Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
सरायकेला : ट्रेन से कटकर नवजात हाथी की मौत
Published / 2023-06-12 11:12:33
सरायकेला : ट्रेन से कटकर नवजात हाथी की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा विहार रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर शनिवार रात करीब तीन बजे मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी बच्चे की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार करीब 17 जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। रात को जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान एक नवजात हाथी बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही हाथी बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही रविवार को वन कर्मी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा अर्चना की।

आठ से 16 वर्ष की आयु के कुल 140 बच्चे बने सीसीएल प्रशिक्षण कैम्प के गवाह
Published / 2023-06-12 11:10:35
आठ से 16 वर्ष की आयु के कुल 140 बच्चे बने सीसीएल प्रशिक्षण कैम्प के गवाह

सीसीएल का ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल और क्रिकेट प्रशिक्षण कैंप संपन्नटीम एबीएन, रांची। सीसीएल के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबाल एवं क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन कंपनी की गांधीनगर कॉलोनी स्थित मैदान में रविवार को हो गया। इस शिविर में आठ से 16 वर्ष की आयु के कुल 140 बच्चों ने भाग लिया।शिविर का उद्देश्य युवा एथलीटों को वॉलीबाल और क्रिकेट दोनों में अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करना था। साथ ही टीम वर्क, खेल भावना और एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। समापन समारोह में खेल प्रबंधक आदिल हुसैन और कार्मिक प्रबंधक दिव्या सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में वॉलीबाल और क्रिकेट में प्रतिभागियों के कौशल को विकसित करने के लिए डिजाइन की गयी गतिविधियों का एक व्यापक कार्यक्रम शामिल था। चोटों को रोकने और लचीलेपन में सुधार करने के लिए हर दिन रूटीन की शुरुआत वार्म-अप अभ्यास और स्ट्रेचिंग के साथ होती थी। इसके बाद प्रतिभागियों को उनकी उम्र और कौशल स्तर के आधार पर ग्रुप में बांटा जाता था।वॉलीबाल प्रशिक्षणवॉलीबाल प्रशिक्षण सत्र में खेल के मूलभूत चीजों जैसे सेवा करना, पास करना, सेटिंग करना, हमला करना और ब्लॉक करना सिखाया गया।प्रतिभागियों ने अभ्यास, अभ्यास मैचों और मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न तकनीकों को सीखा। अनुभवी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को उनकी तकनीक और खेल की सामरिक समझ में सुधार करने में मदद के लिए मार्गदर्शन किया। शिविर के आयोजन में कोच निशिकांत पाठक एवं उनके सहयोगी राहुल मुंडा, सतीश उरांव एवं रवि मंडल का विशेष योगदान रहा।क्रिकेट प्रशिक्षणक्रिकेट प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार करना था। प्रतिभागियों को उचित बल्लेबाजी रूख, फुटवर्क और शॉट चयन सिखाया गया। उन्होंने ग्रिप, रन-अप और रिलीज सहित गेंदबाजी तकनीकों पर भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। क्षेत्ररक्षण अभ्यास और मैच परिदृश्यों ने उनकी क्षेत्ररक्षण क्षमताओं को बढ़ाने में मदद की।प्रशिक्षकों ने निष्पक्ष खेल पर जोर दिया और पूरे प्रशिक्षण सत्र में टीम वर्क को प्रोत्साहित किया। शिविर के आयोजन में जीशान खान, रवि परिदा, रनधीर कुमार एवं ललन सिंह का योगदान रहा।दोस्ताना मैचप्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न समूहों के बीच मैत्रीपूर्ण मैचों का भी आयोजन किया गया। इन मैचों ने प्रतिभागियों को टीम वर्क और स्पोर्ट्समैनशिप को बढ़ावा देते हुए प्रतिस्पर्धा सेटिंग में अपने कौशल को लागू करने की अनुमति दी। कोचों ने मैचों का बारीकी से निरीक्षण किया और रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान की।साथ ही सकारात्मक तरीके से किसी भी प्रतिभा को सीखने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

प्रदर्शनकारियों की एक्टिविटी से सकते में झारखंडी
Published / 2023-06-12 11:06:01
प्रदर्शनकारियों की एक्टिविटी से सकते में झारखंडी

