बांध में कटाव को बचाने के लिए वन विभाग ने ही कटवा दी सखुआ के दर्जनों पेड़टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पेशरार प्रखंड अंतर्गत केकरांग गांव में लोहरदगा फॉरेस्ट विभाग की ओर से नवनिर्मित कच्चा बांध पहली ही बारिश में बह गया है। यहां कुछ ही दिन पहले बांध का कार्य पूर्ण किया गया था। जिसमें कार्य के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने के कारण बारिश में बांध बह कर निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खोल कर रख दी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां वाटर लेवल बढ़ाने एवं जानवरों को पानी पिलाने के लिए कच्चा बांध का निर्माण कराया गया था। साथ ही पेड़ पौधे को भी पानी मिल सके और जंगल हरा भरा रहे। परंतु बांध बहाव होने के बाद जंगल को रक्षा करने वाले ही जंगल से सुखवा लकड़ियों को कटवा कर बांध को बचाने के लिए बांध के किनारे किनारे डाल दिया गया है। यहां बांध से पेड़ पौधे को पानी उपलब्ध कराना था, जिससे कि पेड़ पौधों का बेहतर ग्रोथ हो। जहां बांध से जंगल को लाभ उठाना था परंतु जंगल से ही लकड़ी काटकर बांध को बचाने के लिए लकड़ियों को डाल दिया गया। मामले पर जिला वन पदाधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि बांध बहाव होने की जानकारी नहीं है और बांध बहाव को रोकने के लिए जंगल से लकड़ी काटकर उपयोग किया गया है तो मामले को जांच करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। डोरंडा इलाके में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल के नेतृत्व में रांची पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सिटी एसपी शुभांशु जैन पुलिस उपाधीक्षक हटिया राजा कुमार मित्रा एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों की बढ़ी परेशानीएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, वहीं खूंटी सहित अन्य इलाकों में आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग रोजमर्रा के काम के लिए भी घर से निकल नहीं पा रहे हैं। हालांकि रिमझिम फुहार से मौसम सुहावना हो गया।लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश ने शहर और गांवों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। पूरा खूंटी शहर, तोरपा सहित सहित सभी गली-मुहल्लों में जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।लगातार बारिश से लोग घरों में कैद होकर रहने को विवश हैं। दूसरों के यहां मजदूरी करनेवाले और फुटपाथ पर दुकान और ठेला लगाने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर प्रभाव पड़ा है। बारिश से स्कूल-कॉलेज जानेवाले बच्चों और रोज कमाने-खाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। गत सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश निचले इलाकों और सड़कों पर बने गड्ढों में जल जमाव होने से लोगों की मुसीबत बढ़ गयी है।तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर दुकानदारों पर भी पड़ा है। दुकानदार दुकान खोलकर रखे तो हैं, लेकिन ग्राहक नजर नहीं आ रहे। कर्रा रोड तोरपा में होटल चलाने वाले विकास कुमार और चिकन-चाऊमिन की दुकान चलाने वाले प्रकाश कुमार कहते हैं कि लगातार बारिश से व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।खरीफ फसल के लिए फायदेमंद है बारिशखूंटी सहित अन्य इलाकों में हो रही लगातार बारिश खरीफ फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। कर्रा प्रखंड के प्रगतिशील किसान दिलीप शर्मा बताते हैं कि आर्द्रा नक्षत्र की शुरूआत में ही अच्छी बारिश हो रही है। यह खरीफ फसल के लिए काफी लाभदायक होगा और उम्मीद है कि इस बार धान सहित अन्य खरीफ फसल का भरपूर उत्पादन होगा।
टीम एबीएन रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सह जम्मू कश्मीर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत लोहरदगा आयेंगे। इस क्रम में आज बुधवार को लोहरदगा की जनता व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र रैना लोहरदगा आगमन के पश्चात का रात्रि विश्राम लोहरदगा परिसदन में करेंगे तथा महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को सुबह 8.30 बजे शहर के पतराटोली लोहरदगा निवासी राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव को सम्मानित करेंगे। इस मौके में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव के अलाआ पार्टी के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं मौजूद रहेंगे।
