Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 14 जून तक बंद
Published / 2023-06-11 17:02:26
भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 14 जून तक बंद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूल 14 जून, 2023 तक बंद रहेंगे। इसके तहत राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों को 14 जून तक बंद रखने का फैसला किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश में कहा गया कि राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। इस अवधि मे बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचित किया जाएगा। यह आदेश 12 जून से 14 जून, 2023 तक लागू रहेगा।

खूंटी से पुलिस ने 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को किया गिरफ्तार
Published / 2023-06-11 16:55:08
खूंटी से पुलिस ने 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को किया गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। खूंटी जिले से 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के एरिया कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। तोरपा के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नक्सली को रनिया थाना क्षेत्र के उड़ीकेल बड़काटोली गांव के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह लेवी वसूलने गया था। तिवारी ने बताया कि विश्राम कोंगाड़ी के खिलाफ खूंटी और सिमडेगा जिले के विभिन्न थानों में रंगदारी,लेवी वसूलने समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। वह खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव का रहने वाला है।

अंपायर सौमित्र पटनायक को पितृ शोक
Published / 2023-06-10 22:18:34
अंपायर सौमित्र पटनायक को पितृ शोक

टीम एबीएन, रांची। बीसीसीआई लेवल वन प्रशिक्षक और  जेएससीए एलिट पैनल के निर्णायक अंपायर हेहल स्पोटिंग के सौमित्र पटनायक के पिता का आज सुबह निधन हो गया। श्री विश्वनाथ पटनायक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। श्री पटनायक 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लिये। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में कल सुबह लगभग 7:30 बजे किया जायेगा। आज आरडीसीए और जेएससीए के सदस्यों ने उनके पिता के निधन पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

हीट वेव को देखते हुए जल्द गर्मी छुट्टी बढ़ाये सरकार : पासवा
Published / 2023-06-10 22:14:09
हीट वेव को देखते हुए जल्द गर्मी छुट्टी बढ़ाये सरकार : पासवा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने पूरे राज्य में प्रचंड तपती गर्मी तथा पूरे राज्य में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान के कारण सरकार से जल्द से जल्द गर्मी छुट्टी विस्तारित करने का अनुरोध किया है।श्री दुबे ने कहा कि राज्य में गर्मी की जो स्थिति है वह किसी से छुपी हुई नहीं है पूरे राज्य में गर्म हवाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। रांची मौसम अनुसंधान विभाग ने भी इस आशय की सूचना जारी की है। अत: ऐसी स्थिति में विद्यालय खोलना छोटे बच्चों को विद्यालय आने को विवश करना, निश्चित रूप से छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित होगा। ऐसे में बच्चों के लिए विद्यालय खोलने का निर्णय घातक और आत्मघाती निर्णय होगा।श्री दुबे ने कहा कि इसलिए सामान्य जन के हित में, बच्चों के हित में एवं उनके अभिभावकों के हित में अविलंब गर्मी छुट्टी विस्तारित करे सरकार। ऐसा लगता है संवेदनहीन हो चुकी है राज्य की शिक्षा विभाग जो अपने बच्चों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रही है, राज्य में भीषण तपती गर्मी से लोगों का जीना बेहाल है। वहीं शिक्षा विभाग स्कूल खोलकर बच्चों के जीवन को संकट में डाल रही है, हीट वेब को देखते हुए गर्मी अवकाश मॉनसून आने तक आगे बढ़ायें वरना अगर बच्चों को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी एवं इसके लिए सीधे तौर पर शिक्षा विभाग एवं सरकार जिम्मेदार होगी।

30 दिनों के अंदर में हटायी जायेगी कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा
Published / 2023-06-10 21:58:49
30 दिनों के अंदर में हटायी जायेगी कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा

टीम एबीएन, रांची। जगन्नाथपुर थाना के सामने त्रिकोण मोड़ पर लगी कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा 30 दिनों के भीतर हटा दी जायेगी। यह लिखित समझौता जिला दंडाधिकारी और आंदोलनकारियों के बीच हुई। लिखित समझौते के बाद आंदोलनकारियों का स्वाभिमान आन्दोलन तत्काल स्थगित कर दिया गया है। भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं शहादत दिवस पर आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा घोषित प्रतिमा तोड़ने के आंदोलन में हजारों आंदोलनकारी बिरसा चौक पर जुटे थे। पुलिस कर्मियों और आंदोलनकारियों के बीच दो घंटे तक हुईं नोक-झोंक के बाद फैसला लिया गया। आंदोलनकारी अपने हाथों में सबल, गैंता, हमड़, रस्सी और पारम्परिक हथियारों के साथ जुटे थे।आंदोलनकारियों का साफ कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का उल्लंघन कर कैलाश पति मिश्रा की प्रतिमा लगायी गयी है। श्री मिश्र न तो आंदोलनकारी थे और न ही स्वतन्त्रता सेनानी। ऐसे में उनकी मूर्ति लगाना गैरकानूनी है।  प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करते हुए कैलाशपति मिश्रा की प्रतिमा लगायी है।मौके पर राजी पड़हा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष रंजीत उरांव, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर केवट, रोजलीन तिर्कीसभा, सरोजिनी कच्छप, सीताराम उरांव, प्रफुल्ल तत्वा, सुरेश महतो, महेंद्र उरांव, प्रतिमा कुजुर, विक्की पाहन, बुद्धू पाहन, अजीत पाहन, विश्वजीत प्रमाणिक, गोपाल रवानी, संजू  उरांव, भुवनेश्वर ठाकुर शनिचर मांझी, शबनम फातमी अभिषेक साहू, रामनंदन साहू, छेदी अंसारी, ताहिर अंसारी, बालकिशन यादव, गौतम बोस, बिंदे सोरेन, विनोद राम, दयानंद राम, दिनेश राम, महावीर राम लोहरा, मनोज श्रीवास्तव, भोला नाथ सिंह, अल्फ्रेड आइंद, रतिया इंदवार, शिबू काली मइती, आनंद सिंह मसकल्याण, भीखराम उरांव सहित अन्य बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर कॉरपोरेट भारत छोड़ो आंदोलन
Published / 2023-06-10 19:21:50
9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर कॉरपोरेट भारत छोड़ो आंदोलन

किसानों के मुद्दे पर झारखंड राज्य किसान सभा का राज्य स्तरीय कन्वेंशन संपन्नटीम एबीएन, रांची। किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर झारखंड राज्य किसान सभा के द्वारा एचआरडीसी हॉल में राज्य स्तरीय किसान कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने किया। कन्वेंशन में आधार पत्र पेश करते हुए राज्य महासचिव सुरजीत सिन्हा ने कहा कि स्थानीय नीति के नाम पर बरगलाया जा रहा है, राज्य में जमीन की लूट जारी है। सरकारी जमीन और खनिज की लूट के लिए रास्ता खोल दिया गया है। आरआर पॉलिसी रैयतों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। ऑनलाइन के नाम पर रैयतों की जमीन की हेराफेरी की गयी है। हमें इसके खिलाफ किसानों को संगठित कर व्यापक संघर्ष करना होगा। कन्वेंशन का विधिवत उदघाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के वित्त सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार की विभाजनकारी फांसीवादी एजेण्डा के माध्यम से वर्गीय एकता को कमजोर कर पूंजीपतियों की सेवा में लगी हुई है। राज्य के आदिवासियों को ईसाई और गैर ईसाई में विभाजित किया जा रहा है। किसानों के उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। सभी फसलों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने पर मोदी सरकार पिछे हट रही है। निजीकरण के नाम पर देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को कॉरपोरेट के हाथों बेचा जा रहा है। सरकार की इस नीतियों के खिलाफ देशभर में मजदूर किसानों का का संयुक्त आंदोलन तेज होगा। सीटू झारखंड के सचिव संजय पासवान ने किसान मजदूरों की एकता पर बल दिया। कन्वेंशन में किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार, अशोक शाह, नगड़ी प्रमुख मदुआ कच्छप, देवी सिह पहाड़िया, लखी सोरेन, नीलकंठ सिंह मुण्डा, जहरू लाल मुण्डा, जगदीश महतो, शंकर उरांव, असीम सरकार ने भी अपने विचार रखे। कन्वेंशन में विस्थापन के सवाल पर 28 जून को राजभवन पर वामदलों के साथ धरना देने, 30 जून को हुल दिवस पर पंचायत स्तर पर भूमि बचाओ आंदोलन तेज करने, त्रिपुरा में भाजपा सरकार के द्वारा वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर किये जा रहे हमले के खिलाफ 20 जून को एकजुटता दिवस का पालन करने, 20 से 30 अगस्त को स्थानीय मुद्दे पर प्रखंड मुख्यालय पर किसान प्रदर्शन करने, 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर कॉरपोरेट भारत छोड़ो आंदोलन के तहत गांव गांव नुक्कड़ सभा करने, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को जनतंत्र व संविधान बचाने के लिए और सांप्रदायिकता के खिलाफ जनएकता को मजबूत बनाने के लिए संध्याकालीन सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कन्वेंशन मे दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, रांची सहित कई जिलों से चुने हुए लगभग डेढ़ सौ प्रतिनिधि भाग लिये। उक्त जानकारी झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची : बकरी बाजार में अस्थायी तौर पर पार्किंग की सुविधा जल्द
Published / 2023-06-10 18:58:34
रांची : बकरी बाजार में अस्थायी तौर पर पार्किंग की सुविधा जल्द

