रांची में जल संकट की समस्या से जूझ रहे लोगटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में पेयजल की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पीएचईडी विभाग और हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके तहत रांची के हरमू मैदान से हाहाकार रैली निकाली गयी और डोरंडा स्थित पीएचइडी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया गया।इस हाहाकार रैली में रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, बीजेपी महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए।वहीं, आंदोलनरत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लगभग 1 घंटा पीएचडी कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड की जनता को मूलभूत सुविधा भी देने में सक्षम नहीं है। भाजपा ने किया पीएचईडी विभाग का घेराव बिजली-पानी संकट चरम सीमा पर है। वहीं, उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। लोग पीने के पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। इसे देखते हुए गुरुवार को लोगों ने पीएचईडी विभाग का घेराव किया है। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द राजधानी रांची में पेयजल की व्यवस्था ठीक करें। वहीं, विभाग के अधिकारियों ने भी 1 सप्ताह का समय लेते हुए आश्वासन दिया है कि 1 सप्ताह में पेयजल संकट दूर कर दिया जाएगा। जल संकट से जूझ रहे लोग वहीं, भारतीय जनता पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ रांची की जनता ने भी प्रदर्शन में जोरदार हिस्सा लिया और नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने कहा कि पीने के पानी की बहुत दिक्कत हो रही है। पूरा दिनचर्या बिगड़ गया है। दो बाल्टी भी पानी नसीब नहीं हो रहा है और विभाग पूरी तरह से सुस्त पड़ा हुआ है। हमारे मोहल्ले में हमारे घरों में हमारे बच्चे पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट आॅथोरिटी ने प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (पीसीसी) की आज जियाडा भवन में आयोजित बैठक में कुल 170 नये प्रोजेक्टस के आवेदन प्रस्तुत किये, जिनमें 10 प्रोजेक्ट को छोडकर शेष सभी 160 प्रोजेक्टस को अप्रूवल दिया गया। स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में कुछ प्रोजेक्ट्स को आगामी एक सप्ताह के अंदर बैंक एश्योरेंस पेपर जमा करने की शर्तों के साथ स्वीकृति दी गई तथा कुछ प्रोजेक्टस जिसपर एक से अधिक आवेदक थे, को जल्द ही आनलाइन बीडिंग के माध्यम से प्लॉट आवंटित करने की सहमति बनी।बैठक के दौरान क्लियर किये गये सभी प्रोजेक्टस को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों यथा तुपुदाना, लोहरदगा, सोसई, बरही, हजारीबाग, बरहे-चान्हो, बुढ़मू, टाटीसिलवे, डाल्टनगंज, कोकर समेत अन्य इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जायेगी।बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि झारखंड चैंबर का सदैव यह प्रयास रहा है कि पीसीसी की बैठकों में प्रस्तुत होनेवाले आवेदनों की स्वीकृति दिलायी जाये, ताकि राज्य में निवेश को बढावा मिले और अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो। उन्होंने यह भी कहा कि आज की बैठक में स्वीकृत कई प्रोजेक्ट्स काफी महत्वपूर्ण हैं जिनमें मुख्यत: राइस मिल, बकेट मैनुफैक्चरिंग, ग्लास मैनुफैक्चरिंग, एमएस वायर, मैनुफैक्चरिंग आफ स्टील एंड मेटल प्रोडक्ट, हाई ग्रेड क्रूड आयल प्रोडक्ट, सेल एण्ड स्पेयर पार्ट्स आफ आटोमोबाइल, मिनरल ग्रींडींग, रेडीमेड गारमेंट, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, लेजर कटिंग, जिंस, फूड प्रोसेसिंग यूनिट-पास्ता मसाला, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट, मैनुफैक्चरिंग आफ नमकीन फूड इत्यादि शामिल हैं। प्रदेश में इन यूनिट्स की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।बैठक में झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबडेवाल, उद्योग उप समिति चेयरमेन बिनोद अग्रवाल, जेसिया के पदाधिकारी अजय दधीच के अलावा, एमएसएमई डायरेक्टर इंद्रजीत यादव, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह, सचिव नागेंद्र पासवान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
