मुख्यमंत्री कोकर स्थित अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर अर्पण करेंगे पुष्पचक्रटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर अपराह्न 4.40 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। उसके बाद अपराह्न 5.15 बजे कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे।
अब सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम से जाना जाएगाहिंदुस्तान ने मामले को प्राथमिकता से सबसे पहले उठाया थाहिंदू शब्द हटाए जाने के खिलाफ लोहरदगा के कई संगठनों ने किया था विरोध प्रदर्शनसड़क पर उतर कर सरकार का पुतला फूंका थासांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा था पत्रराज्य के कई जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थीनदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ने को सांसद ने जनभावना की जीत बतायाटीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग ने लोहरदगा के ऐतिहासिक नदिया हिंदू हाई स्कूल से हटाए गए हिंदू नाम को फिर से जोड़कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे लोहरदगा वासियों में हर्ष है। इसको लेकर नोटिफिकेशन राज्य के शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने जारी किया है। अब इसका नाम जिला सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू हाई स्कूल, लोहरदगा होगा। ऐतिहासिक नदिया हिंदू हाई के लिए राजा घनश्याम दास बिड़ला जी ने जमीन दिया था। इसमें 1931 में राय साहब बलदेव साहू, श्री कृष्णा प्रसाद जैसे लोगों ने भवन का निर्माण कराया था। बाद में बिहार सरकार ने उसे शर्तों के आधार पर नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम पर ही अधिग्रहण किया था।हिंदू शब्द हटाये जाने के मामले को सबसे पहले दैनिक हिंदुस्तान ने प्राथमिकता से उठाया था। नाम हटाने के बाद जिले के विभिन्न संगठनों के द्वारा हिंदू शब्द जोड़ने की मांग को लेकर जबरजस्त आंदोलन किया। लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर हिंदू शब्द जोड़ने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने भी हिंदू शब्द जोड़ने की मांग किया था। स्थानीय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, कांग्रेस, भारतीय जनता युवा मोर्चा, समेत कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इसको लेकर विरोध किया था। इस मामले को लेकर सीनियर सिटीजन व शिक्षाविद् मदन मोहन पांडेय भी ने भी विरोध जताया था।कई संगठनों ने सरकार का पुतला फूंका था। छह जून को राज्यपाल के जिला भ्रमण के बाद सात जून को नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें कहां गया है, कि टंकन भूल के कारण कुछ त्रुटि हो गई थी। इससे विद्यालय के नाम का कुछ अंश छूट गया था। इसमें संशोधन कर फिर से हिंदू शब्द जोड़ दिया गया है। इससे लोहरदगा वासियों में खुशी है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बन रहे कांटोटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने की पूरी कोशिश हो रही। आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी चाहता है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाये। इसी कड़ी में रांची डीसी राहुल सिन्हा ने आज कांटोटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी राहुल सिन्हा ने निर्माण कार्य के लेकर कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए निर्माण का काम समय से पहले कर लिया जायेगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक से डेढ़ साल में कांटोटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, इन तीनों प्रोजेक्ट को पूरा कर सरकार के हवाले कर दिया जायेगा। इसके साथ ही राजधानी के ट्रैफिक की दशा और दिशा दोनों बदल जायेगी। कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा करने का समय दिया गया है, लेकिन जुडको ने इसी साल दिसंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। वहीं, पथ निर्माण विभाग और एलएंडटी कंपनी का दावा है कि सिरमटोली-फ्लाइओवर को भी अक्टूबर 2023 में पूरा करा लिया जायेगा। वहीं रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को अगले साल तक पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इधर, सिरमटोली और कांटाटोली के फ्लाईओवर आपस में जोड़े जाने की भी सूचना है। दोनों को आपस में जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग ने डिजाइन तैयार कर लिया है। अब उस अनुरूप डीपीआर तैयार कराया जायेगा। यह फ्लाईओवर पटेल चौक से शुरू होगा। सिरमटोली चौक के पास फ्लाईओवर से उतरने और चढ़ने दोनों के लिए रैंप तैयार किया जायेगा। फ्लाईओवर का एक रैंप रेलवे स्टेशन की ओर और दूसरा रैंप क्लब रोड की ओर जायेगा। राहगीर फ्लाईओवर से उतर कर इन मार्गों की ओर जा सकेंगे। वहीं, इन मार्गों से आने वाले वाहन भी फ्लाईओवर पर चढ़ सकेंगे।
