टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले में 12 जून तक चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो।अभियान चलाया जायेगा। इसकी शुरुआत आज से हो गयी है। अभियान के तहत आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पलामू के अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह एवं कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परिसर से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जिले के प्रखंडों में पंचायत वार भ्रमण करेगी तथा महिलाओं से जुड़े हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा कर जानकारी देगी। मौके पर सहायक अभियंता प्रेम कुमार, हरेराम सिंह, कनीय अभियंता रणबीर सिंह, ददन राम, सरयू मेहता, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक धर्मेंद्र दुबे, अमित कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक मनोज कुमार तथा अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे।
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षणउप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देशटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 05 जून 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, रांची अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।बताते चलें कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रखरखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।
टीम एबीएन, रांची। रांची के ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में नेम्हा वैली फाउंडेशन और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस और महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमे झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने पर्यावरण संतुलन और महिला शक्तिकरण पर प्रकाश डाला। यह कहा कि जिस राज्य में जल जंगल की पूजा होती है, यह पर्यावरण की रक्षा के लिए अच्छी बात है साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी है। माननीय प्रधानमंत्री ने भी लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के अंतर्गत सेव एनर्जी सेव वाटर, से नो टू प्लास्टिक, अडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम, रिड्यूस वेस्ट पर कहा है, हमें भी इसका अनुसरण करना चाहिए। गोस्सनर कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष ईवा मार्गरेट हांसदक ने सभी लोगों से प्लांट लगाने, जैविक विविधता, खाद्य सुरक्षा के महत्व को समझाया। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण संतुलन, सतत विकास पर अपने विचार रखे। यह कहा गया कि आदिवासी जीवनशैली के लिए पर्यावरण की सुरक्षा अत्यधिक जरूरी है।कार्यक्रम में माला कुजूर ने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया। लोगों ने यह शपथ लिया कि हम प्रतिज्ञा करते हैं कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लायेंगे। हम यह भी वचन देते हैं कि अपने परिवार मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ ईवा मार्गरेट हंसदक, चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उषा मंत्री, माला कुजूर, श्रीमती सुफल एक्का, अजय टोप्पो, अनिमा बा, अलीना होरो, ललिता तिग्गा, इंद्रमणि तिग्गा, पूनम कुजूर, रश्मी कुजूर, प्रीति भगत, प्रिया भगत, शीतल मिलन आदि शमिल थे। उक्त जानकारी संगठन के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। पहले हुई रेल दुर्घटनाओं से सबक लिया गया होता तो इतने लोगों की जान नहीं जाती। बालासोर रेल दुर्घटना में मारे गये यात्रियों और मजदूरों को आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न संगठनों ने श्रृद्धांजलि अर्पित किया। ऐक्टू,माले,बगाईच, इंसाफ मंच और जेएएसएम के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपने हाथों में कैंडल जलाकर एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आम लोगों का असमय मौत का शिकार हो जाना अत्यंत दुखद घटना है। तीन दिनों के बाद भी बिछडे यात्रियों का पता नहीं चलना मौत की पेश की जा रही संख्या पर भी सवाल खड़ा करता है। इसके दोषियों को कठोर सजा की मांग करते हैं। सभी मृतकों का सही पता लगाना, मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग करते हैं। बालासोर रेल दुर्घटना दुनियां की सबसे वीभत्स रेल दुर्घटनाओं में से एक है। दुर्घटना के बाद अब सुपर फास्ट बंदे भारत जैसे ट्रेन के ज्यादा दुर्घटना मुक्त रेल की जरुरत ज्यादा है। मोदी सरकार के शासन में अबतक चार बडी रेल दुर्घटनाएं हुई है जिसमे तीन दुर्घटनाये यात्री ट्रेनों के मालगाड़ियों से टकराने से हुई है। मालगाड़ियों को यात्रियों से ज्यादा सुपर फास्ट बना दिया गया है। कैग की रिपोर्ट में सुरक्षा मद की राशी का गैर योजना मद में खर्च करने पर आपत्ति के बावजूद सुझावों को नहीं मानना गंभीर मामला है। नेताओं के द्वारा घड़ियाली आंसू बहाने के बजाय अब बचाव के ठोस पहल किया जाना चाहिए। इसके पहले हुई रेल दुर्घटनाओं से सबक लिया गया होता तो शायद इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था।सुरक्षा कवच से ज्यादा मेन पावर की कमी मुख्य करण है और इसके लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री की नीतियां ज़िम्मेदार है, रेल मंत्री नैतिक जिम्मेदारी कबूलते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। यह रेल हादसा केंद्र सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों की देन है। उक्त जानकारी ऐक्टू रांची के सचिव भुवनेश्वर केवट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