15 अगस्त तक केसीसी एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लक्ष्य को पूरा करेंप्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी एवं बैंक प्रबंधक आपसी समन्वय से केसीसी के आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर किसानों को करें लाभान्वित प्रमंडलीय आयुक्त ने पलामू जिले में किसान क्रेडिट कार्ड एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की टीम एबीएन, पलामू/ रांची। सरकार द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान इस योजना का लाभ लेकर उन्नत कृषि कार्य कर सकेंगे। केसीसी से किसानों को कृषि उपकरण, उर्वरक कीटनाशक आदि कृषि कार्य में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री की खरीद में आसानी होगी। सब्जी, फलों, फूलों एवं पशुधन सहित अन्य कृषि कार्य के लिए केसीसी काफी सहायक है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सभी को गंभीरता से कार्य करना होगा। योजना के लाभ से कोई भी योग्य लाभुक किसान वंचित नहीं रहना चाहिए। किसानों से प्राप्त एवं पूर्व के लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें और 15 अगस्त तक शत प्रतिशत किसानों को केसीसी योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लक्ष्य को भी 15 अगस्त तक पूरा करें। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कही। वे आज समाहरणालय सभागार में पलामू जिले में केसीसी एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त ने बैंक प्रबंधकों को विशेष ध्यान देने एवं केसीसी के कार्य में कतई शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी एवं बैंक प्रबंधक आपसी समन्वय से केसीसी के आवेदनों का निष्पादन करें और किसानों को केसीसी से आच्छादित कर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप केसीसी की प्रगति को बेहतर करना आवश्यक है। उन्होंने जिला स्तर से पदाधिकारियों को नामित करते हुए किसानों को केसीसी से अच्छादित किए जाने के कार्य की समीक्षा करने का निदेश दिया। उन्होंने विभिन्न बैंक प्रबंधकों को 1 माह में केसीसी के आवेदनों का निष्पादन कर अधिकाधिक किसानों को केसीसी का लाभ देने एवं 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।आयुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्व नियोजित कर आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। इससे उनका पलायन भी रूकेगा। इस योजना से पशुपालकों को पशुधन के लिए शेड निर्माण में भी सहायता मिलती है। आयुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में अपेक्षित प्रगति लाकर 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पशुपालकों के बीच वितरण की जाने वाली पशुओं की गुणवत्ता की जांच करने एवं एक ही पशु दो अलग-अलग पशुपालकों को आपूर्ति नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक पशु दो अलग-अलग पशुपालकों को दिए जाने की शिकायत मिलने पर इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होगी। आयुक्त ने स्थानीय स्तर पर लगने वाले पशु मेला के बारे में जानकारी ली और स्थानीय व्यापारियों द्वारा पशु आपूर्ति कराने की पहल करने का निर्देश दिया। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को निदेश दिया कि उनके क्षेत्र में केसीसी के लाभ से एक भी लाभुक नहीं छूटने पाये। उन्होंने पीएम किसान योजना के तहत अच्छादित किसानों को भी केसीसी से अच्छादित करने का निर्देश दिया।बैठक में आयुक्त मनोज जायसवाल, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, उप विकास आयुक्त रवि आनंद एवं अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, एलडीएम अंथोनी लियांगी सहित विभिन्न बैंकों के बैंक प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
योग समय की मांग, लेकिन योग किसे कहें उसे सही-सही पहचानने की जरूरत : स्वामी मुक्तरथटीम एबीएन, रांची। डीएवी हेहल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सत्यानन्द योग मिशन रांची के निदेशक स्वामी मुक्तरथ और अवनीश कुमार ने दो हजार विद्यार्थियों एवं लगभग पचास शिक्षकों को योग और ध्यान का अभ्यास कराये। प्राचार्य एस के मिश्रा ने स्वामी मुक्तरथ और इनके टीम का स्वागत किये तथा योग के महत्व, इस वर्ष के योग दिवस के थीम की जानकारी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लोगों का पूर्ण चित्रण को विस्तार से समझाये।