Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Published / 2023-06-14 23:14:46
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी है। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना गेट के समीप लाइन ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां युवक के स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है। वहीं घटना को अंजाम देने के पश्चात ट्रक का चालक वाहन को घटना स्थल से लेकर फरार हो गया। सेन्हा थाना पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से फरार वाहन को पकड़ने में जुट गयी है। घटित घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार से गुमला से लोहरदगा की तरफ आ रहा था।

उपायुक्त ने की कृषि एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Published / 2023-06-14 23:11:28
उपायुक्त ने की कृषि एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

केसीसी, कृषि ऋण माफी, धान बीज वितरण, पशुधन वितरण में प्रगति की ली जानकारीकृषि व पशुपालन की योजनाओं से किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकताकिसानों की पसंद के अनुरूप उन्हें पशुधन योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें : उपायुक्तटीम एबीएन, जमशेदपुर। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बिंदुवार विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। किसानों के ऋण माफी की अधतन स्थिति, केसीसी, धान बीज वितरण तथा केन्द्रीय योजना/ राज्य योजना के तहत पशुधन विकास योजना में बकरा, सुकर, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट, ब्रायलर कुक्कुट पालन, बत्तख चूजा वितरण में प्रगति एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनान्तर्गत दुधारू गाय वितरण की जिले की वस्तुस्थिति से अवगत हुईं। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने से जुड़ी योजनाओं पर समय से पूर्व तैयारी की जाये। यदि समय से किसानों को लाभ नहीं मिला तो उनकी मेहनत व्यर्थ चली जायेगी। किसानों की पसंद के अनुरूप उन्हें पशुधन योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किये जाने की भी बात कही। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, डीएसओ श्री राजीव रंजन, डीटीओ श्री दिनेश रंजन, एसओआर श्री दीपू कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।  जिला कृषि पदाधकारी ने बताया कि जिले में 44615 ऐसे किसान हैं जिनका ई-केवाईसी किया जाना है, बैंक द्वारा 38778 किसानों का ई-केवाईसी किया जा चुका है जिन्हें ऋण माफी का लाभ तत्काल मिल सकेगा, शेष किसानों के ई-केवाईसी का कार्य सभी प्रखंडों में कैम्प मोड में किया जा रहा। वहीं केसीसी में 93,815 के लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 1,30,604 किसानों को केसीसी का लाभ दिया जा चुका है। केसीसी के माध्यम से कुल 228.88 करोड़ रुपये जिले के किसानों के बीच वितरित किया जायेगा। जिले में 50 फीसदी अनुदानित दर पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है। कुल 1474 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हुआ है जिसमें 1208 किसानों के बीच लगभग 470 क्विंटल अबतक वितरण का कार्य किया गया है।    पशुधन योजना का लाभ ले रहे किसान पशुओं की मृत्यु पर क्लेम करें बीमा राशिउपायुक्त द्वारा पशुपालन पदाधिकारी से लाभुकों को पशुओं के बीमा होने की जानकारी होती है या नहीं तथा वितरण कम क्यों है इसका कारण पूछा गया। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि सप्लायर द्वारा सप्लाई कम करने के कारण वितरण कम हुआ है, उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। वितरित किये जा रहे सभी पशुओं का बीमा किया जा रहा है, मृत्यु होने की स्थिति में भ्रमणशील पशु चिकित्सक या प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को सूचित करते हुए पशु का टैग नंबर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा करने पर पशु के मूल्य का शत प्रतिशत बीमा राशि का भुगतान का प्रावधान है। जिले में अबतक केन्द्रीय योजना/ राज्य योजना के तहत पशुधन विकास योजना में कुल स्वीकृत संख्या 1509 के विरूद्ध 227 बकरा, 255 के विरूद्ध 70 सुकर, 128 के विरूद्ध 2 बैकयार्ड लेयर कुक्कुट, 243 के विरूद्ध 10 ब्रायलर कुक्कुट तथा 2920 के स्वीकृत संख्या के विरूद्ध 803 बत्तख चूजा वितरित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनान्तर्गत दो दुधारू गाय वितरण की योजना में 112, पांच दुधारू गाय (मिनी डेयरी) वितरण की योजना में 2 तथा दस दुधारू गाय वितरण की योजना में  5 गायों का वितरण किया गया है।

