Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची पुलिस और रांची ट्रैफिक पुलिस के लिए सेंटेविटा अस्पताल ने चलाया बीट द हीट अभियान
Published / 2023-06-12 19:37:30
रांची पुलिस और रांची ट्रैफिक पुलिस के लिए सेंटेविटा अस्पताल ने चलाया बीट द हीट अभियान

300 पीस रेडी टू ड्रिंक ओआरएस और थैंक्यू कार्ड का वितरण टीम एबीएन, रांची। सेंटेविटा अस्पताल ने रांची पुलिस के समर्थन में बीट द हीट अभियान चलाया। जिसके तहत रांची शहर में ड्यूटी में तैनात रांची पुलिस, रांची ट्रैफिक पुलिस के जवानों को रेडी टू ड्रिंक ओआरएस के साथ थैंक्यू कार्ड भी दिया गया। जिससे ड्यूटी पर तैनात जवानों में ताजगी, स्फूर्ति एवं उत्साह बनी रहे। प्रत्येक वर्ष गर्मियों के मौसम में चलाया जाने वाले बीट द हीट अभियान इस वर्ष भी चलाया जा रहा है, इस अभियान में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को अस्पताल समय-समय पर सहयोग करता रहेगा। इस अभियान के माध्यम से सेंटेविटा अस्पताल  यह संदेश भी देना चाहता है कि मुश्किल परिस्थितियों में हम सब के साथ खड़े हैं।

राष्ट्र के विकास में मातृशक्ति का योगदान विषय पर संगोष्ठी
Published / 2023-06-12 19:36:41
राष्ट्र के विकास में मातृशक्ति का योगदान विषय पर संगोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती मातृ वाहिनी के तत्वावधान में रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा भारती की सचिव चंद्रिका चौहान ने राष्ट्र के विकास में मातृशक्ति का योगदान विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृशक्ति ही घर-परिवार में संस्कारों का बीजारोपण करती हैं। सर्वप्रथम अपने परिवार में अच्छे संस्कार, अच्छे व्यवहार को जागृत करना है। आज की महिलाएं निसंदेह अत्यंत सशक्त है, हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी है और उनकी अभूतपूर्व सफलता है। परंतु यह भी सत्य है कि आज पश्चात संस्कृति का अनुकरण करने से महिलाओं का भटकाव हो रहा है। आज परिवारिक भाव कम होते जा रहा है। देश प्रेम का बीज-वपन माताएं ही अपने बच्चों में कर सकती हैं। फिर यही बच्चे बड़े होकर देश का नाम उज्ज्वल करेंगे। संगोष्ठी की भूमिका रखते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती की क्षेत्र महिला प्रमुख श्रीमती सोनी मेहता ने कहा कि सेवा भारती अपने विभिन्न सेवा आयामों के माध्यम से महिलाओं को सुशिक्षित, स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। आधी आबादी की शक्ति किसी भी देश के पूर्ण विकास के लिए विराट शक्ति है। सर्वप्रथम देश की महिलाओं को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होना होगा जिससे वे देश को संभालने- संवारने में समर्थ हो सकें। महिला संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ संध्या रानी सिन्हा, प्राध्यापिका, रसायन शास्त्र विभाग बीआईटी,मेसरा ने राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं के सामाजिक कार्यों एवं उपलब्धियों को समाज के बीच लाना होगा।भारतीय महिलाएं संस्कृति और संस्कार में बंधी हुई होती है। देश को सशक्त करने के लिए महिलाओं को भी सशक्त होना अति आवश्यक है। महिला संगोष्ठी में मंजूषा देशमुख, शालिनी सचदेव, आरती सिंह, विमला कुमारी सहित शहर की समाजसेवी महिलाओं ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एकल गीत सुश्री रेणु कुमारी ने प्रस्तुत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती की शिक्षा आयाम प्रमुख कंचन प्रभा ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती पूनम आनंद ने किया।

बिजली बिल ब्याज माफी योजना से बिजली उपभोक्ताओं को फायदा ही फायदा
Published / 2023-06-12 17:50:07
बिजली बिल ब्याज माफी योजना से बिजली उपभोक्ताओं को फायदा ही फायदा