स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि समय का डिमांड है योग। लेकिन योग किसको कहें उसे सही-सही पहचानने की जरूरत है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपने भीतर जागृत करना होगा और उस जागृति के लिये मानव सेवा, कर्त्तव्यपरायणता तथा ईमानदारी की जरूरत है। दुनिया को छोड़ अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोचिये। वहीं से सेवा शुरू कीजिये इससे आप खुश रहेंगे, तनाव कम होगा, आध्यात्मिक विकास होगा और सही मायने में योग का मकसद भी पूरा होगा। योग केवल आसन और प्राणायाम नहीं है, अष्टांग योग के प्रथम दो सोपान यम और नियम में तो पूरा का पूरा यही शिक्षा ही है। उसके बाद ही आसन और प्राणायाम की चर्चा आती है और अंत में ध्यान है तथा समाधि है। योग को खोजना पड़ेगा उसकी सतत साधना करनी होगी तब आप के व्यक्तित्व में निखार आयेगी। हृदय के भाव अच्छे होंगे, कुंठित और नकारात्मक विचारों का नाश होगा तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से आप का जीवन सुखद, सरल और पूर्ण होगा। सभी विद्यार्थियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्यनमस्कार, शशांकासन, उष्ट्रासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, सर्वांगासन, मत्स्यासन, नाड़ीशोधन और भ्रामरी प्राणायाम कराया गया और इन अभ्यासों को प्रतिदिन करने की सलाह दी गयी, ताकि जीवन में सुख, सामंजस्य, आनंद और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।
सक्रिय हुआ मानसून, सतर्क रहने की जरूरतटीम एबीएन, रंची। झारखंड में मानसून की शुरुआत के बाद से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मंगलवार को राजधानी समेत बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी से कई जिलों में लोगों को राहत मिली। उधर, मानसून आते ही संताल परगना के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के देर से आने से बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की आशंका है, इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। मृतकों में सात बच्चे भी शामिल हैं। वज्रपात की सबसे बड़ी घटना हजारीबाग सिलवर पहाड़ पर हुई, जहां दो लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन लोग घायल हो गये। इसके साथ ही जानकारी के अनुसार हजारीबाग-बगोदर मार्ग स्थित सिलवर पर्वत पर जगन्नाथ धाम मंदिर में रथयात्रा मेले का आयोजन किया गया है। मंगलवार शाम 5:30 बजे गणेश मंदिर के पास वज्रपात पीपल के पेड़ और बड़ी चट्टान के बीच आ गिरा। साथ ही ठनका गिरने से वहां पूजा करा रहे मंदिर के पुजारी सुधांशु पांडेय उर्फ धोनी (19, पिता-विजय पांडेय) और श्रद्धालु अरुण कुमार गुप्ता (16, पिता-तापेश्वर साव, ग्राम रोला) की मौत हो गयी। वहीं, दर्जन भर श्रद्धालु घायल हो गयी।राजधानी के इन हिस्सों में हुई बारिशआपको बता दें कि मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जून तक बारिश होने की संभावना जतायी है। लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है।
केंद्रीय मंत्री ने सैकड़ों छात्र छात्राओं और गणमान्य लोगों के साथ नवोदय विद्यालय में किया योगाभ्यासटीम एबीएन, कोडरमा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम है और वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को यथार्थ में परिणत करने का सर्वोत्तम साधन योग ही है। केंद्रीय मंत्री ने कोडरमा जिले के पुतो स्थित नवोदय विद्यालय में सैकड़ों छात्र छात्राओं और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ योगाभ्यास करने से पूर्व अपने संबोधन में ये बातें कहीं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारतीय सनातन पुरातन ज्ञान परम्परा को वैश्विक स्वीकृति का उत्सव है। जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा था, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ था। दो वर्ष तक दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही कोई बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हो, लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कभी कम नहीं हुआ।दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस कोई उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी योग की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना जोर दिया गया है। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। इस दिशा में भारत ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एम योगा ऐप विकसित किया है। एम योग एप्प को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य है कि लोगों को अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकें। यह पूरी तरह से सिक्योर है एवं इसमें योग प्रशिक्षण के विडियोज फिलहाल फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे और भाषाओं में आरंभ किया जायेगा।इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम है : योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना तो भारत और भारतीयों के संस्कार और व्यवहार में है और योग उसमें मददगार भी है। सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की इस योग यात्रा को हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ाना है। कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है।वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पूरे विश्व में तभी व्याप्त होगी जब वैश्विक शांति होगी। वैश्विक शांति का आशय होता है राष्ट्रों के भीतर शांति और यह केवल तभी संभव है जब वहां समाजों के भीतर शांति हो। शांतिमय व्यक्ति ही शांतिपूर्ण परिवार का निर्माण कर सकते हैं और शांतिपूर्ण परिवार मिलकर एक शांतिमय समाज का निर्माण कर सकते हैं। योग व्यक्तियों, परिवारों, समाजों, राष्ट्रों को सद्भाव और शांति के मार्ग पर ले जाता है और इस तरह दुनिया भर में भी शांति और सद्भाव का माहौल कायम होता है। उन्होंने कहा कि योग को युवाओं के लिए भारत में एक रोजगारपरक कौशल बनाने की जरूरत है। हमें योग शिक्षकों की अंतर्राष्ट्रीय मांग को पूरा करना है। यह तभी संभव हो सकेगा जब योग में विश्व स्तरीय क्षमता मानकों को तैयार किया जाये और युवाओं को योग को कैरियर के विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। इसीलिए योगासन को भारत सरकार द्वारा एक प्रतिस्पर्धी खेलकूद के रूप में घोषित किया गया है ताकि इस प्राचीन अभ्यास को बढ़ावा दिया जा सके और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलायी जा सके और लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वस्थता में सुधार करने में इसे मददगार बनाया जा सके।अन्नपूर्णा देवी ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इस शक्तिशाली जन आंदोलन के साथ जोड़ने की अपील की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, आकाश वर्मा, कबिता कुमारी, गोपाल कुमार गुतुल, नरेन्द्र पाल, पप्पू पांडेय, राजेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने योगासन का अभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस के सिन्हा ने योग को मिली वैश्विक पहचान पर गर्व करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पुराने भारतीय योग को देश और धर्म की दीवारों को तोड़कर स्वीकार कर रही है। आज दुनिया के लगभग दो सौ देशों के लोग इसे स्वीकार कर रहे हैं। तन मन को शांत स्वस्थ तथा बौद्धिक क्षमता के संवर्धन के लिए योग योग सबसे सरल साधन है। विद्यालय के योग प्रशिक्षक गोविंद झा, स्वाति कुमारी तथा कौशल कुमार ने यौगिक क्रियाओं का संचालन किया। इसके अंतर्गत वज्रासन, ताड़ासन, मयूरासन, धनुरासन, हलासन, वृक्षासन, पद्मासन जैसे कई आसनों का अभ्यास कराया। इसमें नवम एवं दशम वर्ग के छात्रों के साथ शिक्षकों ने भाग लिया।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने योगासन का अभ्यास किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि आज पूरे विश्व के 192 देशों के लोग एक साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग प्रत्येक दिन करना चाहिए तथा हर दिन कम से कम 1 मिनट का ध्यान अवश्य करना चाहिए। विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक सह योग प्रशिक्षक त्रिपुरारी कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर वज्रासन, ताड़ासन, हलासन, वृक्षासन, पद्मासन जैसे कई आसनों का अभ्यास कराया। योगासन कार्यक्रम में एनसीसी के बच्चों ने भी भाग लिया। शिक्षकों में पशुपति नाथ झा, उदय नाथ झा, एके मंडल और आलोक इंद्र गुरु ने भी लोगों को संबोधित किया। मौके पर पीटीआई अशोक कुमार सिंह ममता सिंह समेत जूनियर और सीनियर विंग के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा वर्ग नवम और दशम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, रांची की ओर से विश्व योग दिवस के अवसर पर सेवा बस्तियों में चलने वाले 65 बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों ने योगासन किया। मौके पर प्राणायाम के अनुलोम विलोम,कपाल भाती, भ्रामरी, भसतृका, ताड़ासन, अर्धकटी चक्रासन, वीरभद्रासन का अभ्यास किया गया। इसी प्रकार से सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं व सेवा भारती शिशु विद्या मंदिर, जोन्हा के बालक- बालिकाओं ने व्यायाम योग व आसन कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र की शिक्षिकाओं ने योग के विभिन्न फायदे बताते हुए बच्चों और अभिभावकों को प्रतिदिन सुबह में योगासन करने का आग्रह किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.