झारखंंड बंद के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने रांची-पटना हाइवे को कर रखा था जामटीम एबीएन, रांची। झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से 10 और 11 जून को झारखंड बंद आहूत किया गया है। बंद के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारियों ने ओरमांझी के पास रांची-पटना हाईवे को सुबह से जाम कर दिया है, जिससे उस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। रांची पटना हाईवे में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।हालांकि दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट मोड पर है, ताकि बंद समर्थकों से निपटा जा सके। रांची में 1200 पुलिस जवान तैनात किये गये हैं। मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके में 24 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा भी रखा गया है। उल्लेखनीय है कि पहले दिन शनिवार को राज्य के कई जिलों में बंद प्रभावी नजर आया।

रांची विधायक सीपी सिंह ने किया आंदोलन का समर्थन
Published / 2023-06-12 09:23:20
रांची विधायक सीपी सिंह ने किया आंदोलन का समर्थन

रांची झील बचाओ सत्याग्रह को मिला पूर्व मंत्री सीपी सिंह का साथटीम एबीएन, रांची। राजधानी के हृदयस्थली में अवस्थित रांची झील (विवेकानंद सरोवर) को प्रदूषण मुक्त करने के लिए स्थानीय लोग पिछले 45 दिनों से अलग-अलग तरीके से लगातार सत्याग्रह कर रहे हैं। विवेकानंद सरोवर को बचाने के लिए आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह भी शामिल हुए। रांची झील बचाओ अभियान के बैनर तले सत्याग्रह करने वाले लोगों की एक ही मांग है कि राजधानी के अलग अलग इलाकों से नालियों के माध्यम से सरोवर में गिरने वाले कचड़े को रोका जाये। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पहले नाले के पानी की सफाई हो, उसके बाद उस पानी को तालाब में गिराया जाये। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जब वह शहरी विकास मंत्री थे, तब तालाब के सौंदर्यीकरण की पहल की गति थी। उस समय तालाब में गंदा पानी नहीं गिरे, इसके लिए एसटीपी यानि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की बात थी, लेकिन काफी धीमी गति से एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। सीपी सिंह ने कहा कि जल्द ही वह जिला प्रशासन और नगर विकास के अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि न सिर्फ विवेकानंद सरोवर बल्कि सभी जलाशयों का अस्तित्व बचाना बेहद जरूरी है। आज झील बचाने के लिए चलाये गये हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और झील बचाने के अभियान का समर्थन किया। रांची झील बचाओ अभियान के संयोजक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि आज उनके सत्याग्रह का 45 वां दिन है। बावजूद इसके जो तत्परता रांची नगर निगम, जिला प्रशासन और सरकार को दिखाना चाहिए था वह नहीं दिखा है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता की ओर से आश्वासन मिला है कि इस मुद्दे पर वह वरीय अधिकारियों से बात करेंगे। रांची के विवेकानंद सरोवर (रांची झील) में अपर बाजार, कांके, रातू रोड सहित कई इलाकों से बहने वाले कई नालियों का गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के गिरता है। इसकी वजह से सरोवर पूरी तरह प्रदूषित हो गया है, पानी के सड़ने की वजह से होने वाले दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

रामगढ़ : भुरकुंडा के कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग
Published / 2023-06-12 09:14:43
रामगढ़ : भुरकुंडा के कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग

बुझाने का कार्य जारी, पलायन करने को मजबूर हो गये थे लोगटीम एबीएन, रामगढ़। भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में संचालित रेलवे साइडिंग के कोयला स्टॉक में गर्मी के कारण भीषण आग लग गयी थी। कोयला में लगे आग की खबर को लेकर प्रमुखता से खबर चलायी गयी थी। जिसका असर होता अब दिख रहा है।बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने इस मामले में संज्ञान लिया था और इसकी सूचना तत्काल कोयला मंत्री और रेल मंत्री को दी गयी थी। जिसके बाद कल देर शाम हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा ने भी कोयला में लगे आग मामले को लेकर स्थल का निरीक्षण किया था। मामले को लेकर रेलवे डीआरएम ने भी सांसद के साथ पहुंचकर अधिकारियों पर बरसे थे।आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इस पर मुखर तरीके से आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी करा दिया गया है। कल से ही गुड्स केयर कंपनी के द्वारा कोयला स्टॉक में लगे आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल की गाड़ी के माध्यम से लगातार पानी की बौछार की जा रही है।जेसीबी के माध्यम से कोयला को एक स्थान से दूसरे जगह स्थानांतरण किया जा रहा है। जिससे आग के प्रभाव को कम किया जा सके, गुड्स केयर के प्रबंधक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इस पर विशेष ध्यान रखा गया है।सैकड़ों घरों का बढ़ने लगा है तापमानआग लगने से घरों की दीवारे तपने लगी हैं। आसपास के सटे सैकड़ों घरों का तापमान बढ़ने लगा है। लोगों की शिकायत है कि पिछले कई दिनों से ये आग लगी हुई है। पीने और नहाने का पानी भी उबल रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या से समाधान की गुहार लगायी है। वहीं, इन लोगों का कहना है कि हम लोग कैमरे के सामने आपसे कुछ भी नहीं कह सकते हैं। हम लोग बरसों से रेलवे के जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। अगर हम रेलवे साइडिंग के खिलाफ शिकायत करेंगे तो हमें यहां से हटा दिया जायेगा।गर्मी की वजह लगी हो सकती है आगआपको बता दें कि यहां से देश के विभिन्न पावर प्लांट और फैक्टरियों को रेलवे रैक के जरिए कोयला भेजा जाता है। जानकारों का कहना है कि गर्मी की वजह ये आग लगी हो सकती है। यहां से हटाए जा रहे कोयले को महुआ टोला के पास डंप किया जा रहा है, जिसका भी वहां रहने वाले लोग विरोध कर रहे हैं। साइडिंग संचालकों का कहना है कि आग बुझने के बाद यहां से कोयला हटा लिया जायेगा।