आटो चालक रोहित झा के हत्यारे अभी तक फरार
Published / 2023-06-14 21:05:02
आटो चालक रोहित झा के हत्यारे अभी तक फरार

दोनों अपराधी का अबतक सुराग नहीं टीम एबीएन, रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के समीप आटो चालक रोहित झा की हत्या करने वाले दोनों अपराधी का अबतक सुराग नहीं मिला है। दोनों अपराधियों ने देर रात घटना को अंजाम दिया था। इस वजह से सीसीटीवी फुटेज में भी उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने कुछ अपराधियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल का डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा घटना स्थल का काल डंप भी निकाला जा रहा है।थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस मामले में काम कर रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि दो बाइक सवार अपराधियों ने रविवार देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के आॅटो चालक रोहित कुमार झा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल पर बाइक छोड़कर फरार हो गये थे।

गिरिडीह : जिला टास्क फोर्स की टीम ने की छापेमारी
Published / 2023-06-14 21:04:02
गिरिडीह : जिला टास्क फोर्स की टीम ने की छापेमारी

टीम एबीएन, गिरिडीह। जिला टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार सुबह अवैध कारोबार के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। यह अभियान मुफस्सिल थाना, बेंगाबाद थाना, ताराटांड़ थाना इलाके में सुबह चार बजे से की गयी।इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से बालू लदे चार ट्रैक्टर, लगभग 10 टन कोयला, कोयला लदी बाइक और एक क्वार्ज पत्थर लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया। इस बाबत डीएमओ सतीश नायक और एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला टास्क फोर्स की टीम के द्वारा बेंगाबाद, ताराटांड और मुफस्सिल थाना के इलाके में छापेमारी की गई।इस दौरान चार बालू लदा ट्रैक्टर, लगभग 10 टन कोयला, कोयला लदी बाइक बाइक और एक क्वार्ज पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, सभी वाहनों को थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड आगेर्नाइजेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
Published / 2023-06-14 20:47:42
जैन इंटरनेशनल ट्रेड आगेर्नाइजेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

टीम एबीएन, रांची। रक्त दान महादान कहा जाता है देशभर में अलग-अलग एनजीओ की तरफ से समय-समय पर रक्तदान शिविर चलाए जाते हैं। विपत्ति की घड़ी में इसी ब्लड से लोगों की जान बचायी जाती है। आज दिनांक 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस के जैन इंटरनेशनल ट्रेड आगेर्नाइजेशन जिसमे जीतो मेंन चैप्टर रांची, जीतो महिला शाखा तथा जीतो युवा शाखा ने मिलकर दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।हर 6 महीने में  रक्तदान शिविर जीतो ने लगाया। इस शिविर में 53 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस बार कई जोड़ो जैसे की मां-बेटा, पिता-पुत्र, पति-पत्नी ने एक साथ रक्त दान किया। रक्त दान सभी को करना चाहिए क्योंकि इससे न सिर्फ समाज की सेवा होती है बल्कि शरीर में नया खून भी बनता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। रक्त दान से हेमोक्रोमेटोसिस, कैंसर, हृदय रोग का खतरा कम होता है। कार्यक्रम का उद्घाटन जीतो अध्यक्षा प्रियंका पाटनी द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर सीमा जैन और अरिहंत जैन की मुख्य भूमिका रही। इसके अलावा स्मिता पाटोदी, बबिता बड़जात्या, मीना सेठी, स्मिता पाटनी, सन्नू सेठी, मांशी जैन, उषा पाटनी, विनीता सेठी, नीता सेठी तथा सीमा गंगवाल का महत्वपूर्ण योगदान  रहा। एक रक्तदाता, तीन लोगों को जीवन देता है। इसलिए रक्त दान को बनाइए अभियान, रक्त दान करके बचायेंं किसी की जान।

