Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
राज्यपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Published / 2023-06-09 19:04:35
राज्यपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। माननीय राज्यपाल झारखंड सीपी राधाकृष्णन ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मेदिनीनगर स्टेशन रोड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।पुण्यतिथि पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, आयुक्त के सचिव सह उप निदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत को याद
Published / 2023-06-09 14:23:48
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत को याद

टीम एबीएन, रांची। खूंटी के वीर, अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन...। अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर मात्र 25 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत को देश सदैव याद रखेगामबाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीटपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा, जल, जंगल, ज़मीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन...।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन...झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर नमन किया। उन्होंने लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन...। देश की स्वतंत्रता एवं आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती है।

बिहार से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 3 गंभीर
Published / 2023-06-09 14:19:33
बिहार से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 3 गंभीर

टीम एबीएन, सरायकेला। जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर चिलुगू में शुक्रवार तड़के सुबह 3:40 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस बिहार के नवादा से टाटा लौट रही थी। बस की जोरदार टक्कर आगे चल रहे टिप ट्रेलर से हो गयी। जिससे यह हादसा हुआ। जिससे बस में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनमें दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा से चलकर शिव शक्ति बस टाटा की ओर आ रही थी, इस बीच चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 33 पर चिलुगू के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से टिप ट्रेलर में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे। कयास लगाये जा रहे हैं कि तड़के सुबह ड्राइवर को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ होगा। घटना के बाद फौरन चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला गया।

गोड्डा : अपहरण के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल की हत्या
Published / 2023-06-09 14:16:14
गोड्डा : अपहरण के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल की हत्या

जांच में जुटी पुलिसएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बसंतराय स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन की अपहरण के बाद हत्या कर दी है। शुक्रवार की अहले सुबह उनका शव महगामा दियाजोरी के बीच पाया गया। डॉ नजीरुद्दीन का क्षेत्र में काफी नाम था। उनकी हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।जानकारी के मुताबिक, झारखंड बिहार की सीमा पर कोरियाना पुल के पास से उनका अपहरण किया गया था। हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डॉ नजीरुद्दीन के वाहन चालक की कनपटी पर हथियार सटा दिया और उसके बाद डॉ नजीरुद्दीन का अपहरण किया था। इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह और इंस्पेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो गये थे और जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट को सील कर दिया है और जांच में जुट गयी है।बिहार पुलिस को भी किया गया अलर्टगौरतलब हो कि जहां से अपहरण की बात सामने आयी थी, वह क्षेत्र बिहार की सीमा से सटा है। बिहार का बांका और भागलपुर जिला इलाके की सीमा से लगता है। ऐसे में पड़ोसी राज्य के धोरैया और सनहोला थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।डॉ नजीरुद्दीन एक जाना पहचाना नामबता दें कि प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन एक जाना पहचाना नाम थे। वे राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे और उनका क्षेत्र में अच्छा खासा रसूख भी था। ऐसे में उनकी मौत की खबर क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गयी है। नजीरुद्दीन झामुमो के नेता थे। वहीं उनके बड़े भाई रुस्तम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य हैं और झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य भी हैं।

सरायकेला : बस ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, दर्जनों यात्री गंभीर
Published / 2023-06-09 14:11:48
सरायकेला : बस ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, दर्जनों यात्री गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। जिले के चांडिल थाना अंतर्गत टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-33 कांदरबेड़ा के पास शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बिहार के नवादा से जमशेदपुर लौट रही तेज रफ़्तार शिव शक्ति यात्री बस ने पीछे से एक चलती ट्रक को टक्कर मार दी। इससे बस के आगे की परखच्चे उड़ गया। वहीं बस में सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में दो मौत, चार घायल
Published / 2023-06-09 14:08:52
गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में दो मौत, चार घायल

टीम एबीएन, गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी-हरलाडीह मुख्य पथ के पास गुरुवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सदर असपताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान रूपलाल मुर्मू (32 ) एवं राजेन्द्र मुर्मू (20 ) के रूप में की गयी है। घायलों में मखुनी बेसरा (18), सुरजमुनि (16), लिप्सा टुडू (30) और सुरेंद्र टुडू (24 ) शामिल है।बताया जाता है कि बांध मोड़ के पास अंधेरे के कारण दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरकी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को गिरिडीह देर रात गिरिडीह भेजा गया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।

रांची : युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2023-06-09 14:04:53
रांची : युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती ने अपने घर में गुरुवार रात पंखे की कुंडी में ओढनी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। युवकी की शिनाख्त श्वेता कुमारी (22) के रूप में हुई है । वह बिहार के अरवल जिले की रहने वाली थी। वर्तमान में वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा कुमारी के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्वेता कुमारी की बड़ी बहन शिल्पी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से परिवार वालों के साथ बाहर गयी थी। जब लौटी तो देखा कि श्वेता ओढ़नी के सहारे फंदे से लटकी है। उसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि हाइट कम होने के कारण श्वेता की शादी ठीक नहीं हो रही थी। तीन बार शादी टूटने की वजह से वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव के लिए झारखंड की योगासन की टीम भुनेश्वर के लिए रवाना
Published / 2023-06-08 20:41:31
राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव के लिए झारखंड की योगासन की टीम भुनेश्वर के लिए रवाना