72 दिनों में 1682 बिजली उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.33 करोड़ रुपये हुआ माफ, विभाग को प्राप्त हुए 2.69 करोड़ टीम एबीएन, पलामू/ रांची। सरकार द्वारा चलाई जा रही बिजली बिल माफी योजना 2023 (एकमुश्त समाधान योजना 2023) योजना से बिजली उपभोक्ताओं को फायदा ही फायदा मिल रहा है। बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 1 अप्रैल से 30 जून तक बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 के तहत एकमुश्त समाधान योजना 2023 संचालित की जा रही है। इस योजना की शुरुआत से 72 दिनों में 1682 बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिल चुका है। इन बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल 4 करोड 13 लाख था, जिसमें 1 करोड़ 33 लाख माफ कर दिये गये। जबकि विभाग को इन उपभोक्ताओं से बिजली बिल के रूप में 2 करोड़ 69 लाख प्राप्त हुआ।  विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डालनगंज के विद्युत कार्यपालक अभियंता शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना 2023 (एकमुश्त समाधान योजना) 30 जून 2023 तक चलेगी। इस योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए पलामू जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन आयोजित कैंपों में बिजली उपभोक्ता पहुंचकर बिजली बिल ब्याज माफी योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पलामू जिले में 1682 बिजली उपभोक्ताओं इस योजना का लाभ मिल चुका है। उनके बिजली बिल के एक करोड़ 33 लाख ब्याज की माफी की जा चुकी है। बिजली उपभोक्ता जो बिजली का उपभोग कर रहे हैं और जाने-अनजाने में या आर्थिक कमजोरी के कारण बिजली बिल जमा नहीं कर सके हैं, वैसे उपभोक्ताओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। उपभोक्ता अपने बिजली बिल के ब्याज माफी करवाकर फायदा ले सकते हैं। इसके लिए स्थान चिह्नित कर कैंप का भी आयोजन हो रहा है। क्या है बिजली बिल ब्याज माफी योजना (एकमुश्त समाधान योजना 2023):- इस योजना के तहत 31 दिसंबर 2022 तक के बकाये बिजली बिल का एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज माफ।  बिजली बिल ब्याज माफी का भुगतान 5 आसान किश्तों में करने की सुविधा दी जा रही हैं। घरेलू (शहरी एवं ग्रामीण) श्रेणी एवं कृषि व सिंचाई, निजी श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी योजना से आच्छादित किया जायेगा। यह बिजली बिल माफी योजना 01 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक लागू है। बकायेदार विच्छेदित लीगल नोटिस एवं सर्टिफिकेट केस घरेलू उपभोक्ता (शहरी एवं ग्रामीण) को भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

रांची : मोरहाबादी मैदान में मिला शव, गला घोंट कर हत्या की आशंका
Published / 2023-06-12 12:39:41
रांची : मोरहाबादी मैदान में मिला शव, गला घोंट कर हत्या की आशंका

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी ग्राउंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले पर निशान है ऐसा लगता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है।मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम के ठीक सामने एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, उसके गले में गमछा लपेटा हुआ है, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी गमछा से ही गला दबाकर हत्या की गयी है।मोरहाबादी मैदान के दुकानदारों ने मामले की जानकारी लालपुर पुलिस को दी, जिसके बाद आनन-फानन में सिटी डीएसपी दीपक कुमार और लालपुर थाना प्रभारी ममता मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन उसे कोई पहचान नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति के गले में गमछा लपेटा हुआ है। ऐसा लगता है कि आपसी रंजिश के बाद गला घोट कर हत्या की गयी है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले की तफ्तीश के लिए रांची पुलिस के द्वारा मोरहाबादी मैदान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी चेक करवाया गया है। हालांकि उसमें पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। घटनास्थल पर कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं।

रांची : चोरी की ऑटो समेत 10 बाइक बरामद
Published / 2023-06-12 12:34:22
रांची : चोरी की ऑटो समेत 10 बाइक बरामद

