सार्थक बातचीत हुई। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई है। फरवरी के बाद दोनों राज्यों में ईडी और आईटी की कार्रवाई में कई नए पन्ने जुड़े हैं। इसे लेकर केजरीवाल और सोरेन दोनों केंद्र की सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। दूसरी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विपक्षी एकजुटता के लिए अलग-अलग स्तरों पर कोशिश हो रही है।केजरीवाल सरकार की ही तर्ज पर सोरेन ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की पहल की है। राज्य में चुने गए स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हुआ है। जाहिर है, दोनों नेताओं के बीच एक खास तरह का गुडविल बनता दिख रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज यानी बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री सोरेन ने आईजी चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले, इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के रोचाप गांव की मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पतरातू मैक्लुस्कीगंज मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क के बीचोंबीच शव को रख मुआवजे और दुर्घटना रोकने के ठोस कदम उठाने की बात कही। जानकारी के अनुसार गांव में मंडा पर्व मनाया जा रहा था, इसी को देखने के लिए रात में अपने घर से निकला था। घर वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने खुलेस महतो को अपनी चपेट में लिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने पतरातू से खलारी मैक्लुकसीगंज जाने वाली सड़क पर शव को रखकर रोचाप मुख्य पथ पर जाम कर दिया। बताते चलें कि भारी वाहन की चपेट में आने से अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। पंचायत के पूर्व मुखिया गंगाधर महतो ने बताया कि लगातार इस सड़क पर दुर्घटना हो रही है। अब तक छह सात लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। बावजूद इसके दुर्घटना को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है, मुआवजे की मांग कर रहे हैं और दुर्घटना रोकने के प्रबंध करने की बात कह रहे हैं।
टीम एबीएन, चतरा । चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के फुलवरिया स्थित 106 नंबर ब्रीज पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी ) ने रेलवे निर्माण कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक्सीवेटर (पोकलेन ) मशीन को फूंक दिया।जानकारी के अनुसार रेलवे निर्माण कार्य में आई एस सी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी काम कर रही थी। मंगलवार की देर रात 12 से अधिक की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी वहां पहुंचे। साइट पर मौजूद कुल पांच वर्करों की जम कर की पिटाई की । पिटाई से घायल हुए वर्करों का टंडवा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर कोल माफिया एवं जमीन दलाल को चेताया वही एनटीपीसी ,ट्रांसपोर्टर एवं निर्माण कार्य में लगी कंपनी को सावधान रहने की बात लिखी है। उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए साइट पर फायरिंग भी की है। एसपी राकेश रंजन ने बुधवार को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से पोस्टर, गोली का खोखा बरामद किया गया है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना प्रभारी के स्थान्तरण के पश्चात अभिनव कुमार तिवारी को सेन्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। पदभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने कहा कि क्षेत्र में क्राइम व अपराध पर अंकुश लगाना उनका प्रथम कर्तव्य होगा। बताते चले कि सेन्हा थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान का स्थान्तरण करते हुए अगले आदेश तक लोहरदगा थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि सेन्हा थाना के नये प्रभारी के रूप में अभिनव कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त थाना प्रभारी अभिनव कुमार तिवारी लोहरदगा जिला में पोस्टिंग के पश्चात किसको थाना एवं कुडू थाना में कार्यरत रह चुके है। वहीं सेन्हा थाना प्रभारी का प्रभार के पूर्व तकनीकी शाखा में कार्यरत थे। बताया जाता है कि लंबे समय से एक ही थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार के निदेर्शानुसार स्थान्तरण किया गया है। उन्होंने कहा की थाना आम जनता के लिए है। क्षेत्र में अमन चैन बहाल करना हम सभी का मुख्य उद्देश्य होगा। वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के अनुरूप नियम संगत कार्य किया जाएगा। उन्होंने थाना क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के किसी भी इलाके में किसी थाना संबंधित समस्या को निसंकोच साझा करें। निदान करने के दिशा में कार्य किया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.