विस्थापन आयोग का गठन शिविर करे झारखंड सरकारझारखंड मे भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू नहीं : महेंद्र पाठकएचईसी, पीटीपीएस, मैथन डैम बीटीपीएस सहित राज्य भर में पूर्व से अधिग्रहित बचे हुए जमीनों को किसानों को वापस करेटीम एबीएन, रांची। रांची सीपीआई राज्य कार्यालय में वामदलों की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, सीपीआई जिला सचिव अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य में जल जंगल जमीन के दोहन हो रही है।राज्य में विस्थापितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, सरकार के 4 साल बीत जाने के बावजूद विस्थापन आयोग का गठन नहीं हुआ नाही विस्थापन नीति बनी राज्य में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति भी नहीं है यहां के लोगों को रोजगार पाना मुश्किल है। पहले भी कई कल कारखाने राज्य में बने। जरूरत से कई गुना जमीन अधिग्रहण हुआ, आज सरकार बेच रही है। राज्य में हजारीबाग के बड़कागांव सहित कई जगहों पर दर्जनों कोल ब्लॉक अडानी अंबानी, जिंदल, मित्तल का खुलने जा रहा है। लेकिन किसानों की जमीन जबरन औने पौने भाव में लिया जा रहा है। गैरमजरूआ जमीन के जंगल झाड़ के नाम पर रसीद नहीं काटा जा रहा है। बल्कि जंगल झाड़ के नाम पर अंचल कार्यालयों में बड़े पैमाने पर रुपये की वसूली हो रही है। शिवपुर कठौतिया माइंस रेलवे लाइन में सैकड़ों एकड़ जमीन गैरमजरूआ बरसों से जोत आबाद एवं रसीद कटता आया है। उन्हें भी लाठी गोली के बल पर जमीन लूटा जा रहा है। राज्य में बगैर विस्थापन आयोग के गठन किए हुए विस्थापितों को न्याय नहीं मिल सकता है। इसलिए दिनांक 28 जून 20 23 को राजभवन पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पूर्व में अधिग्रहित जमीन जरूरत से हजारों एकड़ ज्यादा लिया गया है। अगर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की धारा 24 के भाग 2 को राज्य सरकार लागू करें। हजारों एकड़ जमीन किसानों को वापस होगा, लेकिन सरकार 60-40 में उलझा कर राज्य के लोगों को बरगला रही हैं, केंद्र एवं राज्य की सरकार आम जनता को धोखा देने का काम किया है। राज्य में स्थानीय नीति नियोजन नीति नहीं रहने के कारण पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा मारे फिरे चल रहे हैं। सरकार के पास कोई नीति का निर्धारण नहीं है।केंद्र सरकार भी न्यूनतम मूल्य के सवाल पर किसानों को धोखा दिया। हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी निंदा करती है और लोगों को से अपील करती है राज्य में जल जंगल जमीन की हिफाजत के लिए सड़कों पर उत्तरे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, वरिष्ठ नेता पीके गांगुली गणेश प्रसाद सिंह राजद के राजेश यादव उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारतीय कम्यूनिस्ट के सचिव अजय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, गुमला। गुमला के कामडारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को कामडारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया। बताया गया कि सिमडेगा से रांची जा रही इनोभा गाड़ी एक बाइक को बचाने के दौरान ज्योति देवी के गुमटी को पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 07/06/2023 को झारखण्ड छात्र दल के उपाध्यक्ष अमृत मुंडा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय से ई कल्याण छात्रवृति में विश्वविद्यालय द्वारा सत्यापन में विलम्ब किये जाने को लेकर ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा।छात्र संघ के उपाध्यक्ष अमृत मुंडा ने विश्वविद्यालय के छात्रवृति विभाग से सत्यापन में विलम्ब करने का कारण पूछा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी छात्र छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा है। सभी का सत्यापन कार्य सरकार द्वारा तय समय से पूर्व संपन्न हो जायेगा। इसके लिए छात्र निश्चित रहें।अमृत मुंडा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एक नोटिस निकालने की मांग की जिसमें लिखित रूप से विश्विद्यालय एक निश्चित समय तय कर उस तय समय तक सभी छात्रों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा करे। जिससे सभी छात्र निश्चिंत हो जायें और उन्हे इस चिलचिलाती धूप में विश्विद्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़े।