Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
तप रहे झारखंडवासियों को तीन चार दिन में राहत की उम्मीद
Published / 2023-06-16 16:17:15
तप रहे झारखंडवासियों को तीन चार दिन में राहत की उम्मीद

झारखंड में भीषण गर्मी का सितम जारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में चिलचिलाती गर्मी और तेज लू से अभी लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। अधिकांश जिलों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की दर्जे की बारिश हो रही है लेकिन बारिश के बाद कुछ पल राहत के बाद लोगों को गर्मी और उमस बेचैन कर रही है।भीषण गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से आमजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सुबह होते ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी सताने लगी है और दोपहर होते ही लोगों का घर से कहीं बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है, जिसके कारण लोग घरों में ही दुबके हैं। अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है। राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर दिख रहा है। प्री मानसून की वजह से राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर आ रही है। जमशेदपुर के साथ-साथ सहित आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसकी वजह से इन इलाकों में तापमान में थोड़ी राहत आयी है। दिनभर यहां तेज धूप रही लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अभी कहा है कि राज्य में लोगों को अभी दो से तीन दिन तक गरमी झेलनी पड़ेगी।रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मानसून बिहार और बंगाल के पास रुका हुआ है। इसलिए मानसून झारखंड में तीन से चार दिनों के अंदर दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसे फैलने में समय लगेगा। संताल के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश की खबर है। 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

रांची : सिदरोल पुलिया के पास बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर
Published / 2023-06-16 16:07:42
रांची : सिदरोल पुलिया के पास बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर

टीम एबीएन, रांची। बुढ़मू ठाकुरगांव मुख्य मार्ग में सिदरोल पुलिया के पास मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने से राय निवासी वसीम अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वसीम अपने मोटरसाइकिल से राय से रांची जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिसमें वसीम घायल हो गया। पुलिस के सहयोग से वसीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू लाया गया, जहां डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी नहीं थे। मैक्लुस्कीगंज में पदस्थापित फार्मासिस्ट निसार सूचना पाकर पहुंचे और घायल का प्राथमिक उपचार किया, तब तक घायल के सिर से काफी खून बह चुका था। गंभीर अवस्था में 108 के माध्यम से घायल को रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू की दुर्दशा से आहत ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। थाना प्रभारी द्वारा समझाने के करीब 1 घंटा बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चिकित्सा प्रभारी को प्रभार मुक्त करने और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण धरना पर बैठे हुए थे।

रांची : महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Published / 2023-06-16 12:20:38
रांची : महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से दहशतटीम एबीएन, रांची। राजधानी में नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एक बार फिर रांची से एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा भी बरामद किया है।रांची में मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने हटिया और सिंह मोड़ में छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने नगदी समेत सवा दो किलो गांजा बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार ओबेरिया रोड खटाल के पास का रहने वाला है। मूलरूप से यूपी के बलिया निवासी आरोपी नीरज हटिया में घर से ही पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री किया करता था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।घरों की तलाशी लेने पर पुलिस ने सवा दो किलो गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त साढ़े दस हजार रुपए नगद बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री कर रहे हैं। कई लोग उनके घर से आकर गांजा ले जाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा लाकर देने वाले के नाम की भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सरायकेला : हीट स्ट्रोक से दो सीआरपीएफ जवानों की इलाज के दौरान मौत
Published / 2023-06-15 23:45:00
सरायकेला : हीट स्ट्रोक से दो सीआरपीएफ जवानों की इलाज के दौरान मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड में गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। वहीं कई इलाकों में इस वजह से गर्म हवा के थपेड़े और लू से आम जीवन अस्त-व्यस्त है। सरायकेला में इसी भीषण गर्मी से दो सीआरपीएफ जवान की मौत हो गयी।सरायकेला में हीट स्ट्रोक यानी लू की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत हो गयी। यहां मारे गये जवानों में सीआरपीएफ 7वीं बटालियन से गिरिडीह के हवलदार शंभू राम गोल्डी (उम्र 47 वर्ष) और सीआरपीएफ 133 बटालियन से रांची के हवलदार प्रेम कुमार सिंह (उम्र 44 वर्ष) का नाम शामिल है। गुरुवार को इलाज के दौरान के इन दोनों जवानों ने आदित्यपुर के मेडिट्रिना अस्पताल में दम तोड़ दिया।सरायकेला में सीआरपीएफ जवान की मौत को लेकर बताया जाता है कि ये दोनों जवान मुसाबनी ट्रेनिंग अकादमी स्थित सीआरपीएफ कैंप में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे। अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही ये दोनों जवान हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गये। इसके बाद आनन-फानन में उनके साथियों और कैंप में स्थित अधिकारियों की मदद दोनों जवानों को इलाज के लिए मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को दोनों जवानों की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। वहीं हीट स्ट्रोक से सीआरपीएफ के दोनों जवानों की मौत से जिला पुलिस की चिंता भी बढ़ गयी है। इसको लेकर सरायकेला के एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने सीआरपीएफ के दो जवानों की असमय मौत पर शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह घटना चिंतनीय है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड भी दर्ज कर लिया गया है।

