Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
राजधानी रांची में हुई सबसे अधिक 794 हत्याएं
Published / 2023-06-25 18:10:53
राजधानी रांची में हुई सबसे अधिक 794 हत्याएं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में साढ़े चार वर्षों में 8787 हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। राजधानी रांची में साढ़े चार वर्षों में सबसे अधिक 794 हत्या की वारदातें हुईं हैं।पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार राज्य में वर्ष 2019 में 2058 हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इनमें रांची में 189, धनबाद में 102, गिरिडीह में 135, हजारीबाग में 103, जमशेदपुर में 93, पलामू में 121, साहिबगंज में 85, दुमका में 72, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 122, बोकारो में 88, लातेहार में 66, जामताड़ा में 28, सरायकेला में 64, सिमडेगा में 54, रेल धनबाद में छह, रेल जमशेदपुर में चार, देवघर में 97, गोड्डा में 76, गुमला में 128, लोहरदगा में 33, चतरा में 67, गढ़वा में 138, कोडरमा में 37 खूंटी में 81, रामगढ़ में 36, और पाकुड़ में 33 शामिल है। वर्ष 2019 में सबसे अधिक हत्या की वारदात राजधानी रांची में हुई है।इसी प्रकार वर्ष 2020 में 1996 हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 174, धनबाद में 108, गिरिडीह में 125, हजारीबाग में 124, जमशेदपुर में 111, पलामू में 124, साहिबगंज में 72, दुमका में 76 पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 110, बोकारो में 84, लातेहार में 73, जामताड़ा में 35, सरायकेला में 53, सिमडेगा में 57, रेल धनबाद में तीन, रेल जमशेदपुर में एक, देवघर में 73, गोड्डा में 60, गुमला में 123, लोहरदगा में 35, चतरा में 75, गढ़वा में 106, कोडरमा में 46, खूंटी में 74, रामगढ़ में 38 और पाकुड़ में 36 शामिल है। वर्ष 2020 में राजधानी रांची में सबसे अधिक हत्या की वारदात हुई है।वर्ष 2021 में हत्या की 1986 वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 190, धनबाद में 109, गिरिडीह में 127, हजारीबाग में 116, पलामू में 122, साहिबगंज 59, दुमका में 65 पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में 114, बोकारो में 81, लातेहार में 53 ,जामताड़ा में 35, सरायकेला में 68, सिमडेगा में 39, रेल धनबाद में तीन, रेल जमशेदपुर में दो, देवघर में 99, गोड्डा में 66, गुमला में 123, लोहरदगा में 30, चतरा में 61, गढ़वा में 137, कोडरमा में 38, खूंटी में 65, रामगढ़ में 35 और पाकुड़ में 43 शामिल है।वर्ष 2022 में हत्या की 1886 वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 172, धनबाद में 102, गिरिडीह में 117, हजारीबाग में 114, पलामू में 115, जमशेदपुर में 93, साहिबगंज में 56 दुमका में 86 पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 114, बोकारो में 74, लातेहार में 54, जामताड़ा में 31, सरायकेला में 79, सिमडेगा में 47, रेल धनबाद में दो, रेल जमशेदपुर में पांच, देवघर में 113, गोड्डा में 50, गुमला में 90, लोहरदगा में 30, चतरा में 65, गढ़वा में 113, कोडरमा में 34, खूंटी में 65, रामगढ़ में 38 और पाकुड़ में 27 शामिल है।इसी प्रकार वर्ष 2023 में अब तक 861 हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 69, धनबाद में 51, गिरिडीह में 60, हजारीबाग में 56, साहिबगंज में 30, दुमका में 30 ,चाईबासा में 63, बोकारो में 38, लातेहार में 23, जामताड़ा में नौ, सरायकेला में 19, सिमडेगा में 22, रेल धनबाद में एक, देवघर में 48, गोड्डा में 27, गुमला में 31, लोहरदगा में 12, चतरा में 42, गढ़वा में 59, कोडरमा में 29, खूंटी में 22, रामगढ़ में 18 और पाकुड़ में 12 शामिल है। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में अब तक पिछले चार वर्षों की तुलना में हत्या की वारदात कम हुई है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलायें : डीसी
Published / 2023-06-25 18:07:25
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलायें : डीसी

