Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
सिमडेगा : वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल
Published / 2023-06-20 20:58:10
सिमडेगा : वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में तपती गर्मी के बाद सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को राहत तो जरूर दी। लेकिन कोलेबिरा प्रखंड में बारिश राहत के साथ-साथ कहर लेकर आयी। यहां बारिश के दौरान हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गयी। कोलेबिरा थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान कृष्णा मुंडा नामक व्यक्ति के घर पर वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से कृष्णा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी कलावती मुंडा और दो पुत्र रितिक मुंडा एवं रोशन मुंडा भी वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार कृष्णा मुंडा और उनके परिवार के सभी सदस्य तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान अपने घर के एक कमरे में बैठे थे। उसी वक्त वज्रपात होने से मौके पर ही कृष्णा मुंडा की मृत्यु हो गयी। उनके परिवार के सदस्य वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गये। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बतायी जा रही है। वहीं वज्रपात की दूसरी घटना डूमरडीह में हुई। जहां विष्णु केवट की भी वज्रपात से मौत हो गयी। बारिश के मौसम में झारखंड में वज्रपात की घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की घटना घटी। जिसमें कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। गुमला में वज्रपात में तीन लोगोंं की मौत हो गयी। जबकि खूंटी में हुए वज्रपात में एक महिला की मौत हुई।

रांची : तत्कालीन कांके सीओ अनिल कुमार निलंबनमुक्त
Published / 2023-06-20 19:16:45
रांची : तत्कालीन कांके सीओ अनिल कुमार निलंबनमुक्त

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा चतुर्थ बैच के अधिकारी तत्कालीन अंचल अधिकारी कांके अनिल कुमार को निलंबन से मुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

झारखंड : राज्यपाल ने किया पारंपरिक योग पुस्तक का विमोचन
Published / 2023-06-20 19:15:52
झारखंड : राज्यपाल ने किया पारंपरिक योग पुस्तक का विमोचन

टीम एबीएन, रांची। डॉ परिणीता सिंह एवं डॉ अर्चना कुमारी द्वारा लिखित योग पुस्तक पारंपरिक योग का विमोचन महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में किया। डॉ परिणीता सिंह ने बताया कि योग पर आधारित यह हमारी तीसरी पुस्तक है। इससे पहले योग एक दृष्टि में और अभ्यासम् नामक पुस्तकें भी हमने लिखी है। उन्होंने कहा कि हम इस पुस्तक के द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त करना चाहते हैं। यह पुस्तक सभी आयु वर्ग के लिए उपयोगी है। डॉ अर्चना कुमारी ने कहा पारंपरिक योग में योग के सूक्ष्म ज्ञान को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों रूप में बतलाने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक मे सरल भाषा का प्रयोग किया गया है जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।इस विमोचन कार्यक्रम में आयुष के निर्देशक डॉ फजलुस शमी एवं डॉ राजीव कुमार (संयोजक झारखंड राज्य आयुष परामर्शदात्री समिति) भी उपस्थित थे। फिलवक्त डॉ परिणीता सिंह रांची विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ योगा में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत है एवं डॉ अर्चना कुमारी राज्ययोग केंद्र, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, झारखण्ड सरकार मे योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत है।

मेकन में सुबह छह बजे से शुरू हो जायेगा राज्य स्तरीय योग कैंप
Published / 2023-06-20 19:14:59
मेकन में सुबह छह बजे से शुरू हो जायेगा राज्य स्तरीय योग कैंप

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21.06.2023 को मेकॉन स्टेडियम, रांची में प्रात: 6 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के साथ-साथ माननीय स्वास्थ्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही 4000 से अधिक प्रतिभागी भी योगाभ्यास में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आप सभी मीडिया के प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।

झारखंड : सीएम-राज्यपाल ने दी रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं
Published / 2023-06-20 19:13:58
झारखंड : सीएम-राज्यपाल ने दी रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं

माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंड वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दींटीम एबीएन, रांची। माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा प्रगति की प्रार्थना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद श्री संजय सेठ, विधायक श्री नवीन जयसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एसआर डीएवी पुंदाग में क्रिकेट पिच का उद्घाटन
Published / 2023-06-20 10:28:07
एसआर डीएवी पुंदाग में क्रिकेट पिच का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी सीएमसी के डायरेक्टर (पीएस- 1) आर्यरत्न जेपी शूर  के करकमलों द्वारा क्रिकेट पिच का भव्य उद्घाटन किया गया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथि वृंद का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि विद्यालय प्रांगण में एक साथ इतने महान विभूतियों का पदार्पण हुआ। इन्हीं के कुशल मार्ग दर्शन में हमारा विद्यालय दिन दूनी, रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। हमारे विद्यार्थी सफलता के नये प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। हम हृदय से आभारी हैं।डीएवी सीएमसी के डायरेक्टर (पीएस- 1) कर्मवीर जेपी शूर ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी स्कूलों के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक, बल्कि शिक्षकेत्तर गतिविधियों में भी सबसे आगे हैं।यह उनके शिक्षकों तथा प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है। हमें ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। निदेशक महोदय ने विद्यालय की बारहवीं कक्षा के विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय आईसीएसएससीई  में सर्वोच्च अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों; अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, वेदिका शर्मा, कक्षा दसवीं की सर्वोच्च अंक प्राप्त करनेवाली छात्रा अभीप्सा हाजरा, जेईई एडवांस्ड में 99.12 पार्सेंटेल प्राप्त करनेवाले छात्र सृजन स्वप्निल, जूडो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता कृति कृष्णा (स्वर्ण पदक), सूरज कुमार महतो ( कांस्य पदक ) तथा विद्यालय के पूर्व छात्र सह भारतीय क्रिकेट (अंडर 19) टीम के खिलाड़ी सुशांत कुमार मिश्रा को प्रशस्ति पत्र तथा पटका प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल को खेल जगत में विद्यालय को राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं उनके उपलब्धियों हेतु विशेष रुप से प्रशस्ति पत्र तथा पटका प्रदान करके सम्मानित किया गया।डीएवी झारखंड जोन जी तथा सी के प्रक्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार, जोन बी के प्रक्षेत्र अधिकारी एमके सिन्हा, जोन एच के प्रक्षेत्र अधिकारी पी हाजरा, जोन ए के प्रक्षेत्र अधिकारी ओपी मिश्रा, डीएवी बरियातु के प्राचार्य वीके पांडेय, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।