आजसू सुप्रीमो ने तीरंदाजी में झारखंड के गोल्ड मेडल विजेता को किया सम्मानित
Published / 2023-06-15 23:41:03
आजसू सुप्रीमो ने तीरंदाजी में झारखंड के गोल्ड मेडल विजेता को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। भुवनेश्वर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया यात्रा, राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले झारखंड बॉयज टीम में शामिल जोन्हा के करण पातर एवं उसके कोच रोहित कुमार को सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता 9-12 जून तक आयोजित था। करण पातर बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र, जोन्हा के प्रशिक्षु हैं। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी बच्चे रुचि दिखाये। खेल में भी बेहतर भविष्य है। खेलकूद के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर देश की सेवा के साथ-साथ बेहतर करियर बना सकते हैं। बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले एक दर्जन तीरंदाजों को सरकारी नौकरी दी गयी है। यह बड़ी उपलब्धि है। मौके पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, पारसनाथ उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, संजय सिद्धार्थ, राजू महली, शंकर बेदिया, मो रिजवान, सूरज साहू, कनिलाल साहू, सीताराम साहू, सुदामा प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में माकपा ने की राजनीतिक व सांगठनिक मजबूती पर चर्चा
Published / 2023-06-15 21:24:17
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में माकपा ने की राजनीतिक व सांगठनिक मजबूती पर चर्चा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले संताल परगना के दुमका, जामताड़ा, गोड्डा एवं देवघर जिला के कार्यकताओं के दो दिवसीय संयुक्त शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दुमका में 14-15 जून को आयोजित कार्यक्रम में इन जिलों से जिला कमेटी एवं जन संगठन के नेतृत्व कारी साथियों ने शिरकत की। झारखंड माकपा राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड एहतेशाम अहमद ने इस शिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा नेतृत्व में विनाशकारी कारपोरेट और संप्रदायिक हिंदुत्व के गठजोड़ के हमले को हर हाल में परास्त करने का संकल्प लिया। इस दो दिवसीय शिक्षण शिविर में पार्टी के कार्यक्रम, पार्टी संविधान, पार्टी संगठन, जन संगठन, पार्टी के कार्य नैतिक लाइन और वैज्ञानिक मार्क्सवादी विचारधारा का गहन अध्ययन किया गया। कॉमरेड सुजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में शिक्षक के रूप में कॉमरेड मोहन मंडल, अमृत चंडीदास पूरी, कॉमरेड महेंद्र रावत, पंडित प्रतीक मिश्रा, कांग्रेस दशरथ मंडल, कॉमरेड लखनलाल मंडल, कॉमरेड सुभाष हेम्ब्रम, पार्टी के वरिष्ठ साथी राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड समीर दास ने भी संबोधित किये और इन विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पार्टी के राजनीतिक और सांगठनिक कार्यक्रम से साथियों में उत्साह का देखा गया।