टीम एबीएन, रांची। जिनकी उम्र एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष पूरा हो रहा है, वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म-6 भर कर आवेदन करना होगा। साथ ही जिन मतदाताओं को वोटर लिस्ट से नाम हटवाना है उसके लिए भी जिला निर्वाचन कार्यालय ने ऑप्शन दे दिया है। नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भर कर जमा करना होगा।डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जिले के सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें और जो नये वोटर हैं, उनका फॉर्म भरवायें। मतदाता में किसी प्रकार की त्रुटि को भी सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म-8 भरना होगा। वर्ष 2014 एवं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वैसे मतदान केंद्र जहां 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, डीसी ने वैसे मतदान केंद्रों की पहचान कर मतदाताओं के बीच मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने को कहा है।डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का पब्लिकेशन होगा। इसके बाद विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्रवाई की जायेगी, जिसमें 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता अपना दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, जिसका निष्पादन 26 दिसंबर तक कर लिया जायेगा। इसके बाद पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

लातेहार : जंगली हाथी ने ग्रामीण को कुचल कर मार डाला
Published / 2023-06-25 17:59:11
लातेहार : जंगली हाथी ने ग्रामीण को कुचल कर मार डाला

टीम एबीएन, लातेहार। हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुम्बू गांव निवासी पुसन राम (70) को जंगली हाथियों ने मार डाला। रविवार को पुसन राम का शव हुम्बू गांव के बगल में स्थित जंगल से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार ग्रामीण पुसन राम शनिवार को अपने घर से डोरी चुनने के लिए जंगल की ओर गया था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। रात में परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन जंगल में हाथियों के जारी आतंक के कारण रात में वे लोग जंगल में नहीं गये। रविवार की सुबह परिजन तथा अन्य ग्रामीण पुसन राम को ढूंढने के लिए जंगल में गये तो देखा कि उसका शव पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। वन विभाग के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन करने के बाद इसकी पुष्टि की कि वृद्ध की मौत हाथी के हमले के कारण ही हुई है। उसके बाद बंद विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराया। वहीं मुआवजे की शेष राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दिये जाने की बात कही गयी। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में जंगली हाथियों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। लगभग 15 की संख्या में जंगली हाथी जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार उत्पात भी मचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल से भगाने की अपील की है।

अगले 5 दिन झमाझम बारिश से झूमेगा झारखंड
Published / 2023-06-25 16:58:48
अगले 5 दिन झमाझम बारिश से झूमेगा झारखंड

मिलेगी गर्मी से राहतटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून लगभग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर कई क्षेत्रों में मानसून का असर भी दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज और 26 जून को पलामू और राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना जारी की है।बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। मानसून के राज्य में प्रवेश करने के बाद से ही सूबे के कई जिलों के तापमान में गिरावट आयी है।रांची के मौसम की अगर बात करें मौसम ने अपना मिजाज बदला जरूर है, लेकिन राजधानी में अब तक तेज बारिश नहीं हुई। रांची के लोगों को अभी भी गर्मी सता रही है। हालांकि आसमान में बादल छाये तो रह रहे हैं, कई बार हल्की हल्की बारिश भी हुई, लेकिन राजधानी रांची अभी भी तेज बारिश का इंतजार कर रही है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची सहित कई इलाकों में तेज बारिश संभावना जतायी है। प्रदेश के सभी हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लातेहार जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है।चंदवा में 65.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। राज्य के जिन हिस्सों में बारिश देखने को मिली उसमें रांची के खलारी में 28.4, जमशेदपुर 17.6, गढ़वा 56.5 मिलीमीटर, चाईबासा 31.2 मिमी, बरकागांव 15.0, गुमला बिशुनपुर में 30.0, लोहरदगा 16.2, देवघर 11.0, चक्रधरपुर 13.2, भरनो में 14.2 मिमी बारिश हुई।राज्य के कई हिस्सों में अब भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 24 जून को राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रांची : जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश
Published / 2023-06-25 16:45:01
रांची : जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

