टीम एबीएन, लोहरदगा। शहरी क्षेत्र स्थित बरवाटोली में मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर के प्रथम वर्षगांठ समारोह को ले दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। मौके पर सेन्हा के सीठियो कोयल नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा सीठियो कोयल नदी से निकाल कर विभिन्न गावों व चौक -चौराहों से होते हुए बरवाटोली मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। मौके पर भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा था। कलश यात्रा से पूर्व कोयल नदी पर मुख्य पुजारी उत्तम शास्त्री व सहयोगी अक्षय पांडेय, पवन पांडेय, दीपक त्रिवेदी, मुरारी पांडेय, सूरज पांडेय, नीरज पाठक द्वारा यजमान अनिल तमेड़ा, दीपक प्रजापति, नितेश साहू, आलोक तमेड़ा, गुड्डू तमेड़ा सपत्निक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। बताते चलें कि मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर का निर्माण दक्षिण भारत के शिल्पकला को ध्यान में रख कर कराया गया है, जिसका निर्माण महाराष्ट्र के कुशल कारीगरों ने किया है।वहीं मंदिर संचालन के लिए एक ट्रस्ट का भी निर्माण किया गया है। मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, भगवती जागरण और भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। वार्षिकी को ले मंदिर परिसर में आकर्षक पुष्प व विधुत सज्जा की गई है जो मंदिर को और भव्यता प्रदान कर रही है। मौके पर डॉ गणेश प्रसाद, रमेश साहू, नागेंद्र प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, आलोक, हन्नी, सूरज साहू, निखिल गर्ग, उज्ज्वल आनंद, कुशल मित्तल, प्रदीप तमेड़ा, अजय मित्तल, चंदन गोयल, मोहित साहू, भोला अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे।
दोस्तों के संग गया था सीठियो कोयल नदी नहानेटीम एबीएन, लोहरदगा। सीठीयो कोयल नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी है। बालक के शव को स्थानीय गोताखोर ने नदी से बाहर निकाला वहीं सेन्हा थाना पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पिस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी परमेश्वर प्रसाद थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने मामले की पड़ताल की है।जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के सीठियो पुल के नीचे दक्षिण कोयल नदी में एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया है। घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है। बालक अपने अन्य मित्रों के साथ राणा चौक से कोयल नदी गया था। बालक कोयल नदी किनारे कपड़ा खोल के नहाने के लिए उतरे तीनों बालक डूबने लगे। तीनों को डूबते देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने दो बालक को सुरक्षित पानी से निकाल लिया जबकि तीसरा बालक डूब गया। बालक की पहचान राणा चौक निवासी राजीव गुप्ता के पुत्र कुबेर राज उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है। उसके साथी पवन रजक, पिता नरेश रजक एवं अतुल महतो पिता राजू महतो के अलावा सतीश रजक पिता बबलू रजक उम्र 23 वर्ष कोयल नदी सीठियो में नहाने गये थे। दो को डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि एक बालक कुबेर राज की तलाश स्थानीय गोताखोर ने किया। काफी प्रयास के पश्चात कुबेर राज स्थानीय गोताखोर पानी से निकालने में कामयाब रहा। बालक कुबेर राज को आननफानन में पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
टीम एबीएन, रांची। आरोग्य भारती, रांची ग्रामीण जिला की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल महतो की अध्यक्षता में कांके रिंग रोड स्थित रांची-हवेली सभागार में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण प्रभाकर उपस्थित थे। बैठक में गांव-गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शंभू सिंह, प्रांत संयोजक मधुमेय-योग प्रबंधन एवं योग प्रमुख स्वामी मुक्तरथ, योग शिक्षिका राफिया नाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रवीण प्रभाकर जी ने आरोग्य-भारती के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य की वास्तविक परिभाषा बताये।प्रान्तीय मधुमेह-योग प्रमुख स्वामी मुक्तरथ ने मधुमेह को रोकने का प्रबल साधन ध्यान बताये। उन्होंने कहा पसीना बहाने से मधुमेह नहीं रुकेगा, जीवन की बढ़ती महत्वाकांक्षा, बेपटरी पर लाइफ की गाड़ी और मन को चैन नहीं देना, इसको ठीक करना होगा। प्रतिदिन ध्यान करने की आवश्यकता है तभी मधुमेह को रोक पाना मुमकिन होगा।
टीम एबीएन, रांची। ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की शाम हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद, राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील और तत्पर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दु:खद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं। अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की। वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी, जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।