मेकॉन में विश्व रक्त दाता दिवस 2023 का आयोजन
Published / 2023-06-14 20:46:52
मेकॉन में विश्व रक्त दाता दिवस 2023 का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर मेकॉन ने 14 जून को इस्पात अस्पताल मेकॉन, श्यामली कॉलोनी, रांची में शपथ समारोह और नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री एसके वर्मा, निदेशक (वाणिज्यिक) एवं श्री मुकेश कुमार, निदेशक (वित्त) द्वारा कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई गई।इस्पात अस्पताल में नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें ब्लड ग्रुप का नि:शुल्क परीक्षण किया गया और ब्लड ग्रुप कार्ड प्रदान किया गया। 12 जून को मेकॉन ने गोद लिये अपने गांव पांचा के ग्रामीणों को स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जागरूक  करने के लिए एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया। इस अवसर पर मेकॉन के वरिष्ठ अधिकारी, इस्पात अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी तथा लाइफ सेवर के संस्थापक श्री अतुल गेरा उपस्थित रहे और उन्होंने इसके बारे में ग्रामीणों के साथ चर्चा की।

झारखंड : एचईसी के विस्थापितों ने हाई कोर्ट के बाहर नौकरी के लिए किया प्रदर्शन
Published / 2023-06-14 18:37:33
झारखंड : एचईसी के विस्थापितों ने हाई कोर्ट के बाहर नौकरी के लिए किया प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन के बाहर एचईसी के विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं ने कहा कि जिस जगह पर झारखंड हाई कोर्ट बना है वह उनके पूर्वजों की जमीन है, जहां पर खेती का काम होता था। आज उनके पास कोई रोजगार नहीं है। हाई कोर्ट के नये भवन में बाहर के लोगों को नौकरी दी जा रही है लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है। महिलाओं ने हाई कोर्ट के नये भवन में नौकरी की मांग की।साथ ही कहा कि उन्होंने एचईसी कारखाने के लिए जमीन दी थी लेकिन अब यहां हाई कोर्ट बन गया है। ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों को हाई कोर्ट के नये भवन में किसी तरह की नौकरी मिलनी चाहिए।

प्रतिभावान कलाकारों को फिल्म के लिए प्रशिक्षित कर प्रेरित करना और मार्गदर्शन देना चित्रपट झारखंड का उद्देश्य : डॉ दीपक
Published / 2023-06-14 18:35:50
प्रतिभावान कलाकारों को फिल्म के लिए प्रशिक्षित कर प्रेरित करना और मार्गदर्शन देना चित्रपट झारखंड का उद्देश्य : डॉ दीपक