राज्य योग केंद्र में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन का शुभारंभ
Published / 2023-06-15 21:23:01
राज्य योग केंद्र में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम का शुभारंभ आज रांची स्थित राज्य योग केंद्र में हुआ। इस सात दिवसीय योग काउंटडाउन का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में होगा। आज के कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह छह बजे से शुरू हुआ, जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल के अनुसार आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान कराया गया। इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन योग विशेषज्ञ पीएन सिंह ने किया। आज के दूसरे सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपयोगिता प्रतियोगिता तीन प्रकार के ग्रुप में विभाजित थी जो इस प्रकार हैं :  सुपर सीनियर ग्रुप - 25 से 35 साल  सीनियर ग्रुप - 15 से 25 साल  जूनियर ग्रुप - 5 से 15 साल  पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग हुई। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ आरिफ रजा, डॉ सरिता, चांद नागपाल ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया। आज का कार्यक्रम निदेशालय आयुष निदेशालय के निदेशक डॉ फैजलुस शमी, राज्ययोग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित की उपस्थिति में हुआ। इसके अलावा राहुल कुमार (नोडल आफिसर, एन ए एम), दिवाकर चंद्र झा (नोडल आफिसर, एच डब्ल्यू सी) एस पी एम (एनएएम), अलतमश (सहायक,  निदेशालय) उपस्थित थे। आज की भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 21 जून को समापन दिवस पर राज्ययोग केंद्र में होगा। 16 जून 2023 का कार्यक्रम इस प्रकार है :  सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास शाम 4 बजे से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (सीनियर)

हजारीबाग : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सड़क जाम
Published / 2023-06-15 18:24:11
हजारीबाग : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर सड़क जाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, विष्णुगढ़। सरना धर्म कोड की मांग को लेकर हजारीबाग जिले की एनएच-522 की सड़क को जाम किया गया। इस दौरान सेंगेल अभियान से जुड़े लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखे। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाये।बताते चलें कि आदिवासी सेंगेल अभियान विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को डुमरियाटांड़ में हुई थी। जिसकी अध्यक्षता जिला सेंगेल अध्यक्ष बहाराम हांसदा व संचालन सरना धर्म मंडवा अध्यक्ष बहाराम मरांडी ने किया था। बैठक में सरना धर्म कोड समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। निर्णय लिया गया कि गुरुवार को एनएच-522 में सात माइल मोड़ पर सुबह छह बजे से सड़क जाम की जायेगी। जिसपर पहल करते हुए सड़क जाम रखा। आदिवासी सेंगेल अभियान के बोकारो जोनल हेड आनंद टुडू ने कहा कि सरना धर्म कोड जनसभा 30 जून को ब्रिगेड परेड मैदान कोलकाता में होगी। इसके पूर्व 15 जून को भारत बंद का आह्वान आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया था। जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रखंड एवं बोकारो जोन से सरना धर्मप्रेमी एवं सेंगेल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करते ही डीडीसी मनीष कुमार ने किया रक्तदान
Published / 2023-06-15 18:12:59
पदभार ग्रहण करते ही डीडीसी मनीष कुमार ने किया रक्तदान

मनीष कुमार (भा.प्र.से-2018) ने 28 वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहणपदभार के पश्चात जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया रक्तदानटीम एबीएन, जमशेदपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के 28वें उप विकास आयुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की विकास एवम कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जागरूक करना तथा योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में समाज के आखिरी पायदान के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है, जिले की उपायुक्त के मार्गदर्शन में तथा पूरी टीम के सहयोग से निष्ठापूर्वक इस जिम्मेवारी के निर्वहन का प्रयास होगा, साथ ही कार्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिससे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पूरी क्षमता का बेहतर उपयोग हो सके। इससे पूर्व कोडरमा अनुमंडलाधिकारी तथा ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण के पश्चात  उप विकास आयुक्त ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.