टीम एबीएन, रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पिछले तीन माह से कार्गो सेवा बंद होने से हो रही परेशानी पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नागर विमानन मंत्रालय और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को पत्राचार किया गया। यह कहा गया कि इससे आम लोगों व व्यापारियों को नुकसान होने के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य सुविधा के रूप में मिलनेवाले ब्लड सैंपल का भी ट्रांसपोर्टेशन बंद पडा है, जिससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है।कार्गो सेवा बंद होने से हो रही परेशानी पर चर्चा के लिए आज चैंबर भवन में भी एक बैठक संपन्न हुई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि कार्गो सेवा बाधित होने के कारण रांची से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू और अन्य राज्यों में जानेवाली सब्जी, मोटर पार्ट्स, पार्सल के सामान या फिर इमरजेंसी में भेजे जानेवाले सामान का पार्सल नहीं हो पा रहा है जिससे प्रदेश के व्यापारियों व आम लोगों के साथ ही एयरलाइंस कंपनी और एयरपोर्ट ऑथोरिटी को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। समस्या के समाधान हेतु बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कार्गो सर्विसेज को जल्द से जल्द सामान्य करना चाहिए। माननीय मंत्री को चैम्बर द्वारा भेजे गये पत्र में यह आग्रह किया गया कि रांची एयरपोर्ट से इस सुविधा को जल्द शुरू करने हेतु संबंधित प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश जारी किया जाय। विदित हो कि चैंबर द्वारा इस मुद्दे पर माननीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन संजीव कुमार को पत्राचार किया गया है। चैंबर अध्यक्ष ने इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल से भी वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया। चैंबर के सह सचिव शैलेष अग्रवाल ने अवगत कराया कि एयरलाइंस द्वारा फेयर में बढ़ोत्तरी से हो रही परेशानी पर चैंबर द्वारा सोमवार को सभी एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी। बैठक में अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, सिविल एवियेशन उप समिति के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन- झारखंड अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला की गयी। जिसका मुख्य उद्देश्य एजुकेशन वर्किंग ग्रुप के माध्यम से मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देना तथा डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से होने वाला औपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रम द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों के मनोभाव को समझना एवं उसको विकसित करने हेतु सार्थक प्रयास किया जाना है। जिसके तहत स्कूली, शिक्षा और साक्षरता विभाग-झारखंड के तत्वावधान पर प्राथमिक कक्षाओं में कई प्रकार के टीचर लर्निंग मैटर वितरित किये गये हैं।कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा हम सभी के लिए काफी जरूरी है तथा आवश्यक है कि बदलते दौर में भी सभी शिक्षक अपने बेहतर प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए शिक्षा को और रुचिकर बनाने हेतु प्रयासरत रहें, ताकि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी प्राथमिक स्तर पर बच्चों को व्यवहारपरक ऐसी शिक्षा मिले, जिसे बच्चे आसानी से समझ पायें। उपायुक्त के द्वारा कार्यशाला में उपस्थित झारखंड शिक्षा परियोजना से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संसूचित किया कि कार्यशाला में साझा की जा रही जानकारियों को प्राप्त करते हुए बेसिक स्तर पर इसका कार्यान्वयन करें ताकि आने वाले समय में हमारे जिले के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कार्यशाला के दौरान आधारशिला कार्यक्रम के आयोजन के संदर्भ में बताया गया कि इसका प्रमुख लक्ष्य राज्य के शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना तथा प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से होने वाला औपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रम तहत टीएलएम का उपयोग कर छात्रों के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अभय कुमार शील, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक सहित शिक्षा परियोजना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल में शिक्षकों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से आरंभ हो गया। आज कार्यक्रम के पहले दिन डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषय में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों ने इसे बहुत उपयोगी बताया।सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक श्री एम के सिन्हा ने इस अवसर पर कहा शिक्षक अपने विषय पर गहरी पकड़ रखें और विषय को रुचिकर बनायें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में पूरे मनोयोग से सीखें और सीखी गयी विद्या को वर्ग में छात्रों तक पहुंचायें।इस कार्यशाला में डीएवी कपिलदेव, डीएवी हेहल, डीएवी खूंटी, डीएवी गढ़वा, डीएवी सिमडेगा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी भवनाथपुर, डीएवी खलारी, डीएवी गुमला, डीएवी बुंडू, डीएवी गोविन्दपुर टीसीआई के शिक्षकों ने भाग लिया। हिंदी, समाज विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय के लिए डीएवी कपिलदेव और ईईडीपी, विज्ञान समेत अन्य विषय के लिए डीएवी हेहल में कार्यशाला की जा रही है।मौके पर डीएवी हेहल, डीएवी कपिलदेव, डीएवी गुमला, डीएवी खलारी, डीएवी लातेहार, डीएवी सिमडेगा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी खूंटी एवं डीएवी टीसीआई गोविन्दपुर के प्राचार्य मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नई नियोजन नीति का विरोध लगातार चल रहा है। ट्विटर अभियान से शुरू हुए इस विरोध ने विधानसभा घेराव, मुख्यमंत्री आवास घेराव, पुतला दहन सहित कई कई माध्यमों ने अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान कई बार उग्र प्रदर्शन भी छात्रों ने किया है। अब छात्र फिर से एक बार उग्र रूप अपनाने के फिराक में है।