Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पर्यावरण दिवस पर लें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : कृषि मंत्री
Published / 2023-06-06 14:40:44
पर्यावरण दिवस पर लें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : कृषि मंत्री

टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बादल ने कहा कि आम लोग अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य दें और लोगों को प्रेरित भी करें।बादल ने सोमवार को कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों और उपायों को लागू कर, हमें स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ाना है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। बादल आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं सेन्टर फॉर एनर्जी एवं एनवायरोमेंटल डेवलपमेंट के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।कृषि मंत्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है, यह सर्वविदित है। परंतु इसे कैसे संरक्षित किया जाये, यह विचारणीय है। झारखंडवासी जीवनशैली में बदलाव लाकर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल एवं भू-संरक्षण, प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए पर्यावरण संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगायें।

रांची के इस इलाके में भी बनेगा फ्लाइओवर
Published / 2023-06-06 12:12:06
रांची के इस इलाके में भी बनेगा फ्लाइओवर

एबीएन,रांची । राजधानी रांची में करमटोली चौक के पूर्व से बूटी मोड़ तक (बरियातू रोड) फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने लोकायुक्त आवास से बरियातू हाउसिंग कॉलोनी (साई अस्पताल) तक फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर चर्चा के बाद अब बूटी मोड़ तक फ्लाइओवर बनाने की पहल की जा रही है। ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि इस मार्ग पर फ्लाइओवर के बनने से गंभीर मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। साथ ही करमटोली चौक जाम मुक्त होगा। राजधानी की ट्रैफिक को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इसके बाद ही इसका प्रस्ताव दिया गया है। चिकित्सा क्षेत्र के ख्याल से बरियातू रोड काफी महत्वपूर्ण है। रिम्स के साथ ही कई बड़े और महत्वपूर्ण अस्पताल इस रोड में हैं। धीरे-धीरे इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। अक्सर करमटोली चौक व रिम्स चौक में भीड़ लगी रहती है। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी आती है। गाड़ियां जाम में फंस रही हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज समय से हो, इसके लिए उनका अस्पताल में पहुंचना जरूरी है। इसे देखते हुए ही फ्लाइओवर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

हजारीबाग में शिक्षक के घर नगद सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी
Published / 2023-06-06 11:55:29
हजारीबाग में शिक्षक के घर नगद सहित पांच लाख के आभूषण की चोरी

हजारीबाग। हजारीबाग- कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचशील कॉलोनी स्थित शिक्षक अर्जुन चौधरी के घर से नगद समेत पांच लाख की चोरी होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी घर बंद करके परिवार सहित तीन जून को बिहार के पूर्णिया गया हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस कटकमदाग पुलिस स्थल पर पहुंची। घटना स्थल के बगल स्थित शैलेश सिंह के घर लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस ने खंगाली। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में किसी की तस्वीर कैद नहीं पाया गया। भुक्तभोगी शिक्षक अर्जुन चौधरी ने बताया कि घर के अंदर घुसने के लिए चोरों ने तीन दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर प्रवेश किया। कमरे के अलमीरा तोड़कर उसमें रखे 70,000 नगद और 3.5 लाख के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ट्रेन से गिरकर बुझ गया एक और परिवार के घर का चिराग
Published / 2023-06-06 10:18:18
ट्रेन से गिरकर बुझ गया एक और परिवार के घर का चिराग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। झारखंड में सदर थाना मेदिनीनगर क्षेत्र के चियांकी में रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पलामू जिले के रेहला निवासी 18 वर्षीय पंकज कुमार चौधरी के रूप में हुई।सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एमआरएमसीएच) में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज रेलवे में केबल तार बिछाने का काम करता था। वह रविवार की सुबह ट्रेन से अपने काम पर जा रहा था।इसी दौरान चियांकी स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

आजादी के बाद पहली बार पिछले 9 साल में संविधान के अनुसार चली भारत की सत्ता : रघुवर दास
Published / 2023-06-06 10:15:01
आजादी के बाद पहली बार पिछले 9 साल में संविधान के अनुसार चली भारत की सत्ता : रघुवर दास

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने रविवार को दावा किया कि आजादी के बाद से पहली बार पिछले नौ साल में भारत की सत्ता संविधान के अनुसार चली है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र में सत्ता संभालने के नौ साल पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने यहां पहुंचे रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार के नौ साल भारत का स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा- आजादी के बाद पहली बार इन नौ साल में भारत की सत्ता संविधान के अनुसार चली है। हर भारतीय को संविधान के अनुसार उसका हक दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि इन नौ साल में पूरे विश्व में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास का जिले के सांसद, विधायकों और भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 से ऊपर सीटें मिलेंगी; क्योंकि आज देश के सामने एक ऐसा नेता है जो विश्व विख्यात है।

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस समारोह
Published / 2023-06-06 09:53:40
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस समारोह

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, सामाजिक और पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद सह झारखंड जैव विविधता परिषद के सदस्य एवं केओ कॉलेज, गुमला के वॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रसनजीत मुखर्जी को पौधा भेंट करके उनका औपचारिक स्वागत किया, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु तीन सौ से भी अधिक व्याख्यान दिये हैं। मुख्य अतिथि ने प्राचार्य श्री संजीत कुमार मिश्रा के संग मिलकर प्रदूषण नियंत्रण हेतु विद्यालय की वाटिका में  वृक्षारोपण किया साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन अर्थात प्लास्टिक कचड़ा के प्रदूषण को हराना के संबंध में जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति के शरीर में लगभग पचास हजार प्लास्टिक के कण विविध माध्यमों से प्रवेश करके उन्हें घातक परिणाम तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए हम सबको सचेत हो जाना चाहिए। सरकार के द्वारा प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को पूर्ण रूप से लागू करने में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए।राजनीति विज्ञान के अध्यापक कुमार कुशाग्र ने सभा में पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्वरचित कविता का पाठ करके विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया। जीव विज्ञान विषय की अध्यापिका श्रीमती इंदु प्रसाद ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