चास : बाल सुधार गृह से इचाक के दो बाल कैदी फरार
Published / 2023-06-12 09:09:12
चास : बाल सुधार गृह से इचाक के दो बाल कैदी फरार

दीवार कूदकर भागे दोनों बाल कैदीएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में दो बाल कैदी फरार हो गये हैं। शनिवार शाम को दोनों दीवार कूदकर वहां से भाग निकले हैं लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उन दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।बोकारो में बाल कैदी फरार होने की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मियों और सुरक्षा गार्ड्स की लापरवाही का फायदा उठाया। उन्होंने दीवार से टेबल लगाकर सुधार गृह की दीवार को फांद कर बाहर आ गये और वहां से फरार हो गये।सुधार गृह में थे मात्र दो ही बाल कैदीबताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में दो ही बाल कैदी थे, जिन्हें दुग्दा थाना से शुक्रवार शाम को यहां भेजा गया था। ये दोनों इचाक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।इस मामले में बाल सुधार गृह के शारीरिक अनुवेसक बालमुकुंद प्रजापति ने बताया कि शनिवार शाम के वक्त वो दोनों बच्चे यहां से फरार हुए हैं, क्योंकि इससे पूर्व एक भी बाल कैदी इस सुधार गृह में मौजूद नहीं थे। जिसकी वजह से यहां की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स और कर्मचारी थोड़ी सुस्ती बरत रहे थे। उन बाल कैदियों ने उनकी इसी कोताही का फायदा उठाया और यहां से भाग निकले।

भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 14 जून तक बंद
Published / 2023-06-11 17:02:26
भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 14 जून तक बंद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूल 14 जून, 2023 तक बंद रहेंगे। इसके तहत राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूलों को 14 जून तक बंद रखने का फैसला किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से आदेश जारी हुआ है। जारी आदेश में कहा गया कि राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। इस अवधि मे बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचित किया जाएगा। यह आदेश 12 जून से 14 जून, 2023 तक लागू रहेगा।

खूंटी से पुलिस ने 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को किया गिरफ्तार
Published / 2023-06-11 16:55:08
खूंटी से पुलिस ने 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को किया गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। खूंटी जिले से 11 आपराधिक मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के एरिया कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। तोरपा के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नक्सली को रनिया थाना क्षेत्र के उड़ीकेल बड़काटोली गांव के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह लेवी वसूलने गया था। तिवारी ने बताया कि विश्राम कोंगाड़ी के खिलाफ खूंटी और सिमडेगा जिले के विभिन्न थानों में रंगदारी,लेवी वसूलने समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। वह खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव का रहने वाला है।

अंपायर सौमित्र पटनायक को पितृ शोक
Published / 2023-06-10 22:18:34
अंपायर सौमित्र पटनायक को पितृ शोक

टीम एबीएन, रांची। बीसीसीआई लेवल वन प्रशिक्षक और  जेएससीए एलिट पैनल के निर्णायक अंपायर हेहल स्पोटिंग के सौमित्र पटनायक के पिता का आज सुबह निधन हो गया। श्री विश्वनाथ पटनायक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। श्री पटनायक 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लिये। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में कल सुबह लगभग 7:30 बजे किया जायेगा। आज आरडीसीए और जेएससीए के सदस्यों ने उनके पिता के निधन पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.