Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
वर्ष 2018 से वर्ष 2023 मई तक ट्रैफिक पुलिस ने पांच लाख 82 हजार 351 चालान काटे
Published / 2023-06-04 12:51:09
वर्ष 2018 से वर्ष 2023 मई तक ट्रैफिक पुलिस ने पांच लाख 82 हजार 351 चालान काटे

टीम एबीएन, रांची।  राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन कराने के लिए वर्ष 2023 एक जनवरी से लेकर मई तक बिना हेलमेट के 3375 लोगों का चालान काटा है। साथ ही ट्रिपल राडडिंग के उल्लंघन में 2622 चालान काटे गये है।इसी प्रकार वर्ष 2018 में बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने, बाइक पर ट्रिपल राडडिंग करने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने सहित अन्य ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर 93186 चालान काटे गये है। वर्ष 2019 में 158383, वर्ष 2020 में 154533, वर्ष 2021 में 77446, वर्ष 2022 में 75279 और वर्ष 2023 में मई तक 23524 चालान काटे गये है। वर्ष 2018 से वर्ष 2023 मई तक कुल पांच लाख 82 हजार 351 चालान ट्रैफिक पुलिस की ओर से काटे गये हैं।ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां ने रविवार को बताया कि लोगों को ट्रैफिक नियम के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए चालान काटा जा रहा है, जिससे लोग ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक हो सकें।

लोहरदगा : शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में पतंजलि परिवार की बैठक कल
Published / 2023-06-03 21:03:36
लोहरदगा : शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में पतंजलि परिवार की बैठक कल

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को महोत्सव के रूप में मनाये जाने की तैयारियों को लेकर पतंजलि ने बुलायी है विशेष बैठक टीम एबीएन, लोहरदगा। कल दिनांक 4 जून 2023 दिन रविवार को प्रात: 6:30 बजे स्थानीय सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा के सभागार में पतंजलि परिवार लोहरदगा की बैठक रखी गयी है। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलायी गयी है। जिसमें पतंजलि परिवार से जुड़े सभी योग शिक्षक शिक्षिकाएं, पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, एवं जिले के समस्त योग शिक्षक शिक्षिकाओं को शामिल होने को कहा गया है। उक्त जानकारी पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने दी। श्री भारती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व  नवप्रशिक्षु योग साधकों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत योग प्रशिक्षण हेतु पतंजलि लोहरदगा विशेष सत्र बुलायेंगे।

कर्रा में एचईसी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
Published / 2023-06-03 20:49:57
कर्रा में एचईसी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

टीम एबीएन, कर्रा। थाना क्षेत्र के लोधमा कुलहूटू जंगल में शनिवार सुबह 8:30 कुलहूटू गांव निवासी एचएससी कर्मी रतिया नगडुवार पिता स्व लोहरा नगडुवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जाता है कि सुबह रतिया नगडुवार घर से एचएससी जाने के लिए निकला था कि पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने कुलहूटू जंगल में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही कर कर्रा थाना पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में लग गयी।

कर्रा में एचईसी कर्मी की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश
Published / 2023-06-03 18:11:11
कर्रा में एचईसी कर्मी की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

टीम एबीएन, खूंटी। जिला के कर्रा के लोधमा कुल्हुटू निवासी रंजीत नगडुवार (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वे अपने स्कूटी में सवार होकर एचइसी के लिए निकले थे। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें दो गोली लगी है। मौके से एक मैगजीन भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है। मृतक एचइसी में कार्यरत था। धुर्वा और खूंटी जिला के कर्रा थाना थाना के बॉर्डर स्थित कुल्हुट्टू जंगल में आज सुबह 8 बजे कुल्हुट्टू निवासी एचईसी कर्मी रतिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। घटना के कुछ देर पहले ही वह ड्यूटी में जाने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद घरवालों को सूचना मिली कि जंगल में उसका शव पड़ा हुआ है। कर्रा पुलिस शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