टीम एबीएन, रांची। अपर बाजार को जाममुक्त करने की कवायद शुरू हो चुकी है। झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सुझाव पर नगर आयुक्त द्वारा बकरी बाजार में अस्थायी तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा जल्द शुरू करने के लिए आश्वस्त किया गया है। कल ही नगर आयुक्त और चैंबर के बीच संपन्न हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में आज झारखण्ड चैंबर के पदाधिकारियों के संग नगर आयुक्त द्वारा अधिकृत अधिकारी ने संयुक्त रूप से बकरी बाजार स्थल का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने बकरी बाजार में पार्किंग स्थल को चिह्नित करने के साथ ही इस बात की भी समीक्षा की कि कैसे यहां पार्किंग की उपलब्धता शुरू होने से बाजार क्षेत्र को जाममुक्त बनाया जा सकता है।चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि बकरी बाजार में अस्थायी तौर पर पेड पार्किंग की सुविधा विकसित होने मात्र से ही बाजार क्षेत्र में पार्किंग और यातायात की समस्या का काफी हद तक समाधान संभव है। शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र को जाममुक्त बनाने की दिशा में हमारा यह प्रयास अवश्य सफल होगा तथा इससे इस क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों का सुगम संचालन संभव होगा।विदित हो कि पिछले दिसंबर माह और मार्च 2023 में भी झारखण्ड चैंबर और नगर आयुक्त की संपन्न हुई बैठक में इस आशय पर सहमति बनायी गयी थी। इस दिशा में कार्रवाई आरंभ करने के लिए चैंबर द्वारा पुनः प्रयासों को गति दी जा रही है।प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री के अलावा, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार और शैलेष अग्रवाल शामिल थे। उक्त जानकारी संगठन के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल में डीएवी जोन बी के शिक्षकों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण समाप्त
Published / 2023-06-10 16:23:55
डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल में डीएवी जोन बी के शिक्षकों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण समाप्त

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल में  शिक्षकों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आज समाप्त हो गया। डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषय में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं और पढ़ाने के नये-नये तरीके बताए। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नयी शिक्षा नीति के प्रति भी जागरूक किया गया और उसी के अनुरूप अपने को तैयार करने को कहा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों ने इसे बहुत उपयोगी बताया।सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्रशिक्षण  कार्यक्रम के संयोजक श्री एम के सिन्हा ने इस अवसर पर कहा शिक्षण निरंतर चलनेवाली प्रक्रिया है। एक शिक्षक को हर दिन कम से कम एक घंटा अवश्य पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सीखी गयी विद्या को वर्ग में छात्रों तक पहुंचायें तथा नयी शिक्षा नीति को ध्यान में रखें।इस कार्यशाला में डीएवी कपिलदेव, डीएवी हेहल, डीएवी खूंटी, डीएवी सिमडेगा, डीएवी बिष्टुपुर, डीएवी भवनाथपुर, डीएवी खलारी, डीएवी गुमला,  डीएवी बुंडू,डीएवी सिल्ली, डीएवी गोविन्दपुर टीसीआई के शिक्षकों ने भाग लिया।हिंदी, समाज विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय के लिए डीएवी कपिलदेव और ईईडीपी, विज्ञान समेत अन्य विषय के लिए डीएवी हेहल में कार्यशाला का आयोजन किया। मौके पर डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू, रांची के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा, डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी गुमला के प्राचार्य आर के साहू, डीएवी खलारी के प्राचार्य श्री कमलेश कुमार, डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह, डीएवी गढ़वा के प्राचार्य श्री ए के चौबे, डीएवी भवनाथपुर के प्राचार्य श्री आर सचदेवा, डीएवी बुंडू प्राचार्य टी बनर्जी, डीएवी लातेहार के प्राचार्य श्री प्रभात रंजन, डीएवी सिमडेगा प्राचार्य श्री राकेश शर्मा,  डीएवी खूंटी के प्राचार्य श्री टी पी झा, डीएवी सिल्ली की प्राचार्या श्रीमती बुबुन शरण एवं डीएवी टीसीआई गोविन्दपुर के प्राचार्य श्री विवेकानंद घोष मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गढ़वा : डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, इलाके में मातम
Published / 2023-06-10 15:32:17
गढ़वा : डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, इलाके में मातम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। गढ़वा में तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत हो गयी है। कहा जा रहा है कि तीनों बच्चे बकरी चराने गये हुए थे। इसी दौरान वे डैम में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी है। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। तीनों मृतक बच्चे एक ही गांव और मोहल्ले के रहनेवाले थे।यह हृदय विदारक घटना श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की छानबीन कर रही है। तीनों मासूमों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.