द रांची प्रेस क्लब में चित्रपट झारखंड ने की पत्रकार वार्ताटीम एबीएन, रांची। झारखंड की कला संस्कृति की विरासत को समृद्ध करने और उनका दृश्य-श्रव्य माध्यम से अभिलेखिकरण हेतु फिल्म निर्माण की विधा को जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य चित्रपट झारखंड लगातार कर रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ दीपक प्रसाद ने बताया कि चित्रपट झारखंड का मुख्य उद्देश्य झारखंड के वैसे प्रतिभावान कलाकारों एवं अन्य को जिन्हें फिल्म निर्माण में रुचि है। उन्हें प्रशिक्षित कर फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा मार्गदर्शन देना है ताकि वे झारखंड की कला, संस्कृति, पर्यटन स्थल, जंगल, झरनों का फिल्मांकन कर अपनी विरासत को संरक्षित कर सकें और सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व पटल पर रख सकें। साथ ही इसे अपनी रोजी रोटी का जरिया भी बना सकें। इन्हीं तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चित्रपट झारखंड के द्वारा  23, 24 एवं 25 जून 2023 को सरला बिरला विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तर का तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव : 2023 का आयोजन किया जा रहा है। चित्रपट झारखंड के द्वारा विगत दो वर्षों से अलग अलग जिलों मे दिए जा रहे फिल्म निर्माण प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि इस फिल्म महोत्सव मे राज्य के विभिन्न जिलों से 102 लघु फिल्में भेजी गयी। इस फिल्म महोत्सव के लिए तीन वर्गों में (लघु फिल्म, डाक्यूमेंट्री और कैंपस) फिल्में आमंत्रित की गयी थी। उन फिल्मों को देख कर मुंबई से आये जूरी के सदस्यों ने 60 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए योग्य पाया। जिनकी स्क्रीनिंग 23 से 25 जून के बीच सरला बिरला यूनिवर्सिटी आयोजन स्थल पर की जायेगी। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में अतिथि के तौर पर अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जनजातीय मंत्री भारत सरकार, डॉ महुआ मांजी राज्यसभा सांसद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पद्मश्री मुकुंद नायक, इस उत्सव मे जिनकी फिल्में प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं उन फिल्मों के निर्माता-निर्देशक आदि को आमंत्रित किया जायेगा। उन सभी के लिए आयोजन स्थल पर ही आवास, भोजन सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जायेंगी।इस फिल्म महोत्सव : 2023 को सार्थक और उपयोगी बनाने की दिशा में हर संभव कोशिश चित्रपट झारखंड टोली के सदस्य कर रहे हैं। ताकि हमारा झारखंड प्रदेश भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे आत्म निर्भर बन सके। यहां भी भारतीय मूल्यों के साथ अच्छी अच्छी व्यावसायिक फिल्मों का निर्माण हो सके। विगत कई माह से इस आयोजन में लगे चित्रपट झारखंड टोली के सदस्यों में प्रांतीय समन्वयक नंद कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार अंकन, राकेश रमण, सुमित मित्तल, पुलिन मित्र, डॉ दीपक प्रसाद, नवीन सहाय, शैलेंद्र भट्ट, विष्णुचंद्र गिरी, भारत भूषण, अनिमेष कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा, सरला बिरला के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, फिल्म निर्माता एवं व्यवसाय अजय कुमार सिंह, मुंबई से भारतीय चित्र साधना के सहसचिव आकाश आदित्य लामा, अविनाश कुमार सहित अन्य कई लोग लगे हैं।

भुवनेश्वर से लौटे खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर जोरदार स्वागत
Published / 2023-06-14 18:34:37
भुवनेश्वर से लौटे खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर जोरदार स्वागत

जनजातीय खेल महोत्सवयोगासन में झारखंड की बालिका टीम को सिल्वर मेडलझारखंड की पूरी बालिका टीम को मिला दूसरा स्थान टीम एबीएन, रांची। प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव जो भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक कला, संस्कृति मंत्रालय और युवा खेल कूद मंत्रालय  केंद्र सरकार ने आयोजित किया था, जिसमें विभिन्न खेलों को सम्मिलित किया गया था। योगासन में झारखंड की बालिका टीम ने सिल्वर मेडल जीत कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया। साथ ही झारखंड की पूरी बालिका टीम को द्वितीय स्थान मिला है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सदस्यों डॉ एसके घोषाल, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन, राहुल कुमार ने स्टेशन पहुंच कर कोच, मैनेजर और  खिलाड़ियों को बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  विजेता खिलाड़ियों में रेशमी तिर्की, सुमन कुमारी तिग्गा, अनुपा किंडो, उषा माझी, रेखा उरांव सारोठी सरदार रही। बालक वर्ग ने भी अच्छा प्रदर्शन कर  चौथा स्थान प्राप्त किया।  टीम में दीपू लोहरा, आर्यन लोहरा, गोविंद कुमार, सुमित उरांव, सूरज उरांव, नीरज उरांव रहे। टीम मैनेजर आर्य प्रह्लाद भगत और कोच सुषमा कुमारी तिग्गा ने  योगासन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन पांडे, स्पोर्ट डायरेक्टर सरोजनी लकड़ा, पूरे झारखंड टीम के मैनेजर अजय तिर्की सर का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा और खिलाड़ी जीत पाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.