मौके पर विश्वविद्यालय सचिव अभय सेठ जी, वरीय उपाध्यक्ष सरस्वती कुमारी, सोनी कुमारी, विवेक, नीरज, राज अंसारी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव में बीती रात महेश्वर उरांव के घर में अचानक आग लग गयी। आग के कारण घर में रखा गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस घटना में 6 लोग घायल हो गये। अगलगी की इस घटना में पूरा घर जलकर खाक हो गया। दरअसल मंगलवार की देर रात अचानक महेश्वर उरांव के घर में आग लग गयी। खपरैल घर होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पूरा घर धू-धूकर जलने लगा। घटना के बाद घर में सोए हुए लोगों की नींद टूटी, जान बचाकर घर से बाहर भागे और हल्ला मचाने लगे। आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां जमा हुए और पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु इसी दौरान आग की तेज लपटों से गर्म होकर घर में रखा हुआ गैस का सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत उड़ गयी। वहीं घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं कई ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ गये। इनमें 6 लोगों को गंभीर चोट आयी, जिनमें नागेश्वर उरांव, रामेश्वर उरांव, अखिलेश उरांव, प्रेम उरांव, मदन उरांव और जयराम उरांव शामिल हैं।घायलों को भेजा गया अस्पतालघटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। मनिका अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। घरवालों का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। घर में आग लगने के बाद उनकी नींद खुली तो अपनी जान बचाकर किसी प्रकार घर से बाहर भागे। भुक्तभोगी महेश्वर उरांव ने बताया कि इस अगलगी की घटना में उनको भारी नुकसान हुआ है। घर में रखा हुआ सारा सामान और अनाज जलकर खाक हो गया। उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।
पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलताटीम एबीएन, गढ़वा। जिले के पुलिस और सीआरपीफ 172 बटालियन को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी नक्सल अभियान के लिए निकले जवानों ने जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गये भाकपा माओवादियों के हथियार और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों को यह कामयाबी बूढ़ा पहाड़ के तलहटी के नीचे खपरी महुआ में मिली है। गौरतलब है कि जब से बूढ़ा पहाड़ को भाकपा माओवादियों के चुगल से आजाद कराया है तब से लगातार सुरक्षा बलो को कामयाबी हाथ लग रही है।12 से ज्यादा बंकर का चला था पता आपको बता दें कि बीते 24 मई को भी सुरक्षाबल के जवानों को पहाड़ का सर्च करने के दौरान एक-दो नहीं बल्कि 12 से ज्यादा ऐसे बंकर का पता चला था, जिसमें माओवादी रहते थे। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा कर रखते थे। वहीं, इस मामले पर सीआरपीफ 172 बटालियन के कमानडेंट नृपेंद्र सिंह ने कहा था कि आज भी जब हमलोग सर्च करते हैं तो पहाड़ों के इर्द-गिर्द माइंस गड़े मिलते हैं। कई बंकर मिले है जहां विस्फोटक छिपा कर रखते थे। फिलहाल बूढ़ा पहाड़ के खाली होने से पूरे झारखंड में नक्सलियों की कमर टूट चुकी है।हुआ करता था लाल आतंक का गढ़बूढ़ा पहाड़ पर जहां तक नजर जाती है सिर्फ हरियाली दिखायी देती है। झारखंड के गढ़वा में एक वक्त ऐसा भी था, जब हरियाली से घिरा ये इलाका लाल आतंक के कहर को झेल रहा था। प्रकृति की गोद में सोया ये क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट और बम विस्फोट की आवाज से दहल उठता था। नक्सलियों के गढ़ बने बूढ़ा पहाड़ के आस-पास रहने वाले ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया था, लेकिन सुरक्षाबलों की लगातार कोशिश ने आज इस इलाके को नक्सलियों से आजाद कर दिया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के तिरिल, धुर्वा स्थित नये भवन में 445 चेंबर वरीय अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं को आवंटित किया गया है। इस संबंध में हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर की ओर से आदेश जारी किया गया है।झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन में अधिवक्ताओं को चेंबर आवंटित करने को लेकर चीफ जस्टिस द्वारा एक कमेटी बनायी गयी थी। कमेटी में हाई कोर्ट के तीन जजों के अलावा एडवोकेट एसोसिएशन के दो पदाधिकारी शामिल थे। अधिवक्ताओं को चेंबर देने को लेकर एक नियमावली भी बनायी गयी है। इसके आधार पर वरीय अधिवक्ता एवं अधिवक्ताओं को नये हाई कोर्ट भवन में चेंबर आवंटित किया गया है। चेंबर आवंटन को लेकर अधिवक्ताओं को 10 साल तक हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करना जरूरी रखा गया है। इसके अलावा उन्हें एडवोकेट एसोसिएशन का भी मेंबर होने पर चेंबर मिलने में प्राथमिकता दी गयी है। एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं से चेंबर के लिए फॉर्म भर कर देने को कहा गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.