होप टीम के सदस्यों ने अपने गांवों में लगाये पौधे
Published / 2023-06-05 22:26:28
होप टीम के सदस्यों ने अपने गांवों में लगाये पौधे

टीम एबीएन, लोहरदगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होप टीम के सदस्यों ने अपने अपने गांवों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ लिया। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने सीआरपीएफ के कमांडेंट को पौधा देकर आज के दिन की शुभकामनाए दी। उसके बाद होप ऑफिस आकार आज के विशेष दिन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित साथियों से कहा कि कुछ वर्ष पूर्व से जो अचानक मौसम परिवर्तन से हम लोग जुझ रहे हैं उसका कारण हम खुद ही हैं। हमलोगो ने जो प्रकृति के साथ खेलवाड़ किया है जो नुकसान पहुंचाया है उसी का खामियाजा हम अभी भुगत रहे हैं। यदि हम अभी भी नहीं सुधरे तो फिर और भी बुरा दौर से गुजरना पड़ेगा इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना है। हम जो भी बीज वाले फल खाते हैं खाने के पश्चात उसके बीज को धोकर हमलोग नर्सरी तैयार कर सकते हैं। साथ ही साथ खुद एवम अपने बच्चों को उनके जन्मदिन पर पौधा लगाने हेतू प्रेरित किया। तत्पश्चात सारे कार्यकर्ता होप कार्यालय में एक दूसरे को उपहार स्वरूप पौधा देकर एवम लगाकर आज के दिन को मनाया।

जेजेएमपी का इनामी नक्सली ललिन्द्र गिरफ्तार
Published / 2023-06-05 22:24:04
जेजेएमपी का इनामी नक्सली ललिन्द्र गिरफ्तार

टीम एबीएन, लोहरदगा। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेजेएमपी के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।बताते चलें कि आठ वर्षों से फरार चल रहे जेजेएमपी के पूर्व सदस्य, जिसपर झारखण्ड सरकार द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। नक्सली के बदला में छिपे होने की सूचना थी।सूचना पर करवाई करते हुए पु० नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया । पु० नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा थाना के नेतृत्व में गठित टीम के साथ लोहरदगा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बदला में बूटी डॉक्टर के घर के पास विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित एक लाख का इनामी नक्सली तथा किस्को थाना काण्ड संख्या 65/2009 दिनांक 08-09-2009 धारा - 149/451/323/364/120(B) भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट के अभियुक्त ललिन्द्र महतो उर्फ ललिन्द्र यादव उम्र 35 वर्ष पे0 स्व0 लखन महतो सा0 सेमरडीह थाना किस्को को गिरफ्तार कर लिया गया है। ललिन्द्र महतो पर किस्को थाना काण्ड संख्या 65/2009 दिनांक 06-09-2009 धारा -149/451/323/ 364/120 (B) भा0द0वि0 एवं 17 CLA एक्ट , लातेहार जी0आर0 नंबर 294 A /2006 बालूमाथ थाना 54/03 ,लातेहार ST-173A/2009 दर्ज है।छापेमारी दल में पु० नि० सह थाना प्रभारी लोहरदगा थाना  अनिल उराँव, पु०अ०नि० पोलिकार्य टोप्पो, थाना प्रभारी किस्को,  पु०अ०नि० टिनू साव, लोहरदगा थाना, पु० अ०नि० संतोष कुमार यादव, लोहरदगा थाना, पु0अ0नि0 कुलदीप कुमार राम लोहरदगा थाना , पु०अ०नि० शसांक प्रियदर्शी, विशेष शाखा (07) MD /56 मुकोश कुमार सिंह आदि शामिल थे।

बीआईटी लालपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे
Published / 2023-06-05 22:06:48
बीआईटी लालपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे

टीम एबीएन, रांची। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में निदेशक डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम पीपल गुलमोहर जैसे छायादार वृक्ष को लगाते हुए निदेशक ने बताया कि आज पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी हैं। पेड़ पौधे को संरक्षित और सुरक्षित रखना अगर पेड़ हम लगाते है तो कई को जीवन प्रदान करते हैं।वृक्ष से हम धरती और मानव दोनो को जीवन देते हैं। यह बात बोलते हुए डॉ प्रदीप मुंडा ने ग्रामीणों को जल और जमीन के संरक्षण के लिए प्रेरित करने पर बल दिया डॉ प्रणव कुमार ने कहा की पेड़ लगाने और उसे बचाने के लिए हम युवाओं को जिम्मेदार बनाने के लिए जागरूक करें।आज के इस आयोजन में डॉ अमृता प्रियम ने आज के इस पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम इसी प्रकार जागरूक बन धरती को संरक्षित कर सकते हैं। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव श्री अजय कुमार श्री राणा प्रताप मिश्र विनोद कुमार, क्लेस्वर महतो सहजनाथ महतो श्री सुनील उरांव श्री प्रभु महतो सहित बीआईटी के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.