बता दें कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने आगामी 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। झारखंड बंद को लेकर नियोजन नीति का विरोध कर रहे छात्र योजना बना रहे है और लोगों से आह्वान कर रहे है कि इस बंदी को सफल बनाया जाये। उम्मीदन बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक पुलिस बल की तैनाती की जा सकती है। संगठन ने इसके लिए कई जिलों में प्रचार करने शुरू भी कर दिये हैं। इससे पहले छात्रों का समूह राज्य के सभी नेताओं और सांसदों से मिला और नियोजन नीति के विरोध में अपना समर्थन मांगा। इस मुहिम के तहत उन्हें अधिकतर जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला भी है। समर्थन लेने के बाद ये छात्र अपनी मांग को लेकर मांदर ढाक नगाड़ा बजाकर सखुआ पत्ता लेकर घूम रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। शक्ति और साहस के परिचायक एवं झारखंड के वीर योद्धा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर 9 जून को राज्य के सभी प्रखंडों में आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आज यहां बताया कि भगवान बिरसा की प्रेरणा से हम संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे। धरती आबा ने हमें शोषण के खिलाफ लड़ने की ताकत दी। धरती आबा को अपनी भूमि, संस्कृति से गहरा लगाव था। अपनी माटी, विरासत को बचाने को वे सदा संघर्षरत रहें। हमेशा प्रखरता के साथ जल, जंगल और जमीन पर हक की वकालत की। सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण के लिए धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों को उनके साहस, संघर्ष को आत्मसात करने के उद्देश्य तथा झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ सभी प्रखंडों में धरती आबा श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इधर, रांची जिला इकाई के पदाधिकारी कोकर, रांची स्थित समाधि स्थल पर माल्यार्पण करेंगे।
झारखंड में ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलताएबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ शुरू पुलिस के ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज नक्सल प्रभावित चाईबासा के जंगल में शक्तिशाली पांच आईडी बरामद कर अनहोनी को टाल दिया। चाईबासा में महज सात दिन में 35 आईईडी बम बरामद हो चुके हैं।पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल ने 34 किलोग्राम के इन पांच आईईडी विस्फोटक को मौके पर नष्ट कर दिया। 27 मई से टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थाना स्थित कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ किया गया है।इस ऑपरेशन के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा पटातारोब के नजदीक जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी पहले बरामद हो चुके हैं। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी तीन आईईडी लगाये गये थे। इन सभी को बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया।एसपी आशुतोष शेखर ने बताया प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं। इनकी धरपकड़ के लिए 11 जनवरी से अभियान चल रहा है।इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203 बीएन, 205 बीएन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 157 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 07 बीएन, 26 बीएन की संयुक्त टीम शामिल है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में नकली पिस्टल दिखाकर बाइक लूटने वाला एक अपराधी को पुंदाग ओपी क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक नकली पिस्टल और लुटा हुआ बुलेट बाइक पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे विधानसभा के नजदीक रोहन नामक युवक से चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर बुलेट बाइक लूट ली थी। उसके बाद रोहन ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, जगरनाथपुर थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी और पुंदाग थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।छापेमारी कर एक अपराधी को पुलिस ने दबोचाबताया जाता है कि घटना जिस जगह हुआ था वह एरिया नगड़ी थाना पड़ता है। रोहन ने नगड़ी थाना में लूट का मामला दर्ज कराया था। इधर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा,जगरनाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार अपराधियों को तलाश में जुटे थे। बाइक लूटकर अपराधी पुंदाग की ओर भागा था। इसलिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में जगरनाथपुर थाना प्रभारी और पुंदाग थाना प्रभारी ने बुधवार की देर रात पुंदाग इलाके में छापेमारी कर एक अपराधी को दबोचा है।गिरफ्तार अपराधी का नाम सदाम हुसैन उर्फ गुड्डू बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक नकली पिस्टल (असली जैसा दिखने वाला) और लुटा हुआ बुलेट बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया है कि नकली पिस्टल दिखाकर घटना को अंजाम दिया। अन्य अपराधियों का नाम भी पुलिस को बताया। गिरफ्तार अपराधी को नगड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।जिससे पूछताछ चल रही है। वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
टीम एबीएन, रांची। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के लाधुप टुंगरी के पास पलाश के पेड़ से लटकती एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 साल बतायी जा रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या की है।युवती के हथेली में आई लव यू पंचानन लिखा हुआ है। शव के पास मृतका का बैग व मोबाइल भी पुलिस को मिला है। बैग में पंचानन का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। सिकिदिरी थाना की पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।
पिठौरिया केला बगान के समीप की घटनाटीम एबीएन, रांची। कांके, पिठौरिया थाना अंतर्गत केला बागान के समीप से 2 बाइक सवार में अज्ञात 3 अपराधियों ने गैस एंजेंसी स्टॉप (आलम इंडेन ग्रामीण वितरक पिठौरिया) के टेंपो चालक से हथियार के बल पर 47 हजार रुपए लूटकर फरार हो गये। यह घटना बुधवार की शाम की है। आलम इंडेन ग्रामीण वितरक के टेंपो चालक अमित नायक ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि बुधवार की शाम कई घरों में होम डिलीवरी के बाद मैं वापस एंजेसी लौट रहा था। मेरे साथ टेंपो में एजेंसी का साथ सरफराज अंसारी भी था। इसी दौरान केला बगान के पास 2 बाइक में सवार 3 लोगों ने टेंपो रुकवाया और कहा कि गैस चाहिए।मैने कहा कि सिलिंडर खत्म हो गया है। सुबह 9 बजे आपको मिल जायेगा। फिर उसने मेरा फोन नंबर लिया। अचानक से उन तीनों में से एक ने हथियार निकालकर मेरा पैसा छिन लिया। हथियार के कारण मैं डर गया आैर कुछ नहीं कर पाया। इसके बाद तीनों आराम से पैसा लेकर निकल गये। पिठोरिया पुलिस जांच में जुट गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.