झारखंड : शिक्षकों-छात्राओं से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया संवाद
Published / 2023-06-19 23:19:40
झारखंड : शिक्षकों-छात्राओं से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया संवाद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज सरायकेला-खरसावां जिला के कुमार विजय प्रताप सिंह देव राज्य संपोषित बालिका +2 उच्च विद्यालय पहुंचकर वहां के शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया। वहां उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान देने के लिए कुमार विजय प्रताप सिंह देव के परिवार के प्रति कृतज्ञता अर्पित की।राज्यपाल ने की लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की सराहनाराज्यपाल ने विद्यालय के आई सी टी लैब, लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की सराहना की। वहां की एक छात्रा ने संवाद के क्रम में राज्यपाल से सांसद एवं राज्यपाल के रूप में अपने अनुभव को साझा करने हेतु अनुरोध किया। राज्यपाल ने बताया कि सांसद के रूप में किस प्रकार उन्होंने अपने क्षेत्र में जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार इत्यादि सुलभ कराने कि दिशा में कार्य किया और कोयंबटूर से 6 अतिरिक्त ट्रेन का परिचालन कराने की दिशा में अपनी भूमिका निभायी। राज्यपाल के रूप में वे अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारत्मक बदलाव देखना चाहते हैं। इसलिए वे सुदूरवर्ती गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद करते हैं व उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं।अपना कार्य बिना फल की चिंता करते हुए करेंसंवाद के क्रम में ही एक अन्य छात्रा के प्रश्न का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि अपना कार्य बिना फल की चिंता करते हुए करें। प्रत्येक कार्य के लिए समय का निर्धारण करें। राज्यपाल ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि उनके प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वे देश के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं, जिसके कारण भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। हमें भी लगातार प्रयास करना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।

रांची-टाटा एनएच 33 के नेहालगाढ़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना, एक महिला की मौत
Published / 2023-06-19 23:13:53
रांची-टाटा एनएच 33 के नेहालगाढ़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना, एक महिला की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची-टाटा नेशनल हाइवे 33 स्थित दशम फॉल थाना क्षेत्र में नेहालगाढ़ा पुल के पास एक कार की चपेट में स्कूटी आने से स्कूटी सवार एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। दशम फॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि मृतक युवती कोमल टोप्पो (25 वर्ष) को एवं घायल युवक संदीप लकड़ा (28 वर्ष) स्कूटी चलाना सीखा रहा था। इसी बीच पटना से टाटा जा रहे कार की चपेट में आ गया। कार एक महिला चला रही थी। इस हादसे के बाद दशम फल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और घायल को इलाज के लिए उनके परिजनों को सूचित कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा को समर्पित हुए 382 अग्निवीर
Published / 2023-06-19 21:14:27
सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा को समर्पित हुए 382 अग्निवीर

382 अग्निवीरों के पहले समूह ने 24 सप्ताह का सैन्य प्रशिक्षण किया पूराटीम एबीएन, रामगढ़। जिले में 2 रेजीमेंट के 382 अग्निवीरों के पहले समूह ने 24 सप्ताह का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को देश की सेवा करने की शपथ ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। यहां हरबख्श सिंह ड्रिल चौक पर हुई परेड में 271 अग्निवीरों को भारतीय सेना के सिख रेजिमेंटल सेंटर (एसआरसी) में शामिल किया गया। बयान के अनुसार, 111 अग्निवीरों के एक और समूह को किलाहारी ड्रिल स्क्वायर पर एक परेड में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शामिल किया गया था। रामगढ़ में सिख रेजिमेंटल सेंटर ने बयान में कहा, 24 सप्ताह के सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट शारीरिक मानक हासिल किए, विभिन्न प्रकार के हथियारों को संभालने में दक्षता हासिल की और विभिन्न परिदृश्यों और इलाके की स्थितियों में युद्ध की बुनियादी बातें सीखीं। यहां के सिख रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर शैलेश सती ने अग्निवीरों के प्रशिक्षण में प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा सैनिकों में प्रशिक्षण और अनुशासन का एक उच्च स्तर स्थापित किया गया था।ब्रिगेडियर सती ने सेना के भावी सैनिकों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए केंद्र के प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.