Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
चाईबासा : नक्सल प्रभावित गोइलकेरा में शक्तिशाली पांच आईडी बरामद
Published / 2023-06-08 14:04:35
चाईबासा : नक्सल प्रभावित गोइलकेरा में शक्तिशाली पांच आईडी बरामद

झारखंड में ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलताएबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ शुरू पुलिस के ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज नक्सल प्रभावित चाईबासा के जंगल में शक्तिशाली पांच आईडी बरामद कर अनहोनी को टाल दिया। चाईबासा में महज सात दिन में 35 आईईडी बम बरामद हो चुके हैं।पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल ने 34 किलोग्राम के इन पांच आईईडी विस्फोटक को मौके पर नष्ट कर दिया। 27 मई से टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थाना स्थित कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ किया गया है।इस ऑपरेशन के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा पटातारोब के नजदीक जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी पहले बरामद हो चुके हैं। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी तीन आईईडी लगाये गये थे। इन सभी को बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया।एसपी आशुतोष शेखर ने बताया प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं। इनकी धरपकड़ के लिए 11 जनवरी से अभियान चल रहा है।इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203 बीएन, 205 बीएन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 157 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 07 बीएन, 26 बीएन की संयुक्त टीम शामिल है।

रांची : नकली पिस्टल दिखा अपराधियों ने लूट ली बुलेट
Published / 2023-06-08 13:58:58
रांची : नकली पिस्टल दिखा अपराधियों ने लूट ली बुलेट

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची  में नकली पिस्टल दिखाकर बाइक लूटने वाला एक अपराधी को पुंदाग ओपी क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक नकली पिस्टल और लुटा हुआ बुलेट बाइक पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे विधानसभा के नजदीक रोहन नामक युवक से चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर बुलेट बाइक लूट ली थी। उसके बाद रोहन ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, जगरनाथपुर थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी और पुंदाग थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।छापेमारी कर एक अपराधी को पुलिस ने दबोचाबताया जाता है कि घटना जिस जगह हुआ था वह एरिया नगड़ी थाना पड़ता है। रोहन ने नगड़ी थाना में लूट का मामला दर्ज कराया था। इधर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा,जगरनाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार अपराधियों को तलाश में जुटे थे। बाइक लूटकर अपराधी पुंदाग की ओर भागा था। इसलिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में जगरनाथपुर थाना प्रभारी और पुंदाग थाना प्रभारी ने बुधवार की देर रात पुंदाग इलाके में छापेमारी कर एक अपराधी को दबोचा है।गिरफ्तार अपराधी का नाम सदाम हुसैन उर्फ गुड्डू बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक नकली पिस्टल (असली जैसा दिखने वाला) और लुटा हुआ बुलेट बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया है कि नकली पिस्टल दिखाकर घटना को अंजाम दिया। अन्य अपराधियों का नाम भी पुलिस को बताया। गिरफ्तार अपराधी को नगड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।जिससे पूछताछ चल रही है। वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रांची : अज्ञात युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2023-06-08 13:46:32
रांची : अज्ञात युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, रांची। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के लाधुप टुंगरी के पास पलाश के पेड़ से लटकती एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 साल बतायी जा रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या की है।युवती के हथेली में आई लव यू पंचानन लिखा हुआ है। शव के पास मृतका का बैग व मोबाइल भी पुलिस को मिला है। बैग में पंचानन का मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। सिकिदिरी थाना की पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

रांची : अपराधियों ने सिलिंडर लेने के लिए टेंपो रुकवाया आैर 47 हजार लूट लिये
Published / 2023-06-08 13:44:07
रांची : अपराधियों ने सिलिंडर लेने के लिए टेंपो रुकवाया आैर 47 हजार लूट लिये

पिठौरिया केला बगान के समीप की घटनाटीम एबीएन, रांची। कांके, पिठौरिया थाना अंतर्गत केला बागान के समीप से 2 बाइक सवार में अज्ञात 3 अपराधियों ने गैस एंजेंसी स्टॉप (आलम इंडेन ग्रामीण वितरक पिठौरिया) के टेंपो चालक से हथियार के बल पर 47 हजार रुपए लूटकर फरार हो गये। यह घटना बुधवार की शाम की है। आलम इंडेन ग्रामीण वितरक के टेंपो चालक अमित नायक ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि बुधवार की शाम कई घरों में होम डिलीवरी के बाद मैं वापस एंजेसी लौट रहा था। मेरे साथ टेंपो में एजेंसी का साथ सरफराज अंसारी भी था। इसी दौरान केला बगान के पास 2 बाइक में सवार 3 लोगों ने टेंपो रुकवाया और कहा कि गैस चाहिए।मैने कहा कि सिलिंडर खत्म हो गया है। सुबह 9 बजे आपको मिल जायेगा। फिर उसने मेरा फोन नंबर लिया। अचानक से उन तीनों में से एक ने हथियार निकालकर मेरा पैसा छिन लिया। हथियार के कारण मैं डर गया आैर कुछ नहीं कर पाया। इसके बाद तीनों आराम से पैसा लेकर निकल गये। पिठोरिया पुलिस जांच में जुट गयी है।