टीम एबीएन, सरायकेला/ रांची। चक्रधरपुर चाईबासा मुख्य मार्ग के बोरदा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में सरायकेला खरसावां के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का आदेशपाल 45 वर्षीय सुभाष गागराई की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सुभाष गागराई शनिवार को काम खत्म कर अपने स्कूटी से चक्रधरपुर आ रहा था। इसी दौरान चक्रधरपुर के बोरदा पुल के समीप स्कूटी असंतुलित होकर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद रात्रि करीबन 11:30 बजे उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान रात्रि करीबन 1:30 बजे उसकी मौत हो गयी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 4 जून 2023 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांके डैम सरोवर नगर तट से बड़ा तालाब और हरमू नदी तक जलाशय बचाओ पदयात्रा की गयी। पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पदयात्रा के समापन स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए संयोजक अमृतेश पाठक ने कहा कि पिछले कई सालों से हम कांके डैम समेत रांची के सभी जलाशयों को प्रदूषण और अतिक्रमण के मार से बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार और नगर निगम कान में तेल डालकर सो रही है। हम अपने आंख के सामने में रांची के सबसे अनमोल जलाशयों को बर्बाद होते नहीं देख सकते हैं। हमारे बस में बहुत कुछ नहीं है लेकिन एक सजग नागरिक होने के नाते अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ बेईमानी करना नहीं चाहते हैं। पदयात्रा में शामिल लोग हरमू नदी और बड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे थे। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास सिंह ने कहा कि सरकार पर लगातार दबाव बनाये रखना है। पदयात्रा में विकास सिंह, वकील खुशबू कटारुका, प्रेम कटारुका, जया तिवारी, मंजू देवी, शैलेश्वर दयाल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, शिव किशोर शर्मा, सियराम सिंह, प्रमिला उरांव, मनोज कुमार पुट्टु, रिपू मिश्रा, मंटु मुंडा, रमेश मुंडा, पिंटू मुंडा, राजेश पांडे, बबलू मुंडा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अमृतेश पाठक (8340157187) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुएरेल हादसेमें अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड के 30 लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज भद्रक या बालासोर में चल रहा है। इनमें दुमका के दो लोग लापता हैं। वहीं बहरागोड़ा के दो घायल लौट आये हैं।झारखंड सरकार के कंट्रोल रूम के अनुसार मिर्जा चौकी गोड्डा के मुकेश पंडित, राजीव पंडित व मिथुन कुमार पंडित घायल हैं। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार दुमका के 16 मजदूर घायल हैं। हालांकि मजदूरों में से एक सीताराम ने बताया कि कुल 18 लोग ट्रेन में सवार हुए थे। दो लोग लापता हैं। कंट्रोल रूम के अनुसार दुमका के घायल श्रमिकों में सीताराम कुमार, हरियर कुमार, जोगेंद्र कुमार, लालमोहन कुमार, सुरेंद्र मारिक, अरविंद राउत, लखन मांझी, प्रमोद राउत, भोला राउत, सुखलाल मरांडी, मुंशी किस्कु, मेरुलाल मरांडी, देवेश्वर मरांडी, नायकी टुडु शामिल हैं।बहरागोड़ा के छह मजदूर भी घायल हुए हैं। इनमें दो को हल्की चोट लगी है। वे लौट आये हैं। शेष चार इलाजरत हैं। ये सभी मजदूर कोरामंडल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार थे। घायलों में सोनू पोलाय, रवि देवरी, गुरा पोलाई, रवि रावत, संध्या कर्मकार व सुखराज कर्मकार शामिल हैं। इनमें सोनू पालय और रवि देवरी बहरागोड़ा लौट आये हैं। बाकी का बालासोर में इलाज हो रहा है।कुसुंभा, गांडेय के दो सगे भाई कुंदन कुमार ठाकुर व जीतन कुमार ठाकुर ट्रेन हादसे के शिकार हुए हैं। दोनों घायल हैं। गांडेय के जीएनपुर के भुलटेन तुरी और लोहरी के राजेंद्र साव भी घायल हैं।मालदा रेल डिवीजन द्वारा जारी सूची में साहेबगंज के हर्षित प्रसाद गुप्ता नामक युवक के सिर में चोट लगने की बात कही गयी है। उसका इलाज हो रहा है।
टीम एबीएन, पलामू । मेदिनीनगर के मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमएमसीएच) में पलामू जिला प्रशासन द्वारा मारे गए छापे में 11 बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।प्रवक्ता ने बताया कि छापे शुक्रवार को देर रात मारे गए। प्रवक्ता के अनुसार उपविकास आयुक्त रवि आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ॠषभ गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बिचौलियों को शनिवार को चेतावनी के साथ व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।उन्होंने बताया कि ये बिचौलिए मरीजों को विभिन्न कंपनियों की दवाइयां खरीदने के लिए विवश करते थे और इस गतिविधि में कुछ चिकित्सकों के भी मिले होने की सूचना मिली थी।
टीम एबीएन, रांची। राज्य के पंचायती राज संस्थाओं का शत-प्रतिशत ऑडिट का काम पांच जून से प्रारंभ होगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 का यह ऑडिट किया जायेगा। इस बार ऑडिट का सारा कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही किया जायेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार ऐसा किया जा रहा है।अंकेक्षण विभाग द्वारा निर्देशित सीए फर्म एवं स्थानीय निकाय संपरीक्षा निदेशालय, डीएलएफए की ओर से किया जायेगा। इसके लिए ऑडिट ऑनलाइन के माध्यम से अंकेक्षण कार्यक्रम पांच जून से शुरू होगा। पंचायती राज विभाग ने सभी उपविकास आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है और ऑडिट ऑनलाइन में लॉगिन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। विभाग ने पंचायती विभाग के दो अधिकारियों को भी इसके लिए नामित किया है, जो ऑडिट कार्य में सहयोग करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऑडिट के लिए तैयार रहने को कहा गया है।त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में विकास के लिए जो राशि दी गयी है वह कहां खर्च हुए, कार्य कितने हुए इत्यादि कई विषयों पर अंकेक्षण किया जायेगा। बैंक खातों की पूरी विवरणी ली जायेगी। सही व्यक्ति के खाता में पैसे का भुगतान हुआ है कि नहीं, यह भी देखा जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.