बाइक चोर गिरोह का खुलासाटीम एबीएन, रांची। पुलिस ने 8 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोरों में सुमित मिर्धा उर्फ बाबू, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद वारिस, अनिल शर्मा, सनी महली, वीर सिंह महतो, सुनील कुमार महतो और विनय कुमार महतो है। ये सभी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोतवाली थाना की ओर से 8 जून को हुई कार्रवाई से इस पूरे गैंग का खुलासा हुआ है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर से एक स्कूटी की चोरी हो गयी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। उसकी पहचान करने के बाद व्यक्ति को गुमला जिले के सिसई इलाके से सुमित मिर्धा उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर स्कूटी को बरामद किया गया। सुमित मिर्धा की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर और भी कई लोगों की गिरफ्तारी की गयी, जिसके बाद चोरी की बाइक बरामद की गयी। रांची पुलिस ने कुल 9 बाइक और एक ऑटो बरामद किया है।रांची एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर रांची के विभिन्न थाना इलाकों में रहते हुए कांडों को अंजाम देते आ रहे थे। रांची के काफी भीड़ वाले इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को अक्सर अंजाम देते आ रहे थे। इन सब की गिरफ्तारी से आम लोग अपनी गाड़ियों को चैन से पार्क कर सकेंगे। क्योंकि इन इलाकों में जितने भी बाइक चोरी की घटनाएं सामने आने के कारण जल्दबाजी में गाड़ी को सही तरह से लॉक नहीं कर पाते, इसका फायदा इन बाइक चोर गिरोह को मिल जाता।बाइक चोर गिरोह के सदस्य इससे पहले भी कई आपराधिक कांडों को अंजाम दे चुके हैं और जेल जा चुके हैं। पुलिस ने टीम गठित कर इन बाइक चोर गिरोह पर दबिश लगाने की कोशिश की है। अब देखने वाली बात यह होगी इन चोरी इन चोरों को की गिरफ्तारी के बाद रांची में बाइक चोरी की घटनाएं रूकती है या नहीं। पुलिस गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और प्रशिक्षक के लिए विशेष ट्रेनिंग
Published / 2023-06-12 12:30:12
आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और प्रशिक्षक के लिए विशेष ट्रेनिंग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक एवम बालिका तथा वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में हम होंगे कामयाब एक दिन के संकल्प के साथ संपन्न हो गया।इसके पूर्व कैंप के खिलाड़ियों द्वारा तैयार किए गए स्वागत गीत,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खिलाड़ियों एवम कोच द्वारा कैंप के फीड बेक के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। कैंप के निबंध में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रानी बिरुआ, प सिंह राजनायक, सिमडेगा, पाय कुमारी, ब्यूटी संध्या, सागर दास, दुमका, धर्म देव हेंब्रम प, सिंह भूम, राजा लोहरा सिंह भूम को मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया।वहीं ओलंपियन सिलवानूस डुग डुग, ओलंपियन मनोहर टोपनो , साई प्रभारी अंतररष्ट्रीय कोच बिनोद कुमार सिंह को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र सिंह ने किया।इस मौके पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, रांची साई के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, डी एस ओ रूपा रानी तिर्की, योगेश यादव, अंजलुषस तिर्की, वरुण कुमार, प्रतिमा बरवा, बीएस राव, नीरज, गोपाल तिर्की, रीता, एतवा तिग्गा, आदम होरो, प्रदीप मिर्धा समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक निदेशालय, साझा कर्मी उपस्थित थे।

पटना से कोडरमा पहुंचा वंदे भारत एक्सप्रेस, हजारीबाग होते हुए रांची के लिए रवाना
Published / 2023-06-12 12:25:23
पटना से कोडरमा पहुंचा वंदे भारत एक्सप्रेस, हजारीबाग होते हुए रांची के लिए रवाना

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा रहे मौजूदटीम एबीएन, रांची। पटना से रांची के बीच सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन हो रहा है। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस कोडरमा पहुंचा। वहां से हजारीबाग होते हुए रांची के लिए रवाना हो चुका है। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोडरमा जंक्शन पर मौजूद रहे और हरी झंडी दिखायी।बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। ट्रेन के ट्रायल की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। इस ट्रेन का ट्रायल आज यानी 12 जून को किया जायेगा। यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में ठहराव दिया गया है।

रांची : विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो शव मिले, जांच में जुटी पुलिस
Published / 2023-06-12 12:22:21
रांची : विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, रांची। रांची के अलग -अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को दो शव बरामद किए हैं। पहला मामला चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बस डिपो के समीप की है। वहां अहले सुबह ऑटो चालक रोहित की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में रोहित की चाकू मारकर हत्या की गयी है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं दूसरी ओर लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम के समीप से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव देखने पर प्रथम दृष्टया गमछे से गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। मोरहाबादी मैदान के दुकानदारों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की। लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं पायी है। लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

पलामू : दुकानदार की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में शोक
Published / 2023-06-12 12:19:54
पलामू : दुकानदार की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। लेस्लीगंज बाजार में फास्टफूड दुकानदार छोटू उर्फ ननकू की रविवार रात करीब 12 बजे गोली मार दी गयी। आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक छोटू उर्फ ननकू लेस्लीगंज बाजार में अपनी दुकान लगाता था। रविवार रात जब वह दुकान बंद कर वहीं सो रहा था तो इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.