Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
Published / 2023-06-18 18:07:01
रांची : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

टीम एबीएन, रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर शनिवार की रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क पर ही रोक दिया और कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी कार सवार के बाहर निकलते ही आग की लपटें और तेज हो गयी। देखते ही देखते आधे घंटे में ही कार पूरी तरह से जल गई। आग लगने की सूचना पर चान्हो थाना प्रभारी रंजय कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि चान्हो निवासी रतन साहू अपने परिवार के सदस्यों के साथ किराये की कार लेकर एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए लोहरदगा जा रहे थे। इसी दौरान चान्हो एनएच- 39 के पास स्थित पकरियो के समीप कार के पिछले हिस्से में आग लग गयी।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हैं झारखंड के लोग
Published / 2023-06-18 17:58:15
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हैं झारखंड के लोग

टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी और लू चलने के बीच राज्य में घंटों लंबी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। राज्य की राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक सबसे ज्यादा था। शहर के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। राजधानी के कोकर, हरमू, डोरंडा और अशोक नगर में लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कोकार के न्यू कालोनी इलाके में 12 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली नहीं रही। कालोनी के निवासी अमित महतो ने बताया- देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली गयी। वह अंतत: दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आयी है। झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट किया है- इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सरकारी अस्पतालों में भर्ती लोगों को परेशानी हो रही है। रांची में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया- कल रात कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित थी। कई जगहों से ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत की भी सूचना है। शुक्रवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर ली गयी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कम से कम तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए लू चलने का रेड अलर्ट, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों के लिए आरेंज अलर्ट और शनिवार तक अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : कई कार्यक्रम आयोजित करेगी प्रेरणा शाखा
Published / 2023-06-18 17:55:48
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : कई कार्यक्रम आयोजित करेगी प्रेरणा शाखा

एक कन्या के विवाह को लेकर उपलब्ध करायी सामग्रीटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रेरणा शाखा की एक बैठक ब्लॉक रोड स्थित उपाध्यक्ष कार्यालय सभागार में हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। जिसमें 15 जून तक आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। साथ ही 30 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर निर्णय लिया गया।वहीं कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान एक जरूरतमंद कन्या को जिसकी शादी इसी माह होनी है उसे साड़ी, सूट, इलेक्ट्रॉनिक सहित कई सामग्री दे कर उनके विवाहित जीवन के सुखमय की कामना की गयी।  प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि हमारा मंत्र बेटा बेटी एक समान, आइये कन्या का जन्म उत्सव मनायें और अपनी बेटियों पर बेटों की तरह गर्व होना चाहिए। बेटी के जन्म उत्सव पर पांच पौधे लगाने की भी अपील की। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रेरणा शाखा भी गति दे रही है। समिति की पदाधिकारी और सदस्य समिति के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शाखा के द्वारा सरकारी स्कूलों में नव नामांकित छात्राओं के बीच पहले पढ़ाई फिर विदाई जैसे जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। वहीं बालिकाओं के लिए स्वच्छता को लेकर महिला डॉक्टर के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन इसी माह कराया जायेगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने, कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3 पर वाटर कूलर लगाने, व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, नेकी की दीवार के तहत कपड़ा बांटने तथा आनंद सबके लिए के तहत बच्चों के बीच सामग्री का वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शाखा की सदस्यों का जन्म उत्सव और शादी की साल गिरह को लेकर केक काट कर खुशी का इजहार किया। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उपसचिव मीना हिसारिया, परियोजना निदेशक स्वेता गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रीति गुटगुटिया, दीपा गुप्ता, शीतल पोद्दार, रश्मि गुटगुटिया आदि उपस्थित थे।

पतरातू में खूब फल-फूल रहा है कमीशन दो, योजना लो... स्कीम
Published / 2023-06-18 07:35:34
पतरातू में खूब फल-फूल रहा है कमीशन दो, योजना लो... स्कीम