9 जून को धूमधाम से मनायी जायेगी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि
Published / 2023-06-08 13:39:08
9 जून को धूमधाम से मनायी जायेगी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

मुख्यमंत्री कोकर स्थित अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर अर्पण करेंगे पुष्पचक्रटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर अपराह्न 4.40 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। उसके बाद अपराह्न 5.15 बजे कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे।

आखिरकार सरकार और शिक्षा विभाग ने नदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ा, नोटिफिकेशन जारी
Published / 2023-06-08 00:11:20
आखिरकार सरकार और शिक्षा विभाग ने नदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ा, नोटिफिकेशन जारी

अब सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम से जाना जाएगाहिंदुस्तान ने मामले को प्राथमिकता से सबसे पहले उठाया थाहिंदू शब्द हटाए जाने के खिलाफ लोहरदगा के कई संगठनों ने किया था विरोध प्रदर्शनसड़क पर उतर कर सरकार का पुतला फूंका थासांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा था पत्रराज्य के कई जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थीनदिया हाई स्कूल में हिंदू शब्द जोड़ने को सांसद ने जनभावना की जीत बतायाटीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग ने लोहरदगा के ऐतिहासिक नदिया हिंदू हाई स्कूल से हटाए गए हिंदू नाम को फिर से जोड़कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे लोहरदगा वासियों में हर्ष है। इसको लेकर नोटिफिकेशन राज्य के शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने जारी किया है। अब इसका नाम जिला सीएम उत्कृष्ट नदिया हिंदू हाई स्कूल, लोहरदगा होगा। ऐतिहासिक नदिया हिंदू हाई के लिए राजा घनश्याम दास बिड़ला जी ने जमीन दिया था। इसमें 1931 में राय साहब बलदेव साहू, श्री कृष्णा प्रसाद जैसे लोगों ने भवन का निर्माण कराया था। बाद में बिहार सरकार ने उसे शर्तों के आधार पर नदिया हिंदू हाई स्कूल के नाम पर ही अधिग्रहण किया था।हिंदू शब्द हटाये जाने के मामले को सबसे पहले दैनिक हिंदुस्तान ने प्राथमिकता से उठाया था। नाम हटाने के बाद जिले के विभिन्न संगठनों के द्वारा हिंदू शब्द जोड़ने की मांग को लेकर जबरजस्त आंदोलन किया। लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर हिंदू शब्द जोड़ने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने भी हिंदू शब्द जोड़ने की मांग किया था। स्थानीय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, कांग्रेस, भारतीय जनता युवा मोर्चा, समेत कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इसको लेकर विरोध किया था। इस मामले को लेकर सीनियर सिटीजन व शिक्षाविद् मदन मोहन पांडेय भी ने भी विरोध जताया था।कई संगठनों ने सरकार का पुतला फूंका था। छह जून को राज्यपाल के जिला भ्रमण के बाद सात जून को नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसमें कहां गया है, कि टंकन भूल के कारण कुछ त्रुटि हो गई थी। इससे विद्यालय के नाम का कुछ अंश छूट गया था। इसमें संशोधन कर फिर से हिंदू शब्द जोड़ दिया गया है। इससे लोहरदगा वासियों में खुशी है।

झारखंड की राजधानी रांची को जल्द मिलेगी जाम से निजात
Published / 2023-06-07 21:54:56
झारखंड की राजधानी रांची को जल्द मिलेगी जाम से निजात