13 को सीएम आवास का घेराव करेंगे तेजस्विनी कर्मचारी
Published / 2023-06-03 18:06:36
13 को सीएम आवास का घेराव करेंगे तेजस्विनी कर्मचारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ लंबित मांगों को लेकर 13 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरेगा। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह करेंगे। श्री साह ने बताया कि राज्य में करीब 19 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 8000 राज्य के मूलवासी महिलाएं शामिल हैं। विभाग के परियोजना निदेशक महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस परियोजना को बंद करने का पत्र जारी किया है। यह परियोजना राज्य के 17 जिलों में प्रभावी है। विभागीय मंत्री जोबा मांझी कई बार शिष्टमंडल वार्ता में इस परियोजना को बंद नहीं करने की बात कही। तेजस्विनी परियोजना में कार्यरत कर्मी अपने भविष्य के लिए चिंतित है।

धनबाद : रेलवे स्टेशन के पुल से युवक ने लगा दी छलांग
Published / 2023-06-03 17:53:23
धनबाद : रेलवे स्टेशन के पुल से युवक ने लगा दी छलांग

25,000 हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायलटीम एबीएन, धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन  में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी पर छलांग लगा दी, जिससे वह 25000 हाईटेंशन तार से टकरा गया। वहीं, युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।युवक ने पुल से लगायी छलांगबताया जा रहा है कि प्रमोद अग्रवाल नामक युवक धनसार का रहने वाला है। वह धनबाद जंक्शन के बाहरी पुल से पुराना बाजार की ओर आ रहा था। इस दौरान वह पुल पर जाकर खड़ा हो गया और अचानक ही उसने मालगाड़ी पर छलांग लगा दी, लेकिन पुल से छलांग लगाने के दौरान वह 25000 हाईटेंशन तार से टकरा गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ ने 25000 हाईटेंशन से करंट काटा और शटडाउन कराने के बाद घायल युवक को मालगाड़ी से बाहर निकालकर आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। हालांकि युवक के पुल से छलांग लगाने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।पुलिस कर रही है मामले की जांचपुल से छलांग लगाने के बाद रेलवे प्रबंधन हैरान है। उन्होंने पुल पर सुरक्षा के मद्देनजर भविष्य में इस तरह के हादसे से कैसे रोका जाये इस पर चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पलामू : बदमाशों ने पेट्रोल डाल जेसीबी मशीन में लगायी आग
Published / 2023-06-03 17:48:58
पलामू : बदमाशों ने पेट्रोल डाल जेसीबी मशीन में लगायी आग

टीम एबीएन, पलामू। सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेमा गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने जेसीबी मशीन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें जेसीबी जलकर नष्ट हो गयी। बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे उस समय घटना हुई जब आसपास के ग्रामीण सो रहे थे। जेसीबी मशीन के टायर धधकती आग से ब्लास्ट होने लगे, तब ग्रामीणों की नींद खुली। सभी उस ओर दौड़ पड़े। सतबरवा थाना पुलिस और जेसीबी मशीन के संचालक को तुरंत सूचना दी गयी। पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।शनिवार की सुबह तक जेसीबी मशीन धू-धू कर जल रही थी। पुलिस ने मशीन के संचालक से जरूरी जानकारी ली है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर जेसीबी मशीन को जलाया गया है उस जगह पर कई महीनों से जेसीबी मशीन लगायी जा रही थी। बस्ती के बीचों-बीच हुई घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। इस संबंध में सतबरवा के थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने शनिवार को बताया कि जेसीबी मशीन जलाने में शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। प्रतीत होता है कि इस कार्य में किसी भी नक्सली संगठन का हाथ नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर नक्सली संगठन के लोगों का हाथ होता तो संगठन की ओर से पर्चा छोड़कर जिम्मेवारी ली जाती। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की लेवी की मांग नहीं करना इससे स्पष्ट होता है, इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मामले में छानबीन हर पहलू पर पुलिस कर रही है। जल्द ही शरारती तत्व पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