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव जो की उड़ीसा के भुवानेश्वर में आयोजित होने जा रहा है। झारखंड की योगासन की 14 सदस्यों का टीम रवाना हुई। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव बिपिन पाण्डे ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है, बालिका वर्ग में स्मृति नेहा कुजूर, रेशमी तिर्की, अनुप किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव, सारोठी सरदार बालक वर्ग में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव कोच में सुषमा कुमारी तिग्गा और टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत का चयन किया गया है।योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए देते हुए झारखंड सरकार एवं स्पोर्ट डायरेक्टर सरोजनी लकड़ा का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से झारखंड के बच्चों को खेलने का मौका मिल रहा है। समाजसेवी मुनचुन रॉय, आशुतोष द्विवेदी, योगासन के सदस्य निशांत यादव, पूजा सिंह, सोनाली सरकार ने स्टेशन पहुंच कर बच्चों को शुभकामनाएं दी।

किसानों की खुशहाली से देश बनेगा समृद्ध : राज्यपाल
Published / 2023-06-08 20:36:46
किसानों की खुशहाली से देश बनेगा समृद्ध : राज्यपाल

लहलहे सदर मेदनीनगर प्रखंड में राज्यपाल का संवाद कार्यक्रमस्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को बनायें विकास की प्रेरणास्वतंत्रता सेनानी तुलसी तिवारी, बिंदेश्वरी पाठक, रामजन्म सिंह के योगदानों का उल्लेख कर नमन कियाटीम एबीएन, रांची। माननीय राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन आज पलामू जिला के भ्रमण के क्रम में लहलहे पंचायत जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने संवाद कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साहस व बलिदान का परिणाम ही है कि आज हम सभी को स्वतंत्रत देश के नागरिक कहलाने का गौरव है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हम सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत निर्मित सड़कें चमक रही है। उज्ज्वला योजना से गैस उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इससे न केवल महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिली है, बल्कि पर्यावरण संतुलन हुआ है। साथ ही आमजनों को धुआं रहित भोजन मिल पा रहा है। पीएम आवास योजना से आमलोगों को पक्के मकान बन रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा संभव हो पाया है। बाबा साहब अंबेडकर योजनान्तर्गत सभी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।राज्यपाल ने कहा कि एक समय था कि भूख से लोगों की मृत्यु हो रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसे संक्रमण काल में खाद्यान्न उपलब्ध कराकर देशवासियों को सुरक्षित रखा, जबकि दूसरे देशों ने अपने लोगों को संभाल नहीं सके। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश ने प्रभावी कोरोना टीका का प्रभावी आविष्कार किया। अपने लोगों का टीकाकरण कर सुरक्षित रखा और दूसरे देशों को भी टीका उपलब्ध कराया, ताकि वे भी सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि देश में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ी, उसमें मूलभूत सुविधाएं बढ़ायी गयी। उन्होंने आमलोगों से भी अपील की है कि वे देश के विकास के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाया गया। देश में बदलाव आ रहे हैं। इस बदलाव को हम लोग अपनी आंखों से देख रहे हैं। बड़ी आबादी के बावजूद आज लोग भुखमरी के शिकार नहीं हो रहे हैं। यह सब देश के संपूर्ण विकास से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि व स्वस्थ जीवन की कामना की।लहलहे पंचायत के ग्रामीणों के साथ किया संवादराज्यपाल ने लहलहे पंचायत के ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों ने अलग-अलग मांग राज्यपाल के समक्ष रखी। उन्होंने संवाद करते हए कहा कि विकास में हमेशा सहयोग करें। विकास के रास्ते में बाधा न डालें।  ग्रामीणों के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा जो, जमीन इस क्षेत्र में अधिग्रहण की गयी है, उसका मुआवजा दिलाने को लेकर उपायुक्त को रिपोर्ट देने की बातें कही। राज्यपाल ने कहा कि पावर ग्रिड की स्थापना होने से मुफ्त बिजली देना संभव नहीं होता। इसके लिए सरकार के स्तर से पहल होती है। सीएसआर के तहत क्षेत्र का विकास कराने के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन से बातचीत की जाएगी। पलामू प्रमंडल में पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संबंधी ग्रामीणों की मांग पर राज्यपाल ने कहा कि यह कम बारिश वाला क्षेत्र है। यहां बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाना होगा। मलय डैम से सिंचाई सुविधा बढ़ाने को लेकर राज्यपाल ने उपायुक्त एवं सिंचाई विभाग से विमर्श कर समस्या निदान का भरोसा दिया।माननीय राज्यपाल ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का दिया लाभराज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन ने लहलहे पंचायत के ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया। उन्होंने लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कुप की स्वीकृति पत्र प्रदान किया। साथ ही दिव्यांगजनों के बीच ब्लाइंड स्टीक, ट्राईसाईकिल का वितरण किया। लक्ष्मी लाडली योजना अंतर्गत लाभुकों को राष्ट्रीय बचत पत्र दिया गया। साथ ही मनरेगा योजना के तहत लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किये गये। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए लहलहे पंचायत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने की।कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थितिलहलहे के पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आईजी पलामू जोन राजकुमार लकड़ा, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति तपन कुमार सांडिल्य, पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता श्रीकांत विस्पुते, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत सहित जिला एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, लहलहे पंचायत की मुखिया पूनम यादव, पंचायत समिति सदस्य अपर्णा तिवारी, उप मुखिया पंचदेव साव, वार्ड सदस्य पूनम देवी, मनु तिवारी आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.