जल संकट को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठकटीम एबीएन, रांची। पानी की कमी को देखते हुए नगर आयुक्त के आदेश पर जुडको के पाधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार जल संयोजन किया जाना है, जिसमें 48,865 घरों में किया जा चुका है। जुडको के द्वारा दिये गये आंकड़ों के बाद नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि जल्द से जल्द जिन घरों में जल संयोजन नहीं हो पाया है, उन घरों में शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत नगर निगम के सभी क्षेत्रों में शीघ्र जलापूर्ति बहाल करायी जाये।बैठक में नगर आयुक्त शशि रंजन ने सड़क किनारे पाइप बिछाने को लेकर चर्चा की। इसपर उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से कहा है कि पाइप बिछाने के दौरान सड़कों की मरम्मत ठीक से करें। अन्यथा संबंधित ठेकेदारों और फर्मों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। बैठक में नगर आयुक्त शशि रंजन ने जुडको, पेयजल-स्वछता प्रमंडल और गेल के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कहा कि पाइप लाइन विस्तारीकरण में जो भी रोड अथवा नाली क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे बरसात से पूर्व मरम्मत कर दिया जाये। ऐसा नहीं करने पर दुर्घटना की स्थिति होने पर इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित एजेंसी की होगी। उन्होंने बैठक में मौजूद मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स को निर्देश दिये। कहा कि प्रत्येक घरों से वाटर यूजर बिल की राशि का संग्रह शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने निगम की जलापूर्ति शाखा द्वारा संचालित इंफोर्समेंट टीम को कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि अवैध जल संयोजन को चिह्नित करते हुए संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाये। वहीं बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से नगर आयुक्त शाशि रंजन कुमार ने भीषण गर्मी को लेकर चर्चा की। जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है, उस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तुरंत ही जलापूर्ति बहाल करें। बैठक में नगर आयुक्त शशि रंजन के अलावा, उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, जुडको के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, विद्युत अभियंता, गेल के पदाधिकारी सहित निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

लोहरदगा : जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन से अधिक ऑटो जब्त
Published / 2023-06-25 16:12:20
लोहरदगा : जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन से अधिक ऑटो जब्त

लोहरदगा जिला परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाईटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में आज यानी रविवार को सड़क सुरक्षा टीम एवं सुरक्षाबलों द्वारा जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन ऑटो को पकड़ा गया है। वहीं, जिला परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के ऑटो एवं ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया है।कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जायेगामामले में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में बिना कागजात एवं बिना नंबर प्लेट के टेंपो एवं ट्रेक्टर धड़ल्ले से चल रही है, जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए रविवार को जांच अभियान चलाया और वाहनों को पकड़ कर पूरी टीम जांच में जुट गयी है। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों की जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जायेगा। पेपर सही नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।लोहरदगा में जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र के कुछ ऑटो मालिकों का कहना है कि रांची जैसे बड़े शहरों से डीजल ऑटो को हटा दिया गया है। वैसे टेंपो को कम से कम कीमतों में खरीद कर बिना नंबर प्लेट एवं बिना कागजात के ही लोहरदगा के सड़को में धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है। लोगों ने कहा जिला परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को सड़कों में फ्री चलने की छूट दे रखी है, जिसके कारण अब अन्य ऑटो वाहन मालिक भी फालतू का कागजात अपडेट करा कर पैसा बर्बाद करना उचित नहीं समझ रहे हैं।

यात्री शेड में टैंकर घुसने से दो की मौत
Published / 2023-06-25 14:14:25
यात्री शेड में टैंकर घुसने से दो की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। यह दुर्घटना बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र में घटी है। हादसे में कई अन्य लोगों के हताहत होने की बात कही जा रही है।यह हादसा रविवार अहले सुबह हुआ है। दुर्घटना जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा में घटी है। एक अनियंत्रित टैंकर यात्री शेड से जा टकराया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कई लोगों के मलबा में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है।