पतरातू प्रखंड में जमकर चलता कमीशन खोरी ...प्रत्येक टेबल पर तय है 5-5 प्रतिशत कमीशन...टीम एबीएन, रामगढ़। पतरातू प्रखंड मुख्यालय एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में बना है। मनरेगा जैसे कल्याणकारी योजनाओं में भी कमीशन खोरी जम कर लिया जा रहा है। प्रत्येक टेबल में 5 - 5% तक कमीशन निर्धारित किया गया है, जब तक कमीशन नहीं दिया जाता योजना की स्वीकृति नहीं मिलती। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव खुशबू देवी ने कहीं।इस संबंध में कांग्रेसी नेता व विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी ने कहा कि काऊ शेड के लिए मुखिया और पंचायत सचिव के द्वारा अनुमोदन किए जाने के बावजूद बीपीओ और बीडीओ ने बिना कमीशन के योजना स्वीकृत नहीं किया। इसके एवज में मुझे 10 हजार रिश्वत ही देने पड़े हैं।इस संबंध में खुशबू देवी ने कहा कि जिले के बड़े अधिकारी भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उप विकास आयुक्त को कई बार भ्रष्टाचार के संबंध में सूचना दी गयी। मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की इससे साफ झलकता है, इस कमीशनखोरी में रामगढ़ के उप विकास आयुक्त भी शामिल हैं।मनरेगा लोकपाल से जब दूरभाष से संपर्क किया तो उन्होंने लिखित कंप्लेन की बात कही। हालांकि मनरेगा लोकपाल के द्वारा भ्रष्टाचार के संबंध में कई बार अच्छी तरह से जांच की गयी। इस बार हम पुनः लोकपाल से निवेदन है कि प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करें।

आश्रम विद्यालय किस्को में बनेगा नया ऑडिटोरियम
Published / 2023-06-17 23:07:01
आश्रम विद्यालय किस्को में बनेगा नया ऑडिटोरियम

सांसद सुदर्शन भगत और मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने किया ईवीएम वेयर हाउस और पुस्तकालय का उद्घाटनटीम एबीएन, लोहरदगा। सांसद सुदर्शन भगत और डॉ रामेश्वर उरांव, माननीय मंत्री, वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड रांची द्वारा आज दिनांक 17.06.2023 को लोहरदगा जिला में दो भवनों का उद्घाटन और एक ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया गया।किस्को स्थित आश्रम विद्यालय में नये ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया गया। यह मल्टीपर्पस ऑडिटोरियम 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा जिसमें एक साथ 250 लोग मौजूद रह सकते हैं। सांसद और मंत्री द्वारा सदर प्रखंड में नये ईवीएम वेयर हाउस और विज्ञान भवन परिसर में एससीए मद से नये पुस्कालय भवन का उद्घाटन किया गया।ईवीएम वेयर हाउस का निर्माण 3.24 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। वहीं नये पुस्तकालय भवन का निर्माण 19 लाख रुपये की लागत से एससीए मद से हुआ है।सासंद मद से लगेगा सीसीटीवीकार्यक्रम में माननीय सांसद ने कहा कि नये पुस्तकालय भवन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगाया जायेगा। मंत्री ने कहा कि वे नए पुस्तकालय में मौजूद पुस्तकों की 9-9 सेट उपलब्ध करायेंगे। साइकिल स्टैंड बनवायेंगे ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चे अपनी साइकिल रख सकें।विधायक मद से बनेगा बीएस कॉलेज में पुस्तकालयपुस्तकालय के उद्घाटन के मौके पर माननीय मंत्री ने कहा कि विधायक मद से बीएस कॉलेज में एक पुस्तकालय का निर्माण किया जायेगा। इसमें पुस्तकें भी उपलब्ध करायी जायेंगी।आज इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, एसडीओ अरविंद अग्रवाल, डीपीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता व स्थानीय जन प्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे।

लोहरदगा : रंगदारी मांगने पहुंचे नौ अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Published / 2023-06-17 21:05:37
लोहरदगा : रंगदारी मांगने पहुंचे नौ अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

टीम एबीएन, लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रंगदारी मांगने पहुंचे 9 अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि समय करीब 7 बजे सूचना मिली कि नौडीहा सेमरा रोड में मुरली तलाब के पास कुछ लड़का लोग पिस्टल और चाकू लेकर रंगदारी कर रहा है।कुछ लड़का अल्टो गाड़ी नम्बर जेएच 01 डीएल 2368 में बैठे हैं सूचना का सत्यापन करने हेतु प्रस्थान किया तथा मुरली तलाब के पहुंचा कि वे सभी लोग गाड़ी से भागने लगा। फिर अल्टो का पीछा करते हुए भंडरा चौक के पास गाड़ी को पकड़ा तथा जांच किया तो गाड़ी में कुल 09 लड़के जिसका नाम क्रमश: 1 शमी अंसारी, उम्र 19वर्ष, पे0 सहमत अंसारी, 2 अल्ताब अंसारी, उम्र 20वर्ष, पे0असलम अंसारी, 3 मो मौफिल अंसारी, उम्र 21 वर्ष, पे0 केतामुद्दीन छोटू अंसारी, 4 शाकिब अंसारी, उम्र 18 वर्ष पे0 मकसूद अंसारी, 5 हयान अंसारी, उम्र 20वर्ष पे0 असलम अंसारी, 6 रेहान अंसारी, उम्र 19वर्ष, पे0 इसराफिल अंसारी  सभी सा0 सिसई बस्ती थाना सिसई जिला गुमला, 7 अरमान अंसारी उम्र 18वर्ष  पे0 मोबत अंसारी सा0 सुरसा थाना पूसो जिला गुमला 8 मो अयान आलम उम्र 22 वर्ष पे0  मो0खुर्शीद मियां सा0 टांगर बसली थाना मांडर जिला रांची, 9 मोहित कुमार ठाकुर उम्र 20वर्ष पे0 विजय ठाकुर सा0+ थाना भंडरा जिला लोहरदगा है।गाड़ी से जांच के क्रम में पिस्टल जैसा दिखने वाला हथियार, एक बड़ा साइज का चाकू, दो मोटा बांस का डंडा और एक हॉकी स्टिक बरामद किया तथा भंडरा थाना काण्ड संख्या 33/2023 दिनाक 16/06/2023 धारा 147/ 148/ 149/ 341/ 323/ 342/ 307/ 504/ 506/ 385 आई पी सी एवम 25(1)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लोहरदगा में भेजा गया है।

पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी: डॉ नीरा यादव
Published / 2023-06-17 21:04:03
पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी: डॉ नीरा यादव

कैलाश राय में तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय कबड्डी एवं खो खो खेल कूद प्रतियोगिता शुरू खेल के प्रति रुचि दिखायें : प्रदेश सचिव टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 34 वां प्रांत स्तरीय कबड्डी एवं खो खो प्रतियोगिता शुरू हुई। विद्यालय मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक डॉ नीरा यादव, अखिल भारतीय पदाधिकारी ब्रह्मा जी राव, विद्या विकास समिति के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नारसरिया व प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिस्पर्धा में शामिल प्रांत के 24 जिलों के विद्या मंदिर के लगभग 650 भैया बहन शामिल हुए। समारोह के पूर्व प्रतिस्पर्धा में शामिल अतिथियों को विद्यालय के भैया बहनों द्वारा आकर्षक बैंड की धुन पर समारोह स्थल तक ले जाया गया। समारोह का संचालन रांची विभाग के विभाग निरीक्षक फनींद्र कुमार झा ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य विधायक नीरा यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा भैया बहनों के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद भी काफी जरूरी है ऐसे आयोजनों से छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के भैया बहनों से खेल के प्रति अपना रुचि बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रदेश सचिव के अजय कुमार तिवारी ने कहा कि भैया बहन अपने बेहतर प्रदर्शन से क्षेत्रीय व अखिल भारत स्तर पर अपने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपना भी नाम रौशन कर सकते हैं। मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष नंदराय, अरविंद चौधरी, सह सचिव सुषमा सुमन, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के  प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय सहित कई गणमान्य व विद्यालय आचार्यगण मौजूद थे। मौके पर विद्या विकास समिति के विभाग निरीक्षक, निर्णायक गण, संरक्षक आचार्य  और दीदीजी उपस्थित थे।

माता-पिता संग सीएम से मिलीं मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता डॉ अपराजिता सिन्हा
Published / 2023-06-17 18:21:13
माता-पिता संग सीएम से मिलीं मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता डॉ अपराजिता सिन्हा

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता डॉ अपराजिता सिन्हा ने अपने माता-पिता के संग औपचारिक मुलाकात की। डॉ अपराजिता ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने  मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल करने के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डॉ अपराजिता से कहा- इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीतकर आपने पूरी दुनिया में झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

अपराधियों ने बैंक से पैसे निकाल घर लौट रही महिला को लूटा
Published / 2023-06-17 14:20:06
अपराधियों ने बैंक से पैसे निकाल घर लौट रही महिला को लूटा

टीम एबीएन, रांची। रांची के डोरंडा इलाके में बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही एक महिला से अपराधियों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी बैंक से ही महिला का रेकी कर रहे थे और मौका देखते ही पैसे झपटकर फरार हो गये। महिला ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला वायलेट बाखला डोरंडा थाना क्षेत्र में ही स्थित स्टेट बैंक के डोरंडा शाखा से एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। जैसे ही महिला हिनू चौक के पास पहुंची, स्कूटी सवार दो लोगों ने महिला से पैसे भरा पर्स छीन लिया और फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई छिनतई के बाद महिला ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की और दोनों अपराधी तेज गति से फरार हो गये।डोरंडा किंग की रहने वाली वायलेट बाखला पैसे लूटे जाने के बाद सीधे डोरंडा थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि वह अपने नये घर का निर्माण करवा रही है उसी के लिए वह डोरंडा के स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रही थी, तभी अपराधियों से पैसे लूट लिये।लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दो की संख्या में अपराधी बैंक से ही महिला की रेकी कर रहे थे। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। लूट के बाद वे दोनों एयरपोर्ट रोड की तरफ तेजी से फरार हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.