श्रीराम कथा आयोजन समिति ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागतलातेहार में निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजन वितरण केंद्र सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत् उद्घाटनप्रमोद सारस्वतटीम एबीएन, रांची। प्रख्यात श्रीराम कथावाचक परमपूज्य राजन जी महाराज आज रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने महाराज जी का भव्य स्वागत किया। मौके पर कई धर्मप्रेमियों, कथा प्रेमियों तथा महाराज जी के भक्तों द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। यहां से सड़क मार्ग से राजन जी महाराज श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत के साथ लातेहार पहुंचे जहां पर आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम द्वारा संचालित होनेवाले निःशुल्क श्री अन्नपूर्णा भोजन वितरण केंद्र सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत् उद्घाटन कर उन्होंने उपस्थित ऋद्धालुओं को आशीवर्चन दिया। लातेहार आगमन पर विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के सैकडों लोगों द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया। सुप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज ने लातेहार में नवनिर्मित होटल व बैंक्वेट हॉल श्रीराम वाटिका का उद्घाटन भी किया। इस दौरान महाराज जी ने भक्तजनों को भक्तिमय मार्गदर्शन की अमृतवर्षा का रसपान कराते हुए लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।खचाखच भरे इस बैंक्वेट हॉल में राजन जी महाराज ने अपनी अद्भुत शैली से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान होटल के आसपास का पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रीराम वाटिका के मंगलमय उद्घाटन के पश्चात् भंडारा का आयोजन भी किया गया जहां सैकड़ों भक्तजनों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। लातेहार से पुनः सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचकर महाराज श्री कलकत्ता के लिए रवाना हो गये। आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के रामनाथ अग्रवाल और अमित किशोर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शनिवार को हमारे आश्रम द्वारा निःशुल्क अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत आयोजन समिति व श्रीराम टेंट हाउस परिवार द्वारा महाराज श्री का धन्यवाद करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत ने महाराज श्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हाल ही में रांची में संपन्न हुए आपके भावपूर्ण कथावाचन और भजनों से रांची के एक ही नहीं, असंख्य लोग प्रभावित हुए हैं और प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित हुए हैं। महाराज जी के पुनः रांची और लातेहार आगमन से भक्तजनों में उत्साह का संचार हुआ है।पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत, प्रेमचंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र तिवारी, रामनाथ अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, झारखण्ड चैम्बर के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, जिमी बाथवाल, आशुतोष द्विवेदी के अलावा सैकड़ों रामभक्त मौजूद थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ एवं फोकस एंड फेथ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित 16 दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण समर कैंप जो की झुमरी तिलैया शहर के सैक्रेड हार्ट स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था।इस समर कैंप में भाग लिए प्रतिभागियों के बीच रविवार की संध्या एक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया, प्रतियोगिता का उद्धघाटन कैलाश सत्यार्थी से आए गोविंद खनाल जी, कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत कई अन्य अतिथियों ने तीर मार कर किया एवं सभी प्रतिभागियों को अच्छा खेलने हेतु उनका मनोबल भी बढ़ाया। खिलाड़ियों के बीच प्रतियिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के बाद 90 में से 71 अंक प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार चीकू वर्मा ने 90 में से 67 अंक प्राप्त कर द्वितीय पुरस्कार अर्पित कुमार एवं 90 में से 61 अंक प्राप्त कर स्वरित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार दिया गया।इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु एन आई एस क्वालिफाइ कोच विशाल सिंह ने जज एवं सीनियर खिलाड़ी आदर्श वर्मा एवं श्रेया कुमारी ने स्कोर की भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून 2023 को गोस्सनर कॉलेज के आइक्यूएसी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। मौके पर विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधे लगाये गये। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ति ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाये रखने के लिए सभी को पौधा लगाने और बचाने की जरूरत है। मौके पर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ति, बर्सर वन प्रोफेसर आशा केरकेट्टा, बर्सर टू प्रोफेसर प्रवीण सुरीन, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अजय कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, कॉमर्स के फैकल्टी इंचार्ज प्रोफेसर श्यामलेश कुमार, बॉटनी विभाग की हेड डॉ मृदुला खेस्स, मानव शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस के मुर्मू, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर इवा हांसदा, डॉ मीना तिर्की, प्रोफेसर दिव्य रतन कोनगाड़ी, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, डॉ कोरनेलियुस मिंज के अलावे कॉलेज के सभी विभागों और इंटरमीडिएट के शिक्षकों ने भी पौधरोपण किया।
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर साधा निशानाटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों झामुमो, कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष झामुमो दलित मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष बलदेव भुइयां के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के प्रत्याशी रहे रविंद्र राजू, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव गणेश शंकर विद्यार्थी सहित भुइयां समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। इस अवसर पर लातेहार जिला परिषद सदस्य सरोज देवी भी उपस्थित थी।स्वागत भाषण भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने, संचालन प्रदेश मंत्री एवं जमशेदपुर जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता ने किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका, एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।सुबोध सिंह गुड्डू ने 7820078200 नंबर डायल कराकर सदस्यता दिलायी। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन दलों से आदिवासी दलित पिछड़े वर्गों का मोह भंग हो गया क्योंकि इस ठगबंधन सरकार ने लगातार जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड के सपने को चकनाचूर किया है। उम्मीदों पर पानी फेरा है।
केंद्र सरकार की नीतियों का विरोधटीम एबीएन, रांची। भारतीय ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर केंद्र और झारखंड सरकार के खिलाफ 14 सूत्री मांगों को लेकर 6 जून को मजदूरों की विशाल टोली के साथ प्रदर्शन रैली निकाली जायेगी।ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता भवन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ 6 जून को राज्य के सभी वरिष्ठ मजदूर नेता राजधानी रांची के श्रम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।भवन सिंह ने कहा कि 6 जून को सभी मजदूर अपनी मांगों को लेकर डोरंडा स्थित कृष्णा पार्क में एकजुट होंगे। सभी मजदूर एकजुट होने के बाद पदयात्रा निकालते हुए श्रम भवन तक पहुंचेंगे और वहां पर यह रैली प्रदर्शन में तब्दील हो जायेगा। भारतीय ट्रेड यूनियन के महासचिव कॉमरेड विश्वजीत देव ने बताया कि आज जनता के साथ-साथ हमारे देश की स्थिति चिंताजनक एवं गंभीर बनी हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा बनायी गयी नीतियां ही जिम्मेदार है।उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश में शासन कर रही मोदी सरकार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी ही नहीं बल्कि जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी भी है। 6 जून को अपने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मजदूर नेता अनिर्बन बोस ने राज्य भर के मजदूरों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यदि अब मजदूर अपने हक के लिए लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो फिर उनकी आजीविका पर भी संकट आ जायेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड के परिदृश्य में बात करें तो राज्य में काम कर रही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, मिड डे मील वर्कर, सहिया, कामगार संगठित एवं असंगठित मजदूर सभी को उनका हक नहीं मिलता है। जिस प्रकार से वर्तमान सरकार मजदूर के खिलाफ नीतियां ला रही है, उसे लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन के सभी मजदूर नेताओं के द्वारा केंद्र सरकार एवं श्रम विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.