टीम एबीएन, रांची। न्यू बार भवन के प्रथम तल पर आज आदर्श कुमार शर्मा के भारतीय रेड क्रास सोसाईटी का उपाध्यक्ष चुने जाने पर अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से शाल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर, रौशन पासवान एवं पीएन तिवारी को भारतीय रेड क्रास सोसाईटी की ओर से सोसाईटी का लाईफ टाईम सदस्य का प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष पीडी सिंह, अजहर अहमद खान, बैजुर रहमान, रेखा वर्मा, सतेन्द्र सिंह, निरंजन राम, एफ एन नीलेश, विनोद गुप्ता समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में मंगलवार को सुबह एक घूसखोर वनरक्षी को हजारीबाग से आयी निगरानी की टीम ने चार हजार रुपये लेते रंगेहाथ कोडरमा फारेस्ट ऑफिस के निकट शिवम पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।जानें क्या है पूरा मामलानिगरानी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि वादी सुरज कुमार (उम्र 23 वर्ष पिता जीतु साव, ग्राम चुटियारो, थाना जिला कोडरमा) के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया था कि इन्होंने अर्जुन मोदी के रैयती भूमि पर लगे युकेलिप्टस कि पेड खरीदा है जिसको मिल में ले जाना है इसके लिए कोडरमा वन प्रमंडल में तैनात वनरक्षी अमरेंद्र कुमार यूकेलिप्टस पेड़ के एवज में घूस की मांग कर रहा था। मामले को लेकर पीड़ित सूरज कुमार ने एसीबी से शिकायत किया था कि अर्जून मोदी के रैयती भूमि पर लगे युकेलिप्टस का पेड़ खरीदा, जिसका टीपी फ्री होता है, जिसे परिवहन कर चिराने के लिए आरा मिल ले जाना होता है। इसके लिये वनरक्षी का परमिशन आवश्यक है। परमिशन के लिये वनरक्षी पांच हजार रुपये घूस मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की। इसके बाद मंगलवार को एसीबी की टीम आरोपित वनरक्षी को चार हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वन रक्षी को एसीबी की टीम अपने साथ ले गयी।
झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबीटीम एबीएन, पलामू। जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग ने बताया कि एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित तीनों नक्सलियों को रातभर चले अभियान के दौरान रांची से लगभग 185 किलोमीटर दूर पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से 1 देशी पिस्तौल, 1 कारतूस, 3 स्मार्टफोन, टीएसपीसी के पर्चे और ईंट भट्ठा मालिकों के फोन नंबर वाली एक डायरी बरामद की गयी।गर्ग ने बताया कि तीनों की पहचान टीएसपीसी के स्वयंभू एरिया कमांडर शम्भू सिंह उर्फ बीरेंद्र जी, मिथिलेश यादव और सत्येंद्र सिंह के रूप में की गयी। एएसपी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने 16 जून को विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर एक ट्रैक्टर और बाइक को आग लगाने की घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की।
टीम एबीएन, लातेहार/बालूमाथ। बालूमाथ-चतरा एनएच 22 मुख्य पथ पर सोमवार की रात्रि लगभग 8 बजे नगर मंदिर से शादी समारोह संपन्न कराकर वापस लौट रहे एक सवारी बराती वाहन सवारी गाड़ी पेड़ से जा टकरायी। उसमें सवार 18 लोग घायल हो गये। घायलों में सुरेंद्र सिंह 38 वर्ष, मनीष कुमार 13 वर्ष, इंदिरा देवी 40 वर्ष, विगन सिंह 35 वर्ष, गोविंद कुमार 16 वर्ष, सत्यम भुइयां 32 वर्ष, सुशीला कुमारी 16 वर्ष, अभिषेक कुमार 12 वर्ष, मनीष कुमार 18 वर्ष, आर्यन कुमार 6 वर्ष, सुप्रिया कुमारी एक वर्ष, सरिता देवी 35 वर्ष, इंदिया देवी 35 वर्ष, मोहन कुमार 15 वर्ष, शोभा सिंह 50 वर्ष, रेखा देवी 40 वर्ष, नारायण चौधरी 45 वर्ष, क्रांति देवी 24 वर्ष घायल हो गये। मौके पर आसपास के ग्रामीणों एवं बारियातू पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ अमरनाथ प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के बाद सुरेंद्र सिंह, इंदिरा देवी, बिगन सिंह, इंदिया देवी, मोहन कुमार, गोविंद कुमार, आर्यन कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम निवासी सीताराम सिंह की बेटी अवंतिका कुमारी की शादी नगर मंदिर में संपन्न कराकर लड़का पक्ष के लोग अपने घर केदुआही चौपारण जिला हजारीबाग जा रहे थे। इसी बीच गोनिया ग्राम के समीप असंतुलित होकर सवारी वाहन एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गये एवं सभी वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का बालूमाथ अस्पताल में इलाज जारी था, जिनमें से दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।
पार्टी के सभी 513 मंडलों में होंगे कार्यक्रमभोपाल से प्रधानमंत्री जी 27 जून को 10.30 बजे पूर्वाह्न करेंगे संबोधितटीम एबीएन, रांची। महाजनसंपर्क अभियान के तहत 27 जून को भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि भाजपा ने देश भर के कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल रैली का आयोजन किया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भोपाल से इस रैली को प्रातः 10.30 बजे संबोधित करेंगे।डॉ वर्मा ने बताया कि झारखंड के सभी 29464बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता डिजिटल लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनेंगे। प्रदेश के सभी 513 सांगठनिक मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।बताया कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है जो डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार कर रहा। उन्होंने कहा कि झारखंड के 80चयनित कार्यकर्ता भोपाल में प्रधानमंत्री जी को प्रत्यक्ष सुनेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.