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में बन रहे कांटोटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने की पूरी कोशिश हो रही। आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी चाहता है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाये। इसी कड़ी में रांची डीसी राहुल सिन्हा ने आज कांटोटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी राहुल सिन्हा ने निर्माण कार्य के लेकर कई दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए निर्माण का काम समय से पहले कर लिया जायेगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक से डेढ़ साल में कांटोटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, इन तीनों प्रोजेक्ट को पूरा कर सरकार के हवाले कर दिया जायेगा। इसके साथ ही राजधानी के ट्रैफिक की दशा और दिशा दोनों बदल जायेगी। कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा करने का समय दिया गया है, लेकिन जुडको ने इसी साल दिसंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। वहीं, पथ निर्माण विभाग और एलएंडटी कंपनी का दावा है कि सिरमटोली-फ्लाइओवर को भी अक्टूबर 2023 में पूरा करा लिया जायेगा। वहीं रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को अगले साल तक पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इधर, सिरमटोली और कांटाटोली के फ्लाईओवर आपस में जोड़े जाने की भी सूचना है। दोनों को आपस में जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग ने डिजाइन तैयार कर लिया है। अब उस अनुरूप डीपीआर तैयार कराया जायेगा। यह फ्लाईओवर पटेल चौक से शुरू होगा। सिरमटोली चौक के पास फ्लाईओवर से उतरने और चढ़ने दोनों के लिए रैंप तैयार किया जायेगा। फ्लाईओवर का एक रैंप रेलवे स्टेशन की ओर और दूसरा रैंप क्लब रोड की ओर जायेगा। राहगीर फ्लाईओवर से उतर कर इन मार्गों की ओर जा सकेंगे। वहीं, इन मार्गों से आने वाले वाहन भी फ्लाईओवर पर चढ़ सकेंगे।

जल, जंगल, जमीन की हिफाजत के लिए सड़कों पर उतरे वाम दल : भुवनेश्वर मेहता
Published / 2023-06-07 21:24:25
जल, जंगल, जमीन की हिफाजत के लिए सड़कों पर उतरे वाम दल : भुवनेश्वर मेहता

विस्थापन आयोग का गठन शिविर करे झारखंड सरकारझारखंड मे भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू नहीं : महेंद्र पाठकएचईसी, पीटीपीएस, मैथन डैम बीटीपीएस सहित राज्य भर में पूर्व से अधिग्रहित बचे हुए जमीनों को किसानों को वापस करेटीम एबीएन, रांची। रांची सीपीआई राज्य कार्यालय में वामदलों की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, सीपीआई जिला सचिव अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य में जल जंगल जमीन के दोहन हो रही है।राज्य में विस्थापितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है, सरकार के 4 साल बीत जाने के बावजूद विस्थापन आयोग का गठन नहीं हुआ नाही विस्थापन नीति बनी राज्य में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति भी नहीं है यहां के लोगों को रोजगार पाना मुश्किल है। पहले भी कई कल कारखाने राज्य में बने। जरूरत से कई गुना जमीन अधिग्रहण हुआ, आज सरकार बेच रही है। राज्य में हजारीबाग के बड़कागांव सहित कई जगहों पर दर्जनों कोल ब्लॉक अडानी अंबानी, जिंदल, मित्तल का खुलने जा रहा है। लेकिन किसानों की जमीन जबरन औने पौने भाव में लिया जा रहा है। गैरमजरूआ जमीन के जंगल झाड़ के नाम पर रसीद नहीं काटा जा रहा है। बल्कि जंगल झाड़ के नाम पर अंचल कार्यालयों में बड़े पैमाने पर रुपये की वसूली हो रही है। शिवपुर कठौतिया माइंस रेलवे लाइन में सैकड़ों एकड़ जमीन गैरमजरूआ बरसों से जोत आबाद एवं रसीद कटता आया है। उन्हें भी लाठी गोली के बल पर जमीन लूटा जा रहा है। राज्य में बगैर विस्थापन आयोग के गठन किए हुए विस्थापितों को न्याय नहीं मिल सकता है। इसलिए दिनांक 28 जून 20 23 को राजभवन पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पूर्व में अधिग्रहित जमीन जरूरत से हजारों एकड़ ज्यादा लिया गया है। अगर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की धारा 24 के भाग 2 को राज्य सरकार लागू करें। हजारों एकड़ जमीन किसानों को वापस होगा, लेकिन सरकार 60-40 में उलझा कर राज्य के लोगों को बरगला रही हैं, केंद्र एवं राज्य की सरकार आम जनता को धोखा देने का काम किया है।  राज्य में स्थानीय नीति नियोजन नीति नहीं रहने के कारण पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा मारे फिरे चल रहे हैं। सरकार के पास कोई नीति का निर्धारण नहीं है।केंद्र सरकार भी न्यूनतम मूल्य के सवाल पर किसानों को धोखा दिया। हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी निंदा करती है और लोगों को से अपील करती है राज्य में जल जंगल जमीन की हिफाजत के लिए सड़कों पर उत्तरे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, वरिष्ठ नेता पीके गांगुली गणेश प्रसाद सिंह राजद के राजेश यादव उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारतीय कम्यूनिस्ट के सचिव अजय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गुमला : कामडारा में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 6 घायल
Published / 2023-06-07 18:43:15
गुमला : कामडारा में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 6 घायल

टीम एबीएन, गुमला। गुमला के कामडारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को कामडारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया गया। बताया गया कि सिमडेगा से रांची जा रही इनोभा गाड़ी एक बाइक को बचाने के दौरान ज्योति देवी के गुमटी को पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.