सरायकेला : दो पिकअप वैन से स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे छह गिरफ्तार
Published / 2023-06-03 17:37:31
सरायकेला : दो पिकअप वैन से स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे छह गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील कंपनी के बंद पड़े प्लाट में शुक्रवार की रात चोरी कर दो छोटा हाथी वाहन से केबल तार लेकर जा रहे छह चोरों को गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने धर दबोचा। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात में शामिल करीब पांच चोर पुलिस को चकमा दे कर भागने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर रात बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील प्लांट में 10-11 युवक केबल तार काटकर दो छोटा हाथी वाहन में लेकर आदित्यपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में सरायकेला पुलिस की रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी सुगालाल सिंह ने गुटूसाही गांव के पास दो छोटा हाथी वाहन को जाते देखा। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक गाड़ी भगाने लगा, जिसे गश्ती दल ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहन की जांच की गयी, तो उसमें भारी मात्रा में केबल के तार रखे हुए मिले। तत्पश्चात, छह युवकों को पुलिस ने दबोच लिया,जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर पांच युवक भागने में सफल रहे। पकड़ाये चोरों ने पुलिस के समक्ष पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया वे अभिजीत कंपनी से तार लेकर आदित्यपुर अभिषेक नामक व्यक्ति के खटाल में लेकर जा रहे थे। चोरों ने बताया कि वे काफी समय से अभिजीत कंपनी से केबल तार चोरी कर बेचते हैं।पुलिस ने चोरी में शामिल छह युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। इसके अलावे अन्य पांच अज्ञात चोरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पकड़ाया सभी चोर जमशेदपुर स्थित जुगसलाई कहा रहने वाले हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये चोरों में मो जालान, मो राजू, मो अख्तर, मो एजाज आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाकी फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दिव्यांगों को समान मौके देने की जरूरत : सीपी राधाकृष्णन
Published / 2023-06-03 14:27:27
दिव्यांगों को समान मौके देने की जरूरत : सीपी राधाकृष्णन

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए अधिक समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और समर्थन उपलब्ध कराया जा सके। रांची में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रतिभा शारीरिक और मानसिक सीमाओं से परे होती है। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम दिव्यांगों के समक्ष मौजूद सभी बाधाओं को दूर करें और उन्हें समान अवसर उपलब्ध करायें, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ सकें। राधाकृष्णन ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने की दिशा में पहला कदम जागरूकता और समझ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा।कि दिव्यांगों ने रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए खेल से लेकर कला, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।हमने पैरालंपिक एथलीटों को शारीरिक चुनौतियों से पार पाकर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते और अपने क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचते देखा है। उनके दृढ़ संकल्प और अद्वितीय कौशल ने दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है।राज्यपाल ने कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी दिव्यांगजनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पेंटिंग, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य और कविता के माध्यम से उन्होंने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है। उनके साहसिक दृष्टिकोण और अनुभव हमारे दिल को छू जाते हैं। राधाकृष्णन ने कहा कि विभिन्न बाधाओं का सामना करने के बावजूद दिव्यांगों ने अटूट समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए उपयुक्त मंच एवं अवसर प्रदान करना आवश्यक है। ऐसा करके हम उनकी प्रतिभा को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नया भवन दिव्यांगों की जरूरतों को पूरा करने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दिव्यांगों के लिए आशा, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। मैं इस नेक कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।राज्यपाल ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि यह सहायता समिति जयपुर में वर्ष 1975 में शुरू की गयी थी। पिछले 47 वर्षों में समिति ने देशभर में अपनी 30 से ज्यादा शाखाएं खोली हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर दिव्यांगों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा, दुनिया के 35 देशों में भी इस समिति द्वारा दिव्यांगों को जरूरी मदद मुहैया करायी जा रही है, जिसमें कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राई-साइकिल, बैसाखी व अन्य सामग्री शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.