27 को वाम दल का धरना-प्रदर्शन
Published / 2023-06-24 20:51:22
27 को वाम दल का धरना-प्रदर्शन

27 जून को धरने पर वाम दल, सरकार से करेंगे इस चीज की मांगटीम एबीएन, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के निर्माण के 23 वर्ष बीत गए, लेकिन आज तक राज्य में किसानों के हक और अधिकार के लिए विस्थापन नीति नहीं बनी, विस्थापन आयोग का गठन भी नहीं हुआ, पुनर्वास नीति भी सरकार नहीं बना पाई और जिसके चलते राज्य में किसानों को अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।राज्य में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू नहीं है पाठक ने आज कहा कि राज्य में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू नहीं है। राज्य में 2300000 हेक्टेयर भूमि जरूरत के लिए भूमि बैंक में डाल दिया गया है। राज्य में गैरमजरूआ जमीन को लेकर जगह- जगह पर लड़ाइयां चल रही है। राज्य में दर्जनों कोल ब्लॉक पावर प्लांट, डैम सड़क रेलवे लाइन बनाया जा रहा है। विकास के नाम पर किसानों की बहु फसली जमीन लाठी-डंडे के बल पर लूटी जा रही है। चतरा, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा में दर्जनों जगह पर आंदोलन चलाया जा रहा है। 27 जून को राजभवन के समक्ष धरना करेंगे वामदलभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत सभी वाम दल ने सर27 जून कार से मांग की है कि राज्य में अभिलंब विस्थापन आयोग का गठन किया जाए एवं विस्थापन नीति बनाया जाए। गैरमजरूआ जमीन की रसीद अविलंब चालू किया जाये। उपरोक्त मांगों के समर्थन में वामदलों ने 27 जून 2023 को राजभवन के समक्ष महाधरना का आयोजन किया है। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा (माले), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कोआडिर्नेशन कमेटी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड सहित कई संगठनों के लोग भाग लेंगे।

एसआर डीएवी पुंदाग में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
Published / 2023-06-24 19:46:50
एसआर डीएवी पुंदाग में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में जिला परिवहन विभाग, रांची के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्राचार्य संजीत कुमार ने परिवहन विभाग से आये अतिथि जमाल अशरफ खान तथा गौरव कुमार को पौधा भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। हमारे नौनिहालों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत रहना चाहिए, क्योंकि उनका जीवन अमूल्य है। वे न केवल अपने परिवार की, बल्कि देश की भी अमूल्य निधि हैं। उन्हीं पर देश का भविष्य टिका हुआ है। श्री जमाल अशरफ खान ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि शहर की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रियता से हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। वे सड़क पर चलने वालों की हर हरकत को कैद करते रहते हैं, जिनके आधार पर यातायात विभाग कार्यवाही करता है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सड़क पर अनुशासित व्यवहार करने की आवश्यकता है। अपनी उम्र के अनुसार लाइसेंस बनवाकर ही कोई भी दुपहिया या चार पहिया वाहन चलाने के विषय में निर्णय लेना चाहिए। हमेशा आवश्यकता के अनुसार हेलमेट या सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। गति पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के बस चालकों को भी निर्देश दिया कि वे नियमानुसार नियंत्रित गति में बस चलायें और इस दौरान किसी प्रकार का नशापान न करें। यातायात के नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलवायी। उन्होंने बताया कि कोई भी दुर्घटना घटित होने के बाद प्रारंभिक एक घंटा अत्यंत महत्त्वपूर्ण होता है। जिसे स्वर्ण काल कहा जाता है, जिसमें त्वरित कार्यवाही करके दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है। सड़क पर स्वयं सुरक्षित रहना जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करना भी है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पांच हजार तथा राज्य सरकार की ओर से दो हजार रुपये की इनाम राशि भी दी जा रही है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के लिए बस मुहैया कराने वाले परिवाहक जय सिंह यादव, दीपक ओझा, स्कूल- बसों के चालक, उनके सहायक तथा शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय के बस प्रभारी सह वरिष्ठ शिक्षक श्री विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.